शनिवार, जनवरी 09, 2010

जनपद भिण्ड में एक जनपद सदस्य दो सरपंच और 970 पंच निर्विरोध

जनपद भिण्ड में एक जनपद सदस्य दो सरपंच और 970 पंच निर्विरोध

भिण्ड 8 जनवरी 2010

       जनपद पंचायत भिण्ड में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 24 सगरा (अनारक्षित) में जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव निर्विरोध हुआ है। जबकि ग्राम पंचायत बाराकला (अनारक्षित) और ककहरा (अनुसूचित जाति) में सरपंच निर्विरोध चुने गये है। इसके अलावा 970 पंच निर्विरोध घोषित हुए है। इस जनपद में 136 पंचों के लिए निर्वाचन होगा। जनपद भिण्ड में जनपद पंचायत सदस्य के 24 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए  अभ्यर्थी मैदान में है। जनपद भिण्ड में 60 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के निर्वाचन के लिए अभ्यर्थी मैदान में है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: