रविवार, दिसंबर 06, 2009

सावधान ।। म.प्र. शासन की वेबसाइटों पर वायरस है, हेडलाइन अपडेशन पर न क्लिक करें और न वेबसाइटों पर सीधे जायें

सावधान ।। म.प्र. शासन की वेबसाइटों पर वायरस है

हेडलाइन अपडेशन पर न क्लिक करें और न वेबसाइटों पर सीधे जायें

मुरैना (ग्‍वालियर टाइम्‍स) 6 दिसम्‍बर 09, हम ग्‍वालियर टाइम्‍स के सुधी पाठकों और व्‍यूअर्स को सचेत कर रहे हैं कि यद्यपि वेब सिंडीकेशन के कारण म.प्र. शासन की वेबसाइटों के समाचार ग्‍वालियर टाइम्‍स पर आटोमेटिक अपडेट होते हैं और इन्‍हें अपडेशन से ग्‍वालियर टाइम्‍स प्रतिबंधित नहीं कर रही है । लेकिन ग्‍वालियर टाइम्‍स के सिक्‍योरिटी सिस्‍टम द्वारा पिछले कुछ दिनों से लगातार म.प्र. शासन की कई / कुछ वेबसाइटों से खतरनाक वायरस इन्‍फेक्‍शन्‍स और ट्रॉजन हॉर्स के अलार्म और एबॉर्ट कनेक्‍शन के नोटिस मिल रहे हैं ।

विशेष कर जनसंपर्क संचालनालय म.प्र. की वेबसाइट पर फेविकॉन से लेकर एच.टी.एम.एल. और जावा स्क्रिप्‍ट आदि सर्वत्र वायरस और ट्रॉजन हॉर्स चेतावनी मिल रही है । जिन पाठकों और व्‍यूअर्स द्वारा अपडेटेड एण्‍टी वायरस तथा फायरवाल उपयोग नहीं की जा रही है उनके कम्‍प्‍यूटर्स क्षतिग्रस्‍त हो सकते हैं ।

हालांकि संबंधित वेबसाइटों की हेडलाइन अपडेशन हमने ब्लाक नहीं की हैं किन्‍तु फिलहाल म.प्र. सरकार की वेबसाइटों से अपडेट होकर आने वाली हेडलाइनों पर न तो क्लिक करें और न सीधे इन वेबसाइटों को खोलें । और अपना एण्‍टीवायरस तथा फायरवाल अद्यतन यानि अपडेट तुरन्‍त रखें ।      

 

शासकीय दायित्व निर्वाहन में लापरवाही पडी महगी , कीरतपुरा पटवारी निलंबित

शासकीय दायित्व निर्वाहन में लापरवाही पडी महगी , कीरतपुरा पटवारी निलंबित

भिण्ड 5 दिसम्बर 2009

      अनुविभागीय राजस्व अधिकारी भिण्ड डीआर कुर्रे द्वारा पटवारी हल्का नम्बर 48 कीरतपुरा मायाराम यादव को शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने तथा अभिलेख अदतन नही रखने और किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय भिण्ड में सम्बर्द्व किया गया है निलंबन अवधि में नियामानुसार निर्वाहन भत्ता देह होगा।

 

विश्व विकलांग दिवस पर सम्पन्न प्रतियोगिता में बालिकाएं रही अग्रणी

खेल एवं अन्य विधाओं में नि:शक्तजनों ने दिखाई प्रतिभा

विश्व विकलांग दिवस पर सम्पन्न प्रतियोगिता में बालिकाएं रही अग्रणी

भिण्ड 5 दिसम्बर 2009

      विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय भिण्ड के बीटीआई में सम्पन्न निशक्तजनों की खेल कूद सामर्थ्य प्रतियोगिता में नि:शक्तजनों ने अपनी प्रतियोगिता का परिचय दिया। खेल कूद सहित मटकी फोड, गायन, चित्रकला, जलेबी रेस प्रतियोगिताओं में बालकों के साथ साथ बालिकाओं ने भी अपनी कौशल प्रतिभा का परिचय दिया और अनैक विधाओं में बालिकाएं अग्रणी रही। खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कलेक्टर द्वारा किया गया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले भर में 60 नि:शक्तजनों ने भाग लिया। विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरूस्कार एवं प्रशंसा पत्र दिए गये। प्रतिभागी कु.किरन को प्रथम स्थान अर्जित करने पर शील्ड के साथ 151 कु प्रियंका जैन को द्वितीय मुकाम हासिल करने पर शील्ड एवं 101 रूपये तथा कु पूजा को तृतीय स्थान पर रहने से शील्ड एवं 51 रूपये का पुरूस्कार दिया गया।

      मानसिक नि:शक्त की 100 मीटर दौड में सोनू दौहरे प्रथम विनोद दौहरे द्वितीय और सोनू टांक तृतीय रहे। श्रवण बाधितों की दौड में कौशल किशोर प्रथम विकास द्वितीय और राहुल तृतीय रहे। इसीप्रकार श्रवण बाधित बालिका की 100 मीटर दौड में पूजा रावत प्रथम रेनू बघेल द्वितीय पूजा निगम तृतीय रही। 11 से 18 वर्ष समूह की श्रवण बाधत 100 मीटर दौड में अभिशेख प्रथम बंटी तोमर द्वितीय और बंटी जाटव तृतीय तथा बालिका वर्ग में किरन प्रथम ज्योति द्वितीय और.पूजा तृतीय रही।

वैशाखी दौड में 11 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्यूस सिंह  प्रथम श्यामबाबू द्वितीय और महेश तृतीय रहे।  ट्रायसायकिल दौड 18 वर्ष आयु  समूह में श्याम बाबू प्रथम सुनील कुमार द्वितीय और लल्लू सिंह तृतीय रहे। जबकि 18 वर्ष आयु से कम ट्रायसायिक दौड में राहुल नरवरिया प्रथम विवेक शाक्य द्वितीय गोलू राजावत तृतीय रहे।

      जलेबी दौड प्रतियोगिता में में मानसिक नि:शक्तजन दिनेश टेलर प्रथम ब्रजेश द्वितीय और शैलेन्द्र गर्ग तृतीय रहे। मटकी फोड प्रतियोगिता में दृष्टि बाधित किरन प्रथम रही वही चित्रकला प्रतियोगिता में राहुल नरवरिया प्रथम प्रियका जैन द्वितीय और अजीत सेंगर तृतीय रहे । गायन एवं नृत्य में रेनू बघेल प्रथम पूजा राजावत द्वितीय और पूजा प्रजापति तृतीय रही इसीप्रकार बालक वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में वृजेश कुमार प्रथम विनोद कुमार द्वितीय और शैलेन्द्र तृतीय जबकि नृत्य में पूजा गोयल प्रथम अनिल शाक्य द्वितीय और राहुल कुशवाह तृतीय रहे। दृष्टिहीन नि:शक्तजन में राकेश सिंह प्रथम ओर  संतोष सिंह द्वितीय स्थान पर रहे।

 

मतगणना के रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी नियुक्त

मतगणना के रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी नियुक्त

भिण्ड 5 दिसम्बर 2009

      कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुहेल अली द्वारा नगरीय निकाय के आम निर्वाचन की मतगणना के लिए नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसके अनुसार नगर पालिका भिण्ड में 4 तथा नगर पालिका गोहद सहित नगर पंचायत मेहगांव, लहार, आलमपुर, दबोह, मिहोना, अकोडा, फूफ, गोरमी एवं मौ में दो-दो रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी नियुक्त किए गये है।

      नगर पालिका भिण्ड के वार्ड क्रमांक 1 से 8 के लिए अमरीश श्रीवास्तव, 9 से 18 के लिए डीआर कुर्रे, 19 से 28 के लिए आर.एन.शर्मा और 29 से 39 के लिए सहायक रिटर्निग अधिकारी रिंकेश बैश्य बनाए गये है। नगरपालिका गोहद के वार्ड 1 से 9 के लिए एम.के.माथुर रिटर्निग अधिकारी और 10 से 18 के लिए श्रीमती नीना गौर ए.आर.ओ बनाई गई।

      नगर पंचायत मेहगांव के लिए वार्ड क्रमांक 1 से 8 के लिए जेपी सैयाम आरओ और 9 से 15 के लिए रामचरण लाल शाक्य एआरआ,े नगर पंचायत लहार के वार्ड 1 से 8 के आरओ एस.के.दुबे और 9 से 15 वार्ड के एआरओ डीएन त्रिवेदी, नगर पंचायत आलमपुर के वार्ड 1 से 8 के लिए जेपी. जाटव और 9 से 15 के लिए केएम दीक्षित तथा नगर पंचायत दबोह के वार्ड 1 से 8 के आरओ मोहन सिंह परिहार, 9 से 15 के एआरओ सुरेश श्रीवास्तव बनाए गये।

      नगर पंचायत मिहोना के लिए वार्ड क्रमांक 1 से 8 के आरओ एसके गर्ग और 9 से 15 वार्ड के एआरओ एसजी अग्रवाल नगर पंचायत अकोडा के 1 से 8 वार्ड के आरओ केआर चौकीकर और वार्ड 9 से 15 के एआर ओ एसएल दौहरे, नगर पंचायत फूफ के वार्ड क्र 1 से 8 के आरओ अशोक सेन तथा वार्ड 9 से 15 के एआरओ ज्ञानस्वरूप पटेल, नगर पंचायत गोरमी के वार्ड क्रमांक 1 से 8 के आरओ संतोष तिवारी और 9 से 15 के एआर ओ देवीसिंह तोमर तथा नगर पंचायत मौ के वार्ड 1 से 8 के आरओ एके तिवारी और वार्ड 9 से 15 केफूलसिंह जादौन एआरओ बनाए गये ।

 

स्टेडिंग कमेटी की बैठक 7 को

स्टेडिंग कमेटी की बैठक 7 को

भिण्ड 5 दिसम्बर 2009

      नगरीय निकाय आम निर्वाचन की स्टेडिंग कमेटी समिति की बैठक 7 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे से आयोजित की गई है। उक्त जानकारी अपर कलेक्टर भिण्ड छोटे सिंह ने देते हुये मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के अध्यक्ष एवं सचिव तथा नगर पालिका भिण्ड के अध्यक्ष एवं पार्षद पद के अभ्यर्थियों को स्टेडिंग कमेटी की बैठक में समय पर उपस्थित होने की अपील की है। उक्त बैठक में मतदान एवं मतगणना सहित निर्वाचन आयोग द्वारा प्रसारित दिशा निर्देशों की जानकारी दी जाएगी।

 

डिप्लोमा इन एज्यूकेशन की परीक्षा में हुआ संशोधन, 21 से 29 दिसम्बर तक होगी परीक्षाएं

डिप्लोमा इन एज्यूकेशन की परीक्षा में हुआ संशोधन, 21 से 29 दिसम्बर तक होगी परीक्षाएं

भिण्ड 5 दिसम्बर 2009

      माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल के सचिव द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रेषित पत्र में सूचित किया गया है कि डिप्लोमा इन एज्यूकेशन के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के द्वितीय अवसर (नियमित पत्राचार) वर्ष 2009 की परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम घोषित किया गया है। जिसके अनुसार 21 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक प्रथम वर्ष द्वितीय अवसर और द्वितीय वर्ष द्वितीय अवसर की परीक्षाएं प्रात:8.30 से 11.30 बजे तक सम्पन्न होगी।

 

स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं नियमित छात्रों के साथ होगी

स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं नियमित छात्रों के साथ होगी

भिण्ड 5 दिसम्बर 2009

      माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारियो एवं समन्वयक संस्थाओं के प्राचार्यो को प्रेषित पत्र में निर्देशित किया गया है कि स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं नियमित छात्रों के साथ ही  अग्रेषण संस्थाओं पर सम्पन्न कराए जहां से छात्र ने स्वाध्यायी के रूप में परीक्षा फॉर्म भरा है। उक्त परीक्षा माह फरवरी 2010 में होगी। छात्रों को संबंधित संस्था प्रचार द्वारा समय पर प्रायोगिक परीक्षाएं देनी होगी।

 

नगर पालिका निर्वाचन की प्रेसवार्ता 7 को

नगर पालिका निर्वाचन की प्रेसवार्ता 7 को

भिण्ड 5 दिसम्बर 2009

      नगर पालिका आम निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड सुहेल अली 7 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शाम 4 बजे से प्रिंन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करेगें। यह जानकारी अपर कलेक्टर भिण्ड छोटे सिंह द्वारा  दी गई।

 

शुक्रवार, दिसंबर 04, 2009

चुनाव में गडबडी फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही हो-आयुक्त

चुनाव में गडबडी फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही हो-आयुक्त

चंबल संभागायुक्त, आईजी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की

भिण्ड 3 दिसम्बर 2009

      चंबल संभागायुक्त एस.डी.अग्रवाल एवं आईजी संजय झा तथा डीआईजी आर.बी शर्मा ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष भिण्ड में जिले में हो रहे नगर पालिका आम निर्वाचन 09 की तैयारियों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस एवं राजस्व प्रशासन को निर्देश दिए कि चुनाव में गडबडी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करें। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के लिए  संयुक्त जिम्मेदारी निभाए और जिले भर में प्रोएक्टिव होकर उपस्थिति दर्ज कराए। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुहेल अली, पुलिस अधीक्षक चंचल शेखर, अपर कलेक्टर एवं कानून व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी छोटे सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए.के.चांदिल, जिले के समस्त विभागों के अनुविभागीय दण्डाधिकारी, रिटर्निग अधिकारी सहित मैदान स्तरीय पुलिस महकमे के एसडीओपी एवं थानेदार उपस्थित थे।

नोडयूज प्रमाण देने पर ही लोटाए लाएसेसी शस्त्र

      चंबल संभागायुक्त डी.एस.अग्रवाल ने नगर पालिका आम निर्वाचन की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जमा कराए गये लायसेंसी शस्त्र नोडयूज प्रमाण देने पर ही लौटाए जाए। उन्होंने कहा कि लायसेंसी शस्त्र धारकों पर सभी प्रकार की बकाया राशि चुकाने और संबंधित इकाईयों से नोडयूज प्रमाण पत्र मिलने पर ही शस्त्र वापस किए जाए। ÷

निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने तक तटस्थ एवं निष्पक्ष रहे

      कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में चंबल रेंज के आईजी संजय झा ने राजस्व एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक तटस्थ एवं निष्पक्ष होकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान के रूप में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी घटना के घटित होने पर पुलिस एवं राजस्व प्रशासन से जुडे सभी अधिकारी कर्मचारी तत्काल रिएक्ट करें और अपराधिक तत्वो के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करें। उन्होंने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया कराने और कड़ी कानून व्यवस्था बनाए रखने कानून एवं शांतिव्यवस्था का उल्लघन नही होने देने और अपराधी को अपराध करने पर ही तत्काल पकडने की कार्यवाही विकसित करने पर जोर दिया। आपने बिना नम्बर प्लेट के वाहनों को अभियान के रूप में पकडने के निर्देश भी दिए। इसी तरह ऐसी घटना जिसमें दो गुट आपस में टकराते है या गुटो में आपसी रंजिश है या जिनके बीच आपसी रंजिश के साथ साथ जमीनों पर झगड़े चल रहे है की सूची बनाये और ऐसे तत्वों पर चुनाव होने तक विशेष निगाह रखे। 

सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगाह रखे

      आईजी संजय झा ने निर्देश दिए कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारी सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगाह रखें। कोर्ट परिसर, जेल प्रांगण, बस स्टेण्ड, ढावे एवं सार्वजनिक स्थल पर अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति खुले रूप से नही घूमे उन पर तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें।

 

चुनाव में उपद्रव कराने वाले तत्वों पर निगाह रखें

      डीआईजी चंबल रेंज आर.बी शर्मा ने चुनाव में उपद्रव कराने वाले तत्वों पर निगाह रखने और ऐसे तत्वों की सूची तैयार कर प्रतिवंन्धात्मक कार्यवाही करने तथा मतदान दिवस पर मतकेन्द्र के 100 मीटर की परिधि में भीड़ एकत्रित न होने दे और मतदान केन्द्र से वार-वार चुनावी अभिकर्ताओं को बाहर नही जाने के निर्देश दिए। आपने निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया के लिए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दलों को निर्धारित मतदान केन्द्र में ही मतदान सामग्री सहित रात्रि विश्राम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी थाने वार एक्टिव अपराधी तत्वों के सूची तैयार करें और 100 फीसदी अपराधियों को जेल भेजने की कार्यवाही कराए। इसी तरह एनएसए व जिला बदर की कार्यवाही भी अभियान के रूप में कराई जाए। निष्पक्ष मतदान के लिए मतदान शुरू होने के दो दिवस पूर्व से ही वाहनों की आवाजाही पर निगाह रखने के लिए नाकाबंदी की जाए और प्रत्येक वाहनों की सतकर्ता की जांच करें। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर मोबाईल पार्टी अधिकतम 10 मिनट में मतदान केन्द्रों में आ जा सके ऐसे रूट चार्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय के लिए बनाए गये मतदान केन्द्र हर दृष्टि से सुरक्षित हो मतदान केन्द्रों की कमियॉ पूर्व से ही दूर की जाए। आपने एसडीओ राजस्व एवं पुलिस तथा थानेदारों से अब तक की गई विभिन्न धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जानकारी लेते हुये विभिन्न धाराओं में दर्ज किए गये वांड ओवर की कार्यवाही को बढाने पर जोर दिया।

      पुलिस अधीक्षक भिण्ड चंचल शेखर ने कानून व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि 34 शस्त्रों को छोडकर भिण्ड जिले में 20378 शस्त्र जमा कराए जा चुके है। जिले के संवेदन शील एवं अति संवेदन शील केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। कानून व्यवस्था के लिए नाकाबंदी की जाएगी। रात्रि 10 बजे के बाद और प्रात:6 बजे के पूर्व ध्वनिविस्तारक यंत्रों का उपयोग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। अवैध शस्त्रों और अवैध शराब की बिक्री को अभियान के रूप में रोकने की कार्यवाही शुरू की गई है। लाएसेंस शर्तों का उल्लघंन करने वाले दुकानदारों पर कडी कार्यवाही की जा रही है।

      बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड सुहेल अली ने जिले में अब तक की गई निर्वाचन तैयारियों की जानकारी देते हुये जमा कराए गये अस्त्र शस्त्र की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला बदर एवं एनएसए की कार्यवाही की जा रही है। इसी तरह नगरीय निकायों के मतदान केन्द्रों का सतत भ्रमण कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली जा रही है। निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों का क्षेत्र को संयुक्त भ्रमण शुरू कराया गया है सम्पत्ति विरूपण एवं आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन रोकने के लिए निकाय बार दल गठित किए जाकर दलों के सतत भ्रमण किया जा रहा है। स्थापित 301 मतदान केन्द्रो में से 108 मतदान केन्द्र अतिसंवेदनशील और 88 मतदान केन्द्र संवेदनशील मत केन्द्र के रूप में चिन्हित किए गये है।

 

मुखौटा राजनीति के महारथी फिर हुए बेनकाब- तनवीर जाफरी

 

मुखौटा राजनीति के महारथी फिर हुए बेनकाब

तनवीर जांफरी

लेखक हरियाणा साहित्य अकादमी, शासी परिषद  के सदस्य  हैं

163011, महावीर नगर, अम्बाला शहर। हरियाण  ोन : 0171-2535628  मो: 098962-19228 email:                                    

tanveerjafri1@gmail.com  tanveerjafri58@gmail.com  tanveerjafriamb@gmail.com                                          

            भारतीय जनता पार्टी्र के बौद्धिक प्रकोष्ठ के पूर्व नेता गोविंदाचार्य ने लगभग एक दशक पूर्व जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय जनता पार्टी का मुखौटा कहकर संबोधित किया था उस समय वाजपेयी सहित भारतीय जनता पार्टी में उनके  समर्थक व शुभचिंतक  नेताओं के चेहरे तिलमिला उठे थे। एक बार फिर गोविंदाचार्य के उसी कथन पर गोया अपनी मोहर लगाते हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस की जांच हेतु नियुक्त जस्टिस एम. एस. लिब्रहान आयोग ने वही बात अपनी विस्तृत रिर्पोट में दोहराई है। यानि रिर्पोट में अटल बिहारी वाजपेयीको एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का मुखौटा बताया गया है। रिर्पोट में 6 दिसंबर 1992 को घटित हुई बाबरी मस्जिद विध्वंस जैसी शर्मनाक घटना में न सिंर्फ भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संरक्षण में संचालित होने वाली अवसरवादी तथा मुखौटा राजनीति को बेनकाब किया गया है बल्कि इन तथाकथित राष्ट्रवादियों  द्वारा भारतीय संविधान तथा भारतीय संविधान के अंतर्गत ली जाने वाली शपथ जैसे पवित्र बंधनों की धज्जियां उड़ाने की सांजिश का भी पर्दांफाश किया गया है।

              जहां तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वयं को दुनिया के समक्ष उदारवादी राजनीति करने वाले संगठन के रूप में पेश किए जाने का प्रश् है तो पार्टी ने शुरु से ही अपने साथ सिकंदर बख्त तथा आरिंफ बेग जैसे छद्म मुस्लिम नेताओं को जोड़कर मुखौटा राजनीति के सिलसिले को परवान चढ़ाने का काम शुरु कर दिया था। भाजपा में तब से लेकर अब तक और भी कुछ गिने-चुने नेता ऐसे आए जोकि नाम व पारिवारिक पृष्ठभूमि के लिहांज से तो मुस्लिम प्रतीत होते थे। परंतु पद लाभ की अपनी गहन लालसा के मददेनंजर वे भी भाजपा के संघ एजेंडे पर सहर्ष अपनी मोहर लगा दिया करते थे। यह सिलसिला आज भी शाहनवांज खां तथा मुख्तार अब्बास नंकवी के रूप में जारी है। इन नेताओं को खासतौर पर भाजपा, मीडिया के समक्ष इसीलिए पेश करती है ताकि देश को ही नहीं बल्कि दुनिया को भी आसानी से यह दिखाया व समझाया जा सके कि'हमें सांप्रदायिक व हिंदुत्ववादी सोच का परिचायक बताने वाले हमारे विरोधी पूर्वाग्रहवश हम पर यह आरोप लगाते हैं जबकि हम ऐसे हैं नहीं।'  लिब्रहान आयोग ने भाजपा के ऐसे सभी प्रयासों की धाियां उड़ाते हुए अपनी लगभग 900 पृष्ठ की विस्तृत रिर्पोट में सांफ कर दिया है कि पार्टी की हकींकत क्या है। पार्टी क्या चाहती है। पार्टी को कौन चलाता है और यह कैसे अपना काम करती है। भाजपा नेताओं का मंकसद क्या है और इनका वास्तविक एजेंडा इन्हें कौन उपलब्ध कराता है अर्थात् यह किसके इशारों पर काम करती है।

              इस आलेख को आगे बढ़ाने से पूर्व मैं पुन: अपने इस मंतव्य को स्पष्ट करना चाहता हूं कि भगवान श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या में ही निर्मित हो तथा ऐसा विशाल व भव्य मंदिर बने जोकि पूरी दुनिया के लिए न केवल धार्मिक आस्था के एक महान केंद्र के रूप में जाना जाए बल्कि यह मंदिर भारत के सांप्रदायिक सौहार्द्र का भी परिचायक हो। जिस प्रकार आज सवर्ण मंदिर के विषय में बड़े गर्व के साथ यह बात कही जाती है कि  इसकी बुनियाद एक मुस्लिम व्यक्ति के हाथों रखी गई थी। ठीक उसी प्रकार के  राम मंदिर के निर्माण की भी मैं कल्पना व मनोकामना करता हूं। परंतु राम मंदिर निर्माण की आड़ में गत् तीन दशकों से  सांप्रदायिक सौहार्द्र से परिपूर्ण देश की ंफिंजा को बिगाड़ने व चौपट करने का जो शर्मनाक खेल भाजपा सहित कुछ अन्य राजनैतिक दलों ंद्वारा खेला  जा रहा है उसे ंकतई उचित नहीं कहा जा सकता। लिब्रहान आयोग की रिर्पोट से यह बात और भी सांफ हो गई है कि राम मंदिर निर्माण मिशन की बातें करने वाले संगठनों तथा नेताओं का एकमात्र मंकसद दरअसल मंदिर के नाम पर सत्ता की सीढ़ियां चढ़ना है।

              अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का लाभ उठाते हुए गत् तीन दशकों से कुछ इन्हीं तथाकथित राष्ट्रवादी संगठनाें द्वारा तथा आग उगलने में महारत रखने वाल इनके कुछ  विशेष नेताओं द्वारा पूरे देश में घूम-घूम कर धार्मिक उन्माद फैलाने का काम लगातार किया जाता रहा है। दिल्ली दरबार पर खांटी हिंदुत्ववाद का परचम लहराने की इनकी महती इच्छा इन्हें हर वह ंकदम उठाने पर मजबूर कर रही है जोकि अनैतिक भी हैं तथा असंवैधानिक भी। परंतु स्वयं को छाती पीट-पीट कर राष्ट्रवादी तथा राष्ट्रभक्त कहने वाले यही नेतागण जब चाहें तब संविधान की धाियां भी उड़ा देते हैं तथा जब चाहें अनैतिकता व अमानवीयता की सारी हदें भी पार कर जाते हैं। उदाहरण के तौर पर लिब्रहान आयोग की रिर्पोट में अटल बिहारी वाजपेयी क ा नाम आने से पार्टी में हंगामा बरपा हो गया है। ंजरा याद कीजिए 6 दिसंबर 1992 के बाद के उन क्षणों को जबकि वाजपेयी ने इसे एक शर्मनाक घटना क़रार दिया था। परंतु बाबरी मस्जिद विध्वंस से एक दिन पूर्व अर्थात् 5 दिसंबर 1992 को उन्हीं कारसेवकों को जोकि अगले दिन अयोध्या हेतु मार्च करने वाले थे, को संबोधित करते हुए वाजपेयी ने बड़े आत्मविश्वास व व्यंग्य भरे लहजे में सार्वजनिक सभा में वह सब कुछ  कह दिया था जोकि उनके वास्तविक रूप तथा उनकी वास्तविक विचारधारा को प्रदर्शित करता है। कारसेवकों को सार्वजनिक सभा में उन्होंने सांफ इशारा किया था कि कार सेवा स्थल पर बैठने के लिए नुकीले पत्थरों (मस्जिद के गुंबदों) को सांफ कर समतल तो बनाना ही पड़ेगा। बाबरी मस्जिद गिराने हेतु वाजपेयी जैसे बड़े नेता के लिए इससे बड़ा इशारा और क्या हो सकता है? उन्हाेंने यह भी कहा था कि मुझे यह नहीें मालूम कि कल क्या होने वाला है।

              आज भले ही जेल जाने तथा आपराधिक षडयंत्र रचने के आरोपों से स्वयं को बचाने के लिए आरोपित नेता तरह- तरह की ंकानूनी या दांवपेंच भरी बातें क्यों न करें परंतु आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, उसके अन्य सहयोगी संगठन  तथा उसके राजनैतिक संगठन के रूप में कार्य कर रही भाजपा के  नेताओं के पास कोई ऐसा प्रमाण नहीं है जिससे यह साबित हो सके कि उन्होंने बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचे को गिरने से बचाने के कोई प्रयास किए हों। जहां तक इन तथकथित राष्ट्रवादियों द्वारा संविधान की धज्जियां उड़ाने का प्रश् है तो जिस प्रकार कल्याण सिंह ने तत्कालीन मुख्यमंत्री होते हुए अपनी ंगैर ंजिम्मेदाराना कारगुजारियों का परिचय दिया वह भविष्य के लिए  ंकतई मुनासिब नहीं है। यदि कल्याण सिंह से प्रेरणा लेते हुए देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी इन्हें अपना आदर्श मानने लगें तो देश की एकता व अखंडता तथा देश के  संविधान का क्या हश्र होगा इस बात का आसानी से अंदांजा लगाया जा सकता है। यहां यह भी गौरतलब है कि लिब्रहान आयोग की रिर्पोट में जिन 68 लोगों  के नामों को बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिए ंजिम्मेदार माना गया है उनमें भाजपा के परम सहयोगी बाल ठाकरे का नाम भी शामिल है। यही बाल ठाकरे आज हमारे देश की एकता व अखंडता के लिए तथा हमारी राजभाषा के लिए कितने वंफादार तथा कितने लाभदायक सिद्ध हो रहे हैं यह भी आज पूरी दुनिया देख रही है।

              कुल मिलाकर अयोध्या के इस विवादित मुददे को संघ या भाजपा की नंजरों से देखने के बजाए इसे अयोध्या की एक स्थानीय समस्या के रूप में देखा जाना चाहिए। इस विषय पर महान साहित्यकार कमलेश्वर द्वारा लिखित सुलगते शहर का संफरनामा नामक पुस्तिका पर गाैर किया जाए तो निश्चित रूप से यह विवाद न तो इतना बड़ा विवाद नंजर आएगा जिसके लिए रथयात्रा निकालकर अपना राजनैतिक उल्लु सीधा करने की ंजरूरत महसूस होती दिखाई दे और न ही इसके  गर्भ से दुर्भावना,सांप्रदायिकता,नंफरत तथा विद्वेष के गोधरा व गुजरात जैसे ज्वालामुखी फूटते दिखाई देगें। ठीक इसक विपरीत   परस्पर भाईचारे रंजा मदी तथा सांप्रदायिक सद्भाव की बुनियाद पर खड़ा भगवान राम का यह मंदिर वास्तव में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की अयोध्या के शाब्दिक अर्थ को साकार करेगा अर्थात् अयोध्या यानि वह स्थान जो युद्ध से मुक्त हो,मुक्त हो, युद्ध स दूर हो तथा जहां कभी युद्ध न हो।                          तनवीर जांफरी