गुरुवार, जनवरी 14, 2010

व्यापार मण्डल धर्मशाला में भारत पर्व का आयोजन

व्यापार मण्डल धर्मशाला में भारत पर्व का आयोजन

कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगेगी

भिण्ड 12 जनवरी 2010

       26 जनवरी गणतंत्र दिवस की संध्या पर जिला मुख्यालय भिण्ड पर भारत पर्व का आयोजन होगा। नगर की व्यापार मण्डल धर्मशाला प्रांगण में यह आयोजन होगा। यह निर्णय मंगलवार को कलेक्टर सुहेल अली की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में किया गया। इस अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रदेश शासन की कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। भारत पर्व आयोजन के लिए डिप्टी कलेक्टर अमरीश श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। भारत पर्व आयोजन के तहत देश भक्ती पूर्ण कार्यक्रमों की प्रस्तुती की जाएगी।

 

कोई टिप्पणी नहीं: