गुरुवार, नवंबर 05, 2009

अल्प प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत

अल्प प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत

भिण्ड 4 नवम्बर 2009

      मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को अपरान्ह में अल्प प्रवास पर भिण्ड पहुचे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर की धर्मपत्नी श्रीमती किरन तोमर और उनके सचिव एसके मिश्रा भी भिण्ड आये। सर्किट हाउस के समीप स्टेडियम प्रांगण में बनाये गये हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह, भिण्ड सांसद अशोक अर्गल,जिला पंचायत अध्यक्ष संजीव सिंह कुशवाह, मध्यप्रदेश पिछडा वर्ग आयोग के सदस्य डा गुलाब सिंह किरार, विधायक मेहगांव राकेश शुक्ला, पूर्व सांसद रामलखन सिंह कुशवाह, मेहगांव जनपद अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, अध्यक्ष सहकारी केन्द्रीय बैंक श्यामसुन्दर सिंह जादौन एवं गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

फूल माला से स्वागत करने के लिये विनम्रता से किया मना

      मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेलीपेड पर उनके स्वागत के लिये जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा लाई गई फूल माला से स्वागत नही करने के लिये विनम्रता से किया मना । उन्होंने कहा कि वे शौकाकुल परिवारों के यहां शौक संवेदना एवं दुख: प्रकट करने के लिये आये है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: