गुरुवार, मार्च 18, 2010

महिला आयोग की अध्यक्ष ने पोषण आहार पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया

महिला आयोग की अध्यक्ष ने पोषण आहार पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया

बच्चों के उपचार की जानकारी ली पुनर्वास केन्द्र की सफाई पर जोर देने के निर्देश

भिण्ड 16 मार्च 2010

       म.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णकांता तोमर ने 16 मार्च को जिला चिकित्सालय में संचालित हो रहे पोषण आहार पुनर्वास केन्द्र का स्वास्थ एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया उनके साथ सत्संग मण्डल संयोजक जिला भिण्ड श्रीमती महिमा चौहान और परियोजना अधिकारी महेन्द्र सिंह अम्ब भी उपस्थित थे। उपचार के लिए भर्ती बच्चों की स्वास्थ्य की जानकारी संबंधित चिकित्सकों से प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि पोषण आहार पुनर्वास केन्द्र पर समुचित साफ सफाई रखी जावे और इस केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती किये गये बच्चों के कुपोषण स्तर को दूर करने पर सजगता बरते।

श्रीमती कृष्णकांता तोमर नें उपचार के लिए भर्ती अति कुपोषित 4 बच्चें  मोहन पुत्र श्री अवधेश निवासी हरीक्षा गोरमी, अंजली पुत्री रामस्वरूप निवासी सरोजनगर भिण्ड, हरिओम पुत्र श्रीराम निवासी बजरिया भिण्ड और तान्या पुत्री मनोज निवासी चतुर्वेदी नगर भिण्ड के उपचार के संदर्भ में चिकित्सकों से किये जा रहे उपचार की जानकारी ली और उन्हें जरूरत अनुसार आवश्यक सभी औषधियॉ उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

 

कोई टिप्पणी नहीं: