शनिवार, फ़रवरी 11, 2017

आपसी सुलह और समझौता के आधार पर प्रकरणों का निराकण - डीजे

आपसी सुलह और समझौता के आधार पर प्रकरणों का निराकण - डीजे

जिला न्यायालय सभागार में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ
भिण्ड | 11-फरवरी-2017
   
   जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड श्री तारकेश्वर सिंह ने कहा है कि लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को आपसी सुलह और समझौता के आधार पर प्रकरणों का निराकरण कराने का अवसर प्राप्त होता है। इसलिए अच्छे वातावरण में प्रकरण निराकरण के लिए आगे आना चाहिए। वे आज मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर जिला न्यायालय सभागर में आयोजित नेशनल लोक अदालत के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।
   इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह, प्रधान न्यायाधीश कुटुम न्यायालय श्री बीके जाटव, विशेष न्यायाधीश एवं प्रभारी लोक अदालत श्री योगेश कुमार गुप्ता, एडीजे श्री उमेश पाण्डेय, श्री शकील खांन, सीजेएम श्री धनराज दुबेला, जेएमएफसी श्रीमती तृप्ति पाण्डेय, प्रशिक्षु मजिस्ट्रेट कु.रेनू खान, श्री सरद जायसवाल, अभिभाषकगण, विभागीय अधिकारी न्यायालयीन कर्मचारीगण और प्रकरणों के निराकरण के लिए आए पक्षकार उपस्थित थे।
   जिला न्यायाधीश श्री तारकेश्वर सिंह ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से अच्छे वातावरण में प्रकरणो को आसानी से निराकृत कराया जा सकता है। साथ ही सकारात्मक सोच के साथ अन्तर आत्मा से सुलह एवं समझौते का अवसर मिलता है। जिससे प्रकरण से संबंधित पक्ष और विपक्ष आपसी समन्वय के आधार पर अपने प्रकरण का निराकरण कराते है। उन्होंने कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में लोक अदालत के माध्यम से बिछडे हुए परिवारो को न्याय प्राप्त होता है। साथ ही वे परिवार में शांतिपूर्वक जीवन बिताने में सहायक होते है। लोक अदालत में निराकृत होने वाले फैसले की अपील नहीं होती है। यह फैसला बादी और प्रतिवादी को भी स्वीकार हाता है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका, विद्युत वितरण कंपनी, बैंक आदि से संबंधित प्रकरणों के निराकरण में जिला प्रशासन का सहयोग लिया जा सकता है। क्योंकि न्याय पालिका, कार्यपालिका और पुलिस जनहित में काम करती है।
   पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह ने इस अवसर पर कहा कि लोक अदालत के माध्यम से बिछडे हुए पति पत्नी को जोडने का अवसर मिलता है। साथ ही वे समाज में वे अपनी जिंदगी सम्मानपूर्वक जीने में सहायक होते है। उन्होंने तीन प्रकरणों में बिछडे हुए पति पत्नियों को दिए गए न्याय पर बधाई दी।
   कुटुम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री बीके जाटव ने इस अवसर पर कहा कि कुटुम न्यायालय के माध्यम से बिछड़े हुए परिवारों को मिलाने की अनुकरणीय पहल की गई है। साथ ही आपसी सुलह और समझौते के आधार पर प्रकरण का निराकरण कराने में किसी भी प्रकार की आपत्ति नहीं होती है। साथ ही प्रेम और सौहार्दपूर्ण वातावरण में वादी प्रतिवादी अपने प्रकरण का निराकरण करने में सहायक होते है।
   विशेष न्यायाधीश श्री योगेश गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस लोक अदालत के माध्यम से आपसी सुलह और समझौता के आधार पर बडे पैमाने पर प्रकरणों का निराकरण करने की पहल की जा रही है। जिसमें पक्षकारों द्वारा अपनी महति भूमिका का निर्वहन करने की पहल की है।
   इस अवसर पर अभिभाषक श्री अटल बिहारी टांक, श्री मुकेश बिहारी दीक्षित, बैकर्स श्री तिवारी एवं श्री कुशवाह ने लोक अदालत के प्रकरणों के निराकरण की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसीप्रकार पत्नी से बिछुड गए आर्मी  में सेवा दे चुके हवलदार श्री हरिओम शर्मा ने पुनरमिलन के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन न्यायालयीन कर्मचारी श्री चंद्रशेखर कटारे ने किया।
लोक अदालत में तीन पति-पत्नियों को मिलाने की पहल
   जिला न्यायाधीश श्री तारकेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस नेशनल लोक अदालत के शुभारंभ समारोह में तीन बिछुडे पति-पत्नी श्री हरिओम शर्मा-श्रीमती गायत्री शर्मा, श्री किशन सिंह यादव-श्रीमती गीता देवी एवं श्री दौलतराम-श्रीमती निर्मला भिण्ड का पुनरमिलन कराने की पहल की गई। इसीप्रकार तीनो पति-पत्नियों को मिलाने के अवसर पर एक दूसरे के माला डलवाकर परिवार में खुशहाल जीवन व्यवतीत करने के लिए सकुशल अपने घर को विदा किया।
नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण
   जिला न्यायाधीश श्री तारकेश्वर सिंह के नेतृत्व में आयोजित नेशनल लोक अदालत के माध्यम से आपराधिक, दीवानी, विद्युत अधिनियम, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, प्रिलिटिगेशन, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेन्ट एक्ट के अन्तर्गत चेक बाउन्स प्रकरण, कुटुम्ब न्यायालय, ग्राम न्यायालय, राजस्व न्यायालय, उपभोक्ता फोरम, प्लीबारगेंनिंग, विड्रावल क्रिमीनल केसेस (एफ.आर), सहकारिता प्रकरण, क्रिमिनल समरी, विद्युत चौरी के प्रकरण, लीगल सर्विसेस मैटर्स एवं शिक्षा, स्वास्थ्य, वन तथा अन्य शासकीय विभागों के प्रकरणों का निराकरण करने की शुरूआत की।
   इसीप्रकार विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135, 138 एवं 126 के अन्तर्गत न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में निम्न दाव श्रेणी के समस्त घरेलू, समस्त कृषि, 5 किलो वाट भार तक के गैर घरेलू 10 अश्वशक्ति भार तक के औद्योगिक उपभोक्ताओं के प्रकरणों में छूट प्रदाय की गई। साथ ही नेशनल लोक अदालत के अन्तर्गत जिला मुख्यालय के न्यायालयों के अलावा न्यायिक तहसील मेंहगाव, गोहद, लहार तथा भिण्ड जिले के प्रत्येक राजस्व एवं जिला एवं जनपद पंचायत स्तर तक के प्रकरणों का निराकरण की कार्यवाही प्रारंभ की गई।

शुक्रवार, फ़रवरी 10, 2017

आदर्श ग्राम सोनी ने पकड़ी की विकास की रफ्तार

आदर्श ग्राम सोनी ने पकड़ी की विकास की रफ्तार


-
भिण्ड | 10-फरवरी-2017
 
   केन्द्र सरकार की सांसद आदर्श ग्राम योजना के माध्यम से भिण्ड-दतिया संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत जिले के विकास खण्ड मेहगांव की ग्राम पंचायत सोनी ने विकास की दिशा में रफ्तार पकड ली है। जिसके अन्तर्गत इस आदर्श ग्राम सोनी ने जिला प्रशासन के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की सुविधाऐं उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए है।
   जिले के विकास खण्ड मेहगांव के ग्राम सोनी को आदर्श ग्राम बनाने का सपना पूर्ण करने की दिशा में जिला प्रशासन के माध्यम से सडक, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य की दिशा में सुविधाऐं प्रदान करने की अनुकरणीय पहल की गई है। इन सुविधाओं से आदर्श ग्राम सोनी विकास की ओर अग्रसर होकर अन्य पंचायतो को भी सुविधाओं के लिए प्रेरणा का श्रोत बन गया है।
   आदर्श ग्राम सोनी के विकास की दिशा में प्रशासन और विभिन्न विभागो के माध्यम से मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध कराने की अनुकरणीय पहल की है। साथ ही ग्राम पंचायत सोनी द्वारा सर्वांगीण विकास की दिशा में ग्राम सोनी को आदर्श ग्राम बनाने की पहचान उपलब्ध कराई गई है। इस दिशा में क्षेत्रीय सांसद डॉ भागीरथ प्रसाद, विधायक मेहगांव चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी और कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी द्वारा अथक प्रयास किए जाकर सोनी ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने की दिशा में अथक प्रयास किए गए है।
   सांसद आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत सोनी ग्राम पंचायत के क्षेत्र में ग्रामीण विकास की दिशा में भव्य गेट का निर्माण कराया गया है। साथ ही संपूर्ण ग्राम में सीसी सडक बनाई जा चुकी है। इसीप्रकार पशु चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और शासकीय हाईस्कूल की सौगात दी जा चुकी है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति जनजााति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रावास की सुविधा प्रदान की गई है। साथ ही नशामुक्ति की दिशा में सभी ग्राम वासियों ने नशा छोड दिया है।
   आदर्श ग्राम सोनी में नवीन पंचायत भवन, आंगनबाडी केन्द्र, खेल मैदान, परकोलेशन टेंक, नाली निर्माण और सामुदायिक विकास की दिशा में कदम उठाए जाकर आदर्श ग्राम का दर्जा दिया जा चुका है। इसीप्रकार किसानों की खेती को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में कृषि विभाग के माध्यम से प्याज और अन्य किस्म की खेती का लाभकारी बनाने के प्रयास किए गए है। इस ग्राम में विधायक निधि से प्रतीक्षालय डिवायडर के लिए राशि मुहैया कराई जाकर कार्य पूर्ण करा दिया गया है। ग्राम पंचायत सोनी में आरचीटेक्ट के माध्यम से पूरी पंचायत का 4 करोड 93 लाख रूपए प्लान तैयार कराया जाकर मूलभूत सुविधाऐं प्रदान की जा रही है। साथ ही बीपीएल कार्ड, विभिन्न प्रकार की पेंशन और खाद्यान्न की सुविधा पात्र व्यक्तियों को निरंतर प्रदान की जा रही है।
   आदर्श ग्राम सोनी में मध्यान्ह भोजन,प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाईस्कूल स्कूल में शिक्षको की व्यवस्था छात्रों की संख्या के मान से सुनिश्चित की जा चुकी है। इसीप्रकार ग्राम पंचायत के अन्दर आने वाले आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए कांजी हाउस का भी निर्माण कराया जा चुका है। साथ ही गायों के लिए गऊशाला बनाने की पहल की है। इसीप्रकार गांव में पात्र व्यक्तियों के यहां 15 पशुसेट निर्माण कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। आदर्श ग्राम सोनी के हर परिवार में शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। साथ ही गांव में शांतिधाम का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जिसमें विद्यार्थियों को अच्छे ग्राउण्ड में खेलने की सुविधा प्राप्त हो रही है। साथ ही कर्मकार मण्डल योजना के अन्तर्गत कारीगरो के श्रमिक कार्ड बनाए गए है। जिसमें 22 प्रकार के लाभ उपलब्ध कराए जा रहे है।
   सांसद आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत जिले के विकास खण्ड मेहगांव के ग्राम सोनी को विकास की मुख्य धारा में जोडने की पहल पूर्ण की जा चुकी है। साथ ही प्रधान मंत्री ग्राम सडक योजना, विद्युतीकरण, पीएचई के माध्यम से पेयजल टंकी, हैण्डपंपो का विस्तार किया जा चुका है। स्वच्छता को सभी परिवारों ने अपनाने की पहल की है। साथ ही इस ग्राम के ग्रामीणों को आवागमन की दृष्टि से ग्वालियर-इटावा रेल लाईन से जोडा जाकर रेल्वे स्टेशन की भी सुविधा दी जाचुकी है। इसीप्रकार ग्वालियर-भिण्ड, मेहगांव और सोनी-मुरैना से जोडने की दिशा में सडको का जाल बिछाया जा चुका है। इन सभी ग्राम विकास की दिशा में किए गए कार्यो से अब ग्राम पंचायत सोनी आदर्श ग्राम के रूप में विकसित हो चुका है।

जेलो की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयास जारी-श्री मीणा एडीजीपी श्री मीणा ने किया जिला जेल भिण्ड का निरीक्षण

जेलो की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयास जारी-श्री मीणा


एडीजीपी श्री मीणा ने किया जिला जेल भिण्ड का निरीक्षण
भिण्ड | 10-फरवरी-2017
 
 
 
   अतिरिक्त पुलिस महानिर्देशक जेल श्री जीआर मीणा ने कहा है कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश की जेलो की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयास जारी है। इस दिशा में जेलो का निरीक्षण किया जाकर व्यवस्थाऐं और अधिक चुस्त एवं दुरूस्त बनाने की पहल जारी है। वे आज जिला जेल भिण्ड के कैम्पस और जेल की व्यवस्थाओं के सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में अधिकारियों और पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
    निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा, रक्षित निरीक्षक श्री अरविन्द दांगी, जेलर श्री ओपी पाण्डेय, विभागीय अधिकारी, पत्रकार और कर्मचारी उपस्थित थे।
    एडीजीपी जेल श्री जीआर मीणा ने कहा कि जेलो की दशा सुधारने की दिशा में बाउण्डरीवाल, केदियो की बेरिक व्यवस्था, भोजन, शौचालय, साफ-सफाई की दिशा में निरीक्षण के दौरान अवलोकन किया गया है। उन्होंने कहा कि नवीन जिला जेल भिण्ड का निर्माण कार्य जारी है। तब तक के लिए बर्तमान जेल में सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उप जेल गोहद एवं मेहगांव का भी निरीक्षण किया गया है। इन तीनो जेलो में सीसीडी केमरा शीघ्र लगाने की पहल की जावेगी। साथ ही जेलो के कैम्पस और केदियो की बेरिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जावेगा। उन्होंने कहा कि जेल कर्मचारियों को रायफल का प्रशिक्षण देने की कार्यवाहियां जारी है।
    एडीजीपी जेल श्री मीणा ने कहा कि केदियो को उद्योग धन्धो के प्रति जागरूक करने के प्रयास प्रदेश की बडी जेलो में किए जा रहे है। जिला जेलो में भी इस व्यवस्था को लागू कराने की पहल की जावेगी। जिससे केदी बाहर निकलने के बाद समाज की मुख्य धारा में जुड सके। नई जिला जेल भिण्ड में प्रारंभ होने पर इस व्यवस्था को लागू कराया जावेगा। उन्होंने कहा कि जेल निरीक्षण में केदियों की आवश्यकता और कठिनाईयों को सुना जाकर उनके निदान की पहल की जावेगी। जिला जेल भिण्ड में दो केदी टीवी से ग्रसित पाए गए है। साथ ही गोहद जेल में एक केदी मानसिक रोगी मिला है। जिनको बेहतर इलाज देने के प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि केदियों को जेल प्रशासन के माध्यम से भोजन सामग्री और आवश्यक बस्तुऐं प्रदान की जा रही है। साथ ही जेलो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केदियों से मुलाकात करने वाले परिजनो की बारीकी से जांच की जाकर जेल के भीतर सामग्री ले जाना प्रतिबंधित किया गया है।
     श्री मीणा ने कहा कि व्यवस्था के तौर पर जेलर श्री ओपी पाण्डेय को यहां ग्वालियर से तैनात किया था। जिनको शीघ्र वापिस किया जाकर नए जेलर की व्यवस्था सुनिश्चित की जावेगी। एडीजीपी श्री मीणा ने जिला जेल की बाउण्डरीवाल, शौचालय, साफ-सफाई, सीवर सिस्टम, कर्मचारियों के आवास, खिडकी दरवाजे और पेयजल की पाईप लाईन का जायजा लिया। साथ ही व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान जेलर को निर्देश दिए कि नाईट राउण्ड लिया जावे। साथ ही अनुशासन की दिशा में कर्मचारियों की ड्यूटी को बेहतर बनाने के प्रयास किए जावे। उन्होंने मुलाकाती पंजी के अलावा अन्य प्रकार की पंजियों का अवलोकन कर केदियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पुलिस लाईन के रक्षित निरीक्षक श्री अरविन्द दांगी को निर्देश दिए कि मुल्जिम पेशी के लिए केदियों को ले जाने के लिए भेजे जाने वाले गार्ड को सुरक्षा की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए जावे। साथ ही उनको न्यायालय में पेशी पर लाने और ले जाने के दौरान किसी भी प्रकार की बस्तु केदियों के परिजनो से प्राप्त नहीं की जावे। साथ ही किसी प्रलोभन में नहीं आवे। इस दिशा में सख्त हिदायत दी जानी चाहिए।
    जेल एडीजीपी श्री मीणा ने जिला जेल में 6 बैरिको में 249 केदियों के रखने की व्यवस्था देखी। साथ ही बीडियो कॉन्फ्रेस का अवलोकन किया। इसीप्रकार केदियों के लिए बनाई जा रही सब्जी, दाल, आलू, बेगन और रोटियों का अवलोकन किया। इसीप्रकार केदियों से चर्चा कर उनकी कठिनाईयां एवं समस्याऐं जानी और उनके निदान के निर्देश जेल प्रबंधन को दिए। साथ ही जिला जेल में पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था की हकीकत जानी और सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश जेलर को दिए। उन्होंने जेलर को सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चोबंद बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों की पूर्ति की दिशा में कदम उठाने की बात कही। उन्होंने जेल परिसर में केदियों के परिजनो की मुलाकात व्यवस्था और प्रहरी कक्ष का जायजा लिया।

कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन का दौरा कार्यक्रम

कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन का दौरा कार्यक्रम


-
भिण्ड | 10-फरवरी-2017
 
   किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन भिण्ड जिले के एक दिवसीय प्रवास पर 12 फरवरी 2017 रविवार को पधार रहे है।
   निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कृषि मंत्री श्री बिसेन 12 फरवरी को प्रातः 4 बजे ग्वालियर से कार द्वारा सर्किट हाउस भिण्ड पहुंचेंगे। कृषि मंत्री श्री बिसेन प्रातः 9 बजे भिण्ड जिले के मेहगांव, गोहद एवं भिण्ड विकास खण्ड के ओला प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर फसलो का निरीक्षण करेंगे। कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन प्रातः 11 बजे ओला प्रभावित फसलो के निरीक्षण के उपरांत भिण्ड से कार द्वारा ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

कृषि श्री बिसेन किसानों की ओला प्रभावित फसलो का लेंगे जायजा

कृषि श्री बिसेन किसानों की ओला प्रभावित फसलो का लेंगे जायजा


कृषि उपज मण्डी मेहगांव के कार्यो का करेंगे निरीक्षण
भिण्ड | 10-फरवरी-2017
 
 
    प्रदेश के कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन भिण्ड जिले के एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम 12 फरवरी 2017 के अन्तर्गत जिले भिण्ड, मेहगांव एवं गोहद के क्षेत्र में किसानों की ओला प्रभावित फसलो का खेतो पर पहुचकर अवलोकन करेंगे। साथ ही कृषि उपज मण्डी मेहगांव के कार्यो का भी निरीक्षण करेंगे।
    कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन भिण्ड जिले में किसानों की ओले से प्रभावित फसलो का निरीक्षण कर भिण्ड, मेहगांव एवं गोहद क्षेत्र के किसानों के खेतो पर पहुंचकर सरसो, गेहूं, चना, मसूर आदि फसलो का अवलोकन करेंगे। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा ओला प्रभावित किसानों की प्रभावित फसलो के सर्वे की जानकारी कलेक्टर जिला भिण्ड से प्राप्त करेंगे। साथ ही उनके बताए अनुसार जिले के विकास खण्ड भिण्ड, मेहगांव और गोहद के इलाके में भ्रमण कर फसलो की स्थिति का भी आंकलन किया जावेगा।

रविवार, फ़रवरी 05, 2017

बिस्‍म‍िल संग्रहालय (भाग - 2)

फिल्‍न्‍म - बिस्‍मि‍ल संग्रहालय - मुरैना का विश्‍वव्‍यापी प्रसारण हुआ
भारत व चम्‍बल के इतिहास की एक बानगी , एक झलक, महाभारत कालीन वीर प्रसूता जननी पर भारत व चम्‍बल के इतिहास वीरता शौर्य पराक्रम के साथ चम्‍बल तब से अब तक की बरनगी दिखाता एक संग्रहालय देखें इस फिल्‍म में
यह फिल्‍म केवल इस चैनल पर 5 दिन तक नि:शुल्‍क रहेगी , उसके उपरान्‍त इस फिल्‍म को इस चैनल पर खरीद कर यू ट्यूब को ऑनलाइन पेमेण्‍ट कर शुल्‍क भुगतान करके देखा जा सकेगा
इसे फुल फिल्‍म और हाई डेफिनेशन ( एच. डी. ) फॉरमेट में यू ट्यूब पर सीधे देखने हेतु निम्‍न लिंक पर क्‍ल‍िक करें
 https://youtu.be/l7gUqXLrVis
हमारी फिल्‍मों को देखने हेतु हमारे चैनल को सबस्‍क्राइब करें
https://www.youtube.com/c/GwaliortimesIntv
इस फिल्‍म को हमेशा नि:शुल्‍क देखने हेतु हमारे निम्‍न चैनल को सबस्‍क्राइब करें
हमारे पैड चैनल यू ट्यूब रेड पर हमेशा के लिये पूर्णत: निशुल्‍क देखा जा सकेगा , इस चैनल को सबस्‍क्राइब करने या इसकी सदस्‍यता लेने हेतु निम्‍न लिंक पर क्‍ल‍िक करें
https://www.youtube.com/channel/UC_1mid4TYNQvp6morw-aXHQ
Presented By Gwalior Times
https://gwaliortimes.wordpress.com
http://gwlmadhya.blogspot.in/
http://gtbharatvani.blogspot.in/
http://morenachambal.blogspot.in/
http://gtvachan.blogspot.in/
http://bhindgt.blogspot.in/
http://gttantra.blogspot.in/
ग्वालियर टाइम्स प्रस्तुत करती है
https://facebook.com/Devputrafilms
http://facebook.com/Tomarrajvansh
Twitter:  @gwaliortimes   , @narendra_singh , @narentomar

शनिवार, दिसंबर 31, 2016

मारण, असाध्‍य बीमारी, मूठ , चौकी , काला जादू की काट, पलट, खात्‍मा का प्र...

   प्रत्‍यंगिरा मंत्र विधान एवं स्‍तोत्र का विश्‍वव्‍यापी प्रसारण
मारण, असाध्‍य बीमारी, मूठ , चौकी , नजर , काला जादू की काट, पलट, उलट, व खात्‍मा का प्रत्‍यंगिरा माला स्‍तोत्र ( शास्‍त्रीय मंत्र विधान )
आप यू ट्यूब पर इसे सीधे निम्‍न लिंक पर क्‍ल‍िक करके केवल 3 दिन के लिये नि:शुल्‍क देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं , उसके पश्‍चात इस फिल्‍म को देखने , सुनने एवं डाउनलोड करने के लिये शुल्‍क भुगतान करना होगा ।
https://youtu.be/7YV_MbLBxUw
Presented By Gwalior Times
https://gwaliortimes.wordpress.com
http://gwlmadhya.blogspot.in/
http://gtbharatvani.blogspot.in/
http://morenachambal.blogspot.in/
http://gtvachan.blogspot.in/
http://bhindgt.blogspot.in/
http://gttantra.blogspot.in/
ग्वालियर टाइम्स प्रस्तुत करती है
https://facebook.com/Devputrafilms
http://facebook.com/Tomarrajvansh
Twitter:  @gwaliortimes   , @narendra_singh , @narentomar

बुधवार, जुलाई 27, 2016

गूगल मैप्स के लोकल गाइड बनाये गये गूगल इंकारपोरेशन द्वारा नरेन्द्र सिंह तोमर ''आनन्द''

देवपुत्र पायवेट लिमिटेड ग्रुप ऑफ कम्पनीज के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं लीगल एडवाइजर, चम्बल की आवाज तथा ग्वालियर टाइम्स के सी. ई. ओ. नरेन्द्र सिंह तोमर ''आनन्द'' को गूगल मैप्स इंकारपोरेशन ने गूगल मैप के लिये अपना लोकल गाइड बनाया
नरेन्द्र सिंह तोमर ''आनन्द'' को गूगल ( इन्कार्पोरेशन ) कम्पनी ने स्थानीय गाइड नियुक्त किया , सभी स्थानीय फोटो , थ्री डी फोटो , वीडियो सहित , उसका नाम , इतिहास , और पृष्ठभूमि , विचार, सतर्कता , सावधानियां सहित सभी प्रकार के व्यू और रिव्यू लिखने के सर्वाध‍िकार कम्पनी ने तोमर को सौंपें
ग्वालियर / मुरैना 19 जुलाई 2016 । गूगल कम्पनी ने अपने बहुत बड़े व संपूर्ण विश्व तक फैले महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट '' गूगल मैप '' के लिय मुरैना के गांधी कालोनी के विख्यात व प्रसिद्ध समाजसेवी एवं पुराने अति अनुभवी नरेन्द्र सिंह तोमर ''आनन्द''' को अपना लोकल गाइड नियुक्त किया है ।
नरेन्द्र सिंह तोमर ''आनन्द'' को गूगल की ओर से नियुक्त‍ि पत्र प्राप्त हो गया है , साथ ही गूगल ने बहुत बड़ा काम करने जा रहे श्री तोमर को बहुत बड़ा अवार्ड देने की भी घोषणा की है ।
नरेन्द्र सिंह तोमर ''आनन्द'' अब न केवल किसी व्यक्त‍ि विशेष पर बल्क‍ि स्थल विशेष पर भी गूगल की ओर से काम करेंगें , किसी स्थल विशेष या व्यक्त‍ि विशेष को गूगल मैप में जोड़ सकेंगें, फर्जी या असत्य को हटा व डिलीट कर सकेंगें , लापता भवनों को तलाश सकेंगें, ऐतिहासिक स्थलों , किसी भी औद्योगिक प्रतिष्ठान, व्यवसाय , होटल , खानपान, लॉजिंग , मंदिर , मस्जिद , चर्च , ढाबा अदि को चिह्न‍ित कर सकेंगें , उस पर ब्यौरा दजकर सकेंगें , उसे गेड दे सकंगें , डी ग्रेड कर सकेंगें ।
इसके अलावा किसी भी फोटो , वीडियो , थ्री डी वीड‍ियो या थ्री डी फोटो को गूगल मैप पर अपलोड कर सकेंगें , सभी ऐतिहासिक प्रृष्ठभूमि के स्थल अपलोड कर सकेंगें उनके इतिहास व ब्यौरे लिखें सकेंगें , स्थानीय स्कूलों , कालोजों के, चिकित्सा सुविधाओं, पेट्रोल पम्पों , सार्वजनिक सुविधाओं, होटलों आदि के नाम , चित्र वीडियो ब्यौरे ग्रेड , डीग्रेड , व्यू , रिव्यू लिख सकेंगें , जोड सकेंगें , हटा सकेंगें , किसी हस्ती विशेष , व्यक्त‍ि विशेष , युग पुरूष व ऐतिहासिक व्यक्तित्व पर ब्यौरा चित्र वीडियो आदि जोड़ या हटा या बदल सकेंगें ।
असली सड़कों के , असली भवनों की व असल अधोसंरचना की , नगर के स्तरीय हालात व असल नगरीय हालात व स्थ‍िति के चित्र व वीडियो अपलोड कर सकेंगें , या हटा सकेंगें , संपादन व क्रियेशन , डिलीशन आदि सभी कार्य नरेन्द्र सिंह तोमर ''आनन्द'' गूगल मैप की ओर से तथा गूगल कम्पनी की ओर से करेंगें ।
नरेन्द्र सिंह तोमर ''आनन्द '' ने ग्वालियर चम्बल सहित राजस्थान के लोगों से कहा है कि वे अपने सड़को , बिजली संरचना , अन्य अधोसंरचना आदि के चित्र व वीडियो  आदि भेजते समय अपने कैमरे का जी.पी.एस. इन्फो ऑन रखें और , सारे जी.पी.एस. सूचनाओं की रिकार्डिंग कैमरे को ही करने दें , जिससे आपका फोटो या वीडियो स्वत: आटोमेटिक रूप से जियो टेग हो जायेगा और खुद ब खुद सही जगह गुगल मैप में स्वत: सेट हो जायेगा । अपने चित्र या वीडियो के साथ संपूर्ण ब्यौरा अवश्य भेंजें , उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभ्ज्ञूमि अवश्य भेजें , यदि किसी ऐतिहासिक स्थल से संबंधी वीडियो या चित्र भेज रहे हैं तो उसका संदर्भ ग्रंथ , प्रमाण‍िकता सहित संपूर्ण अतिहास व वंशावली आदि अवश्य भेजें ।
चम्बल के लोगों से बिजली , सडक व खेतों की हालत तथा अन्य इन्फ्रा स्ट्रक्चर संबधी वीडियो व चित्र भेजने की अपेक्षा की गयी है , जो गुगल के लोकल गाइड नरेन्द्र सिंह तोमर ''आनन्द'' द्वारा गुगल मैप में दर्ज किया गया जायेगा , केवल वही चित्र , वीडियो व ब्यौरा ही संपूर्ण विश्व में दिखेगा । 
देवपुत्र पायवेट लिमिटेड ग्रुप ऑफ कम्पनीज के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं लीगल एडवाइजर, चम्बल की आवाज तथा ग्वालियर टाइम्स के सी. ई. ओ. नरेन्द्र सिंह तोमर ''आनन्द'' को गूगल मैप्स इंकारपोरेशन ने गूगल मैप के लिये अपना लोकल गाइड बनाया
नरेन्द्र सिंह तोमर ''आनन्द'' को गूगल ( इन्कार्पोरेशन ) कम्पनी ने स्थानीय गाइड नियुक्त किया , सभी स्थानीय फोटो , थ्री डी फोटो , वीडियो सहित , उसका नाम , इतिहास , और पृष्ठभूमि , विचार, सतर्कता , सावधानियां सहित सभी प्रकार के व्यू और रिव्यू लिखने के सर्वाध‍िकार कम्पनी ने तोमर को सौंपें
ग्वालियर / मुरैना 19 जुलाई 2016 । गूगल कम्पनी ने अपने बहुत बड़े व संपूर्ण विश्व तक फैले महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट '' गूगल मैप '' के लिय मुरैना के गांधी कालोनी के विख्यात व प्रसिद्ध समाजसेवी एवं पुराने अति अनुभवी नरेन्द्र सिंह तोमर ''आनन्द''' को अपना लोकल गाइड नियुक्त किया है ।
नरेन्द्र सिंह तोमर ''आनन्द'' को गूगल की ओर से नियुक्त‍ि पत्र प्राप्त हो गया है , साथ ही गूगल ने बहुत बड़ा काम करने जा रहे श्री तोमर को बहुत बड़ा अवार्ड देने की भी घोषणा की है ।
नरेन्द्र सिंह तोमर ''आनन्द'' अब न केवल किसी व्यक्त‍ि विशेष पर बल्क‍ि स्थल विशेष पर भी गूगल की ओर से काम करेंगें , किसी स्थल विशेष या व्यक्त‍ि विशेष को गूगल मैप में जोड़ सकेंगें, फर्जी या असत्य को हटा व डिलीट कर सकेंगें , लापता भवनों को तलाश सकेंगें, ऐतिहासिक स्थलों , किसी भी औद्योगिक प्रतिष्ठान, व्यवसाय , होटल , खानपान, लॉजिंग , मंदिर , मस्जिद , चर्च , ढाबा अदि को चिह्न‍ित कर सकेंगें , उस पर ब्यौरा दजकर सकेंगें , उसे गेड दे सकंगें , डी ग्रेड कर सकेंगें ।
इसके अलावा किसी भी फोटो , वीडियो , थ्री डी वीड‍ियो या थ्री डी फोटो को गूगल मैप पर अपलोड कर सकेंगें , सभी ऐतिहासिक प्रृष्ठभूमि के स्थल अपलोड कर सकेंगें उनके इतिहास व ब्यौरे लिखें सकेंगें , स्थानीय स्कूलों , कालोजों के, चिकित्सा सुविधाओं, पेट्रोल पम्पों , सार्वजनिक सुविधाओं, होटलों आदि के नाम , चित्र वीडियो ब्यौरे ग्रेड , डीग्रेड , व्यू , रिव्यू लिख सकेंगें , जोड सकेंगें , हटा सकेंगें , किसी हस्ती विशेष , व्यक्त‍ि विशेष , युग पुरूष व ऐतिहासिक व्यक्तित्व पर ब्यौरा चित्र वीडियो आदि जोड़ या हटा या बदल सकेंगें ।
असली सड़कों के , असली भवनों की व असल अधोसंरचना की , नगर के स्तरीय हालात व असल नगरीय हालात व स्थ‍िति के चित्र व वीडियो अपलोड कर सकेंगें , या हटा सकेंगें , संपादन व क्रियेशन , डिलीशन आदि सभी कार्य नरेन्द्र सिंह तोमर ''आनन्द'' गूगल मैप की ओर से तथा गूगल कम्पनी की ओर से करेंगें ।
नरेन्द्र सिंह तोमर ''आनन्द '' ने ग्वालियर चम्बल सहित राजस्थान के लोगों से कहा है कि वे अपने सड़को , बिजली संरचना , अन्य अधोसंरचना आदि के चित्र व वीडियो  आदि भेजते समय अपने कैमरे का जी.पी.एस. इन्फो ऑन रखें और , सारे जी.पी.एस. सूचनाओं की रिकार्डिंग कैमरे को ही करने दें , जिससे आपका फोटो या वीडियो स्वत: आटोमेटिक रूप से जियो टेग हो जायेगा और खुद ब खुद सही जगह गुगल मैप में स्वत: सेट हो जायेगा । अपने चित्र या वीडियो के साथ संपूर्ण ब्यौरा अवश्य भेंजें , उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभ्ज्ञूमि अवश्य भेजें , यदि किसी ऐतिहासिक स्थल से संबंधी वीडियो या चित्र भेज रहे हैं तो उसका संदर्भ ग्रंथ , प्रमाण‍िकता सहित संपूर्ण अतिहास व वंशावली आदि अवश्य भेजें ।
चम्बल के लोगों से बिजली , सडक व खेतों की हालत तथा अन्य इन्फ्रा स्ट्रक्चर संबधी वीडियो व चित्र भेजने की अपेक्षा की गयी है , जो गुगल के लोकल गाइड नरेन्द्र सिंह तोमर ''आनन्द'' द्वारा गुगल मैप में दर्ज किया गया जायेगा , केवल वही चित्र , वीडियो व ब्यौरा ही संपूर्ण विश्व में दिखेगा । 

चम्बल का शेर कुम्हेर


सखी


फिल्म योगेश्वरी भाग - 4 महाकाली कवच


सोमवार, जून 13, 2016

योगेश्वरी फिल्म ( भाग - 2) देवपुत्र फिल्मस एंड मीडिया प्रायवेट लिमिटेड


ट्रेलर फिल्म योगेश्वरी


फिल्म भारत ( भाग - 1) देवपुत्र फिल्म्स एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड


फिल्म योगेश्वरी ( भा - 1) देवपुत्र फिल्म्स एंड मीडिया प्रायवेट लिमिटेड


योगेश्वरी फिल्म - एक परिचय


रविवार, अप्रैल 24, 2016

69 साल से जहर पिलाया जा रहा है सरकार द्वारा चम्बलवासियों को , सुनिये म.प्र. के मुख्यमंत्री का सफेद झूठ

मुरैना के लोग पानी के नाम पर रोज कितना जहर पीते हैं , इस फिल्म में स्वयं देख लीजिये , 69 वर्ष से मुरैना शहर यह जहर रोजाना पी रहा है , कई नेता आये और चले गये , चम्बल को लूट कर माल्या की तरह भाग गये , यह फिल्म आज ही की है , हालिया निर्मित इस फिल्म में देख लीजिये कि कितना जहरीला हार्ड वाटर हम मुरैना वाले रोज पीते हैं । साथ में यह सबूत भी देख लीजिये कि विगत वर्ष सन 2015 मुरैना नगर निगम के चुनावों में म.प्र. का मुख्यमंत्री कितना झूठ बोला , कितनी फर्जी घोषणायें कर गया , और नगर निगम बना कर , चुनाव जीत कर भाग गया , किसानों की ओलावृष्ट‍ि से बर्बादी का मामला हो या उनकी आत्महत्याओं का , महा नौटंकीबाज लगातर झूठ असत्य व मिथ्यावादी घोषणाबाज मुख्यमंत्री शि‍वराज सिंह चौहान कितना झूठा , फर्जी व असत्यवादी एवं नौटंकीबाज है , यह फिल्म इस बात का सबूत है कि एक साल पहले मुरैना नगर निगम को करोड़ों रूपये देकर गया मुख्यमंत्री , आज एक साल गुजरने के बाद भी ...... असल मुकम्मल आलम और हालात ये है सरकार ..... मुरैना मेयर की मजेदार बात यह है कि .... वह मुरैना का लगातार 6 बार सांसद रहा है ..... और अब मुरैना नगर निगम का मेयर है , कुल मिला कर कब से मुरैना को जहर पिला पिला कर मार रहा है , खुद ही हिसाब लगा लीजिये , हमने असल हकीकत , असल माजरा इस फिल्म के माध्यम से प्रस्तुत कर दिया और मामले के दोनों पक्ष व पहलू प्रस्तुत कर दिये , अब आप खुद ही फैसला करिये ..... ऐसे नेताओं के सिरों पर नारियल फोड़ कर, धूप दीप , अगरबत्ती लगा कर इनकी पूजा अर्चना की जाये या इनके श्रद्धा सुमन अर्पण की तैयारी की जाये  , असत्य वायदे कर वोट जैसी अमूल्य संपत्त‍ि का हरण करना या हड़पना ...... आई.पी.सी. की धारा 463 से लेकर 471 एवं 420 तथा 120 बी एवं धाा 34 का अपराध है , इसके अलावा खुला निर्वाचन अपराध है ..... और इन नेताओं को कानूनन जेल भेजने में एक घंटे से ज्यादा का विलंब नहीं किया जाना चाहिये , किंतु पुलिस इनकी, कानून इनका , अदालत इनकी ...... फैसला करेगा कौन ..... इनके विरूद्ध फर्जीवाड़ा करने और कूटरचित वायदे , मतदाताओं के साथ छल धोखाधड़ी करने का अपराध कायम कौन करेगा और कौनसी अदालत इन्हें जेल भेजेगी । ..... मामला आपके सामने ..... फैसला आपके हाथ 
Presented By Gwalior Times
https://gwaliortimes.wordpress.com
ग्वालियर टाइम्स प्रस्तुत करती है
*
http://gwlmadhya.blogspot.in/


https://youtu.be/tBsH79qugRY