गुरुवार, नवंबर 05, 2009

नगर के शौकाकुल परिवारों के यहाँ सात्वना देने पहुंचे मुख्यमंत्री

नगर के शौकाकुल परिवारों के यहाँ सात्वना देने पहुंचे मुख्यमंत्री

      भिण्ड 4 नवम्बर 2009

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को भिण्ड नगर के विभिन्न शोकाकुल परिवारों के यहां सांत्वना देने पहुंचे। इस क्रम में वे सर्व प्रथम राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णकांता तोमर के मीरा कॉलौनी स्थित निवास पहुंचे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह और भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर की धर्मपत्नी श्रीमती किरन तोमर भी पहुंची। श्रीमती कृष्णकांता तोमर के निवास पर मुख्यमंत्री लगभग पॉच मिनट रहे। उन्होंने श्रीमती कृष्णकांता तोमर के पति स्वर्गीय बलवीर सिंह तोमर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्रीमती कृष्णकांता तोमर के निवास पर उनकी माँ एवं परिवार के सदस्यगण भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह तथा श्रीमती किरन तोमर ने श्रीमती कृष्णकांता तोमर एवं परिजनों को ढांढस बंधाया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह,सांसद अशोक अर्गल, विधायक राकेश शुक्ला, पूर्व सांसद डा रामलखन सिंह कुशवाह भी उपस्थित थे।

      मुख्यमंत्री मुखजी कॉलौनी स्थिति पितृछाया निवास गये जहॉ उन्होंने डीएसपी प्रवीण श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने प्रवीण श्रीवास्तव की मॉ श्रीमती कमला देवी श्रीवास्तव के कंधे पर हाथ रखकर ढांढस बंधाया और सांत्वना दी।

      इसीतरह मुख्यमंत्री गोहद विधानसभा के पूर्व विधायक लालसिंह आर्य के निवास स्थान बजरिया स्थित टीकाराम की गली पहुंचे जहां उन्होंने लालसिंह आर्य के पिता स्वर्गीय फुलजारी आर्य के निधन पर दुख प्रकट किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री आर्यनगर स्थित सतेन्द्र सिंह भदौरिया के निवास पर पहुंचे जहां उन्होंने उनके स्वर्गीय पिता कैलाश सिंह भदौरिया के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।

 

कोई टिप्पणी नहीं: