सोमवार, मई 17, 2010

वर्ष 2010-11 परिवार कल्याण वर्ष घोषित , जनसंख्या नियंत्रण हेतु प्रेरणा योजना क्रियान्वित

वर्ष 2010-11 परिवार कल्याण वर्ष घोषित , जनसंख्या नियंत्रण हेतु प्रेरणा योजना क्रियान्वित

भिण्ड 13 मई 2010

       प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्ष 2010-11 को परिवार कल्याण वर्ष घोषित किया गया है। जनसंख्या स्थिरीकरण तथा प्रदेश के चहुमुखी विकासकरण में सहयोग प्रदान करने आम जन को छोटे परिवार की महत्ता के लिए जागरूक बनाने तथा परिवार नियोजन के अस्थाई एवं स्थाई साधनों को अपनाने हेतु प्रेरित करना परिवार कल्याण वर्ष का मुख्य उद्देश्य है। जिसके तहत वर्ष 2010-11 में  जिले की कुल जनसंख्या के मान से एक प्रतिशत नसबंदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य को अर्जित करने के लिए प्रथम एवं द्वितीय त्रैमास में 15-15 तृतीय त्रैमास में 40 तथा चतुर्थ त्रैमास में 30 प्रतिशत लक्ष्य दम्पतियों की नसबंदी की जाएगी।

       मुख्यमंत्री द्वारा छोटा परिवार सुखी परिवार एवं जनसंख्या नियंत्रण के लिए भारत सरकार के सहयोग से प्रदेश में भी 30 मार्च 2010 से प्रेरणा योजना शुभारंभ की गई है। योजना गरीबी रेखा वाले दम्पति लाभान्वित होगें। योजनान्तर्गत बालिका का विवाह 19 वर्ष या अधिक आयु में होना चाहिए। विवाह के दो वर्ष बाद (महिला की आयु 21 वर्ष या उसके बाद) प्रथम संतान का जन्म होना चाहिए। महिला की आयु 24 वर्ष या उसके बाद अर्थात प्रथम संतान के तीन वर्ष बाद द्वितीय संतान का जन्म हो। द्वितीय संतान के जन्म के एक वर्ष के भीतर महिला या पुरूष द्वारा नसबंदी कराई गई हो। ऐसे परिवार के दम्पति को विवाह के साथ साथ दोनों संतानों के जन्म का पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। प्रथम दो मापदण्ड पूरा करने पर संतान के रूप में यदि पुत्री होती है तो 12 हजार और पुत्र होने पर 10 हजार रूपये के किसान विकास पत्र की पुरस्कार राशि मिलेगी। अगले दो मापदण्ड पूरा करने पर पुत्री होने की स्थिति में 7 हजार और पुत्र होने पर 5 हजार रूपये के किसान विकास पत्र से पुरस्कार किया जाएगा।

 

दीनपुरा सहकारी खरीदी का कार्य समाप्त अनियमित्ता पर हुई कार्यवाही

दीनपुरा सहकारी खरीदी का कार्य समाप्त अनियमित्ता पर हुई कार्यवाही

गेहूं खरीदी हेतु जॉच दल गठित

भिण्ड 13 मई 2010

       कलेक्टर भिण्ड द्वारा सेवा सहकारी संस्था मर्यादित दीनपुरा को सौपा गया समर्थन मूल्य का खरीदी कार्य  अनियमितता जाये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से बंद किया जाकर संस्था द्वारा की गई गेहूं खरीदी कार्य की जॉच के लिए तीन सदस्यीय दल गठित किया गया है। गठित दल सात दिवस में जॉच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगा। उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला आपूर्ति अधिकारी तथा तहसीलदार भिण्ड द्वारा जांच की जाएगी।

 

अवैध विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ छापामार कार्यवाही जारी

अवैध विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ छापामार कार्यवाही जारी 

अब तक 78 लोगों के खिलाफ कार्यवाही

भिण्ड 11 मई 2010

       भिण्ड शहर के अवैध कनेक्शनधारी विद्यत उपभोक्ताओं के खिलाफ 11 मई को की गई छापामार कार्यवाही में 09 उपभोक्ताओं पर धारा 135 केतहत प्रकरण पंजीबद्व किये गये।  इसे मिलाकर अब तक 78 लोगों के खिलाफ  कार्यवाही की गई है।  11 मई को 9 लोगों के खिलाफ कार्यवाही हुई जिसमें  श्रीमती रमेश रामसहाय बाथम, कुसुमा देवी बिजयराम शर्मा, रामअवतार शर्मा, कुसुम शिवकुमार सक्सैना, धीर सिंह कुशवाह, जागेश्वर सिंह पहलवान सिंह यादव, टीकाराम छुटकन सिंह कुशवाह, प्रदीप निरजन थापक सभी निवासी हनुमान नगर जामना भिण्ड पर कार्यवाही की गई।

 

कडाई से बसूल करें लंबित बसूलियॉ चंबल संभागायुक्त ने राजस्व समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

कडाई से बसूल करें  लंबित बसूलियॉ चंबल संभागायुक्त ने राजस्व समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

प्रति माह 10 कुर्की आदेश जारी हो पॉच बकाया दारों को सिविल जेल भेजे

बडे बकाया दारों से सबसे पहले हो बसूली 

भिण्ड 13 मई 2010

       चंबल संभागायुक्त एसडी अग्रवाल ने गुरूवार को भिण्ड जिले के राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक में लंबित राजस्व एवं बैंक ऋणों की बसूली कडाई से करने प्रति माह 10 बकाया दारों के कुर्की आदेश जारी करने और पॉच बकायादारों को सिविल जेल भेजने तथा बडे बकाया दारों से सबसे पहले बसूली करने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर रघुराज राजेन्द्रन, जिले के समस्त अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू अभिलेख एवं लीड बैंक प्रबंधक उपस्थित थे।

       चंबल संभागायुक्त ने लंबित बैंक बसूली की समीक्षा में निर्देश दिये कि बकाया ऋण राशि की बसूली के लिए कोई कोर कसर नही छोडे। आगामी समीक्षा बैठक में बसूली के संबंध में की गई कार्यवाही से अवगत कराये। उन्होंने निर्देश दिये कि एसडीओ राजस्व का उत्तर दायित्व है। वे लंबित बसूलियों के संबंध में बैंक प्रबंधक के साथ समीक्षा करें और लंबित बसूली की आरआरसी की सूची बैंकों से प्राप्त कर बकाया दारों को कुर्की आदेश जारी कराए और बडे बकाया दारों को सिविल जेल भेजने की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि आर आर सी बसूली के संबंध में लीड बैंक प्रबंधक एसडीएम के साथ समन्वय कर रिकंसाइनमेन्ट की कार्यवाही कराए और सबसे पहले बडे बकाया दारों से ऋण बसूली की कार्यवाही की जाए। ऋण बसूली के लिए जाते वक्त सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल लेकर जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की कोताई नही बरते। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि बैकर्स द्वारा फर्जी लोगों को ऋण दिया जाना पाया जाता है तो ऐसे बैकर्स के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

       बैठक में अपर कलेक्टर एसडीओ राजस्व, तहसीलदार के राजस्व प्रकरण एवं दायरे तथा की गई निराकरण कार्यवाही, भू अभिलेख कार्यालय में अप्रैल10 की स्थिति में विवादित एवं अविवादित नामांतरण एवं बटवारे, सीमांकन प्रकरणों, खसरा, बी-1 तथा नक्से के अद्यतीयकरण की समीक्षा कर भू राजस्व एवं अन्य मदों में माह गत मार्च माह की स्थिति में लंबित बसूली तथा माह अप्रैल की चालू मांग के विरूद्व की गई बसूली तथा लंबित बसूली के विरूद्व तहसीलवार बसूले गये राजस्व की समीक्षा कर इस कार्य की गति को बढाने के निर्देश दिये गये।

       खनिज राजस्व के निर्धारित 330 लाख के लक्ष्य के विरूद्व अब तक की गई बसूली की समीक्षा करते हुये खनिज राजस्व की बसूली को अभियान के रूप में करने पर जोर दिया गया। बैठक में बताया गया कि अप्रैल माह में 22 लाख 34 हजार 797 रूपये खनिज राजस्व की बसूली की गई।  अधीक्षक भू अभिलेख को चांदामुदारे के कार्यो के निराकरण के लिए एसडीएम अटेर एवं वन मण्डला अधिकारी के साथ मिलकर कार्यवाही कराने के निर्देश दिये गये।

अतिक्रमण कर सरकारी भूमि पर बनाए गये मंदिरों की विस्थापन  की कार्यवाही करे

       चंबल संभागायुक्त एसडी अग्रवाल ने शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण करते हुये बनाए गये मंदिरों की समीक्षा में निर्देश दिये कि ऐसी शासकीय भूमि जहॉ अतिक्रमण करते हुये मंदिर बनाया गया है। उनके विस्थापन की। कार्यवाही के लिए संबंधित व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित किया जाए। उन्होंने सलाह दी कि ऐसा माहौल बनाया जाए जिससे लोग स्वैच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए तैयार हो जाए उन्होंने निर्देश दिये कि शासकीय जमीनों पर किसी भी स्थति में अतिक्रमण कर कोई व्यक्ति नया मंदिर नही बनाए इस बात का ध्यान रखा जाए।

जन सुनवाई के लंबित प्रकरणों की समीक्षा हो

       संभागायुक्त एसडी अग्रवाल ने जन सुनवाई के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुये जिला कलेक्टर को निर्देश दिये कि जिला एवं उप खण्ड स्तर पर जन सुनवाई के लंबित प्रकरणों के समुचित निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को समक्ष में बुलाकर प्रकरणों को निराकृत कराये। इस हेतु पाक्षिक समीक्षा की जाए। आपने  न्यायालयीन एवं गैर न्यायालयीन पेंशन प्रकरणों का निराकरण के लिए दल बनाने के निर्देश दिये। इसी तरह डी.ई प्रकरणों की समीक्षा में आयुक्त ने निर्देश दिये कि कोई भी डी.ई. एक साल से अधिक लंबित न रहे। ऐसे अधिकारी जो एक वर्ष में डी.ई का निराकरण नही करते है उनके खिलाफ जॉच शुरू की जाए।  लंबित डी.ई के निराकरण के लिए ऐसे अधिकारी, कर्मचारी जो जिले से बाहर पदस्थ है उन्हें संबंधित जिले के कलेक्टर के माध्यम से नोटिस तामील कराकर उपस्थित होने की सूचना भेजी जाए।

       समाधान एक दिवस की समीक्षा में संभागायुक्त ने निर्देश दिये कि अपना घर अपना दफ्तर की तर्ज पर समिति गठित कर आय व्यय का लेखा जोखा संधारण करे और केशबुक में प्रतिदिन के आय व्यय के खर्च दर्ज करे।

       गार्ड फाइल से संधारण के लिए आयुक्त ने निर्देश दिये कि कार्यालय में आने वाले सभी स्थायी आदेश को गार्ड फाइल में दर्ज किये जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा किये गये निरीक्षण नोट को फाईल संधारित किया जाए।

 

पशु चारा निर्यात पर लगा प्रतिबंध सभी प्रकार के पशु चारे राज्य के बाहर ले जाने पर होगा प्रतिबंध

पशु चारा निर्यात पर लगा प्रतिबंध सभी प्रकार के पशु चारे राज्य के बाहर ले जाने पर होगा प्रतिबंध

भिण्ड 13 मई 2010

       कलेक्टर भिण्ड रघुराज राजेन्द्रन ने भिण्ड जिले में पशु चारे की उपलब्धता बनाए रखने के मद्देनजर सभी प्रकार के पशु चारे को जिले की सीमा से राज्य के बाहर निर्यात करने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किये है। मध्यप्रदेश पशु चारा नियंत्रण आदेश 2000 में निहीत प्रावधानों के अन्तर्गत लगाए गये प्रतिबंध के तहत भिण्ड जिले की सीमा से राज्य के बाहर सभी प्रकार के पशु चारे जिसमें घास, भूसा, कडवी, ज्वार के डंठल तथा पैरा (धान के डंठल)तथा पशुओं द्वारा खाये जाने वाले अन्य किस्म के चारे जिले की सीमा से राज्य के बाहर ले जाने पर प्रतिबंध होगा। यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लगाया गया है। जो 15 अगस्त 2010 तक प्रभावशील होगा। इस संबंध में जारी किये गये आदेश में कहा गया है कि ईट की भट्टियों में ईधन के रूप में घास, भूसा, कडवी, ज्वार एवं धान के डंठल इत्यादि का उपयोग करने पर रोक लगाया गया है। कोई भी कृषक, व्यापारी, व्यक्ति एवं निर्यातक किसी भी प्रकार के पशु चारे का किसी भी प्रकार के वाहन, नाव, मोटर, रेल, किसी भी यान या पैदल भिण्ड जिले से राज्य के बाहर कलेक्टर की अनुज्ञा पत्र के बिना निर्यात नही कर सकेगा।

 

12 लोगों को आर्थिक सहायता स्वीकृत

12 लोगों को आर्थिक सहायता स्वीकृत

भिण्ड 9 मई 2010

       कलेक्टर भिण्ड द्वारा विधायक स्वेच्छा अनुदान निधि अन्तर्गत भिण्ड विधानसभा के विधायक चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी द्वारा अनुशंसित प्रस्ताव के आधार पर 12 व्यक्तियों को 60 हजार रूपये आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्तियों को 5-5 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। दस व्यक्तियों को उपचार के लिए तथा दो व्यक्तियों को आर्थिक सहायता अनुदान स्वीकृत किया गया है।

 

पटवारी चयन: आपत्ति निराकरण शिविर 11 को

पटवारी चयन: आपत्ति निराकरण शिविर 11 को

भिण्ड 9 मई 2010

       कलेक्टर भिण्ड ने बताया कि पटवारी चयन पर प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के लिए मंगलवार 11 मई को कलेक्ट्रेट भवन भिण्ड में प्रात:11 बजे से विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। अधीक्षक भू अभिलेख कार्यालय में जिन अभ्यर्थियों द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई है अथवा लिखित रूप से आवेदन दिया गया है। के संबंध में अभ्यर्थियों के पास ऐसे अभिलेख जिससे दर्ज कराई गई बातों की पुष्टि होती है के साथ शिकायतकर्ता व्यक्ति उपस्थित हो सकेगें।

 

बहु आयामी प्रेरणा योजना का लाभ लेने की अपील

बहु आयामी प्रेरणा योजना का लाभ लेने की अपील

भिण्ड 9 मई 2010

       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड डा राकेश शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन ने छोटा परिवार सुखी परिवार की दृष्टि से बहु आयामी प्रेरणा योजना प्रारंभ की है। इस योजना के तहत बीपीएल परिवार की बालिका की शादी 19 वर्ष में होनी चाहिए और प्रथम बच्चे का जन्म 21 वर्ष की आयु या शादी के दो वर्ष के बाद हुआ हो। ऐसे दम्पत्तियों के प्रथम संतान विशेषकर बालिका होने पर 12 हजार और बालक होने पर 10 हजार रूपये का किसान विकास पत्र मिलेगा। द्वितीय बच्चे का जन्म प्रथम संतान के तीन वर्ष के पश्चात या 24 वर्ष की आयु के बाद चाहिए। द्वितीय संतान के एक वर्ष के अन्दर परिवार नियोजन के स्थाई साधन के रूप में पुरूष एवं महिला दम्पत्ति द्वारा नसबंदी कराई गई हो ऐसे दम्पत्तियों को द्वितीय संतान के रूप में बालिका होने पर 7 हजार एक बालक होने पर 5 हजार रूपये का किसान विकास पत्र दिया जाता है।

       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा राकेश शर्मा ने जिले के सभी बीपीएल परिवार के सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपनी बालिका की शादी 19 वर्ष से पूर्व न करें, पहली संतान शीघ्र नही होने दे, दो बच्चों में तीन वर्ष से अधिक का अंतर एवं द्वितीय संतान के पश्चात स्थाई परिवार नियोजन का साधन अपनाये। इस संबंध में अस्पताल के परिवार नियोजन केन्द्र में परामर्श दाता से सम्पर्क करें।

 

बीपीएल युवा युवतियों को कम्प्यूटर संचालन की जानकारी मिलेगी

बीपीएल युवा युवतियों को कम्प्यूटर संचालन की जानकारी मिलेगी

सेडमेप से ब्लॉक स्तर होगा प्रशिक्षण 10 वीं पास आवेदक होगें लाभान्वित

भिण्ड 9 मई 2010

       गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले युवा एवं युवतियों को कम्प्यूटर संचालन के लिए जागरूक बनाने का कार्यक्रम भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है। जिला एवं ब्लॉक खण्ड स्तर पर सेडमेप द्वारा कम्प्यूटर अवेयरनेश कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। बीपीएल परिवार के कक्षा 10 वीं पास ऐसे आवेदक जिनकी प्राथमिक मिडिल स्कूल का शिक्षा ग्रामीण क्षेत्र में हुई है। उनका चयन कर उन्हें एस.जी.एस.वाय विशेष परियोजना अन्तर्गत उक्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। हितग्राहियों का चयन जिला पंचायत द्वारा होगा।

 

आंगनबाडी कार्यकर्ता नियुक्ति की शिकायतो का निराकरण12 को

आंगनबाडी कार्यकर्ता नियुक्ति की  शिकायतो का निराकरण12 को

भिण्ड 9 मई 2010

       जिले के मेहगांव विकास खण्ड में  आंगनबाडी कार्यकर्ता की नियुक्तियों के संबंध में प्राप्त शिकायत शिकायत एवं आपत्तियों के निराकरण की कार्यवाही 12 मई को जिला पंचायत भिण्ड में की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने जिले के समस्त शिकायत कर्ताओं को की गई शिकायत से संबंधित मूल दस्तावेज साथ लेकर उपस्थित होने की अपील की है।

 

सर्पदंश की घटना पर झाड फूक नही, उपचार कराए निकट के प्राथमिक उपचार केन्द्र की मदद ले

सर्पदंश की घटना पर झाड फूक नही, उपचार कराए निकट के प्राथमिक उपचार केन्द्र की मदद ले

भिण्ड 9 मई 2010

       प्रदेश के मुख्य सचिव एवं राहत आयुक्त मदन मोहन उपाध्याय ने समस्त आयुक्त एवं कलेक्टर्स को प्रेषित पत्र में शर्प दंश से होने वाली मृत्यु दर को कम करने जागरूकता अभियान चलाये और सर्प दंश की घटना पर सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार कराने के लिए लोगों को जागरूक बनाने पर जोर दिया है। प्रेषित पत्र में कहा गया है कि सर्प दंश से होनी वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए जरूरी है कि घटना के तत्काल बाद पीडित व्यक्ति का उपचार निकट के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया जाए। सर्प दंश से पीडित व्यक्ति को स्वस्थ कराने के लिए झाड-फूक नही कराया जाए। झाड फूक करने से पीडित व्यक्ति स्वस्थ नही होता है। पीडित व्यक्ति को तत्काल निकट के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुचाया जाए। जहॉ चिकित्सकों द्वारा उपचार शुरू किये जाने से सर्पदंश से पीडित व्यक्ति के स्वस्थ होने की संभावना बढ जाती है। लोगों को जागरूक बनाने के लिए ग्रामों में संचालित आंगनबाडी एवं पशु चिकित्सा सेवा के माध्यम से लोगों को सर्प दंश की घटना होने की स्थिति में पीडित व्यक्ति के उपचार के लिए निकट के प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र  अथवा निजी चिकित्सकों की मदद लेने के लिए जागरूक बनाने पर जोर दिया गया है।

 

शुक्रवार, मई 14, 2010

Power Supply failures and Power cuts at Morena , Sorry News & Photo Updates are not possible

Power Supply failures and Power cuts at Morena , Sorry News & Photo Updates are not possible

Heavy Voltage fluctuations and long term Electricity Shut Downs are continued

 

Morena (M.P.) India 14th may 10. we are sorry to declare news and photographs related to Bhind, Morena, Gwalior, Shivpuri, Guna is not possible to us due to very long duration power shut downs , power supply failures, Voltage fluctuations varies  60 to 280 volts.

 

Although we are releasing detailed news in Hindi about these power problem in detail with conversation made by us with electricity company officials.

 

We also recorded some phone conversations with officials up to S.E. of company.

 

In further here at Morena there is no power supply available for working conditions, also at Bhind and Gwalior in same circumstances.

 

We will come back soon as early as failure power system starts work to normal. In same we are releasing Hindi news about the power supply failure conditions at Morena.  

It is requested till that please waits for conditions will normal.

बुधवार, मई 12, 2010

हास्‍य- व्‍यंग्‍य- गुरू घण्‍टाल मुनिवर ज्ञानी ...करहुँ प्रनाम जोरि जुग पानी- भ्रष्टाचार महाराज एक वन्दना- नरेन्‍द्र सिंह तोमर ‘'आनन्‍द''

हास्‍य- व्‍यंग्‍य- गुरू घण्‍टाल मुनिवर ज्ञानी ...करहुँ प्रनाम जोरि जुग पानी- भ्रष्टाचार महाराज एक वन्दना

नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द''

हर बार, हर जगह हुये तेरे दर्शन महाराज ।
अब तो छोडो पिण्ड हमारा करें प्रार्थना आज ।।
चौतरफा साम्राज्य तुम्हारा, नाम गाम चहुँ ओर ।
कभी शक्कर में, आई पी एल में कभी दाल में ठौर ।।
चारों ओर बसे हो प्रभु तुम कित कित देखें नैन ।
सी एम, पी एम, कलेक्टर बाबू तुमसे लागे नैन ।।
बडनसीब बडभागी समझें तुम हो तारणहार ।
सेवा आपकी बडफलदायक नाम है भ्रष्टाचार ।।
छुटमाछी औ बडमछली सब महिं तोरी भक्ति करे निवास ।
क्या डार्लिंग मेहबूबा बीवी सबको, इक तेरी ही आस ।।
सब्जी रोटी औ चावल में प्रभु अब तुम दीखो रोज ।
लवर मंगेतर सारी, साडी माँगे, अब ना लेंतीं रोज ।।
अब प्रेम परीक्षा और इंटरबू लेकर, खाते- लाकर देखदाख कर, लवरें रोज सुनायें ताना ।
चोखी कमाई भाड में डालो, पहले ऊपर की बतलाओ वरना प्यारे भाड में जाओ ये है तानाबाना ।।
बिजली मंत्री लील गया, खंबे लीला अफसर ।
चोरी सारे तार कर लिये बेच खाये ट्रांसफार्मर ।।
उल्टे चोर कोतवाल को डाँटे कहते जनता चोर ।
सब बीवी साली संग में चार रखै हैं कछु और ।।
ऐशो दारू और गुलछर्रे रोज मनावत नेता ।
अफसर की बची खुरचन को बाबू लपक के लेता ।।
धन्य धन्य हे प्रभु जी तुम तो पूरे कृपानिधान ।
नेक कृपा हम पर भी कर तू हम हैं तेरे भक्त महान ।।
बहुत लडे हम तुमसे प्रभु जी हम अज्ञानी थे नादान ।
सब चेले बैठे महलों में जो शरण तेरी गये भगवान ।।
हम निपट मूर्ख अज्ञानी, हे मतिहर, करें वन्दना आज ।
करूणा सुर में फाड टेंटुआ, हे प्रभु भ्रष्टाचार महाराज ।।
दयादृष्टि थोडी सी कर दो, कर सी एम का खासमखास ।
जादा दे तो बडा भोग दूँ बना पी एम का खासमखास ।।
बडा नहीं छुटभैया करदे नेता हम बन जायें महान ।
चाट पोंछ कर दूध मलाई खुरचन बाँटे रोज जहान ।।
सब अफसर से किश्तें बाँधें प्रभु ऐसा कर दो कल्यान ।
सब नेतियन से इश्क करें हम ऐसा प्रभु दो वरदान ।।
ए सी महला बैठ, संग बोतल बकरा करें हलाल ।
मुर्गी बकरी रोज लपेंटे ना बच पाये लाल रूमाल ।।
एक ए सी गाडी भी देना, देना कोई हंसी सा माल ।
ठेकेदार रिश्वत में देवें, दें सेठ फैक्ट्री, नित नूतन माल ।।
प्रभु अरज सुनो अब इस बंदे की या तो कृपा करो महाराज ।
वरना पिण्ड हमारा छोडो सुरग सिधारो अब महाराज ।।


-नरेन्द्र सिंह तोमर "आनन्द"