शुक्रवार, फ़रवरी 26, 2010

सामाजिक हित में लोगों को योजनाओं का समग्र लाभ दिलाएगें

सामाजिक हित में लोगों को योजनाओं का समग्र लाभ दिलाएगें

मेहगांव एवं गोरमी में सूचना सह विकास प्रदर्शनी सम्पन्न

भिण्ड 24 फरवरी 2010

       सामाजिक हित में कमजोर तबकों के लोगों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का समग्र लाभ दिलाएगें। इस हेतु त्रिस्तरीय पंचायतों के सभी जन प्रतिनिधि द्रढ संकल्प होकर कार्य करेगें। उक्त उदगार जनपद पंचायत मेहगांव की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती रामराजा गुर्जर एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष मेहगांव  केपी सिंह भदौरिया ने बुधवार को जिला जनसम्पर्क कार्यालय भिण्ड द्वारा जनपद पंचायत प्रांगण मेहगांव में आयोजित सूचना सह विकास प्रदर्शनी के अवलोकन के उपरांत व्यक्त किये। इस अवसर पर जनपद पंचायत मेहगांव के नव निर्वाचित सदस्य सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं बडी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा मीडिया प्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

सरकार के संकल्प सर्वजन्य हिताय सर्वजन्य सुखाय की जानकारी दी गई

       उप संचालक जनसम्पर्क सुनील सिलावट ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को जानकारी में बताया कि प्रदर्शनी में आओं बनाए अपना मध्यप्रदेश की यात्रा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सामाजिक सरोकार की भावना से शुरू की गई है। इस अभियान में प्रत्येक नागरिक को प्रदेश के विकास के लिए संकल्प लेना होगा इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना योगदान निसंकोच भाव से दे। इस मौके पर वितरित प्रचार सामग्री में प्रदेश में वीते 6 वर्षो में अर्जित विकास मूलक कार्यो सहित सडक निर्माण विद्युत क्षमता की उत्पादन में अर्जित बढोत्तरी महिला शक्तिकरण की दिशा में स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण देने के मामले में प्रदेश के अग्रणी रहने, प्रदेश सरकार के सर्वजन हिताय एवं सर्वजन सुखाए के संकल्प के साथ साथ प्रदेश सरकार के सात संकल्प की जानकारी दी गई।

दादी ने नाती के साथ निहारा विकास प्रदर्शनी को

       सूचना सह विकास प्रदर्शनी के आयोजन के क्रम में बुधवार को ही गोरमी नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित प्रदर्शनी को व्यस्त बाजार से गुजरने वाले आम लोगों सहित शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र छात्राओं और बुजुर्ग जनों ने निहारा। इसी क्रम में लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला बसंती देवी ने अपने नाती के साथ प्रदर्शनी को पहले देखा फिर उन्होंने अपनी जिज्ञासाओं के समाधान के लिए प्रश्न पूछे। प्रदर्शनी को शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र छात्राओं और ग्रामीणजनों द्वारा देखने के उपरांत प्रश्न पूछे गये। उप संचालक भिण्ड द्वारा समाधान कारक उत्तर दिया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत गोरमी की अध्यक्ष सुनीता आर्य उनके पति निर्मल आर्य, उपाध्यक्ष अंगूरी देवी यादव, रमन सिंह भदौरिया, सूर्योदय दीक्षित, मनीष अग्रवाल, आरोली ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच बाबूसिंह, बल्लू पाण्डे, विश्वनाथ भदोरिया सहित पत्रकार जयकुमार जैन, भिण्ड के पत्रकार गुणाकेश पाराशर भी उपस्थित थे।

 

 

कोई टिप्पणी नहीं: