सोमवार, फ़रवरी 08, 2010

सैनिक तकनीकों की भर्ती रैली 8 को जबलपुर में

सैनिक तकनीकों की भर्ती रैली 8 को जबलपुर में

भिण्ड 6 फरवरी 2010

       भारतीय सैना में भर्ती के लिए सैनिक भर्ती कार्यालय ग्वालियर के अन्तर्गत आने वाले 12 जिले ग्वालियर,श्योपुर, दतिया, मुरैना, भिण्ड, अशोक नगर, टीकमगढ, शिवपुरी, पन्ना, दबोह, और छतरपुर के सैनिक तकनीकि पदों की भर्ती रैली 8 फरवरी को रेखा नगर मैदान मुख्य सैनिक भर्ती कार्यालय जबलपुर में आयोजित की गई है। रैली में सफल उम्मीदवारों की परीक्षा 21 फरवरी को आर्मी स्कूल ग्वालियर में होगी। वे आवेदक जिनकी आयु भर्ती के दिन 9 फरवरी 1986 से 8 अगस्त 1993 तक साढे 17 से 23 वर्ष के मध्य है। और जिन्होंने अग्रेजी, भौतिक, रसायन विज्ञान एवं गणित विषय के साथ कक्षा 12 वीं की उत्तीण की है या जिन्होंने ने इजीनियरिंग डिप्लोमा मैकेनिकल, इलेक्ट्रोनिक, ऑटो मोबाईल, कम्प्यूटर साइन्स से 3 वर्ष का डिप्लोमा किया है वे पात्र होगें।

 

कोई टिप्पणी नहीं: