शनिवार, दिसंबर 12, 2009

त्रिस्तरीय पंचायत के मतदान दल गठन हेतु सूची भेजे कलेक्टर द्वारा निर्देश जारी

त्रिस्तरीय पंचायत के मतदान दल गठन हेतु सूची भेजे कलेक्टर द्वारा निर्देश जारी

भिण्ड 11 दिसम्बर 2009

       कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन सुहेल अली ने भिण्ड जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन  के मतदान दल के गठन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची निर्धारित प्रपत्र में 15 दिसम्बर तक अनिवार्य रूप से भेजने के निर्देश दिए है। जारी आदेश में कहा गया है कि सूची भेजते समय किसी भी कर्मचारी का नाम एवं तथ्य छिपाया नही जाए। सेवा निवृत्त होने वाले कर्मचारियों के संबंध में अनिवार्य रूप से सेवा निवृत्ति की तिथि एवं महीने का उल्लेख करें। महिला कर्मचारियों की जानकारी पुरूष कर्मचारियों के बाद दी जाए। विभाग में यदि कोई कर्मचारी अपंग, बीमार या निलंबित है या लम्बे अवकाश पर है की जानकारी को लाल स्हाई से अन्डर लाईन की जाए।

 

कोई टिप्पणी नहीं: