| भिण्ड | 10-अक्तूबर-2020 |
This is BHIND News and Articles Issue from Gwalior Times News Service. www.gwaliortimes.in
| भिण्ड | 10-अक्तूबर-2020 |
| भिण्ड | 10-अक्तूबर-2020 |
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। आयुक्त स्वास्थ्य डॉ. संजय गोयल ने समस्त कलेक्टर्स, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन एवं अधिष्ठाता चिकित्सा महाविद्यालयों को कोरोना की गाइडलाइन के अनुरूप आवश्यक सतर्कताएँ बरतने को कहा है। निर्देशों में कहा गया है कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन एवं सामुदायिक कार्यक्रमों में कोरोना संक्रमण के बचाव संबंधी सभी कार्य किये जायें। आमजन को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं सेनीटाइजर का उपयोग सुनिश्चित किया जाये। आयोजन स्थलों का सीमांकन कर थर्मल स्क्रीनिंग, शारीरिक दूरी आदि के पालन के लिये विस्तृत नियोजन करें। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ रखते हुए आवश्यकतानुसार आयोजन स्थल पर एम्बुलेंस की सुनिश्चितता भी की जाये। |
| भिण्ड | 10-अक्तूबर-2020 |
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाऐं म.प्र.भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह रावत द्वारा वार्ड 35 बलराम नगर भिण्ड, वार्ड क्र.36 ऑफीसर कॉलोनी भिण्ड, वार्ड क्र.25 शांति बिहार कॉलोनी भिण्ड एवं वार्ड क्र.10 कोंच तिराहा दबोह तहसील लहार को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड ने बताया कि कंटेनमेंट एरिया वार्ड 35 बलराम नगर भिण्ड, वार्ड क्र.36 ऑफीसर कॉलोनी भिण्ड, वार्ड क्र.25 शांति बिहार कॉलोनी भिण्ड एवं वार्ड क्र.10 कोंच तिराहा दबोह तहसील लहार में विगत 14 दिवस में कोई कोरोना पोजिटिव केस प्राप्त नहीं होने संबंधी तथ्य की पुष्टि के अनुसार घोषित किए गए कंटेनमेंट जोन वार्ड 35 बलराम नगर भिण्ड, वार्ड क्र.36 ऑफीसर कॉलोनी भिण्ड, वार्ड क्र.25 शांति बिहार कॉलोनी भिण्ड एवं वार्ड क्र.10 कोंच तिराहा दबोह तहसील लहार को मुक्त किया जाता है। |
| भिण्ड | 10-अक्तूबर-2020 |
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा क्षेत्र 13-गोहद के सेक्टर ऑफीसर के आदेश में आंशिक संशोधन किया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा क्षेत्र 13-गोहद के सेक्टर चितौरा के मतदान केन्द्र क्र 11 पर म.प्र.ग्रा.स.प्रा.इकाई क्र.2 भिण्ड के उपयंत्री श्री ब्रजबिहारी राजपूत एवं सेक्टर मौ के मतदान केन्द्र क्र 14 पर म.प्र.ग्रा.स.प्रा.इकाई क्र.1 भिण्ड के उपयंत्रीश्री राजेश श्रीवास को सेक्टर ऑफीसर के रूप में नियुक्त किया है। इसीप्रकार रिजर्व में शाउमावि गोहद के प्राचार्य श्री बीएस अनंत को रखा गया है। |
| भिण्ड | 10-अक्तूबर-2020 |
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा क्षेत्र 12-मेहगांव एवं 13-गोहद के सीमावर्ती नाको पर स्टेटिक सर्विलेंस टीम प्रमुखो के आदेश में आंशिक संशोधन कर नये टीम प्रमुख नियुक्त किए है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने थाना क्षेत्र पावई के सीमावर्ती नाका पिथनपुरा चौराहा पर पीसीओ जनपद पंचायत अटेर श्री छगनलाल की प्रातः8 बजे से सायं 8 बजे तक एवं एव्हीएफओ उप संचालक पशु पालन विभाग भिण्ड श्री अटल बिहारी बाथम की सायं 8 बजे से प्रातः8 बजे तक टीम प्रमुख नियुक्त किया है। इसीप्रकार थाना क्षेत्र रौन के सीमावर्ती नाका मेंहदा पुल पर प्रातः8 बजे से सायं 8 बजे तक उपयंत्री आरईएस लहार श्री रविन्द्र सिंह परिहार एवं की सायं 8 बजे से प्रातः8 बजे तक उपयंत्री आरईएस लहार श्री उमेश तिवारी को स्टेटिक सर्विलेंस टीम प्रमुख बनाया है। |
| भिण्ड | 10-अक्तूबर-2020 |
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा क्षेत्र 12-मेहगांव एवं 13-गोहद की फ्लाईंग स्क्वाइड टीम प्रमुखो के आदेश में आंशिक संशोधन कर नये टीम प्रमुख नियुक्त किए है। जिसके अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र मेहगांव के थाना क्षेत्र अमायन के लिए पीसीओ मेहगांव श्री उमाशंकर शर्मा की प्रातः8 बजे से सायं 8 बजे तक एवं पीसीओ जनपद मेहगांव श्री नरेश सिंह की सायं 8 बजे से प्रातः8 बजे तक के लिए फ्लाईग स्क्वाइड प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसीप्रकार विधानसभा गोहद के थाना क्षेत्र गोहद चौराहा के लिए एडीओ श्री मोहनलाल शुक्ला को प्रातः8 बजे से सायं 8 बजे तक एवं जल संसाधन विभाग गोहद के उपयंत्री श्री आरपी सोनी को सायं 8 बजे से प्रातः8 बजे तक के लिए फ्लाईग स्क्वाइड प्रमुख नियुक्त किया गया है। |
| भिण्ड | 10-अक्तूबर-2020 |
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार गोहद एवं मेहगांव विधानसभा के उपचुनाव 2020 के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट टीम का प्रशिक्षण 14 अक्टूबर 2020 को किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इकबाल मोहम्मद ने बताया कि गोहद एवं मेहगांव विधानसभा उप निर्वाचन 2020 के लिए गोहद एवं मेहगांव के अधिकृत सेक्टर मजिस्ट्रेट-11 का प्रशिक्षण 14 अक्टूबर 2020 को दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित किया जाएगा। सभी संबंधित जिला स्तरीय प्रशिक्षण शाखा मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार पीपीटी तैयार कर निर्धारित दिनांक व समय तथा प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करें। |
| भिण्ड | 10-अक्तूबर-2020 |
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने निर्देश दिए हैं कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (टीवी, केबल नेटवर्क, रेडियो, बल्क मेसेज, वॉइस मेसेज आदि) मे राजनैतिक विज्ञापनो का प्रसारण सक्षम एमसीएमसी समिति के प्रमाणन के बगैर नहीं हो सकेगा। आपने यह भी स्पष्ट किया कि राजनैतिक दलों अथवा अभ्यर्थियों के द्वारा औडियो-विजूअल कैम्पेन मे प्रयोग किया जाने वाला कोई भी विज्ञापन बिना एमसीएमसी के प्रमाणन के नहीं चलाया जा सकेगा। ऐसा करने पर संबन्धित व्यक्ति, संचालक, अभ्यर्थी आदि केखिलाफ प्रावधानानुसार कार्यवाही की जाएगी। इसके अंतर्गत उपकरणो का जब्त किया जाना भी शामिल है। कलेक्टर ने उक्त का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने हेतु निगरानी दलों को सक्रिय रहने के निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दल, पंजीकृत/अपंजीकृत राजनैतिक दल अथवा अभ्यर्थी प्रस्तावित प्रसारण के कम से कम 3 दिन पूर्व एवं अन्य समूहो को कम से कम 7 दिन पूर्व एमसीएमसी समिति के समक्ष आवेदन निर्धारित प्रपत्र मे समस्त आवश्यक प्रविष्टियों समेत प्रस्तुत करना होगा। |
| भिण्ड | 10-अक्तूबर-2020 |
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने बताया है कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों अनुसार अभ्यर्थी को अपने पूर्व के प्रचलित आपराधिक प्रकरण एवं दोषसिद्ध प्रकरण के संबंध में घोषणा करनी होगी। इसके लिये नाम-निर्देशन पत्र के साथ शपथ पत्र (फार्म-26) में इसका उल्लेख करना होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस सम्बंध में निर्देश जारी किये गये हैं कि प्रत्येक अभ्यर्थी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये प्रारूप अनुसार उसमें दिये गये सभी विवरण को भरेगा। अभ्यर्थी स्वयं पर लंबित अपराधिक प्रकरण के संबंध में बड़े अक्षर में विवरण भरेगा। यदि अभ्यर्थी किसी राजनैतिक दल द्वारा टिकिट दिये जाने पर निर्वाचन लड़ रहा है, तो उसे स्वयं पर लंबित अपराधिक प्रकरण के संबंध में उस राजनैतिक दल को सूचना देना अनिवार्य होगा। संबंधित राजनैतिक दल अभ्यर्थी द्वारा दिये गये स्वयं पर लंबित अपराधिक प्रकरण की जानकारी स्वयं की वेबसाईट में दिखाये जाने हेतु बाध्य होंगे। साथ ही, अभ्यर्थी एवं संबंधित राजनैतिक दल इस संबंध में एक घोषणा जारी करेंगे, जिसे उनके द्वारा समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित/प्रकाशित कराना होगा। प्रकाशन करने से तात्पर्य नाम-निर्देशन पत्र भरने के पश्चात् कम से कम तीन बार प्रकाशन स्थानीय तौर पर अधिक प्रसार संख्या वाले समाचार पत्रों में एवं टी.व्ही. चौनलों पर उनके द्वारा कराया जाना होगा। उपरोक्त तीन बार का प्रकाशन क्रमशः प्रथम बार नाम निर्देशन वापसी के 4 दिवस के अंदर, द्वितीय बार नाम निर्देशन वापसी के 5 वें दिन से 8 वें दिन के मध्य तथा तृतीय बार नाम निर्देशन वापसी के 9 वें दिन से प्रचार अवधि समाप्त होने के पूर्व अर्थात मतदान दिवस के 48 घंटे पूर्व की समय सीमा के दौरान कराना होगा। इस संबंध में आयोग द्वारा फार्मेट C-1 में अपराधिक प्रकरणों की जानकारी की घोषणा होगी जिसे अभ्यर्थी द्वारा समाचार पत्र एवं टी.व्ही. चैनल में प्रकाशित करवाया जाएगा। फार्मेट C-2 में अभ्यर्थी द्वारा राजनैतिक दल को स्वयं के अपराधिक प्रकरणों की जानकारी दिये जाने के संबंध में घोषणा की जाएगी, जिसका प्रकाशन राजनैतिक दल द्वारा स्वयं की वेबसाईट पर किया जाएगा। फार्मेट C-3 में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा लिखित मेंसंबंधित अभ्यर्थियों को, जिनके द्वारा अपने शपथ पत्र के फार्म 26 के कॉलम 5 एवं 6 में अपराधिक प्रकरण के बारे में घोषणा की है, उन्हे लिखित में निर्देश दिया जाएगा कि अपराधिक प्रकरण के संबंध में समाचार पत्र एवं टी.व्ही. चैनल में इसका प्रकाशन एवं प्रचार- प्रसारकिया जाये। अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र भरते समय अपराधिक प्रकरण के संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर के सामने घोषणा करेगा कि मेरे द्वारा राजनैतिक दल को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है, जैसा कि फार्म -26 के पैरा 6। में वर्णित है। |
भिंड 09 अक्टूबर , ग्वालियर टाइम्स । म.प्र.शासन गृह विभाग द्वारा विधानसभा उप निर्वाचन 2020 में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश उप चुनाव के विधानसभा क्षेत्रों, राजनैतिक आदि कार्यक्रमो में जनसमूह के संबंध में भारत सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशो को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारियों को भेजकर अपने-अपने अनुभाग में जारी दिशा निर्देशानुसार अनुमति देने हेतु अधिकृत कर दिया है।
भिण्ड | 09-अक्तूबर-2020
| ग्वालियर टाइम्स |
|
कोविड-19 के प्रकोप के चलते कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने सभी
कार्यालय प्रमुखों को पत्र जारी कर उनके कार्यालय में पदस्थ दृष्टि बाधित
दिव्यांग कर्मचारियों को (अत्यावश्यक सेवा में लगे कर्मचारियों को छोडकर)
कार्यालय में आने से छूट प्रदान करने के संबंध में भारत सरकार एवं राज्य
सरकार के निर्देशो के पालन करना सुनिश्चित करें |
भिण्ड | 09-अक्तूबर , ग्वालियर टाइम्स ।
संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इकबाल मोहम्मद ने
निर्वाचन आयोग द्वारा आयोग निर्धारित अनुपस्थित श्रेणी के निर्वाचको को
पोस्टल बेलेट सुविधा-व्यवस्था के संबंध में जारी किए गए दिशा निर्देश
रिटर्निंग ऑफीसर विधानसभा क्षेत्र 12-मेहगांव एवं 13-गोहद अजा, प्रभारी
अधिकारी डांक मतपत्र एवं प्रभारी अधिकारी दिव्यांग विधानसभा उप निर्वाचन
2020 को भेजकर आयोग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही
सुनिश्चित करने को कहा है।
भिंड 09 अक्टूबर , ग्वालियर टाइम्स । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार गोहद एवं मेहगांव विधानसभा के उप चुनाव 2020 के लिए ईवीएम/व्हीव्हीपेट की कमिशनिंग का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित किया गया है। संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इकबाल मोहम्मद ने बताया कि ईवीएम/व्हीव्हीपेट कमिशनिंग का प्रशिक्षण 13 अक्टूबर 2020 को तीन पालियों में विधानसभा मेहगांव सेक्टर ऑफीसर का प्रातः10 बजे से दोपहर 12 बजे, विधानसभा लहार, अटेर, भिण्ड का दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं विधानसभा गोहद, सेक्टर ऑफीसर गोहद का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित किया गया है।
भिंड 09 अक्टूबर , ग्वालियर टाइम्स । संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इकबाल मोहम्मद ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से जारी विधानसभा उप निर्वाचन 2020 के कार्यक्रम अनुसार जिले की दो विधानसभा क्षेत्र मेहगांव एवं गोहद में सूचना प्रारूप-1 हिन्दी एवं अग्रेजी में जारी किया जाकर चस्पा कर दिया गया है।
भिंड ( दबोह ) 09 अक्टूबर , ग्वालियर टाइम्स । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज तक टेस्ट हेतु भेजो गए प्रकरण 24027 है। रिपोर्ट प्राप्त 23684 इसमें 1890 पॉजिटिव, ठीक हुए व्यक्ति 1394 और 482 की रिपोर्ट आना बाकी है। 41 मृत्यु हुई है।
भिंड 09 अक्टूबर , ग्वालियर टाइम्स । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा उप निर्वाचन 2020 के लिए
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने थानावार
सेक्टर मजिस्ट्रेटो की नियुक्ति की गई है।
नियुक्त किए गए सेक्टर
मजिस्ट्रेटो में विधानसभा क्षेत्र 12-मेहगांव के थाना पावई व बरोही के लिए
नायब तहसीलदार भिण्ड श्री अरविन्द शर्मा, रौन के लिए तहसीलदार रौन श्री
महेन्द्र गुप्ता, मेहगांव हेतु तहसीलदार मेहगांव श्री आरएन खरे, बरासो के
लिए नायब तहसीलदार मेहगांव श्री अभिषेक गौतम, अमायन के लिए नायब तहसीलदार
श्री रंजीत सिंह कुशवाह, भारौली के लिए नायब तहसीलदार भिण्ड श्री प्रमोद
गर्ग एवं गोरमी हेतु नायब तहसीलदार गोरमी श्री शिवदत्त कटारे को सेक्टर
मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
इसीप्रकार विधानसभा क्षेत्र
13-गोहद (अजा) के थाना क्षेत्र गोहद एवं गोहद चौराहा के लिए तहसीलदार गोहद
श्री रामजीलाल वर्मा, मौ हेतु नायब तहसीलदार मौ श्री अमित दुबे, एण्डोरी के
लिए श्री नायब तहसीलदार गोहद श्री निशिकांत जैन एवं थाना क्षेत्र मालनपुर
के लिए नायब तहसीलदार गोहद सुश्री शिल्पा सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट
नियुक्त किया गया है। नियुक्त किए गए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट संबंधित थाना
क्षेत्रान्तर्गत अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।
विधानसभा स्तरीय प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी मेहगांव/ गोहद
होंगे। जिला स्तर पर प्रभारी अधिकारी अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार चांदिल
रहेंगे।
भिंड 09 अक्टूबर , ग्वालियर टाइम्स । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि शनिवार 10 अक्टूबर एवं रविवार 11 अक्टूबर 2020 को अवकाश होने के कारण इन दिवसों में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नही किए जायेंगे। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का सिलसिला 9 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 16 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक अवकाश के दिनो को छोड़कर चलेगा। नाम निर्देशन पत्र कलेक्ट्रेट भवन में लिये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 12-मेहगांव के लिए एडीएम न्यायालय कोर्ट में, 13-गोहद (अजा) के लिए कलेक्टर न्यायालय कोर्ट भिण्ड में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जायेंगे।
भिण्ड 09 अक्टूबर , ग्वालियर टाइम्स । संचालनालय स्वास्थ्य सेवाऐं म.प्र.भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री
वीरेन्द्र सिंह रावत द्वारा वार्ड क्र.1 रानी का ताल, वार्ड क्र.13 हाउसिंग
कॉलोनी, वार्ड क्र.15 फूपकला, ग्राम जवाहरपुरा डिडी भिण्ड, ग्राम कीरतपुरा
गोहद, वार्ड क्र.15 पचपेडा, ग्राम चिरूली लहार, ग्राम अकलोनी एवं वार्ड
क्र.12 गोरमी को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।
मुख्य
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड ने बताया कि कंटेनमेंट एरिया वार्ड
क्र.1 रानी का ताल, वार्ड क्र.13 हाउसिंग कॉलोनी, वार्ड क्र.15 फूपकला,
ग्राम जवाहरपुरा डिडी भिण्ड, ग्राम कीरतपुरा गोहद, वार्ड क्र.15 पचपेडा,
ग्राम चिरूली लहार, ग्राम अकलोनी एवं वार्ड क्र.12 गोरमी में विगत 14 दिवस
में कोई कोरोना पोजिटिव केस प्राप्त नहीं होने संबंधी तथ्य की पुष्टि के
अनुसार घोषित किए गए कंटेनमेंट जोन वार्ड क्र.1 रानी का ताल, वार्ड क्र.13
हाउसिंग कॉलोनी, वार्ड क्र.15 फूपकला, ग्राम जवाहरपुरा डिडी भिण्ड, ग्राम
कीरतपुरा गोहद, वार्ड क्र.15 पचपेडा, ग्राम चिरूली लहार, ग्राम अकलोनी एवं
वार्ड क्र.12 गोरमी को मुक्त किया जाता है।
विधानसभा उप निर्वाचन 2020 के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए
सामान्य प्रेक्षक श्री कौशल किशोर एवं पुलिस प्रेक्षक सुश्री कुशुम पुनिया
के लिए कार्य संपादन हेतु लायजिंग ऑफीसर एवं अन्य स्टॉफ नियुक्त किये है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने भारत
निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री कौशल किशोर के लिए उप
पंजीयक श्री सुनील शर्मा को लायजिंग ऑफीसर बनाया गया है। इनके अलावा आरक्षक
श्री बलराम तोमर को पीसीओ, पशु पालन विभाग के सहायक ग्रेड-दो श्री अवधेश
कुमार सुमन को निज सहायक, म.प्र.ग्र.स.वि.प्रा.ई.-1 के कम्प्यूटर ऑपरेटर
श्री सुनील दत्त बाजपेयी एवं मत्स्योद्योग के भृत्य श्री रणवीर रजक को
नियुक्त किया गया है।
इसीप्रकार पुलिस प्रेक्षक सुश्री कुशुम
पुनिया के लिए थाना मेहगांव की उप निरीक्षक श्री शिखा दण्डोतिया को लाइजिंग
ऑफीसर, प्रधान आरक्षक श्री सत्यप्रकाश शर्मा को पीसीओ, सहायक उप निरीक्षक
(अ) श्री शैलेष पचौरी को निज सहायक एवं कार्यपालन यंत्री नहर शाखा संभाग
लहार के भृत्य श्री रमेश गोयल को नियुक्त किया गया है।
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाऐं म.प्र.भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री
वीरेन्द्र सिंह रावत द्वारा वार्ड क्र.13 सदर बाजार, वार्ड क्र.10 पार्क
मोहल्ला, वार्ड क्र.5 बंगला बाजार, वार्ड क्र.03 अरोरा फार्म वाटरवर्क्स,
वार्ड क्र.35 सरस्वती नगर, वार्ड क्र.38 अग्रवाल कॉलौनी, वार्ड क्र.31
सुभाष नगर, वार्ड क्र.14 हाउसिंग कॉलौनी, वार्ड क्र.16 मक्खन कॉलौनी, वार्ड
क्र.22 चतुर्वेदी नगर, वार्ड क्र.13 सदर बाजार भिण्ड, वार्ड क्र.06 लहार,
वार्ड क्र.8 कस्बा लहार, वार्ड क्र.01, वार्ड क्र. 04, वार्ड क्र.04, वार्ड
क्र.04 कस्बा मेहगांव, ग्राम बहारपुरा, ग्राम शेरसिंह का पुरा,ग्राम
सेंथरी पडकौली, ग्राम ज्ञानेन्द्रपुरा ग्राम हरसिंह का पुरा, ग्राम
अमृतपुरा, ग्राम बघौरा, ग्राम गिंगरखी तहसील मेहगांव एवं ग्राम हीरापुरा
तहसील गोरमी को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।
मुख्य
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड ने बताया कि कंटेनमेंट एरिया वार्ड
क्र.13 सदर बाजार, वार्ड क्र.10 पार्क मोहल्ला, वार्ड क्र.5 बंगला बाजार,
वार्ड क्र.03 अरोरा फार्म वाटरवर्क्स, वार्ड क्र.35 सरस्वती नगर, वार्ड
क्र.38 अग्रवाल कॉलौनी, वार्ड क्र.31 सुभाष नगर, वार्ड क्र.14 हाउसिंग
कॉलौनी, वार्ड क्र.16 मक्खन कॉलौनी, वार्ड क्र.22 चतुर्वेदी नगर, वार्ड
क्र.13 सदर बाजार भिण्ड, वार्ड क्र.06 लहार, वार्ड क्र.8 कस्बा लहार, वार्ड
क्र.01, वार्ड क्र. 04, वार्ड क्र.04, वार्ड क्र.04 कस्बा मेहगांव, ग्राम
बहारपुरा, ग्राम शेरसिंह का पुरा,ग्राम सेंथरी पडकौली, ग्राम
ज्ञानेन्द्रपुरा ग्राम हरसिंह का पुरा, ग्राम अमृतपुरा, ग्राम बघौरा, ग्राम
गिंगरखी तहसील मेहगांव एवं ग्राम हीरापुरा तहसील गोरमी में विगत 14 दिवस
में कोई कोरोना पोजिटिव केस प्राप्त नहीं होने संबंधी तथ्य की पुष्टि के
अनुसार घोषित किए गए कंटेनमेंट जोन वार्ड क्र.13 सदर बाजार, वार्ड क्र.10
पार्क मोहल्ला, वार्ड क्र.5 बंगला बाजार, वार्ड क्र.03 अरोरा फार्म
वाटरवर्क्स, वार्ड क्र.35 सरस्वती नगर, वार्ड क्र.38 अग्रवाल कॉलौनी, वार्ड
क्र.31 सुभाष नगर, वार्ड क्र.14 हाउसिंग कॉलौनी, वार्ड क्र.16 मक्खन
कॉलौनी, वार्ड क्र.22 चतुर्वेदी नगर, वार्ड क्र.13 सदर बाजार भिण्ड, वार्ड
क्र.06 लहार, वार्ड क्र.8 कस्बा लहार, वार्ड क्र.01, वार्ड क्र. 04, वार्ड
क्र.04, वार्ड क्र.04 कस्बा मेहगांव, ग्राम बहारपुरा, ग्राम शेरसिंह का
पुरा,ग्राम सेंथरी पडकौली, ग्राम ज्ञानेन्द्रपुरा ग्राम हरसिंह का पुरा,
ग्राम अमृतपुरा, ग्राम बघौरा, ग्राम गिंगरखी तहसील मेहगांव एवं ग्राम
हीरापुरा तहसील गोरमी को मुक्त किया जाता है।