गुरुवार, नवंबर 05, 2020

07 कंटेनमेंट जोन को किया मुक्त

 संचालनालय स्वास्थ्य सेवाऐं म.प्र.भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह रावत द्वारा ग्राम पिडौरा वार्ड क्र.14 तहसील भिण्ड, ग्राम मानिकपुरा तहसील मेहगांव, वार्ड क्र.15 झांसी मोहलला चोर गली भिण्ड, वार्ड बरही तहसील भिण्ड, ग्राम बलारपुरा तहसील अटेर, ग्राम दतावली तहसील अटेर एवं ग्राम बरथरा तहसील गोहद को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड ने बताया कि कंटेनमेंट एरिया ग्राम पिडौरा वार्ड क्र.14 तहसील भिण्ड, ग्राम मानिकपुरा तहसील मेहगांव, वार्ड क्र.15 झांसी मोहलला चोर गली भिण्ड, वार्ड बरही तहसील भिण्ड, ग्राम बलारपुरा तहसील अटेर, ग्राम दतावली तहसील अटेर एवं ग्राम बरथरा तहसील गोहद में विगत 14 दिवस में कोई कोरोना पोजिटिव केस प्राप्त नहीं होने संबंधी तथ्य की पुष्टि के अनुसार घोषित किए गए कंटेनमेंट जोन ग्राम पिडौरा वार्ड क्र.14 तहसील भिण्ड, ग्राम मानिकपुरा तहसील मेहगांव, वार्ड क्र.15 झांसी मोहलला चोर गली भिण्ड, वार्ड बरही तहसील भिण्ड, ग्राम बलारपुरा तहसील अटेर, ग्राम दतावली तहसील अटेर एवं ग्राम बरथरा तहसील गोहद को कंटेनमेंट झोन को मुक्त किया जाता है।

विधानसभा उप निर्वाचन 2020 में हुआ 70.27 प्रतिशत मतदान

 विधानसभा उप निर्वाचन में 2020 में प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में 70.27 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 73.18 और महिला मतदाताओं ने 66.98 प्रतिशत मतदान किया। 

    मुरैना जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4-जौरा में 70.65 प्रतिशत मतदान हुआ,जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 71.74 एवं महिला मतदाताओं ने 69.37, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 सुमावली में 69.31 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 72.29 एवं महिला मतदाताओं ने 65.67, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 6-मुरैना में 57.83 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 61.12 एवं महिला मतदाताओं ने 53.81, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 7-दिमनी में 60.90 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 64.75 एवं महिला मतदाताओं ने 56.25, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 8-अम्बाह में 54.30 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 57.60 एवं महिला मतदाताओं ने 50.47, भिण्ड जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 12-मेहगांव में 61.14 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 63.75 एवं महिला मतदाताओं ने 57.91, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 13-गोहद में 54.49 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 58.19 एवं महिला मतदाताओं ने 50.05, ग्वालियर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15-ग्वालियर में 56.19 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 58.07 एवं महिला मतदाताओं ने 54.02, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 16-ग्वालियर पूर्व में 48.14 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 51.86 एवं महिला मतदाताओं ने 43.84, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 19-डबरा में 66.72 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 71.30 एवं महिला मतदाताओं ने 61.55, दतिया जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 21-भांडेर में 71.32 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 75 एवं महिला मतदाताओं ने 67.09, शिवपुरी जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 23-करेरा में 73.67 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 77 एवं महिला मतदाताओं ने 69.78, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 24-पोहरी में 76.11 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 77.67 एवं महिला मतदाताओं ने 74.29, गुना जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 28-बमौरी में 78.92 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 82.55 एवं महिला मतदाताओं ने 74.98, अशोकनगर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 32-अशोकनगर में 75.24 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 80.27 एवं महिला मतदाताओं ने 69.61 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34-मुंगावली में 77.42 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 81.21 एवं महिला मतदाताओं ने 73.08 प्रतिशत मतदान किया।
    सागर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37-सुरखी में 73.72 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 76.85 एवं महिला मतदाताओं ने 70.01, छतरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 53-मलहरा में 69.53 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 73.15 एवं महिला मतदाताओं ने 65.31, अनूपपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87-अनूपपुर में 73.28 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 75.67 एवं महिला मतदाताओं ने 70.78, रायसेन जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 142-सॉची में 72.42 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 75.83 एवं महिला मतदाताओं ने 68.53, राजगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 161-ब्यावरा में 81.74 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 85.68 एवं महिला मतदाताओं ने 77.56, आगर-मालवा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 166-आगर में 83.77 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 87.18 एवं महिला मतदाताओं ने 80.16, देवास जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 172-हाटपिपल्या में 83.56 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 86.51 एवं महिला मतदाताओं ने 80.43, खण्डवा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175-मांधाता में 76.16 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 77.88 एवं महिला मतदाताओं ने 74.31, बुरहानपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 179-नेपानगर में 75.86 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 77.19 एवं महिला मतदाताओं ने 74.48, धार जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 202-बदनावर में 83.48 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 86.57 एवं महिला मतदाताओं ने 80.38, इंदौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 211-सांवेर में 78 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 81.29 एवं महिला मतदाताओं ने 74.55, और मंदसौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 226-सुवासरा में 82.61 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 85.56 एवं महिला मतदाताओं ने 79.52 प्रतिशत मतदान किया।

एक्जिट पोल पर 7 नवम्बर सायं 6:30 बजे तक प्रतिबंध

 अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अरूण कुमार तोमर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा उप निर्वाचन 2020 में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा एग्जिट पोल आयोजित करने और इसके परिणाम के प्रकाशन एवं प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से उसका प्रसार करने पर 3 नवम्बर को प्रात: 6 बजे से प्रतिबंध लगाया गया है जो 7 नवम्बर, 2020 को सायं 6:30 बजे तक जारी रहेगा।

उप निर्वाचन वाले 28 विधानसभा क्षेत्रों में : विधानसभा निर्वाचन 2018 में 72.93 और लोकसभा निर्वाचन 2019 में 66.22 प्रतिशत मतदान हुआ

 प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा निर्वाचन 2018 में 72.93 और लोकसभा निर्वाचन 2019 में 66.22 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    विधानसभा निर्वाचन 2018 में इन 28 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा। जौरा में 72.3, सुमावली में 71.83, मुरैना में 63.92, दिमनी में 70.34, अम्बाह में 59.32, मेहगांव में 63.82, गोहद में 59.33, ग्वालियर में 63.37, ग्वालियर पूर्व में 58.18, डबरा में 68.64,  भांडेर में 69.55, करेरा में 73.62, पोहरी में 75.92, बमौरी में 79.63, अशोकनगर में 74.46, मुंगावली में 75.02 प्रतिशत, सुरखी में 75.77, मलहरा में 72.13, अनूपपुर में 76.63, सॉची में 75.37, ब्यावरा में 80.78, आगर में 83.11, हाटपिपल्या में 85.57, मांधाता में 78.98, नेपानगर में 77.77, बदनावर में 86.14, सांवेर में 80.97 और सुवासरा में 82.67 प्रतिशत मतदान हुआ था।
    इसी प्रकार लोकसभा निर्वाचन 2019 में इन 28 विधानसभा क्षेत्रों मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा।  जौरा में 56.88, सुमावली में 55.36, मुरैना में 56.32, दिमनी में 57.04, अम्बाह में 58.11, मेहगांव में 50.72, गोहद में 50.36, ग्वालियर में 58.53, ग्वालियर पूर्व में 54.83, डबरा में 63.85, भांडेर में 61.92, करेरा में 63.56, पोहरी में 66.50, बमौरी में 74.56, अशोकनगर में 72.43, मुंगावली में 70.22, सुरखी में 63.06, मलहरा में 66.27, अनूपपुर में 74.05, सॉची में 69.63, ब्यावरा में 73.72, आगर में 80.22, हाटपिपल्या में 81.89, मांधाता में 76.04, नेपानगर में 79.16, बदनावर में 82.94, सांवेर में 78.02 और सुवासरा में 78.62 प्रतिशत मतदान हुआ था।

उप निर्वाचन में अभी तक 23 करोड़ से अधिक की हुई जप्ती

  संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री मोहित बुंदस ने बताया कि विधानसभा उप निर्वाचन 2020 में प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में अभी तक शराब, वाहन, नगदी एवं अन्य सामग्री कुल 23 करोड़ 42 लाख रूपये की जप्ती की गयी। आबकारी विभाग द्वारा 10 लाख 7 हजार 930 लीटर शराब जिसका मूल्य 9.72 करोड़ रूपये है, जप्त की गई है। पुलिस एवं नारकोटिक्स विभाग द्वारा 1 हजार 806 कि.ग्रा. ड्रग्स जप्ती की कार्यवाही की गई  है, जिसका मूल्य 1.47 करोड़ रूपये है। वाहन, सोना, चांदी एवं अन्य सामग्रियों की जप्ती भी की गई है, जिसका मूल्य 7.02 करोड़ रूपये है।

    प्रदेश के 19 जिलों में अब तक पुलिस थानों में एक लाख 52 हजार 538 लाइसेंसी हथियार जमा कराये जा चुके हैं। उप निर्वाचन के अंतर्गत पुलिस के 324  नाके क्रियाशील हैं। पुलिस द्वारा 8 हजार 872 गैर जमानती वारंट तामील कराए जा चुके हैं।

मेहगांव एवं गोहद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 10 नवंबर को होगा

 जिले के मेहगांव एवं गोहद विधानसभा क्षेत्र में हुए उप चुनाव के पश्चात  उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मंगलवार 10 नवंबर को होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार उप चुनाव के पश्चात देर रात तक मतदान सामग्री शासकीय उत्कृष्ट उमावि क्र.1 स्थित स्ट्रांग रूम में जमा की गई।

    सामग्री जमा होने के उपरांत नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री श्रीकांत शास्त्री तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत,  मेहगांव एवं गोहद के रिटर्निंग अधिकारी की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम में सील की गई।

काउंटिंग टीम का प्रशिक्षण आज 5 नवम्बर को होगा

 अनुविभागीय अधिकारी एवं नोडल अधिकारी प्रशिक्षण भिण्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहद एवं मेहगांव विधानसभा के उप निर्वाचन 2020 के लिए काउंटिंग टीम का प्रशिक्षण 05 नवम्बर 2020 को तीन पारियों में प्रातः10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक जिला पंचायत भिण्ड के सभागार में किया जाएगा।

भ्रष्टाचारम निवारणम अभियान …. ( मुरैना ) कलेक्टर ने उपयंत्री कृष्णकांत को 1500 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया

 मुरैना 05 नवम्बर समय सीमा के अंदर जानकारी उपलब्ध नहीं कराने के आरोप में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पहाड़गढ़ के उपयंत्री कृष्णकांत शर्मा को 250 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से 6 दिन के हिसाब से 1500 रूपये के अर्थदण्ड से कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने दण्डित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत एक आवेदक ने सेवा प्राप्त करने के लिये 24 सितंबर 2020 को आवेदन दिया था जिसका डिस्पोजल उपयंत्री श्रीकृष्णकांत शर्मा को 1 अक्टूबर 2020 को करना था। निर्धारित तिथि तक सेवा प्रदाय नहीं करने तथा निर्धारित समय सीमा बीतने के 6 दिन बाद भी सेवा उपलब्ध नहीं कराने पर कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने उपयंत्री श्री शर्मा के खिलाफ लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध मानते हुये अधिनियम की धारा 7 (1) ख के प्रावधानों के अनुसार सेवा में विलंब का कारण प्रति प्रकरण पर प्रतिदिन 250 रूपये के हिसाब से 6 दिवस का 1500 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।
कलेक्टर ने उपयंत्री श्री कृष्णकांत शर्मा को 1500 रूपये के जुर्माने की शास्ति अधिरोपित करते हुये भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न होने के लिये सचेत किया है। यह काटी गई राशि आवेदक को प्रति आवेदन की दर से भुगतान की स्वीकृति प्रदान की है।

बुधवार, नवंबर 04, 2020

मेहगांव में लगभग 61.18 एवं गोहद में लगभग 54.42 प्रतिशत मतदान हुआ- विधानसभा क्षेत्र 12-मेहगांव एवं 13-गोहद (अजा) में मतदान सम्पन्न

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह कीसतत निगरानी में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार विधानसभा उप-निर्वाचन 2020, जिले की विधानसभा क्षेत्र 12-मेहगांव एवं13-गोहद (अजा) मतदान केन्द्रों पर आज पूरी सुरक्षा व्यवस्था एवं कोविड-19 की गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए मतदान शांतिपूर्णसम्पन्न हुआ। मतदान के पहले मॉकपोल की प्रक्रिया अभ्यार्थियो के एजेंटो की उपस्थिति में संपन्न की गई।  विधानसभा क्षेत्र 12-मेहगांव में लगभग पुरूष 63.81, महिला 57.92, कुल मतदान 61.18 प्रतिशत  हुआ। इसीप्रकार विधानसभा क्षेत्र 13-गोहद में पुरूष58.24 महिला 49.83 ,कुल 54.42 प्रतिशत मतदान हुआ।
   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने कोविड-19 की गाईडलाईनअनुसार मतदाताओं के लिए मास्क, थर्मल स्क्रीनिग और ग्लब्ज की व्यवस्था की गई। मतदाताओं के हाथ सेनेटाईज किये गए, जोमतदाता मास्क पहन कर नहीं आ रहा है उन्हें मास्क वितरित किये गए। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाये गये और, सभी मतदाताओंसे सोशल डिस्टेसिंग का पालन करवाया गया। सभी मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयरमतदान केन्द्रों पर उपलब्ध कराई गई। मतदान के लिए पुरूष, महिला, गर्भवती महिला, दिव्यांग मतदाता के लिए पृथक-पृथक लाईनबनाई गई।

कलेक्टर एवं एसपी ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने विधानसभा क्षेत्र 12-मेहगांवएवं 13-गोहद के कराए जा रहे मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। साथ ही पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियोंने भी विधानसभा क्षेत्र मेहगांव एवं गोहद के मतदान केद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया।

सुदामा जाटव आदतन अपराधी को किया तीन माह के लिए जिला बदर

 जिला दण्डाधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के प्रस्ताव पर एक आदतनअपराधी को तीन माह के लिए जिला बदर किया है। आदतन अपराधी पर विभिन्न थानों में विभिन्न अपराधों के मामले पंजीवद्ध है।

    जिला दण्डाधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 सहपठित धारा 5 के अंतर्गत प्रदत्तशक्तियों का प्रयोग करते हुए आरोपी केशव कुमार पुत्र सुदामालाल जाटव निवासी ग्राम डोंगरपुरा थाना बरोही हाल भीमनगर काशीरामचैक थाना सिटी कोतवाली जिला भिण्ड की विभिन्न आपराधिक व असामाजिक गतिविधियों को नियंत्रित करने के उदेश्य से  लोकव्यवस्था एवं जनसाधारण के हित में जिला दण्डाधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने जिला भिण्ड एवं उसके निकटतमी जिले ग्वालियर, मुरैना, दतिया की सीमा से 03 माह की अवधि के लिए बाहर चला जाए तथा बिना पूर्व स्वीकृति के उपरोक्त जिलो की सीमा में प्रवेश नकरने के आदेश जारी किया है।

भ्रष्टाचारम निवारणम अभियान .... नामांतरण के लिए पैसे मांगने के प्रकरण में एक की सेवायें समाप्त, वार्ड प्रभारी निलंबित, जोनल अधिकारी को नोटिस

जैसी उम्मीद थी ,उपचुनाव का मतदान निबटते ही भ्रष्टों की खोपड़ी पर तलवार लटकी, शुरू हुआ ...... भ्रष्टाचारम निवारणम अभियान .... नामांतरण के लिए पैसे मांगने के प्रकरण में वार्ड प्रभारी निलंबित, जोनल अधिकारी को नोटिस

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर, भोपाल नगर निगम के अंतर्गत नामांतरण के एक प्रकरण में पैसे मांगे जाने की शिकायत प्रथम दृष्ट्या सही पाए जाने पर, वार्ड प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, वहीं जोनल अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है।
भोपाल नगर निगम के अंतर्गत जोन 12, वार्ड 69 निवासी श्री कृष्णचंद भार्गव के नामांतरण के प्रकरण में वार्ड कार्यालय द्वारा पैसे मांगने की शिकायत को प्रथम दृष्ट्या सही पाया गया। इस पर नगर निगम आयुक्त भोपाल द्वारा वार्ड क्रं-69 (अशोका गार्डन) इकबाल नगर वार्ड प्रभारी रमीजुद्दीन को निलंबित किया गया है, वहीं जोन-12 के जोनल अधिकारी उमाकांत शर्मा को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। एक अन्य कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं

भ्रष्टाचार निवारणम : प्रभारी सीएमओ की 2 वेतन वृद्धि रोकने के आदेश

 भ्रष्टाचार निवारणम : प्रभारी सीएमओ की 2 वेतन वृद्धि रोकने के आदेश आयुक्त निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने झाबुआ जिले की नगर परिषद पेटलावद के तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेशचन्द्र त्रिवेदी की दो वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिये हैं। त्रिवेदी की वेतन वृद्धि शासकीय कार्यों में अनियमितता के कारण रोकी गयी हैं।

उपचुनावों में शाम 5 बजे तक औसत मतदान 66.09 प्रतिशत रहा , विधानसभा वार यह मतदान हुआ देंखें

 विधानसभा उप निर्वाचन 2020 में प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक 66.09 प्रतिशत औसत मतदान हुआ।

मुरैना जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4-जौरा में 66, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 सुमावली में 53.36, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 6-मुरैना में 55.6, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 7-दिमनी में 57.5, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 8-अम्बाह में 51.65, भिण्ड जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 12-मेहगांव में 58.13, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 13-गोहद में 52.88, ग्वालियर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15-ग्वालियर में 48.75, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 16-ग्वालियर पूर्व में 42.99 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 19-डबरा में 57.1, दतिया जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 21-भांडेर में 71.59, शिवपुरी जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 23-करेरा में 72.11, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 24-पोहरी में 70.05, गुना जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 28-बमौरी में 77.51, अशोकनगर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 32-अशोकनगर में 69.79 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34-मुंगावली में 73.15 प्रतिशत मतदान हुआ ।

सागर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37-सुरखी में 70.55, छतरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 53-मलहरा में 68.06, अनूपपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87-अनूपपुर में 67.6, रायसेन जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 142-सॉची में 68.87, राजगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 161-ब्यावरा में 80.01, आगर-मालवा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 166-आगर में 80.54, देवास जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 172-हाटपिपल्या में 80.84, खण्डवा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175-मांधाता में 68.76, बुरहानपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 179-नेपानगर में 72.65, धार जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 202-बदनावर में 81.26, इंदौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 211-सांवेर में 74.34 और मंदसौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 226-सुवासरा में 79.97 प्रतिशत मतदान हुआ।

सोमवार, नवंबर 02, 2020

जिला दण्डाधिकारी ने 02 से 04 नवम्बर तक खनिज उत्खनन एवं उसके परिवहन पर लगाया प्रतिबंध

 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा उप निर्वाचन 2020 को शांतिपूर्ण एवं निर्भीक व निष्पक्ष सम्पादन कराए जाने हेतु कानून व्यवस्था एवं आवागमन की दृष्टि से भिण्ड जिला अन्तर्गत खनिज उत्खनन एवं उसके परिवहन पर जिला भिण्ड की राजस्व सीमाओं के भीतर दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अन्तर्गत संचालित समस्त खदानो में खनिज उत्खनन एवं उसका परिवहन 2 नवम्बर 2020 को प्रातः11 बजे से 4 नवम्बर 2020 प्रातः09 बजे तक प्रतिबंधित किया है।

    जिला दण्डाधिकारी ने कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने की दशा में संबंधित के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 तथा न.प्र. गौण खनिज नियम 1998 एवं अन्य अधिनियमों के अन्तर्गत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

मेहगांव एवं गोहद में 4 लाख 85 हजार 904 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

 विधानसभा उप निर्वाचन 2020 के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र 12-मेहगांव एवं 13-गोहद (अजा) में 3 नवम्बर 2020 को होने वाले विधानसभा उप चुनाव में .4 लाख 85 हजार 904 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 2 लाख 66 हजार 903 पुरूष एवं 2 लाख 18 हजार 965 महिला 36 अन्य मतदाता है।

    विधानसभा उप निर्वाचन 2020 हेतु जिले की मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 61 हजार 179 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 44 हजार 215 पुरूष, 1 लाख 16 हजार 964 महिला मतदाता, गोहद विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 24 हजार 725 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 22 हजार 688 पुरूष, 1 लाख 2 हजार 01 महिला एवं 36 अन्य मतदाता हैं।

मतदान दलों को हुआ मतदान सामग्री वितरण मतदान दल हुए रवाना

विधानसभा उप निर्वाचन 2020 के लिए विधानसभा क्षेत्र 12-मेहगांव एवं 13-गोहद (अजा) हेतु 03 नवम्बर को प्रातः 07 बजे से सायं 06 बजे तक होने वाले मतदान के लिए सोमवार को शासकीय उत्कृष्ट उमावि क्रमांक एक के प्रांगण में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के  705 मतदान केन्द्रों एवं सहायक मतदान केन्द्रो के लिए मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया। सुनियोजित और बेहतरीन व्यवस्थाओं के फलस्वरूप पूर्ण सुरक्षा के साथ सभी मतदान दल रवाना हुए और शाम तक अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों पर पहुंच गये। मतदान सामग्री स्थल पर मतदान कर्मियों के लिए समुचित व्यवस्था कराई गई। साथ ही एम्बुलेंस भी सामग्री वितरण स्थल पर मौजूद थी। इलाज के साथ आवश्यक दवाईयों एवं डॉक्टर्स की टीम और सहायता के लिए पैरा मेडीकल स्टाफ भी तैनात था। विधानसभा क्षेत्र 12-मेहगांव में 378 मतदान केन्द्रों (सहायक मतदान केन्द्रों सहित) तथा  विधानसभा क्षेत्र 13-गोहद (अजा) में  327 मतदान केन्द्रों  (सहायक मतदान केन्द्रों सहित) हेतु मतदान कर्मी रवाना हुए। मतदान दलों के साथ माइक्रो आब्जर्वर तथा पुलिस बल फोर्स एवं स्वास्थ्य कर्मी साथ में रवाना हुए।
सामान्य प्रेक्षक ने लिया सामग्री वितरण का जायजा
      शासकीय उत्कृष्ट उमावि क्र.01 के प्रांगण में मतदान दलों को वितरित होने वाली मतदान सामग्री का सामान्य प्रेक्षक श्री श्रीकांत शास्त्री, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने माइक्रो आब्जर्वर से उनके दायित्वों एवं कर्तव्यो के बारे में विस्तार से चर्चा की।
    इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिह रावत द्वारा मतदान दलों को निर्देशित किया कि मतदान दलों को गंभीरतापूर्वक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान का संपादन कराना है। निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई गाईडलाईन के अनुसार कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मतदान प्रक्रिया संपन्न करानी है। उन्होंने मतदान केन्द्र की समस्त व्यवस्था पहुंचते ही पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक कार्य समय से पूर्व करने के निर्देश मतदान दलों को दिए। उन्होंने पोलिंग एजेण्ड की नियुक्ति किये जाने तथा सुबह 05.30 बजे मॉकपोल की प्रक्रिया कराये जाने के निर्देश दिए। साथ ही बेहतर मतदान कराने हेतु हौसला अफजाई करते हुए गंतव्य के लिए रवाना किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार चांदिल, सीईओ जिला पंचायत श्री आईएस ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इकबाल मोहम्मद, एसडीएम भिण्ड-अटेर श्री उदयसिंह सिकरवार, रिटर्निग ऑफीसर मेहगांव श्री बृजबिहारी श्रीवास्तव, रिटर्निंग ऑफीसर गोहद श्री सुभम शर्मा सहित नोडल अधिकारी उपस्थित थे।


 

मतदान दिवस 3 नवम्बर को मेहगांव एवं गोहद में रहेगा सामान्य अवकाश

 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने म.प्र. सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 के लिए मतदान के दिन 3 नवम्बर 2020 (मंगलवार) को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 12-मेहगांव एवं 13-गोहद   (अ.जा.) में सामान्य अवकाश घोषित कर दिया है।  

मतदान केन्द्र की 100 मीटर परिधि में नहीं कर सकेंगे मोबाइल का उपयोग

 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विधानसभा उपचुनाव 2020 कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र 12-मेहगांव एवं 13-गोहद अजा में उपचुनाव 03 नवम्बर को होगा। विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान दिवस 03 नवम्बर को मतदान केन्द्र की 100 मीटर की परिधि में कोई भी व्यक्ति मोबाइल या कार्डलेस फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा तथा अभ्यर्थी मतदान केन्द्र से 200 मीटर की परिधि के अंदर कोई भी बूथ नहीं बना सकेगें। तीन नवम्बर को निर्वाचन संपन्न होने तक मतदान केन्द्र की 100 मीटर की परिधि के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति मोबाइल, कार्डलेंस फोन का उपयोग नहीं करेगा, परन्तु यह प्रतिबंध पीठासीन अधिकारी एवं निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक, सुरक्षा में लगे अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारी पर लागू नहीं होगा। इन अधिकारियों को भी अपना मोबाइल साइलेंट मोड में रखना होगा।   

    निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किसी भी स्थिति में ऐसे बूथों के पास भीड़ को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी और ना ही मतदान केन्द्र पर ऐसे व्यक्ति को आने की अनुमति दी जाएगी, जो पहले ही मतदान कर चुका हो। यह बात उसकी बायी तर्जनी पर लगी अमिट स्याही से प्रमाणित हो जाएगी। बूथों पर बैठे हुये व्यक्ति मतदान केन्द्र पर जाने वाले मतदाताओं के रास्ते में किसी भी तरह की रूकावट नहीं डालेंगे अथवा दूसरे उम्मीदवार के बूथों पर जाने से उन्हें नहीं रोकेगे या मतदाताओं को स्वयं उनकी इच्छानुसार मताधिकार का प्रयोग करने में किसी प्रकार की रूकावट नहीं डालेंगे। मतदान के दिन मतदान केन्द्र, अभ्यर्थी के बूथ पर बैठने वाले मतदान एजेंट, कार्यकर्ता के लिए यह आवश्यक होगा कि वह उसी मतदान केन्द्र का वोटर हो और उसके पास साथ में फोटो परिचय पत्र अथवा शासन द्वारा जारी किया गया ऐसा पहचान पत्र हो जिस पर उसका फोटो लगा हो। मतदान एजेंट किसी भी स्थिति में मतदान के दिन मतदान केन्द्र से संबंधित मतदाता सूची मतदान समाप्ति से पूर्व अपने साथ मतदान केन्द्र से बाहर नहीं ले जा सकेगा।

अभ्यर्थियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं के वाहनो की अनुमति संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग ऑफीसर देंगे

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा उप निर्वाचन 2020 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु मतदान दिवस 03 नवम्बर 2020 को अभ्यर्थियों/ निर्वाचन अभिकर्ताओं से वाहन अनुमति हेतु आवेदन पत्र आयोग के निर्देशो का पालन करते हुए वाहन की अनुमति देने के लिए संबंधित विधानसभा के अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं रिटर्निग ऑफीसर को अधिकृत कर दिया है।

शाउमावि भारौली के प्रभारी प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस

 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर शाउमावि भारौली के वरिष्ठ अध्यापक (प्रभारी प्रचार्य ) श्री आनंदस्वरूप शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घण्टे के अन्दर जवाब मांगा है।

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने नोटिस में कहा है कि उनके द्वारा मतदान कर्मियों की सूची फ्रीज करने के पश्चात भेजी थी। जिसमें श्री संतोष शर्मा वरिष्ठ अध्यापक शाउमावि भारौली का नाम भी अंकित किया गया था। आपके द्वारा इनकी ड्यूटी विधानसभा भिण्ड में अंकित की है। जबकि श्री संतोष शर्मा ने बताया कि उनकी ड्यूटी पीठासीन अधिकारी के पद पर मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में लगाई गई है यह गंभीर लापरवाही है।