शनिवार, अगस्त 01, 2009

महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता हेतु राज्य महिला आयोग द्वारा वर्कशाप, प्रत्येक घर में मीरा दीदी की आवश्यकता

महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता हेतु राज्य महिला आयोग द्वारा वर्कशाप, प्रत्येक घर में मीरा दीदी की आवश्यकता

भिण्ड 31 जुलाई 2009

       समाज में प्रत्येक महिला मीरा दीदी बनकर महिलाओं को उनके अधिकारों वर् कत्तव्यों के प्रति जागरूक बनाये, यह बात म.प्र. राज्य महिला आयोग के तत्वाबधान में महिलाओं को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिए आयोजित "मीरा दीदी से पूछों" वर्कशॉप में विद्वानों ने कही।  कार्यक्रम कुसुम बाई जैन महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती वीणा शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता रमनदीदी ने की तथा कार्यक्रम में कलेक्टर श्री के.सी.जैन डा शशि शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

       म.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कृष्ण कांता तोमर ने कहा कि शासन प्रशासन स्तर पर अनेक कानून व कार्यक्रम, योजनाऐ महिलाओं के कल्याण हेतु चलाये जा रहे है लेकिन जानकारी व जागरूकता के अभाव में महिलाएें लाभान्वित नही हो पाती  है।  उत्पीडन  पर घरेलू हिंसा की स्थिति में कानूनी प्रावधानों की जानकारी न होने के कारण सरंक्षण प्राप्त नही कर पाती है।  उन्होंने  कहा  कि  इसी उद्देश्य से "मीरा दीदी से पूछों" वर्कशॉप आयोजित की गई है जिसका उद्देश्य प्रत्येक गांव, गली, मोहल्लें में एक महिला को इतना जागरूक बनाना है, जिसे सभी कानूनो, कार्यक्रमों की जानकारी हो, और वह महिलाओं को संरक्षित करें यह महिला मीरा दीदी बनकर कार्य करें।

       श्रीमती तोमर ने कहा कि यह सही है कि महिलाओं को सम्मानजनक स्थान दिलाने तथा उनके प्रति समानता की गारंटी देने वाले कानूनों और सवैधानिक उपबन्धों की कमी नहीं है। इसी उद्देश्य से महिलाओं की महति आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुये म.प्र. राज्य महिला आयोग की स्थापना वर्ष 1998 में की गई है तब से निरंतर राज्य महिला आयोग महिलाओं से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं के निराकरण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। आयोग का प्रथम गठन दिनांक 23 मार्च 1998 को किया गया जिसमें श्रीमती हेमवती पोर्ते को अध्यक्ष नियुक्त किया गया, आयोग का द्वितीय गठन दिनांक 23 मार्च 01 को किया गया जिसमें श्रीमती सविता ईमानदार को अध्यक्ष नियुक्त किया गया, आयोग का तृतीय गठन 28 जुलाई 04 को किया गया जिसमें श्रीमती रेलम चौहान को अध्यक्ष नियुक्त किया गया इसके उपरांत आयोग का वर्तमान चतुर्थ गठन दिनांक 10 दिसम्बर 07 को किया गया, जिसमें मुझे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। म.प्र. राज्य महिला आयोग की बेबसाईट प्रारंभ की गई एवं म.प्र. राज्य महिला आयोग अन्य महिला आयोगों की अपेक्षा अपनी बेबसाईट प्रारंभ करने वाला प्रथम राज्य बना। वर्ष 2008-09 में 3172 प्रकरण पंजीबद्व किए गये इन प्रकरणों में से 3207 प्रकरणों का निराकरण महिला बैंचों के माध्यम से एवं स्थानीय स्तर पर किया जा चुका है।

       कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिए अनेक स्तर पर लगातार प्रयास किये जा रहे है लेकिन अभी उन्हें और प्रभावी बनाये जाने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं के सरंक्षण हेतु महिला सरंक्षण अधिनियम 2005 व नियम 2006 को उषा किरण योजना लागू की गई है। जिसके तहत घरेलू हिंसा से पीडित महिलाओं के संरक्षण हेतु परियोजना अधिकारी महिला एंव बाल विकास विभाग को संरक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। अधिनियम के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा भी पर्याप्त सरंक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिनियम के प्रावधानों का व्यापक प्रचार किया जावे।

       श्रीमती वीणा शर्मा ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति चेतना जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अन्याय के लिए महिला ही जिम्मेदार है। हम सभी को मानवीय संवेदनाओं का ध्यान रखना चाहिए। और अपनी विरादरी को संरक्षित करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को अपनेर् कत्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता भी बतलाई।

       सुश्री रमन दीदी ने कहा कि महिलाऐ घर का वातावरण सुधारे अपने बच्चों को शिक्षित करें, तभी घर स्वर्ग बनेगा तथा भविष्य में वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनेगी। उन्होंने कहा कि अनेक बार महिलायें मानसिक बेदना में आत्म हत्या जैसा घातक कदम उठा लेती है जिसके गंभीर परिणाम उनके बच्चों को भुगतना पड़ते है। ऐसी महिलाओं के संरक्षण व सहयोग करने की आवश्यकता है। वर्कशाप के द्वितीय चरण में जन सुनवाई भी आयोजित की गई जिसमें डा सुशील गुप्ता तथा श्री उपेन्द्र सिंह भदौरिया भी सम्मिलित हुए।

       कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथिगण द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किय गया है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ज्योतिषना श्रीवास्तव ने किया।

 

स्वास्थ्य कार्यक्रमों का क्रियान्वयन गंभीरता से करे-कलेक्टर श्री जैन

स्वास्थ्य कार्यक्रमों का क्रियान्वयन गंभीरता से करे-कलेक्टर श्री जैन

भिण्ड 31 जुलाई 2009

       कलेक्टर श्री के.सी.जैन ने कहा कि स्वास्थ्य प्रोग्राम का संचालन गंभीरता के साथ किया जावे तथा प्राप्त परिणामों  का विश्लेषण किया जावे। उन्होंने निर्देश आज जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा एन सी गुप्ता सिविल सर्जन डा के एन शर्मा सभी विकास खण्ड चिकित्साधिकारी व स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

       कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए बड़ी मात्रा में विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ व विश्व बैंक के माध्यम से धन राशि प्रदान की जा रही है। इस राशि का समुचित उपयाग सुनिश्चित हो सके तथा सभी योजनाएें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें यह दायित्व स्वास्थ्य अमले का है। उन्होंने निर्देश दिए सभी बीएमओं अपने क्षैत्र अन्तर्गत योजनाओं की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों का स्पष्ट निर्देश तथा समझाइस दी जावे ।

       श्री जैन ने कहा कि शालेय स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत आगामी तीन माह में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों का स्कलों में ही स्वास्थ्य परीक्षण किया जावेगा। उन्होंने कहा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम को गंभीरता से लिया जावे। उन्होने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम की मोनीटरिंग एसडीएम व वीएमओं करेगें। उन्होंने शिक्षा विभाग के बी.ई.ओं, वी.आर.सी, बी.ए.सी, सी.ए.सी, को भी नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य प्रोग्राम जो बच्चे चिन्हित किए जावे, उनकी नियमित फोलोअप किया जावे। स्कलों में स्वास्थ्य परीक्षण की सूचना सभी विद्यालयों कम से कम 7 दिवस पूर्व उपलब्ध कराई जावेगी।

       कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि कपोषित बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु तथा उनको अपग्रेड करने के लिए स्थापित पोषण पुर्नवास केन्द्रों का संपूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जावे। चिकित्सक पोषण पुर्नवास केन्द्रों की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि आशा कार्र्यकत्ताओं का भी बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जावे और जो रूचि नही लेगें उनको परमुक्त करें।

       उन्होंने 15 अगस्त तक ग्राम स्वास्थ्य समितियों के गठन कर खाते खोलने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रोत्साहन राशि का उपयोग तरंतु किया जावे, किसी भी प्रकार के लेनदेन की शिकायत प्राप्त होने पर गंभीर कार्रवाई की जावेगी।

 

जिला उद्योग केन्द्र के प्रबंधक श्री शर्मा को भावभीनी विदाई

जिला उद्योग केन्द्र के प्रबंधक श्री शर्मा को भावभीनी विदाई

भिण्ड 31 जुलाई 2009

       प्रबंधक श्री सोमनाथ शर्मा को आज अर्द्ववार्षिकी आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। श्री शर्मा के सेवा निवृत्ति के साथ ही कलेक्टर श्री के.सी. जैन द्वारा पी.पी.ओ. अव  काश नगदीकरण तथा ग्रेज्यूटी का भुगतान किया गया । इस अवसर महा प्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र मालनपुर श्री ए.के सारस्वत जिला कोषालय अधिकारी श्री वाय.एस.भदौरिया प्रबंधक श्री प्रभाकर मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

       श्री शर्मा आज 34 वर्ष 8 माह एक दिन की लम्बी शासकीय सेवा के बाद आज सेवा निवृत्ति हो गये। विदाई समरोह श्री शर्मा को शाल श्रीफल व रामायण भेंट की गई।     

 

जनपद पंचायत भिण्ड अन्तर्गत संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 की सूची जारी

जनपद पंचायत भिण्ड अन्तर्गत संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 की सूची जारी

भिण्ड 31 जुलाई 2009

       जनपद पंचायत भिण्ड अन्तर्गत संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 के पदों की भर्ती हेतु अनन्तिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिसके अन्तर्गत अनारक्षित 83, पिछडा वर्ग 19, अनुसूचित जाति के 2 तथा प्रयोग शाला सहायक के 3 पदों हेतु अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

       मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भिण्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार संविदा शाला वर्ग 3 की अनारक्षित प्रवर्ग की सम्मिलित मेरिट सूची में सर्वश्री रासबिहारी शर्मा, रजनी कुशवाह, किरन देवी तोमर, ब्रजेन्द्र सिंह यादव, रामक्रपाल सिंह, अनुराग सिंह सेंगर, गजेन्द्र सिंह, पुष्पपाल सिंह चौहान, सुन्दर सिंह, राधेश्याम, राजपूत, अमरीश शर्मा, जितेन्द्र कुमार शर्मा, ज्योति शर्मा, बसंत कुमार दुबे, प्रियंका शर्मा, संगीता तोमर, बीरेन्द्र सिंह, संजय कुमार शर्मा, अमरनाथ सेठ, गिरजा देवी, योगेन्द्र सिंह भदौरिया, अरविन्द सिंह राजपूत, सुनील कुमार व्यास, मनोज कुमार, सत्यदेव ओझा, मालती कुशवाह, मनीष श्रीवास्तव, अशोक कुमार राजपूत, संगीता भदौरिया, संजेश शर्मा, जितेन्द्र सिंह, दीपा, अनोज शर्मा, हरिओम भारद्वाज, पंकज श्रीवास्तव, ब्रजेश सिंह भदौरिया, राघव शिवदास सोनी, बासुदेव सिंह, चडिकाप्रसाद, अजुली गोर, जितेन्द्र प्रसाद, सरोज चौहान, मनोज कुमार तिवारी, ऋषि कुमार, सुनेना दीक्षित, गजराज सिंह सिकरवार, बंदना दुबे, सुषमा शर्मा, गीता चौहान, सुनीता पाठक, रंजना पाण्डेय, रेखा जैन, उमा जादौन, अनीता चतुर्वेदी, सपना शर्मा, कुन्जबिहारी शर्मा, सतेन्द्र कुमार शर्मा, रजनी कोसकिया, मालती देवी बस्तोर, मंजुला, आदेश कुमार जैन, हिमलेश समाधिया, सुमन करैया, साधना चौहान, नीतू तोमर, सरला कुशवाह, मथुरा देवी परिहार, गीता भदौरिया, राखी पाठक, नारायणी बादिल, ममता श्रीवास्तव, अनीता शर्मा, मंजू मिश्रा, सरिता तोमर, उमा दीक्षित, रचना देवी, अरविन्द कुमार बर्मा, महबूब खांन, भगवानदास राजौरिया, ओमकार सिंह भदौरिया, रामभरोसे सिंह, राजेन्द्र सिंह यादव, केशव सिंह नरवरिया, अनुसूचित जाति में पूरन सिंह परिहार, बलवीर सिंह मौर्य, प्रीतम सिंह, नवदीप पालिया, महेश कुमार शाक्य, अजमेर सिंह, हरेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, बहादुर सिंह, बीरेन्द्र लाल, अजयप्रताप सिंह गौतम, बीर सिंह, ममता चक्र, प्रतिभा गौतम, संगीता दीप, हेमलता सरल, रजनी कोशल, ममता देवी अहिरवार, स्वदेशी शाक्य, राजकुमारी नरवरिया, कुशुम इन्दौरिया, बंदना, फूलनदेवी अहिरवार, गंगादेवी अहिरवार, सुधा, सुखवती, दिलीप कुमार, राजनारायण दौहरे, पिछडा वर्ग में अशोक कुमार लोधी, संजय ओझा, पिंकीलाल रावत, गजराज सिंह गुर्जर, हरेन्द्र सिंह राजपूत, देशराज रावत, दिवसकुमार पाल, रमाकांत सिंह, लेखराज कुशवाह, मिथलेश कुमारी, जानकी, स्वातीपाल, मनोज कुमारी, नसीम बानो, प्रीती कंसाना, मनीष नरवरिया, बबिता शर्मा, मिथलेश प्रजापति, रामकिशोर ओझा, अनुसूचित जाति वर्ग में राजपाल, श्रीवंतीबाई भगत, प्रयोग शाला सहायक के लिए अनारक्षित वर्ग में रजनी कुशवाह, पुष्पपाल सिंह चौहान, अमरनाथ सेठ, स्वेता श्रीवास्त, अनुसूचित जाति वर्ग में नवदीप पालिया का चयन किया गया है।

उक्त सूची पर कोई भी व्यक्ति सूची प्रकाशन के 10 दिवस के अन्दर अपने दावे-आपत्तियां स्वीकार की जावेगी।

 

जिला पंचायत भिण्ड अन्तर्गत संविदा शाला शिक्षक वर्ग 1 एवं 2 की सूची जारी

जिला पंचायत भिण्ड अन्तर्गत संविदा शाला शिक्षक वर्ग 1 एवं 2 की सूची जारी

भिण्ड 31 जुलाई 2009

       जिला पंचायत  भिण्ड अन्तर्गत संविदा शाला शिक्षक वर्ग 1 व 2 के पदों की भर्ती हेतु अनन्तिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।

       मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार संविदा शाला वर्ग एक के लिए विज्ञान समूह सर्वश्री हृदेश हरी भागर्व,(अना) कमलेश कुमार (अजा), रसायन शास्त्र समूह शैलेन्द्र सिंह तोमर (अना), महेश शिवहरे (पि वर्ग), भौतिक शास्त्र समूह में दीपेन्द्र सिंह कुशवाह (अना), कुलदीप सिंह मौर्य (पि.वर्ग), गणित समूह में पवन कुमार भदौरिया(अना), जसमंत सिंह (अजा) का चयन किया गया है।

       सविदा शाला शिक्षक वर्ग 2 के लिये विज्ञान समूह सर्वश्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव, राकेश कुमार शर्मा, धमेन्द्र सिंह राठौर, अजय पाराशर, केशव सिंह प्रजापति, अरू णेन्द्र प्रताप सिंह, गिरराज सिंह धाकड, श्रीमती नीतू तोमर, श्रीमती नम्रता गुप्ता, श्रीमती मनोरमा कुशवाह, श्रीमती निशिवाला परिहार, श्रीमती अर्चना शुक्ला, कु भारती भदौरिया, श्रीमती सोभा दीक्षित, राजेश कुमार त्यागी, रविन्द्र कुमार माहौर, संतोष गोयल, सतीष कदम, रजनी बरैया, श्रीमती सीमा देवी, चरन सिंह नरवरिया, दीपकशरण सोनी, श्रीमती जूली जयसवाल, गणित समूह में अनुपम श्रीवास्तव, राजीव कुमार शर्मा, सुनील कुमार यादव, अजय कुमार जैन, राघवेन्द्र सिंह गौर, कृष्ण मुरारी शर्मा, संजय कुमार श्रीवास्तव, पंकज शर्मा, अल्का नंदनी चौवे, कुमारी प्रियंका भदौरिया, श्रीमती हिमा शर्मा, श्रीमती नीलम मिश्रा, श्रीमती शिल्पा सिंह, कुमारी शिखा कुशवाह, दीपा चौहान, उपेन्द्र कुमार मिश्रा, रमेश सिंह,कुलदीप सिंह, विकास शाक्य, श्रीमती अर्चना सत्यार्थी, महेश कुमार शाक्य, मुकेश नामदेव, रावि खान, कु प्रतिभा श्रीवास,श्रीमती कमला नरवरिया का चयन किया गया है।

 

शासकीय उचित मूल्य की दुकान प्रतिदिन खोलने के निर्देश

शासकीय उचित मूल्य की दुकान प्रतिदिन खोलने के निर्देश

भिण्ड 31 जुलाई 2009

       मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को प्रत्येक सप्ताह में केवल एक अवकाश एवं शासन द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाश को छोडकर प्रत्येक दिन निर्धारित समय पर खोलने एवं बंद करने के निर्देश दिये गये है।

 

संविदा शाला शिक्षकों की भर्ती के आपत्तियों के निराकरण हेतु अधिकारी नियुक्त

संविदा शाला शिक्षकों की भर्ती के आपत्तियों के निराकरण हेतु अधिकारी नियुक्त

भिण्ड 31 जुलाई 2009

       संविदा शाला शिक्षक वर्ग-1, 2 व 3 की भर्ती प्रक्रिया में अनिंन्तिम सूची के प्रकाशन के उपरांत प्राप्त आपत्तियों के निराकरण हेतु 7 अधिकारियों को नियुक्ति किया गया है।

       कलेक्टर श्री के.सी. जैन द्वारा संविदा शाला शिक्षक वर्ग-1,2,3 की भर्ती प्रक्रिया में अनंतिम सूची के प्रकाशन उपरांत अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों के निराकरण हेतु अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। जिसमें जिला पंचायत भिण्ड के लिए संविदा शाला शिक्षक वर्ग 1 एवं 2 हेतु अधीक्षक कलेक्ट्रेट भिण्ड को, संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 के लिये जनपद पंचायत भिण्ड, नगर पंचायत अकोड़ा के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भिण्ड, जनपद पंचायत अटेर के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अटेर, जनपद पंचायत मेहगांव, नगर पंचायत गोरमी के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेहगांव को, जनपद पंचायत गोहद, नगर पालिका गोहद के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोहद, जनपद पंचायत लहार के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लहार, जनपद पंचायत रौन के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लहार को आपत्तियों का निराकरण हेतु नियुक्ति किया गया है।

 

शुक्रवार, जुलाई 31, 2009

शिक्षक अदालत आयोजित होगी, शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वाहन ईमानदारी से करें-कलेक्टर श्री जैन

शिक्षक अदालत आयोजित होगी, शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वाहन ईमानदारी से करें-कलेक्टर श्री जैन

भिण्ड 30 जुलाई 2009

       शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु सभी शिक्षक गण अपने दायित्वों का निर्वाहन ईमानदारी से करें, शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण हेतु जनपद स्तर पर शिक्षक अदालतों का आयोजन किया जावेगा। यह निर्देश कलेक्टर श्री के.सी.जैन ने आज जिले के सभी हाईस्कूल व हायर सैकेन्ड्री स्कूल के प्राचार्यो की शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 में आयोजित बैठक में दिए। बैठक में जिला शिक्षाधिकारी श्री भिलवार, जिला परियोजना समन्वयक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

       कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि शिक्षक गणों की देश की नव पीढी को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि  शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वाहन इमानदारी से करें। उन्होंने कहा कि विद्यालय समय पर खुले तथा बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जावे। उन्होंने कहा कि विद्यालय का रिजेल्ट ठीक न होने पर संबधित प्राचार्य व वीईओ का दायित्व निर्वाहन किया गया है।

       कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि संकुल प्राचार्यो को अपने अधिनस्थ विद्यालयों के शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के अधिकार दिए जाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्राचार्यो से अपने अधिनस्थ संस्थान का निरीक्षण करने तथा निरीक्षण टीप प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने संकुल का युक्ति युक्त करण करने के निर्देश भी जिला शिक्षाधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक को समस्याओं के प्रति भी जिला प्रशासन गंभीर है उनके निराकरण हेतु शिक्षक अदालत लगाने का भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक 31 अगस्त तक अपनी समस्याएें ब्लॉक खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कराये, सितम्बर माह में इन समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जावेगा तथा अक्टूबर माह में कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर शिक्षक अदालत का आयोजन किया जावेगा।

       उन्होंने 10 अगस्त तक सभी विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही 9 अगस्त से 14 अगस्त तक नि:शुल्क गणवेश वितरण व सायकल वितरण मेले आयोजित किए जावेगें। इन मेलों में प्राचार्य कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहेगें तथा मेलों की कार्य प्रणाली पर नजर रखें।

 

निलंबित श्रम निरीक्षक के विरूद्व विभागीय जॉच संस्थित

निलंबित श्रम निरीक्षक के विरूद्व विभागीय जॉच संस्थित

भिण्ड 30 जुलाई 2009

       कलेक्टर श्री के.सी. जैन ने लोकसभा निर्वाचन 2009 के अन्तर्गत लागू आर्दश आचरण संहिता के दौरान बिना सूचना के मुख्यालय से गायव रहने वाले निलंबित श्रम निरीक्षक श्री ए.पी.एस चौहान के विरूद्व विभागीय जांच स्थापित करने के निर्देश दिए है।

       कलेक्टर श्री जैन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि श्री चौहान द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2009 की आदर्श आचरण संहिता दिनांक 2 मार्च 09 को लागू हो जाने के पश्चात सभी कार्यालय प्रमुखों को यह आदेश दिए जाने पर कि कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारी, कर्मचारी बगैर कलेक्टर की पुर्वानुमति के अवकाश पर नही आयेगें और न ही मुख्यालय छोडेंगे, के बावजूद भी श्री चौहान दिनांक 3 मार्च 09 एवं 18 मार्च 09 को मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इस प्रकार आपके द्वारा निर्वाचन की आदर्श आचरण संहिता का उल्लघन किया गया है जिसके लिए श्री चौहान दोषी है जिसके कारण आपके विरूद्व म.प्र. सिविल सेवा वर्गीकरण नियत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम 14 के तहत नियमित विभागीय जॉच संस्थित की गई है।

 

स्वतंत्रता दिवस तैयारियों की बैठक 3 अगस्त को

स्वतंत्रता दिवस तैयारियों की बैठक 3 अगस्त को

भिण्ड 30 जुलाई 2009

       स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की बैठक 3 अगस्त 09 को प्रात:11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न होगी। बैठक कलेक्टर श्री के.सी. जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी।

       स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 09 को मनाये जाने की रूपरेखा तैयार किये जाने हेतु दिनांक 3 अगस्त 09 को 11 बजे कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाकर उक्त बैठक समाप्ति पर अन्य विषय पीजी प्रकोष्ठ, जनसुनवाई मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ, अनुकम्पा नियुक्ति एवं पेंशन प्रकरणों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया है।

 

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत आवेदन पत्र आमंत्रित

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत आवेदन पत्र आमंत्रित

भिण्ड 30 जुलाई 2009

       जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, मालनपुर जिला भिण्ड के द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम वर्ष 2009-10 हेतु गोहद एवं मेहगांव तहसील के शहरी, ग्रामीण क्षैत्र के बेरोजगार युवक, युवतियों का स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।

       महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र मालनपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदन दिनां को आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए, ग्राम पंचायत, नगर पालिका का जनसंख्या, अनापत्ति प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, समुदाय प्रमाण पत्र की छायाप्रति, राशन कार्ड, मूल निवास, वोटर कार्ड, पासपोर्ट, ड्रायविंग लायसेंस की सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित छायाप्रति, स्वयं का भवन संबंधी सहकति यदि किराये से है तो किरायानामा, लीज डीड की छायाप्रति, शैक्षणिक योग्यता, तकनीकि योग्यता प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति उत्पादन की 10 लाख रूपये से ऊपर की इकाई सेवा उद्योग में 5 लाख से ऊपर की इकाई के लिये 8 वींर् उत्तीण प्रमाण पत्र आवश्यक है।, मशीनरी के वर्तमान दरों के कुटेशन, खनिज आधारित उद्योगों जैसे ईट भट्टा स्टोन क्रेशर आदि के लिये वांछित विभाग की स्वीकृति की सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापित छायाप्रति, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र का एक्नालेजमेंट मेमोरेण्डम-1 की सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापित छायाप्रति उद्योग, सेवा हेतु, विद्युत विभाग से विद्युत कनेक्शन के लिये सहमति पत्र, नोटरी द्वारा प्रमाणित संलग्न प्रारूप में शपथ पत्र, प्रोजैक्ट रिपोर्ट, स्व सहायता समूह गरीबी रेखा के समूह सहित बशर्ते उन्होंने किसी भी योजना के तहत लाभ नही लिया हो, उक्त योजनान्तर्गत पात्र है साथ ही सोसायटी, रजिस्ट्री अधिनियम 1860 के अधीन पंजीकृत संस्थाऐ, उत्पादन सहकारी समितियां, दानदाता न्यास उक्त योजना के अन्तर्गत सहायता हेतु पात्र है। आवेदक द्वारा परियोजना लागत में स्वंय का अंशदान स्वीकृत परियोजना लागत का 10 प्रतिशत होगा साथ ही अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, भूतपूर्व सैनिक, शारीरिक रूप से विकलांग को स्वीकृत परियोजना लागत का 5 प्रतिशत अंशदान देय होगा। आवेदक को स्वीकृत परियोजना लागत का सामान्य श्रेणी में शहरी क्षेत्र में 15 प्रतिशत तथा ग्रामीण क्षेत्र में 25 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, भूतपूर्व सैनिक, शारीरिक रूप से विकलांग को स्वीकृत परियोजना लागत की शहरी क्षेत्र में 25 प्रतिशत तथा ग्रामीण क्षेत्र में 35 प्रतिशत अनुदान की पात्रता होगी। उक्त योजनान्तर्गत एक परिवार का एक ही व्यक्ति सहायता हेतु पात्र होगा। योजनान्तर्गत निम्नलिखित कार्यो की अनुमति नहीं दी जावेगी।

 

सर्प दंश से मृतक के परिवारों को पचास-पचास हजार रूपये की आर्थिक सहायता

सर्प दंश से मृतक के परिवारों को पचास-पचास हजार रूपये की आर्थिक सहायता

भिण्ड 30 जुलाई 2009

       कलेक्टर श्री के.सी. जैन द्वारा सर्प दंश से मृत दो व्यक्तियों के परिजनों को पचास-पचास हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

       श्री जैन ने बताया कि श्री भगवानदास पुत्र सेवाराम नाई निवासी मौ तहसील गोहद को 50 हजार रूपये व लक्ष्मी देवी पत्नी महेन्द्र सिंह खगार निवासी अरूसी को आर.बी.सी.64 के प्रावाधानों के तहत 50 हजार रूपये की सहायता स्वीकृत की गई है।

 

आपराधिक प्रवृत्ति के 11 व्यक्तियों के शस्त्र लायसेंस निलंबित

आपराधिक प्रवृत्ति के 11 व्यक्तियों के शस्त्र लायसेंस निलंबित

भिण्ड 30 जुलाई 2009

       कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री के.सी.जैन ने पुलिस अधीक्षक भिण्ड की अनुशंसा पर आपराधिक प्रवृत्ति के 11 व्यक्तियों के शस्त्र लायसेंस निलंबित कर दिये है।

       कलेक्टर एंव जिला दण्डाधिकारी श्री जैन ने पुलिस अधीक्षक भिण्ड की अनुशंसा पर आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति श्री पुत्तन सिंह पुत्र श्री माखन सिंह कुशवाह निवासी बाराकला हाल पेच नम्बर दो, श्री भूपेन्द्र सिंह पुत्र श्री रामस्वरूप सिंह गुर्जर निवासी लटकन का पुरा थाना मालनपुर, श्री रामोतार पुत्र श्री भागीरथ शर्मा, श्री सत्यनाराय पुत्र श्री भागीरथ शर्मा निवासी बिरगवां थाना पावई, श्री राजवीर सिंह पुत्र श्री बदन सिंह तथा श्री मुन्नासिंह पुत्र श्री मेघसिंह गुर्जर एवं श्री रामबरन सिंह पुत्र श्री सिरनाम गुर्जर, श्री धमेन्द्र सिंह पुत्र श्री रामधुन सिंह भदौरिया निवासी बनीकापुरा थाना मेहगांव, श्री पुल्ली उर्फ पुलन्दर सिंह पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह गुर्जर निवासी सरसेड थाना मेहगांव, श्री मोहर सिंह पुत्र श्री रधीन सिंह निवासी गोना हरदास का पुरा थाना मेहगांव, श्री सर्वेश्वर दयाल पुत्र श्री महेन्द्र सिंह शर्मा निवासी महानंद कस्बा गोहद के शस्त्र लायसेंस निलंबित किये गये है।

 

जनपद पंचायत रौन अन्तर्गत संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 की सूची जारी

जनपद पंचायत रौन अन्तर्गत संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 की सूची जारी

भिण्ड 30 जुलाई 2009

       जनपद पंचायत रौन अन्तर्गत संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 के पदों की भर्ती हेतु अनन्तिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिसके अन्तर्गत अनारक्षित 19, पिछडा वर्ग 7, अनुसूचित जाति के 11 तथा प्रयोग शाला सहायक के 3 पदों हेतु अभ्यर्थियों का चयपन किया गया है।

       मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रौन से प्राप्त जानकारी के अनुसार संविदा शाला वर्ग 3 की अनारक्षित प्रवर्ग की सम्मिलित मेरिट सूची में रामविहारी शर्मा, रजनी कुशवाह, पुष्पपाल सिंह, गजेन्द्र सिंह गहलोती, सुन्दर सिंह, अम्बरीश पाण्डेय, आनन्दकुमार त्रिपाठी, अमरनाथ सेठ, अरविन्द सिंह राजपूत, सुनील कुमार व्यास, योगेन्द्र सिंह, सत्यदेव ओझा, संजेश कुमार, संगीता भदौरिया, अनोज शर्मा, सरोज चौहान, बंदना दुबे, सुषमा शर्मा, गीता चौहान अनारक्षित प्रवर्ग की विकलांग अभ्यर्थियों की मेरिट सूची में रामबिहारी शर्मा, रजनी कुशवाह, पुष्पपाल सिंह, गजेन्द्र सिंह गहलोत, सुन्दर सिंह, अम्बरीश पाण्डेय, आनन्द कुमार त्रिपाठी, अमरनाथ सेठ, अरविन्द सिंह राजपूत, सुनील कुमार व्यास, योगेन्द्र सिंह, सत्यदेव ओझा, संजेश कुमार, संगीता भदौरिया, अनोज शर्मा, सरोज चौहान, बंदना दुबे, सुषमा शर्मा, गीता चौहान, अनुसूचित जाति प्रवर्ग की 50 प्रतिशत महिला आरक्षण सूची में यशवंत सिंह, बलवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह जाटव, मुकेश कुमार वर्मा, वीरसिंह, अजयप्रताप सिंह, सुनील कुमार, प्रतिमा गौतम, कु संगीता दीप, स्वदेशी शाक्य, राजकुमारी, पिछडा वर्ग की 50 प्रतिशत महिला आरक्षण सूची में जितेन्द्र सिंह, बासुदेव सिंह नरवरिया, असलमखांन, परशुराम कुशवाह, रमाकांत सिंह गुर्जर, जानकी, अनीता कुशवाह, अनारक्षित प्रवर्ग की प्रयोग शाला सहायक 50 प्रतिशत महिला आरक्षण सहित सूची में रजनी कुशवाह, पुष्पपाल सिंह, भारती सिंह वैश शामिल है।

 

विकास के लिये साझा प्रयास जरूरी - मुख्य न्यायाधिपति श्री पटनायक

विकास के लिये साझा प्रयास जरूरी - मुख्य न्यायाधिपति श्री पटनायक

मुख्य न्यायाधिपति द्वारा जिला न्यायालय में पक्षकारों के बैठने के लिये लगी बैंचों का लोकार्पण, वृक्षोरोपण भी किया 

ग्वालियर 30 जुलाई 09। राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति, न्यायमूर्ति श्री ए के. पटनायक ने जिला न्यायालय परिसर में अभिभाषक संघ की पहल पर पक्षकारों के बैठने के लिये लागाईं गईं बैंचों का आज लोकार्पण किया। इससे पहले उन्होने जिला न्यायालय परिसर में अशोक का पौधा रोप कर वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी शिरकत की। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री आर के. गुप्ता, श्री सुभाष संवत्सर, श्री ए के. श्रीवास्तव, श्री एस के. गंगेले, श्री अभय एम. नायक, श्री एस एस. द्विवेदी, श्री बी एम. गुप्ता, श्री ए पी. श्रीवास्तव व न्यायमूर्ति श्रीमती इन्द्राणी दत्ता, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ए के. मिश्रा , उच्च न्यायालय खण्डपीठ के रजिस्ट्रार श्री आर पी. वर्मा, जिला न्यायाधीश विजीलेंस श्री आई एस. श्रीवास्तव, सिविल जज श्री जे पी. राव व श्री आर के. गुप्ता, श्री आर पी. सोनी व जिला न्यायालय के रजिस्ट्रार श्री आर के. जैन सहित अन्य न्यायाधीशगण, अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री श्याम बिहारी मिश्र, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री डी के. कटारे व सचिव श्री राम विलाश शर्मा, जिला कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री ए. साँई मनोहर, मुख्य वनसंरक्षक श्री सिन्हा, वन संरक्षक श्रीमती समिता राजौरा तथा अभिभाषकगण मौजूद थे।

      मुख्य न्यायाधिपति श्री ए के. पटनायक ने ग्वालियर अभिभाषक संध द्वारा पक्षकारों को बैठने की सहूलियत देने के लिये बैंच लगाने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि हम खुद सक्षम होकर ही विकास पथ पर आगे बढ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एवं जडीशियली के अपने सीमित संसाधन होते है अत: अभिभाषकों को अपनी अधोसंरचनागत जरूरतों की पूर्ति के लिये भी संयुक्त प्रयास करने चाहिये। श्री पटनायक ने कहा कि इस प्रकार की हर रचनात्मक पहल में जुडीशियली भी अपना पूर्ण सहयोग देगी। उन्होंने प्रदेश के अन्य जिलों के न्यायालयों में संयुक्त प्रयायों से हुए विकास कार्यों का उदाहरण भी दिया। मुख्य न्यायाधिपति ने कहा कि ग्वालियर में लायर्स ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने की पहल अभिभाषक संघ करें, जुडीशियली भी इसमें अपना पूर्ण सहयोग देगी। उन्होंने कहा अभिभाषकगण संगठित होकर नेक काम के लिये संयुक्त प्रयास करेंगे तो काउन्सिल पर भी उनकी मांगें मानने के लिये दबाव बनेगा। श्री पटनायक ने कहा कि अभिभाषकगण साझा प्रयासों से अपना समूह बीमा करा सकते हैं और अपनी अन्य दिक्कतों का समाधान भी खुद कर सकते है। मुख्य न्यायाधिपति ने एडव्होकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट की मांग पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत की स्वतत्रता में तत्समय महात्मागांधी, जवाहर लाल नेहरू व सुभाष चंद बोस आदि ने अपनी वकालत से अंग्रेजों को भी अपना लोहा मनवाया। अत: आज के भी एडव्होकेट्स भी संगठित होकर इतने सक्षम बनें, जिससे उन्होंने किसी प्रोटेक्शन एक्ट की जरूरत न रहे।

मुख्य न्यायाधिपति ने वृक्षारोपण को आज की महती आवश्यकता निरूपित करते हुए कहा कि हरीतिमा से हमारे दिमाग व सम्पूर्ण जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अत: ग्वालियरवासी भी चारो तरफ पेड़ ही पेड़ लगाकर ग्वालियर को हरा भरा करने की मुहिम जारी रखें।

      उच्च न्यायालय ग्वालियर खण्डपीठ के पोर्टफोलियो न्यायाधिपति श्री सुभाष संवत्सर ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा काम केवल मुकदमों के निराकरण मे सहयोग करना भर नहीं है, अपितु हमारा दायित्व है कि हम पक्षकारों की सुविधाओं का भी ध्यान रखें। इस दिशा में ग्वालियर अभिभाषक संध ने सराहनीय पहल की है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ए के. मिश्रा ने कहा कि नि:शक्त वृध्द एवं महिला पक्षकारों के लिये बैठने की सुविधा जुटाना इन सबके प्रति गहरी संवेदनशीलता को दर्शाता है।

      कार्यक्रम में अभिभाषक संध के अध्यक्ष श्री डी के. कटारे ने स्वागत उद्बोधन एवं अन्त में वरिष्ठ अभिभाषक श्री पुरूषोत्तम पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अभिभाषक संघ के सचिव श्री रामविलाश शर्मा ने किया।