रविवार, दिसंबर 20, 2009

राज्य ओपन की 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा दो चरणों में

राज्य ओपन की 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा दो चरणों में

       म.प्र. राज्य ओपन स्कूल की हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्ड्री की परीक्षा दो चरणों में प्रात:9 से 12 और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक सम्पन्न होगी। हाईस्कूल कक्षा 10 वीं की परीक्षा के लिए 21 दिसम्बर को प्रात: वाणिज्य और दोपहर संस्कृत एवं उर्दू (उर्दू माध्यम) की परीक्षा होगी 22 को प्रात:काल में अर्थशास्त्र और दोपहर में उर्दू (हिन्दी) 23 को प्रात:काल में गणित और दोपहर में मराठी एवं अरवी 24 को प्रात:काल में गृहविज्ञान एवं दोपहर में फिका इस्लामी, 26 को प्रात:काल में सामाजिक विज्ञान और दोपहर में हदीस उलूमे हदीस, 29 को प्रात:काल में हिन्दी और दोपहर में तारीखे इस्लाम,30 को प्रात:काल अंग्रेजी और दोपहर में तर्जुमा तफसीर कुरान और 31 दिसम्बर को प्रात:काल में विज्ञान तथा दोपहर में परशियन और 2 जनवरी को प्रात:काल उर्दू वर्ड, प्रोसेसिंग, हिन्दी एवं अग्रेजी टायपिंग से संबंधित परीक्षा होगी।

       इसीतरह कक्षा 12 वीं हायर सैकेण्ड्री परीक्षा प्रात:काल 9 से 12 और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक सम्पन्न होगी, 21 दिसम्बर को प्रात: उर्दू (उर्दू माध्यम) और दोपहर में भूगौल, 22 को प्रात:काल आशुलिपी (हिन्दी एवं परशियन) और दोपहर में भौतिक विज्ञान, 23 को प्रात:काल खाद्य संसाधन एवं अरबी और दोपहर में राजनैतिक विज्ञान, 24 को प्रात:काल तारीखे इस्लाम और दोपहर में गृह विज्ञान, 26 को प्रात:काल तर्जुमा तफसील कुरान और दोपहर में इतिहास, 29 को प्रात:काल फिका इस्लामी और दोपहर में अंग्रेजी, 30 को प्रात:काल हदीस उलूमे हदीस और दोपहर में रासायन शास्त्र, 31 प्रात:काल अर्थ शास्त्र और दोपहर में जीव विज्ञान, 1 जनवरी को प्रात:काल वाणिज्य और दोपहर में लेखांकन, 2 जनवरी को प्रात:काल उर्दूवर्ड प्रोसेंसिंग हिन्दी एवं अंग्रेजी टायपिंग तथा अपरान्ह में गणित और 4 जनवरी को प्रात:काल कटिंग टेलरिंग ड्रेस मटेरियल कम्प्यूटर हार्डवेयर तथा दोपहर में हिन्दी विषय की परीक्षा होगी।

 

राज्य ओपन की 8 वीं की परीक्षा दोपहर से होगी

राज्य ओपन की 8 वीं की परीक्षा दोपहर से होगी

भिण्ड 18 दिसम्बर 2009

       म.प्र. राज्य ओपन स्कूल की कक्षा 8 वीं की 21 दिसम्बर से शुरू होने वाली परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक सम्पन्न होगी,21 दिसम्बर सोमबार को गणित विषय, 23 को विज्ञान विषय, 24 को संस्कृत, 26 को महिला स्वास्थ, 29 को अंग्रेजी, 31दिसम्बर को हिन्दी और 2 जनवरी शनिवार को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।

 

पंचायत निर्वाचन के प्रस्तावित मतदान केन्द्र की स्व प्रमाणित जानकारी दे

पंचायत निर्वाचन के प्रस्तावित मतदान केन्द्र की स्व प्रमाणित जानकारी दे

आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

भिण्ड 18 दिसम्बर 2009

      कलेक्टर सुहेल अली ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष भिण्ड में शुक्रवार को सम्पन्न बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की आरांभिक तैयारियों के मद्देनजर राजस्व अधिकारियों एवं जनपद पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित किये जाने वाले मतदान केन्द्रों की जानकारी के लिए भ्रमण करें और स्व प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराए। बैठक में अपर कलेक्टर छोटे सिंह, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी भिण्ड डीआर कुर्रे, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी अटेर अमरीश श्रीवास्तव, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी लहार एसके दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए.के.चांदिल सहित तहसीलदार एवं जनपद पंचायत के सीईओ उपस्थित थे।

      कलेक्टर ने अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं तहसीलदारों को जोर देते हुये कहा कि प्रस्तावित मतदान केन्द्र जीर्ण-शीर्ण भवन में नही बनाए जाए। मत केन्द्रों तक आवागमन सुविधाजनक हो, प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो, तहसील एवं जनपदों के ऐसे शासकीय नये भवन जो बन चुके है उन्हें मत केन्द्रों के लिए प्रस्तावित करें। प्रस्तावित किए जाने वाले मतदान केन्द्र को अधिकतम 500 मतदाताओं के मान से प्रस्तावित किए जाए। और मतदान केन्द्रों से संबंधित जानकारी एसडीओ एवं तहसीलदार स्वयं रखे।

मतदान प्रक्रिया तीन चरणों

       अपर कलेक्टर छोटे सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को मत केन्द्रों के सेक्टर एवं रूट चार्ट तैयार करने के साथ कर्मचारियों की सूची अविलंब देने पर जोर दिया। अपर कलेक्टर ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए जिले के विकास खण्डों में तीन चरणों में मतदान प्रक्रिया होगी। प्रत्येक चरण में दो-दो विकास खण्डों में मतदान होगा। मतदान सम्पन्न कराने के लिए 10 हजार से अधिक कर्मचारी की जरूरत होगी। प्रत्येक मतदान केन्द्र में पीठासीन अधिकारी सहित कुल 5 कर्मचारी तैनात रहेगें।

      त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की आरंभिक तैयारियों की समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण नामांकन जमा होने की अंतिम तिथि के पूर्व तथा द्वितीय चरण का प्रशिक्षण नामांकन जमा कराने के बाद कराने प्रशिक्षण स्थल, मतगणना स्थल, बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम, किए जाने वाली मतगणना स्थलों की सूची देने और संवेदनशील तथा अतिसंवेदन शील मतदान केन्द्रों की सूची पूर्व के निर्वाचन में घटित घटनाओं के आधार पर तैयार करने के निर्देश दिए गये। इसी तरह मतपत्रों के मुद्रण एवं मतपेटियों के आंकलन की जानकारी का मांग पत्र भेजने तथा कम्युनिकेशन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गये।

सुचारू मतदान हेतु बनेगें छोटे सैक्टर

      अपर कलेक्टर छोटे सिंह ने बताया कि सुचारू मतदान प्रक्रिया के लिए जोन को छोटे छोटे सैक्टर में बांटा जाएगा पंचायत निर्वाचन में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तीनों चरणों की मतदान प्रक्रिया में दायित्व निर्वाहन करेगें।

 

भिण्ड जिले में नगर पालिका एवं पंचायतों में निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदो की दल बार जानकारी

भिण्ड जिले में नगर पालिका एवं पंचायतों में निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदो की दल बार जानकारी

 

1-     नगर पालिका भिण्ड-      दल बार विजय पार्षद                 विजय अध्यक्ष भाजपा

भाजपा                       19

कांग्रेस                       09

बसपा                       04

निर्दलीय                            07

2-    नगर पालिका गोहद             दल बार विजय पार्षद           विजय अध्यक्ष मार्क्सवादी

      भाजपा                       05

मार्क्सवादी                    01

      कांग्रेस                       03

      निर्दलीय                            09

 3-   नगर पंचायत मौ        दल बार विजय पार्षद     ,     विजय अध्यक्ष भाजपा

भाजपा                       07

कांग्रेस                       04

निर्दलीय                            04

4-    नगर पंचायत आलमपुर   दल बार विजय पार्षद           विजय अध्यक्ष कांग्रेस

भाजपा                       05

कांग्रेस                       06

निर्दलीय                            04

5-    नगर पंचायत लहार             दल बार विजय पार्षद           विजय अध्यक्ष बसपा

      भाजपा                       निरंक

कांग्रेस                       07

बसपा                       06

निर्दलीय                     02

6-    नगर पंचायत गोरमी            दल बार विजय पार्षद           विजय अध्यक्ष भाजपा

भाजपा                       07

कांग्रेस                       05

मार्क्सवादी                    01

निर्दलीय                            02

7-    नगर पंचायत मिहोना           दल बार विजय पार्षद           विजय अध्यक्ष बसपा

निर्दलीय                     08

बसपा                       03

कांग्रेस                       02

भाजपा                       02

8-    नगर पंचायत फूफ              दल बार विजय पार्षद           विजय अध्यक्ष निर्दलीय

      निर्दलीय                            10

      भाजपा                       02

      बसपा                       02

      कांग्रेंस                       01

9-    नगर पंचायत अकोडा     दल बार विजय पार्षद           विजय अध्यक्ष कांग्रेस

      कांग्रेस                       07

      भाजपा                       02

      निर्दलीय                     05

      बसपा                       01

10-   नगर पंचायत मिहोना           दल बार विजय पार्षद           विजय अध्यक्ष बसपा

      कांग्रेस                       02

      भाजपा                       02

      निर्दलीय                     08         

      बसपा                       03

11-    नगर पंचायत मिहोना           दल बार विजय पार्षद           विजय अध्यक्ष भाजपा

      भाजपा                       07

      कांग्रेस                       04

      बसपा                       02

      निर्दलीय                            02