शुक्रवार, जून 04, 2010

Whole day and night, Power Supply failures and Power cuts at Morena , Sorry News & Photo Updates are not possible

Power Supply failures and Power cuts at Morena , Sorry News & Photo Updates are not possible

Heavy Voltage fluctuations and long term Electricity Shut Downs are continued

 

Morena (M.P.) India 4th June 10. we are sorry to declare news and photographs related to Bhind, Morena, Gwalior, Shivpuri, Guna is not possible to us due to very long duration power shut downs , power supply failures, Voltage fluctuations varies  60 to 280 volts. In present at Morena Power cuts are going whole of the Day and whole of the night.  

 

Although we are releasing detailed news in Hindi about these power problem in detail with conversation made by us with electricity company officials.

 

We also recorded some phone conversations with officials up to S.E. of company.

 

In further here at Morena there is no power supply available for working conditions, also at Bhind and Gwalior in same circumstances.

In present at Morena Power cuts are going whole of the Day and whole of the night.  

We will come back soon as early as failure power system starts work to normal. In same we are releasing Hindi news about the power supply failure conditions at Morena. 

It is requested till that please waits for conditions will normal.

 

गुरुवार, जून 03, 2010

आज आज्ञा दे, वीर बाना फिर पहना माँ -नरेन्द्र सिंह तोमर "आनन्द"

आज आज्ञा दे, वीर बाना फिर पहना माँ -नरेन्द्र सिंह तोमर "आनन्द"

 

- नरेन्द्र सिंह तोमर "आनन्द"

 

जिस भारत ने दी पहचान मुझे, मेरी जान मुझे ।
जिसने पल पल पाल मुझे, खडा किया, बडा किया ।
उस माटी को आज दूर से नित नित शीश झुकाता हूँ ।
एक तराना वतन हिन्द को दिल से आज सुनाता हूँ ।
यूँ होंगे तेरे लाल बहुत ओ माँ सुन भारत माता ।
तेरे सीने को जोत चीर उदर जिन्हें भरना आता ।
अपने ही सुख की खातिर जिनको खून बहाना आता ।
अपने अपनों का खून चूस भ्रष्टाचार जिन्हें है आता ।
रिश्वत जिनका दीन धरम है जिनकी आँखों से दूर शरम है ।
हुयी जहाँ रोटी भी मँहगी, मँहगाई जहाँ एक धरम है ।
जहाँ गरीब की लाज है सस्ती , नित जहँ इक उजडे बस्ती ।
आतंक है चारों ओर, मचा खून का खेल यहाँ ।
आई पी एल ताल ठोकती क्रिकेट कलंकी खेल यहाँ ।
तुझ पर माता खून चढाने वीरों की जो टोली निकली ।
तुझ पर शीष चढाने वाले वीर बांकुरे केसरिया बाने ।
महारण के महारथी हाथ जो वीर ध्वजायें ताने ।
सिंहनाद जहाँ जय भवानी, हर हर महादेव जयघोष ।
घोडे अंग अंग अंगडाते हाथी चीख चीख चिंघाडें ।
वीरों के चेहरे सजते, तन पर कवच ढाल हैं मढते ।
रमणी जिन पर वारि जायें, तिलक आरती बलि बलि जायें ।
भारत तेरे वीर सिंह जो धरा दहाडों से थर्राते, शत्रु काँप काँप मर जाँय ।
चेहरे पर जिनके अतुल तेज वाणी में है अदभुत ओज जिनके नेत्रों में नेत्र मिलाते स्वयं महाकाल थर्रांय ।
जिन पर सदा चढी भवानी पूरी जिनकी होती वाणी नाम से जिनके काल थम जाय ।
एक को मारें, दो मर जावें तीजो दहशत सो मर जाय ।
ईंट फूट के गुटई हो जाय, गुटईं फूट छार हो जाय ।
छार फूट के रेता हो जाय रेता आसमान मंडराय ।
रणभूमि में शीष यूं कटते जैसे फसल काटते आज ।
रक्त चंदन से धरा रंगी वीरों ने पावन करदी जैसे आज ।
उस पावन धरणी पर माता जिस पर वीर हुये कुर्बान ।
पापी पाप अब सिर चढ बोले वीर भूमि पे चढा मसान ।
जाग जाग ओ भारत माता तेरी पावन लाज को खतरा है फिर आज ।
अपने वीरों को दे आज्ञा माता फिर दे केसरिया बाना हो फिर नया रण इक आज ।
अंदर बाहर सारे दुश्मन हम मारें फिर काट कमान ।
फिर धरा पावन करें तुझे दें दुष्ट पापीयों के बलिदान ।
भ्रष्टों की गर्दन हम तोडें पापीयों के लें शीष उतार ।
आतंक अन्याय, शोषण जिन्दा फूंकें कुछ तो कम करें तेरा भार ।
जाग जाग हे सिंह भवानी सजा आरती का फिर थाल ।
माँ अब तिलक भाल पर करदे तरसा माँ ये कईयों साल ।

- नरेन्द्र सिंह तोमर "आनन्द"

सोमवार, मई 24, 2010

पंच पद के उप निर्वाचन हेतु पंचायतों में दावे आपत्ति प्राप्त अंतिम सूची का प्रकाशन हुआ

पंच पद के उप निर्वाचन हेतु पंचायतों में दावे आपत्ति प्राप्त अंतिम सूची का प्रकाशन हुआ

भिण्ड 18 मई 2010

       उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन भिण्ड द्वारा बताया गया कि भिण्ड जिले के समस्त 6 विकास खण्डों में पंचों के रिक्त 397 पदों के उप निर्वाचन हेतु 179 ग्राम पंचायतों में निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रारंभिक सूची का प्रकाशन  किया जाकर दावे एवं आपत्ति प्राप्त किये गये। तथा प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के निराकरण के उपरांत परिवर्तन, संशोधन, एवं विलोपन सूची का मुद्रण कराया जाकर मूल सूची में सलग्नीकरण की कार्यवाही 18 मई को की गई। तथा इसी दिवस को अंतिम प्रकाशन भी किया गया।

 

अब तक 26316 मेट्रिक टन गेहूं खरीदी

अब तक 26316 मेट्रिक टन गेहूं खरीदी

भिण्ड 18 मई 2010

       भिण्ड जिले में स्थापित किये गये 26 समर्थन मूल्य के केन्द्रों पर अब तक 26316.7 मेट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई है। उक्त जानकारी जिला आपूर्ति भिण्ड ने दी।

 

अनियमितता पाने पर 5.83 लाख मूल्य का पेट्रोल डीजल जप्त

अनियमितता पाने पर 5.83 लाख मूल्य का पेट्रोल डीजल जप्त

भिण्ड 18 मई 2010

       कलेक्टर भिण्ड द्वारा जिले के पेट्रोल पम्पों की अनियमितताओं की सतत जॉच कराई जा रही है। इसीक्रम में जिला आपूर्ति अधिकारी भिण्ड द्वारा गत दिवस गोरमी स्थित कुसल फिलिंग सेन्टर की जांच की गई । जॉच में अनियमितता पाऐ जाने तथा वेध अनुज्ञप्ति नही होने से 5012 लीटर पेट्रोल 7377 लीटर डीजल जप्त किया गया। जप्त किये गये पेट्रोल एवं डीजल कुल लागत 5 लाख 42 हजार 896 रूपये है।

 

मान्यता एवं नवीनीकरण हेतु प्राप्त आवेदनों पर आपत्ति आमंत्रित

मान्यता एवं नवीनीकरण हेतु प्राप्त आवेदनों पर आपत्ति आमंत्रित

भिण्ड 18 मई 2010

       कलेक्ट्रेट स्थित एस.सी.शाखा के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि जिले में संचालित हो रहे अशासकीय हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्ड्री शालाओं की नवीन मान्यता एवं मान्यता प्राप्त संस्थाओं से नवीनीकरण हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार से कराई गई। तथा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी से निरीक्षण के उपरांत प्राप्त प्रकरण को सचिव माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल की ओर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्राप्त हुये आवेदन पर आपत्ति एवं तथ्य आमंत्रित किये गये है। जिले की कोई निजी संस्था एवं व्यक्ति उक्त संबंध में कोई तथ्य एवं जानकारी तथा आपत्ति और अभिमत देना चाहते है तो वे समक्ष में उपस्थित हो सकते है। अथवा  डण्त्दड्डदत्ड़.ड़दृ पर मेल से जानकारी भेज सकते है।

 

व्यावसायिक प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

व्यावसायिक प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

भिण्ड 18 मई 2010

       विकलांग कल्याण संघ सुखलिया इन्दौर में संचालित व्यावसायिक प्रशिक्षण  केन्द्र में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 जुलाई से प्रारंभ होगा। उक्त संस्था के पुनर्वास अधिकारी योगेश चन्द्र रावत ने बताया कि संस्थान में कम्प्यूटर प्रशिक्षण आपसेट प्रिटिंग तथा जरदोजी सिलाई प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है। अस्थिबादित एवं श्रवण बाधित बाधित कक्षा 10 वींर् उत्तीण आवेदक कम्प्यूटर के लिए, कक्षा 8 वींर् उत्तीण आवेदक आपसेट प्रटिंग हेतु तथा कक्षा 5 वींर् उत्तीण आवेदन जरदोजी सिलाई के लिए आवेदन कर सकेगें।

       भिण्ड जिले के विकलांगता से ग्रस्त ऐसे व्यक्ति जो व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है। वे अपना नाम पता शैक्षणिक योग्यता विकलांगता प्रमाण पत्र तथा विकलांगता दर्शाते हुये एक फोटो सहित आवेदन 20 जून तक विकलांग कल्याण संघ चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहा (एमआर10) सुखलिया इन्दौर के पते पर आवेदन भेज सकते है। अस्थिवादित विकलांगों की न्यूनतम विकलांगता 40 प्रतिशत से अधिक अनिवार्य है।

 

मंगलवार, मई 18, 2010

2 लाख लागत के बलराम तालाब निर्मित हो सकेगें

2 लाख लागत के बलराम तालाब निर्मित हो सकेगें

लघुसीमांत अजा एवं अजजा कृषकों को 50 फीसदी का लाभ

भिण्ड 16 मई 2010

       जल संरक्षण के प्रति कृषकों को जागरूक बनाने खेत का पानी खेत में तथा गांव का पानी गांव में संग्रहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू बलराम तालाब योजना अन्तर्गत एक तालाब के निर्माण के  लिए अधिकतम 2 लाख रूपये उपलब्ध कराये जाते है। लघुसीमांतएवं अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के कृषकों को निर्माण लागत का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 1 लाख रूपये और अन्य वर्गो के कृषकों के लिए निर्माण लागत का 40 प्रतिशत अथवा अधिकतम 80 हजार रूपये का अनुदान देयक होगा। उक्त योजना का लाभ लेने के लिए कृषकों को ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पास फार्म जमा करना होगा। योजना का लाभ पहले आओं पहले पाओं के आधार पर दिया जाएगा। आवेदन स्वीकृत होने के बाद तालाब खुदाई का आधा कार्य होने संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर कृषको को निर्धारित अनुदान राशि में से आधी अनुदान राशि दी जाएगी। किसी कठिनाई की स्थिति में टोल फ्री नम्बर 07534230023 या 230525 नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकेगा।

 

सोमवार, मई 17, 2010

22 मई को मनाया जायेगा अन्तराष्ट्रीय जैव विविधिता दिवस

22 मई को मनाया जायेगा अन्तराष्ट्रीय जैव विविधिता दिवस

भिण्ड 16 मई 2010

       आगामी 22 मई शनिवार को भिण्ड जिले में भी अन्तराष्ट्रीय जैव विविधिता दिवस मनाया जायेगा। लोगों में जैव विविधिता की महता एवं जागरूकता लाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 1992 से 2010 तक अन्तराष्ट्रीय जैव विविधिता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। लोगों में जेव विविधिता एवं संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से जैेव विविधिता दिवस पर कार्यक्रम, सेमीनार, संगोष्ठियाँ, निबंध एवं चित्रकला तथा प्रश्न उत्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड, प्राचार्य एमजेएस स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय भिण्ड, जिला शिक्षा अधिकारी तथा उत्कृष्ट उमावि प्राचार्य भिण्ड को विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित करने के निर्देश दिये गये है। अर्न्तराष्ट्रीय जैव विविधिता दिवस मनाया जाने हेतु विस्तृत जानकारी .ङ्ढडड्डत्द  एवं .द्रद्मडडदृध्दढ़ पर जानकारी डाउन लोड की जा सकती है।

 

व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं शादी समारोह में घरेलू गैस का उपयोग न करें

व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं शादी समारोह में घरेलू गैस का उपयोग न करें

भिण्ड 16 मई 2010

       कलेक्टर भिण्ड ने जिले के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों एवं होटल व्यवसायियों तथा ठैला व्यापारियों को घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग नही करने की सलाह दी है। इसी तरह शादी समारोह सहित विभिन्न मागलिक कार्यक्रमों में भी घरेलू गैस के उपयोग के बजाए व्यवसायिक गैस का उपयोग करने की सलाह दी गई है। प्रशासन द्वारा घरेलू गैस का दुरूपयोग रोकने के लिए छापामार कार्यवाही की। व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों के विरूद्व दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

 

पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री दो जून को भिण्ड आएगें

पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री दो जून को भिण्ड आएगें

भिण्ड 16 मई 2010

       प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा सामाजिक न्याय मंत्री गोपाल भार्गव प्रदेश स्तरीय प्रवास कार्यक्रम के तहत दो जून को भिण्ड आएगें। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार श्री भार्गव  ग्वालियर से सडक मार्ग द्वारा  प्रात: 9 बजे भिण्ड के लिए प्रस्थान करेगें। वे अपरान्ह 12 भिण्ड में जन प्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधि से मिलेगें। तत्पश्चात वे दौपहर 2 बजे विभागीय कार्यो की समीक्षा करेगें। श्री भार्गव शाम 4 बजे विकास कार्यो का स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करेगें। और 5 बजे कार द्वारा शिवपुरी के लिए प्रस्थान करेगें।

 

प्रभारी मंत्री ने श्री शेखावत के निधन पर दुख प्रकट किया

प्रभारी मंत्री ने श्री शेखावत के निधन पर दुख प्रकट किया

भिण्ड 15 मई 2010

       पूर्व उप राष्ट्रपति और राजस्थान में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके श्री भेरो सिंह शेखावत के निधन पर प्रदेश के गृह,परिवहन एवं जेल तथा भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने गहरा दुख प्रकट किया है। प्रभारी मंत्री ने पूर्व उप राष्ट्रपति श्री शेखावत को अपूर्व व्यक्तित्व का धनी बताया। उनके निधन से देश ने एक सेवाभावी व्यक्ति को खो दिया है।

 

पटवारी चयन की मैरिट सूची अवरोही क्रम में तैयार हो

पटवारी चयन की मैरिट सूची अवरोही क्रम में तैयार हो

भिण्ड 15 मई 2010

       कलेक्टर भिण्ड ने पटवारी चयन की मैरिट लिस्ट को अवरोही क्रम में तैयार करने के निर्देश दिये है। प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख अमरेश श्रीवास्तव, एसडीएम लहार रिंकेश बैश्य और अधीक्षक भू अभिलेख भिण्ड को दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई के आधार पर 19 मई तक उक्त सूची अनुमोदित कराकर नेट पर प्रकाशित करने के निर्देश दिये गये है। पटवारी चयन के संबंध में जितने भी परीक्षार्थी मैरिट सूची में आये है। उनकी मैरिट लिस्ट अवरोही क्रम में तैयार होगी। जिसमें वर्ग, लिंग, एवं विकलांगता इत्यादि का प्रथक-प्रथक विवरण तैयार होगा। मैरिट लिस्ट में सभी श्रेणियों के परीक्षार्थियों के पात्रता एवं अपात्रता का उल्लेख किया जाकर अपात्रता का कारण भी दर्शाया जायेगा।

 

परेड चौराहे से गोल बाजार तक फुटपाथ के अवैध अतिक्रमण हटाये गये

परेड चौराहे से गोल बाजार तक फुटपाथ के अवैध अतिक्रमण हटाये गये

भिण्ड 15 मई 2010

       भिण्ड शहर के मुख्य मार्ग स्थित परेड चौराहे से गोल बाजार तक शनिवार को अवैध अतिक्रमण हटाया गया। जिसमें अनेक दुकानों के फुटपाथ के अतिक्रमण हटाये गये। अतिक्रमण हटाओं दस्ते में राजस्व पुलिस,विद्युत मण्डल और नगर पालिका का अमला शामिल था। एसडीएम भिण्ड मनोज माथुर ने बताया कि नगर को अतिक्रमण से मुक्त कराने और यातायात को सुगम बनाने के लिए नगर पालिका भिण्ड द्वारा शहर के अवैध अतिक्रमण को चिन्हित किया गया है। जिसके आधार पर अतिक्रमण कर्ताओं को सूचना दी गई और शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू हुई। अतिक्रमण हटाओं मुहिम को देख अनेक ऐसे दुकानदार जिन्होंने अतिक्रमण किया था वे स्वयं किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए आगे आये। जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओं मुहिम के तहत नगर में अभियान के रूप में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सतत की जाएगी। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण कर्ताओं से उनके अवैध अतिक्रमण हटाने की अपील की गई है।

अतिक्रमण हटाओं अभियान को मील का पत्थर बनाने में नागरिक करे सहयोग

       भिण्ड नगर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए शुरू हुये अतिक्रमण हटाओं अभियान को मील का पत्थर बनाने के लिए समाज के सभी तबकों का सहयोग जरूरी है। इस अभियान में व्यवसायी एवं दुकानदार, आम नागरिक ,ं जनप्रतिनिधि एवं मीडिया प्रतिनिधि सभी को आगे आकर सहयोग करना होगा।

मिसाल बने और अतिक्रमण हटाने आगे आये

       जिला प्रशासन ने नागरिक अपील में कहा है कि अतिक्रमण हटाओं अभियान में अतिक्रमण कर्ता खुद मिसाल बने और किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए आगे आये। भिण्ड नगर की  आवागमन व्यवस्था मेें काफी कठिनाईयों का सामना करना पडता है। शहर में क्या पैदल वाहन बड गये है आवागमन भी बडा है। क्या दो पहिया और क्या चार पहिये धारी आवागम सभी को शहर के मुख्य मार्ग के आवागमन में दिन प्रतिदिन अनेक कठिनाईयों का सामना करना पडता है। नगर के अतिक्रमण को हटाने की यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त और समुचित रूप प्रदान करने के लिए यहॉ के सभी नागरिकों को हर संभव मदद करना होगी। अतिक्रमण हटाओं अभियान नागरिको का अभियान है। इसमें नगर के सभी लोगों को पहल करना होगी।

 

प्रभारी मंत्री अमहा के सामूहिक कन्यादान विवाह में भाग लेगें

प्रभारी मंत्री अमहा के सामूहिक कन्यादान विवाह में भाग लेगें

भिण्ड 15 मई 2010

       प्रदेश के गृह परिवहन एवं जेल तथा भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह रेहकुला माता मंदिर अमहा भिण्ड में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अन्तर्गत 16 मई को आयोजित कुशवाह समाज के सामुहिक विवाह कार्यक्रम में भाग लेगें। प्रभारी मंत्री ग्वालियर से प्रात:8 बजे प्रस्थान कर आलमपुर दबोह होते हुये 11 बजे रेहकुला पहुंचेगें वे अपरान्ह 12 बजे ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेगें।

 

बाल सुरक्षा अभियान भिण्ड जिले में भी शुरू 15 जून तक संचालित होगा

बाल सुरक्षा अभियान भिण्ड जिले में भी शुरू 15 जून तक संचालित होगा

0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी जाएगी औषधियाँ

भिण्ड 15 मई 2010

       भिण्ड जिले में भी शनिवार 15 मई से राज्य व्यापी बाल सुरक्षा अभियान का शुभारंभ हुआ। 15 जून तक संचालित होने वाले इस अभियान में 0 से 5 बर्ष तक उम्र के बच्चों का समग्र एवं 6 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। कलेक्टर रघुराज राजेन्द्रन ने बाल सुरक्षा अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अभियान के तहत समग्र रूप से 0 से 5 बर्ष तक के आयु के सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उन्हें जरूरत अनुसार दवाईयों का सेवन कराने के निर्देश दिये गये है।

राज्य सरकार द्वारा बच्चों को छह जान लेवा बीमारियों और कुपोषण से बचाने के लिए बाल सुरक्षा अभियान की शुरूआत 15 मई से की गई है। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु तक के शत प्रतिशत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य निरोधक दवाईयों का सेवन कराया जायेगा।

       गंभीर कुपोषित पाये जाने वाले बच्चों के ईलाज के लिए उचित व्यवस्था की जायेगी। यह अभियान 15 जून तक पूरे एक माह तक चलेगा। अभियान के लिए स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा बनाई गई कार्य योजना के तहत 0 से 5 वर्ष तक के छूटे हुये बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा। 1 से 5 वर्ष आयु तक के बच्चों को कृमि नाशक दवा का सेवन कराया जायेगा। एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों को एक एमएल एक वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को दो एमएल बिटामिन ए घोल पिलाया जायेगा। स्कूल न जाने वाली किशोरी बालिका जिनकी आयु 11 वर्ष से 17 वर्ष तक है को आयरन का सेवन कराया जायेगा।

       अभियान में 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का बजन व ग्रोथ मॉनीटरिंग की जाकर कुपोषित बच्चों की सूची तैयार की जायेगी। इसमें पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भर्ती करने वाले बच्चों की सूची, स्वास्थ्य कैम्प में उपचार के लिए जाने वाले बच्चों की सूची, मध्यम कुपोषित बच्चों की सूची और कुपोषित बच्चों की देखभाल के लिए माताश्री, मामाश्री व बुआश्री निर्धारित करने की सूची प्रथक से बनाई जायेगी। यह सभी कार्य आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका व आशा कार्यकर्ता करेगी। स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक संयुक्त रूप से पर्यवेक्षण करेगें प्रत्येक आंगनबाडी केन्द्र पर संचालित सत्र का पर्यवेक्षण पर्यवेक्षको द्वारा किया जायेगा। सेक्टर मेडीकल आफीसर, आयुर्वेदिक चिकित्सक अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी द्वारा पूरे कार्यक्रम की सतत मानीटरिंग की जायेगी। प्रत्येक अधिकारी को एक सेक्टर आवंटित किया गया है। तथा अपने सेक्टर की रिपोलिंग व सही सत्र संचालन के लिए सेक्टर प्रभारी जबावदार रहेगें। अभियान का आकस्मिक निरीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी एवं जिला महिला बाल विकास अधिकारी व ब्लॉक मेडीकल आफीसर द्वारा प्रतिदिन निरीक्षण किया जायेगा।

 

2 अक्टूबर तक मनेगा ग्राम सभा वर्ष

2 अक्टूबर तक मनेगा ग्राम सभा वर्ष

भिण्ड 14 मई 2010

       मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 6 के अनुसार आगामी दो अक्टूबर 2010 तक ग्राम सभा वर्ष मनाया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अजय र्तिकी द्वारा  प्रदेश के कलेक्टरों को प्रेषित पत्र में सूचित किया गया है कि दो अक्टूबर 09 से से ग्राम सभा वर्ष मनाया जा रहा है। आगामी 24 जून वीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस 15 अगस्त एवं दो अक्टूबर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाए। प्रस्तावित ग्राम सभाओं में स्थानीय कार्य सूची के विषयों के अतिरिक्त वार्षिक कलेण्डर 10 में उल्लेखित विषय प्राथमिकता से ऐजेण्डा में शामिल किया जाए।

 

संविदा शाला वर्ग 2 की अंतिम सूची जारी

संविदा शाला वर्ग 2 की अंतिम सूची जारी

भिण्ड 14 मई 2010

       जिला पंचायत भिण्ड द्वारा फरवरी 10 में विज्ञापित संविदा शाला शिक्षक वर्ग-2 के गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान के नियोजन हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर 14 मई को शासन के नियमानुसार अंतिम सूची जारी की गई है। प्रकाशित सूची के संबंध में आगामी 10 दिवस में दावे एवं आपत्ति प्राप्त किये जाएगें। जिसके लिए कार्यालय कलेक्ट्रेट भिण्ड के अधीक्षक को नियुक्त किया गया है। प्रकाशित सूची के संबंध में संबंधित अभ्यर्थी दावे एवं आपत्ति कलेक्ट्रेट स्थित अधीक्षक कार्यालय में निर्धारित समय अवधि में आपत्ति प्रस्तुत कर सकेगें। प्रकाशित अनतिम सूची एवं निरस्त आवेदन सूची का अवलोकन कार्यालय कलेक्टर एवं कार्यालय जिला पंचायत भिण्ड के सूचना पटल पर किया जा सकेगा।