गुरुवार, फ़रवरी 16, 2017

राज्यमंत्री श्री आर्य ने किया कबड्डी टूर्नामेंट स्थल का निरीक्षण

नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लालसिंह आर्य ने जिले की नगरीय निकाय गोहद पर 17 फरवरी से 19 फरवरी 2017 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट स्थल का आज निरीक्षण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्टी पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी, पत्रकार और जिला स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट के लिए चयनित अधिकारी और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।
   सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य ने जिले की नगर पालिका परिषद गोहद के केशव पार्क पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट के निरीक्षण के दौरान ग्राउण्ड समथलीकरण, कबड्डी कोचो के लिए स्थल पर लाईनिंग और अन्य सुविधाओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ आज
   उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लालसिंह आर्य की उपस्थिति में राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ 17 फरवरी 2017 को किया जावेगा। कबड्डी प्रतियोगिताओं के लिए विभिन्न प्रकार की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है।
समापन 19 फरवरी को
   खेल और युवा कल्याण, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री माननीया यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा जिले के गोहद में राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट का समापन 19 फरवरी 2017 को किया जावेगा। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य भी उपस्थित रहेंगे।

"मिल बॉचें मध्यप्रदेश’’ कार्यक्रम 18 फरवरी को जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूर्ण

"मिल बॉचें मध्यप्रदेश’’ कार्यक्रम 18 फरवरी को जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूर्ण


-
भिण्ड | 16-फरवरी-2017
 
   राज्य सरकार की पहल पर ’’मिल बॉंचे मध्यप्रदेश’’ कार्यक्रम का आयोजन 18 फरवरी 2017 को जिले के सभी विद्यालयों पर आयोजित किया जावेगा। जिला प्रशासन द्वारा मिल बॉचे मध्यप्रदेश के लिए विभिन्न प्रकार की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है।
   कलेक्टर डॉ.इलैया राजा टी ने बताया कि मिल बॉचे मध्यप्रदेश के अन्तर्गत पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है। जिले के सभी विद्यालयों के सभी वर्गो के प्रतिनिधि मिल बॉचे मध्यप्रदेश कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपनी महति भूमिका का निर्वहन करेंगे। जिसमें कक्षा 8वीं तक के छात्र-छात्राओं के भाषा ज्ञान को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किए जावेंगे। इसीप्रकार मिल बॉचे मध्यप्रदेश कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले की 1751 प्राथमिक एवं 740 माध्यमिक विद्यालयों में वालिन्टियर पंजीयन किया जा चुका है। साथ ही उन्मुखीकरण की दिशा में कार्यवाही पूर्ण की जा चकी है। साथ ही शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के वालिन्टियरों को विकास खण्ड/ जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर उन्मुखीकरण का दायित्व सौंपा जा चुका है।
   मिल बॉचे मध्यप्रदेश कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय परिसर, शौचालय आदि स्वच्छ एवं निर्मल होने की दिशा में कार्यवाहियां विद्यालय प्रबंधन द्वारा की गई है। साथ ही भवन की साफ-सफाई व आकर्षक रंगाई-पुताई को बेहतर बनाने के प्रयास किए गए है। इसीप्रकार प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका अन्तर्गत समस्त प्राथमिक/ माध्यमिक शालाओं को वाटर फिल्टर एवं व्हाईटबोर्ड मार्कर सहित प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। विद्यालयों में रंगोली की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
   इस दिवस पर विद्यालयों के छात्रों को विशेष भोज देने की कार्यवाही डीपीसी और अधीनस्थ अधिकारियों के साथ-साथ विद्यालय प्रबंधन द्वारा सुनिश्चित कर ली गई है। साथ ही मिल बॉचे मध्यप्रदेश के कार्यक्रम में जिले के सभी विद्यालयों में बालसभा के पश्चात बच्चों द्वारा नकल विरोधी रैली निकाली जावेगी। इसीप्रकार नकल मुक्त भिण्ड की शपथ भी होगी। मिल बॉचे मध्यप्रदेश के कार्यक्रमों में शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों को आमंत्रित करने की व्यवस्था विभागीय अधिकारी एवं शालाओं के प्रधानाध्यापको द्वारा सम्मानपूर्वक आमंत्रित करने के कार्य को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

बुधवार, फ़रवरी 15, 2017

राज्य बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री भदौरिया का दौरा कार्यक्रम

राज्य बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री भदौरिया का दौरा कार्यक्रम

-
भिण्ड | 15-फरवरी-2017
 
   मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा श्री मुन्नासिंह भदौरिया जिले के चार दिवसीय प्रवास पर 16 फरवरी 2017 को पधार रहे है।
   निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा श्री मुन्नासिंह भदौरिया 16 फरवरी 2017 को प्रातः9.30 बजे ग्वालियर से कार द्वारा रैली के साथ जिले के मालनपुर, गोहद, मेहगांव, बरोही, भिण्ड नगर के अटेर रोड रेल्वे स्टेशन के पास जयश्री मैरिज गार्डन पर दोपहर 2.30 बजे आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में आमसभा को संबोधित करेंगे।
   मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा श्री मुन्नासिंह भदौरिया 17 फरवरी 2017 को प्रातः10 बजे भिण्ड बीज निगम प्रक्षेत्र का भ्रमण करेंगे। उपाध्यक्ष बीज निगम श्री भदौरिया 18 फरवरी 2017 को प्रातः11 बजे जिला पत्रकार वार्ता एवं स्थानीय कृषको से चर्चा करेंगे। उपाध्यक्ष श्री भदौरिया 19 फरवरी 2017 को सायं 6 बजे भिण्ड से कार द्वारा ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

बाल एवं किशोर संरक्षण कानूनो पर कार्यशाला का आयोजन

जिला न्यायाधीश श्री तारकेश्वर सिंह के मुख्य आतिथ्य में यूनिसेफ के तत्वाधान में जिला महिला सशक्तिकरण विभाग के समन्वय से बाल एवं किशोर संरक्षण कानूनो पर आधारित तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ आज जिला न्यायालय स्थित विधिक सहायता प्राधिकरण के सभागार में किया गया।
   कार्यशाला में कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी, पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह, विशेष न्यायाधीश श्री योगेश कुमार गुप्ता, एडीजे डॉ. कुलदीप जैन एवं श्री मोहम्मद शकील खांन, सीजेएम श्री धनराज दुबेला, जेएमएफसी श्री ज्ञानेन्द्र शुक्ला, श्री विकास शुक्ला, श्रीमती तृप्ति पाण्डेय, श्री शंकर्षण पाण्डेय, यूनिसेफ के राज्य प्रतिनिधि श्री गुरूजीत सिंह रावत, किशोर कानून विशेषज्ञ श्रीमती अर्चना सहाय, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री एमएस अम्ब, सीडीपीओ शहरी श्री कौशलेन्द्र मावई, अभिभाषकगण तथा जिला बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित थे।
   जिला न्यायाधीश श्री तारकेश्वर सिंह ने कहा कि बाल एवं किशोर संरक्षण की दिशा में कानूनी प्रावधान सुनिश्चित किए गए है। इन प्रावधानों के अन्तर्गत लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 बनाया गया है। इसी प्रकार किशोरो की देखरेख और संरक्षण की दिशा में अधिनियम 2015 के अन्तर्गत कानूनी प्रावधान सुनिश्चित किए गए है। इन अधिनियमों का क्रियान्वयन जारी है।
   कार्यशाला में यूनीसेफ के राज्य प्रतिनिधि श्री गुरूजीत रावत एवं बाल एवं किशोर विशेषज्ञ श्रीमती अर्चना सहाय ने बाल अपराधों पर आधारित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही उनके सरंक्षण की दिशा में उठाए जा रहे कदमो से अवगत कराया।
   तीन दिवसीय कार्यशाला में बाल अपराध, बालश्रम, बाल शोषण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जावेगी। साथ ही केस स्टडी अध्ययन भी किए जावेगे। 

भि‍ण्‍ड जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

-
भिण्ड | 15-फरवरी-2017
 
   कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक चार एवं म.प्र.शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना 1999 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2017 में भिण्ड जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया गया है।
   कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह स्थानीय अवकाश 14 मार्च 2017 मंगलवार भाईदूज, 8 अगस्त 2017 मंगलवार भुजरिया एवं 20 अक्टूबर 2017 शुक्रवार दीपावली का दूसरा दिन संपूर्ण जिले के लिए घोषित किए गए है।

राज्यमंत्री श्री आर्य राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

राज्यमंत्री श्री आर्य राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

-
भिण्ड | 15-फरवरी-2017
 
   नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लालसिंह आर्य 16 फरवरी 2017 गुरूवार को भिण्ड जिले के गोहद में चार दिवसीय प्रवास पर पधार रहे है। राज्यमंत्री श्री आर्य राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
   निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य 16 फरवरी 2017 को प्रातः8 बजे ग्वालियर से कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः9 बजे गोहद आएंगे और रात्रि विश्राम गोहद में ही करेंगे। राज्यमंत्री श्री आर्य 17 फरवरी से 19 फरवरी 2017 तक राज्य स्रतीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

एक दिव्यांग को ट्राईसाइकिल वितरित करने के निर्देश

एक दिव्यांग को ट्राईसाइकिल वितरित करने के निर्देश

-
भिण्ड | 15-फरवरी-2017
 
    जिले के जनपद पंचायत भिण्ड के ग्राम खरिका के निवासी दिव्यांग श्री राहुल सिंह पुत्र श्री महेन्द्रपाल सिंह को चिकित्सक अनुशंसा के अनुसार ट्राईसाइकिल वितरित करने के लिए निराश्रित भवन भिण्ड के श्री सुरेन्द्र बाथम को संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी सामाजिक न्याय डॉ. अनुज रोहतगी द्वारा निर्देश जारी किए है। इस दिशा में दिव्यांग श्री राहुल सिंह का चिकित्सक अनुशंसा प्रमाण पत्र/निःशक्तता प्रमाण पत्र/समग्र आईडी संलग्न कर आवेदन सह पत्रों सहित निराश्रित भवन भिण्ड को भेज दिया गया है।

बीईओ की दो वेतनवृद्धियां रोकने हेतु कारण बताओ सूचना पत्र

बीईओ की दो वेतनवृद्धियां रोकने हेतु कारण बताओ सूचना पत्र

-
भिण्ड | 15-फरवरी-2017
 
   कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी द्वारा साक्षर भारत योजना के अन्तर्गत 19 मार्च 2017 को आयोजित होने वाली नव साक्षर परीक्षा का अंतिम मूल्यांकन करने के निर्देशों के क्रम में जिले के 84478 निरक्षरो को इस परीक्षा में सम्मिलित कराने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
   कलेक्टर द्वारा जारी सूचना पत्र में कहा है कि इस लक्ष्य के अनुसार प्रत्येक पंचायत से निरक्षरो के नाम, आधार नम्बर सहित निर्धारित प्रपत्र पर जानकारी 15 फरवरी 2017 तक चाही गई थी। इस जानकारी को उपलब्ध नहीं कराने पर से जिले के खण्ड शिक्षा अधिकारी, अटेर, भिण्ड, गोहद, लहार, मेहगांव एवं रौन की दो वेतनवृद्धियां रोकने के लिए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की तिथि अब 25 फरवरी

गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की तिथि अब 25 फरवरी

जिले में गेहूं खरीदी के लिए 38 केन्द्र निर्धारित
भिण्ड | 15-फरवरी-2017
 
    वर्ष 2017-18 में गेहूं खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन करने के लिए तिथि 14 फरवरी निर्धारित की गई थी। जिसे राज्य शासन द्वारा अवधि बढाकर 25 फरवरी 2017 कर दिया गया है।
    जिला आपूर्ति अधिकारी श्री सीआर कौशल से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के किसान जिन्हें गेहूं खरीदी केन्द्रों पर अपना गेहूं विक्रय करना है। वे 25 फरवरी 2017 तक अपना पंजीयन करा सकते है। पूर्व के पंजीयन पर खरीदी नहीं की जावेगी। इसलिए किसान अपने गेहूं का विक्रय समर्थन मूल्य पर करने के लिए नया पंजीयन कराने की व्यवस्था का लाभ उठावें।
     जिला आपूर्ति अधिकारी ने जिले के किसानों से अनुरोध किया है कि वे अपने नजदीकी खरीदी केन्द्र पर पहुंचकर पंजीयन के लिए बढाई गई तिथि 25 फरवरी 2017 तक अपना पंजीयन अवश्य करावे। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए 38 खरीदी केन्द्र निर्धारित कर दिए गए है। इन केन्द्रों पर पंजीयन कराने वाले किसान की गेहूं फसल समर्थन मूल्य पर क्रय की जावेगी।

रविवार, फ़रवरी 12, 2017

ओला पीड़ित किसानों को हर संभव मदद मिलेगी - श्री बिसेन

ओला पीड़ित किसानों को हर संभव मदद मिलेगी - श्री बिसेन

कृषि मंत्री गोहद के ग्राम गुरीखा में किसानों से हुए रूबरू
भिण्ड | 12-फरवरी-2017
 
   
 
   कृषक कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने जिले की विधानसभा गोहद के ग्राम गुरीखा में ओले से प्रभावित हुई किसानों की फसलो के बारे में रूबरू हुए। साथ ही किसानों से सरसो, गेहूं, चना, मसूर आदि में ओले से हुए नुकसान के बारे में चर्चा की।
    इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष केपी सिंह, मण्डी अध्यक्ष मौ श्री सज्जन सिंह यादव, एसडीएम गोहद श्री आशीष वशिष्ठ, पार्टी पदाधिकारी श्री लक्ष्मीनारायण शर्मा, तहसीलदार श्री एलके पाण्डेय, संयुक्त संचालक कृषि श्री राजीव जोशी, गुरीखा सरपंच श्री सामंत सिंह, विभागीय अधिकारी, क्षेत्रीय अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
    कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ग्राम गुरीखा में किसानों के बीच आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ओला पीड़ित किसानों को हर संभव मदद देने के प्रयास कर रही है। जिसके अन्तर्गत जिला प्रशासन द्वारा सर्वे कार्य कराया जा रहा है। सर्र्वे के उपरांत आरबीसी 6-4 के नवीन नियमो के अन्तर्गत प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जावेगी। उन्होंने कहा कि सिंचित किसानों की ओला प्रभावित फसलो के लिए 14 हजार प्रति हेैक्टैयर मुआवजा दिया जावेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि जिस किसान की 33 प्रतिशत फसल ओले से प्रभावित हुई है। उसको शत प्रतिशत नुकसान मानकर मुआवजा राशि दी जावे। उन्होंने कहा कि खेती किसानी करते अगर किसी किसान की मृत्यु हो जाती है तब उसके परिवार को 4 लाख रूपए की सहायता दी जावेगी।
    कृषि मंत्री श्री बिसेन ने कहा कि किसानों का पूरी पारदर्शितता के साथ सर्वे कराया जावे। जिसमें एसडीएम श्री आशीष वशिष्ठ सर्वे कार्य पर निगरानी रखें। जिससे वास्तविक नुकसान के मान से किसानों को सर्वे के उपरांत मुआवजा प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर को मुआवजा राशि के पूरे अधिकार दिए गए है। जिनके अन्तर्गत कलेक्टर बिना राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजे किसानों को सर्वे के उपरांत मुआवजा राशि का वितरण कर सके। उन्होंने कहा कि ओला प्रभावित किसानों को प्राकृतिक आपदा और बीमा के रूप में अलग-अलग सहायता प्रदान की जावेगी। उन्होंने कहा कि किसान गोबर की खाद तैयार कर ऋषि खेती को अपना सकते है। इस दिशा में  313 विकास खण्डो के 1252 किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऋषि खेती के अन्तर्गत बिना दवाईयां डाले गोबर खाद के माध्यम से दस हैक्टैयर  खेती की दिशा में लाभ लिया जा सकता है। कृषि मंत्री श्री बिसेन ने ग्राम गुरीखा में ग्रामीण महिलाओं की समस्याऐं सुनी। साथ ही उनके निदान के लिए तत्काल कार्यवाही करते हुए एसडीएम गोहद श्री आशीष वशिष्ठ को मौके पर भेजा।

कृषि मंत्री श्री बिसेन ने लिया मेहगांव कृषि उपज मण्डी के कार्यो का जायजा

कृषि मंत्री श्री बिसेन ने लिया मेहगांव कृषि उपज मण्डी के कार्यो का जायजा

-
भिण्ड | 12-फरवरी-2017
 
   
    कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेहगांव कृषि उपज मण्डी के कार्यो का आज जायजा लिया। साथ ही कृषि मण्डी मेहगांव के निर्माणाधीन गेट, किसान प्रतीक्षालय, कार्यालय भवन, बाउण्डरीवाल, मिट्टी परीक्षण प्रयोग शाला, केन्टीन, टीनसेड आदि का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यो को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों के हितो की दिशा में मण्डी में सभी प्रकार की सुविधाऐं विकसित करने के भी निर्देशित किया।
    इस अवसर पर मेहगांव विधायक चौधरी मुकेश सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री संजीव कांकर, मेहगांव मण्डी अध्यक्ष श्री देवेन्द्र नरवरिया, मौ श्री सज्जन सिंह यादव, एसडीएम श्री आशीष पार्टी पदाधिकारी श्री भरत शर्मा, जगदीश शर्मा, रामप्रकाश मांझी, श्री मुरारीलाल गुर्जर, सुनील भदौरिया, वशिष्ठ, संयुक्त संचालक कृषि श्री राजीव जोशी, सहायक यंत्री कृषि उजप मण्डी श्री जैन, पार्षदगण, कृषि उपज मण्डी मेहगांव के अधिकारी/कर्मचारी, पत्रकार तथा किसान उपस्थित थे।

बीहडो के क्षेत्र की खेती को लाभकारी बनाया जावेगा - श्री बिसेन

बीहडो के क्षेत्र की खेती को लाभकारी बनाया जावेगा - श्री बिसेन

ओला से प्रभावित हर किसान को मुआवजा - विधायक श्री चौधरी, मेहगांव विधानसभा के ग्राम भारौली में की किसानों से चर्चा
भिण्ड | 12-फरवरी-2017
 
   
    किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा है कि चंबल क्षेत्र के बीहडो के विकास की दिशा में निरंतर पहल की जा रही है। इस दिशा में म.प्र. सरकार ने एक्सप्रेस-वे बनाने की घोषणा की है। चंबल क्षेत्र के बीहडो की खेती को लाभकारी बनाया जावेगा। इस दिशा में कृषि वैज्ञानिको का विदेशी दल श्रीमती विजयराजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय में चर्चा कर क्षेत्र का भ्रमण कर चुका है। वे आज जिले की विधानसभा मेहगांव के ग्राम भारौली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों से उनकी प्रभावित फसलो की जानकारी प्राप्त कर चर्चा कर रहे थे।
    इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, मेहगांव क्षेत्र के विधायक चौधरी मुकेश सिंह,  जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री केपी सिंह भदौरिया भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री संजीव कांकर, कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी, पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह, पार्टी पदाधिकारी सर्वश्री सुन्दरपाल सिंह, उपेन्द्र सिंह, भरत शर्मा, राजेन्द्र सिंह, रामलखन बघेल, गजराज सिंह, रक्षपाल सिंह, मनीष कुशवाह, विजय चौरसिया, सुनील भदौरिया,  एसडीएम मेहगांव/गोहद श्री आशीष वशिष्ठ, संयुक्त संचालक कृषि श्री राजीव जोशी, विभागीय अधिकारी, पत्रकार और किसान उपस्थित थे।
    कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद डॉ भागीरथ प्रसाद द्वारा चंबल क्षेत्र की बीहड भूमि को उपजाऊ बनाने की दिशा में प्रयास किए थे। इस दिशा में 1100 करोड रूपए का प्रोजेक्ट म.प्र.सरकार के माध्यम से केन्द्र सरकार को भेजा है। उन्होंने कहा कि ओला प्रभावित किसानों को सर्वे के उपरांत फसल नुकसान के मान से मुआवजा दिलाने की पहल की जावेगी। यह राशि जिला कलेक्टर के माध्यम से मुहैया कराई जावेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कुपोषण से निजात दिलाने की दिशा में निरंतर पहल कर रही है। साथ ही मृत्यु दर को भी कम करने के प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि मरीजो को शासकीय चिकित्सालयो के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवाईयां प्रदान करने की पहल जारी है।
    कृषि मंत्री श्री बिसेन ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के हितो की दिशा में काम करते हुए ओला प्रभावित किसानों की फसलो के 33 प्रतिशत नुकसान से अधिक को शत प्रतिशत नुकसान मानने की पहल की है। साथ ही किसानों के सिंचित क्षेत्र में एक हैक्टेयर पर 14 हजार रूपए की सहायता का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानो की तकलीफ हमारी तकलीफ हैं।  ओला प्रभावित किसानों की तकलीफ का निदान कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्रभावित फसलो का सर्वे के उपरांत लाभ दिलाएंगे।
  
 मेहगांव क्षेत्र के विधायक चौधरी मुकेश सिंह ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि म.प्र. के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान किसानों का हर दुखदर्द समझते हुए उनकी खेती को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में  प्रयास  कर  रहे  है।
    उन्होंने कहा कि 26 जनवरी की रात्रि में क्षेत्र के 43 गांवों में ओले गिरे थे। जिसका रात्रि में ही गाता गांव में आंकलन किया गया। साथ ही प्रशासन की टीम मुस्तेद होकर तत्काल किसानों के खेतो पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि भारौली, नुन्हाटा, बबेडी आदि क्षेत्र के गांवो में पूर्व से ही जुडाव रहा है। यहां के लोग काफी महनती होकर खेती को लाभ का धंधा बनाने के प्रयास करते है। उन्होंने कहा कि ओला से पीड़ित हर किसान को मुआवजा दिलाया जावेगा। उन्होंने भारौली में किसानों के हित में भवन की मांग रखी।
     जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री केपी सिंह ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओला प्रभावित किसानों को मदद देने की दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को आरबीसी 6-4 के अन्तर्गत सहायता राशि दी जावेगी। साथ ही बीमित किसानो को अलग से सहायता मिलेगी। श्री भदौरिया ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में कैम्पों का आयोजन किया जाकर 13 हजार किसानों को सदस्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि म.प्र.सरकार किसानों को खाद बीज के लिए एक लाख रूपए के ऋण पर मात्र 90 हजार रूपए अदा करने की सुविधा दी गई है। मेहगांव विधायक चौधरी मुकेश सिंह ने ओला प्रभावित किसानों की चिंता करते हुए उनके सर्वे और सहायता की दिशा में पहल कर रहे है।
    भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री संजीव कांकर ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ओला प्रभावित किसानों के बीच आए है। इस संकट की घडी में म.प्र.सरकार और जिला प्रशासन सजग होकर सर्वे कार्य को अंजाम देने की दिशा में कार्यवाहियों को आगे बढाया जा रहा है।