मंगलवार, नवंबर 24, 2009

जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड) की आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न

जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड) की आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न

अजा एवं अन्य पिछडा वर्ग हेत 5-5 और 11 वार्ड अनारक्षित घोषित

भिण्ड 23 नवम्बर 2009

कलेक्टर भिण्ड सुहेल अली द्वारा सोमबार को जिलापंचायत भिण्ड के निर्वाचन क्षेत्र (वार्डो) के सदस्यों के स्थानों के लिये अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग तथा सभी प्रवर्ग की महिलाओं के लिये आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न की गई जिसके तहत भिण्ड जिले के 21 निर्वाचन क्षेत्र में से अनुसूचित एवं अन्य पिछडा वर्ग के लिये 5-5 और अनारक्षित सदस्यों के लिए 11 वार्ड आरक्षित किये गये। इनमें से अनुसूचित जाति और अन्य पिछडा वर्ग की महिलाओं के लिए तीन-तीन तथा अनारक्षित महिलाओं के लिये 5 वार्ड आरक्षित किये गये।

अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित वार्डो में से वार्ड क्रमांक 18 एण्डोरी, 20 चितोरा और 21 बडेरा (मौ) महिलाओं के लिये आरक्षित हुये। अन्य पिछडा वर्ग के लिये आरक्षित वार्डो में से वार्ड क्रमांक 5 सुरपुरा, वार्ड क्रमांक 6 जवासा, वार्ड क्रमांक 15 कन्हारी तथा अनारक्षित वर्ग के लिये आरक्षित वार्डो में से वार्ड क्रमांक एक बाराकला, वार्ड क्रमांक 9 मछण्ड, वार्ड क्रमांक 13 सुकाण्ड, वार्ड क्रमांक 14 दोनियापुरा, और वार्ड क्रमांक 17 अमायन आरक्षित किये गये।

जनपद पंचायत भिण्ड के वार्डो के आरक्षण की स्थिति

      जनपद पंचायत भिण्ड के निर्वाचन क्षेत्र के सदस्यों के लिये सम्पन्न हुई आरक्षण की कार्यवाही के तहत अनुसूचित जाति के लिये पॉच, अन्य पिछडा वर्ग के लिये 6, और अनारक्षित वर्ग के सदस्यो के लिये 14 वार्ड आरक्षित किये गये। अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित वार्डो में से महिलाओं के लिये वार्ड क्रमांक 4 बाराखुर्द, वार्ड क्रमांक 6 कीरतपुरा और बार्ड क्रमांक 18 डोंगरपुरा आरक्षित हुये।

      अन्य पिछडा वर्ग के लिये आरक्षित वार्डो में से महिलाओं के लिये वार्ड क्रमांक 5 चरथर, वार्ड क्रमांक 8 कचोंगरा, वार्ड क्रमांक 10 विलाब तथा अनारक्षित वर्ग के लिये आरक्षित किये गये वार्डो में से वार्ड क्रमांक 02 बबेडी, वार्ड क्रमांक 09 कनावर, वार्ड क्रमांक 11 ऊमरी, वार्ड क्रमांक 12 सिहुडा, वार्ड क्रमांक 14 डिडी तथा वार्ड क्रमांक 22 कोट आरक्षित हुये।

    जनपद पंचायत अटेर के वार्डो के आरक्षण की स्थिति

      जनपद पंचायत अटेर के निर्वाचन क्षेत्र के सदस्यों के लिये सम्पन्न हुई आरक्षण की कार्यवाही के तहत अनुसूचित जाति के लिये 4, अन्य पिछडा वर्ग के लिये 6, और अनारक्षित वर्ग के सदस्यो के लिये 15 वार्ड आरक्षित किये गये। अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित वार्डो में से महिलाओं के लिये वार्ड क्रमांक 14 परा, वार्ड क्रमांक 24 जारी आरक्षित हुये।

      अन्य पिछडा वर्ग के लिये आरक्षित वार्डो में से महिलाओं के लिये वार्ड क्रमांक 01उदोतगढ, वार्ड क्रमांक 12बडापुरा, वार्ड क्रमांक 23 लावन तथा अनारक्षित वर्ग के लिये आरक्षित किये गये वार्डो में से वार्ड क्रमांक 04अटेर, वार्ड क्रमांक 05 निवारी, वार्ड क्रमांक 10मधैयापुरा, वार्ड क्रमांक 16मसूरी, वार्ड क्रमांक 17 सिमराव तथा वार्ड क्रमांक 19 पावई वार्ड क्रमांक 20 गोअरखुर्द और वार्ड 22 जौरी ब्राम्हण आरक्षित हुये।

जनपद पंचायत मेहगांव के वार्डो के आरक्षण की स्थिति

      जनपद पंचायत मेहगांव के निर्वाचन क्षेत्र के सदस्यों के लिये सम्पन्न हुई आरक्षण की कार्यवाही के तहत अनुसूचित जाति के लिये 05, अन्य पिछडा वर्ग के लिये 06, और अनारक्षित वर्ग के सदस्यो के लिये 14 वार्ड आरक्षित किये गये। अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित वार्डो में से महिलाओं के लिये वार्ड क्रमांक 09सौधा, वार्ड क्रमांक 13 गाता और वार्ड क्रमांक 15 गिजुर्रा आरक्षित हुये।

      अन्य पिछडा वर्ग के लिये आरक्षित वार्डो में से महिलाओं के लिये वार्ड क्रमांक 05सिकरौदा, वार्ड क्रमांक 11 नुन्हड, वार्ड क्रमांक 17 गोअरा तथा अनारक्षित वर्ग के लिये आरक्षित किये गये वार्डो में से वार्ड क्रमांक 01 सुकाण्ड, वार्ड क्रमांक 02कुटरोली वार्ड क्रमांक 03पचैरा(गोरमी), वार्ड क्रमांक 6लावन, वार्ड क्रमांक 16कनाथर तथा वार्ड क्रमांक 18 बरासों तथा  वार्ड क्रमांक 22 बिरगवां आरक्षित हुये।

जनपद पंचायत गोहद के वार्डो के आरक्षण की स्थिति

      जनपद पंचायत गोहद के निर्वाचन क्षेत्र के सदस्यों के लिये सम्पन्न हुई आरक्षण की कार्यवाही के तहत अनुसूचित जाति के लिये 07, अन्य पिछडा वर्ग के लिये 06, और अनारक्षित वर्ग के सदस्यो के लिये 12 वार्ड आरक्षित किये गये। अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित वार्डो में से महिलाओं के लिये वार्ड क्रमांक 08 मालनपुर, वार्ड क्रमांक 11 ऐचाया, वार्ड क्रमांक 15 कठुवांगुर्जर, और वार्ड क्रमांक 23 घमूरी आरक्षित हुये।

      अन्य पिछडा वर्ग के लिये आरक्षित वार्डो में से महिलाओं के लिये वार्ड क्रमांक 05 बारा, वार्ड क्रमांक 12 बिरखडी, तथा वार्ड क्रमांक 18 निवरोल अनारक्षित वर्ग के लिये आरक्षित किये गये वार्डो में से वार्ड क्रमांक 03खनेता, वार्ड क्रमांक 06 एडोरी, वार्ड क्रमांक 09टुडीला, वार्ड क्रमांक 10सर्वा, वार्ड क्रमांक 13 खितौली, तथा वार्ड क्रमांक 25 रतवा अरक्षित हुये।

जनपद पंचायत रौन के वार्डो के आरक्षण की स्थिति

      जनपद पंचायत रौन के निर्वाचन क्षेत्र के सदस्यों के लिये सम्पन्न हुई आरक्षण की कार्यवाही के तहत अनुसूचित जाति के लिये 4, अन्य पिछडा वर्ग के लिये 05, और अनारक्षित वर्ग के सदस्यो के लिये 10 वार्ड आरक्षित किये गये। अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित वार्डो में से महिलाओं के लिये वार्ड क्रमांक 03 मूरतपुरा, वार्ड क्रमांक 16मोरखी आरक्षित हुये।

      अन्य पिछडा वर्ग के लिये आरक्षित वार्डो में से महिलाओं के लिये वार्ड क्रमांक 04इदुर्खी, वार्ड क्रमांक 05अचलपुरा, वार्ड क्रमांक 17 महदवा, तथा अनारक्षित वर्ग के लिये आरक्षित किये गये वार्डो में से वार्ड क्रमांक 02लारोल, वार्ड क्रमांक 05 ररूआ, वार्ड क्रमांक 06 बिरखडी, वार्ड क्रमांक 10 परसाला, वार्ड क्रमांक 11मेहदा आरक्षित हुये।

जनपद पंचायत लहार के वार्डो के आरक्षण की स्थिति

      जनपद पंचायत लहार के निर्वाचन क्षेत्र के सदस्यों के लिये सम्पन्न हुई आरक्षण की कार्यवाही के तहत अनुसूचित जाति के लिये 6, अन्य पिछडा वर्ग के लिये 6, और अनारक्षित वर्ग के सदस्यो के लिये 13 वार्ड आरक्षित किये गये। अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित वार्डो में से महिलाओं के लिये वार्ड क्रमांक 12 जमुहा, वार्ड क्रमांक 20अरूसी, और बार्ड क्रमांक 23 जाखोली आरक्षित हुये।

      अन्य पिछडा वर्ग के लिये आरक्षित वार्डो में से महिलाओं के लिये वार्ड क्रमांक 04लपवाहा, वार्ड क्रमांक 08लालपुरा, वार्ड क्रमांक 10असवार तथा अनारक्षित वर्ग के लिये आरक्षित किये गये वार्डो में से वार्ड क्रमांक 03ररी सिकारपुरा, वार्ड क्रमांक 07रहावली उवारी, वार्ड क्रमांक 13 पृथ्वीपुरा, वार्ड क्रमांक 15टोला, वार्ड क्रमांक 17 देवरी कला, वार्ड क्रमांक 21 बरथरा,और  वार्ड क्रमांक 25 बिजपुर आरक्षित हुये।

 

जनपद पंचायतों के अध्यक्ष पदो की आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न

जनपद पंचायतों के अध्यक्ष पदो की आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न

जनपद पंचायत भिण्ड हुआ अनारक्षित

भिण्ड 23 नवम्बर 2009

      कलेक्टर भिण्ड सुहेल अली द्वारा सोमबार को त्रिस्तीय पंचायतों के आरक्षण के क्रम में जनपद पंचायतों के अध्यक्षों सहित जिला पंचायत और जनपद पंचायतों के वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न की गई। जनपद पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए की गई आरक्षण प्रक्रिया के तहत जनपद पंचायत भिण्ड अनारिक्ष घोषित हुआ। अटेर का पद अनारक्षित महिला, रौन जनपद अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला, लहार जनपद पंचायत का पद पिछडा वर्ग महिला, मेहगांव जनपद पंचायत का पद पिछडा वर्ग और गोहद जनपद के अध्यक्ष का पद अनारक्षित घोषित हुआ।

 

सम्पत्ति विरूपण की प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश, थाना प्रभारी की गई कार्यवाही की साप्ताहिक जानकारी दे

सम्पत्ति विरूपण की प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश, थाना प्रभारी की गई कार्यवाही की साप्ताहिक जानकारी दे

भिण्ड 23 नवम्बर 2009

      प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति विरूपण स्थानीय निवार्चन भिण्ड अमरीश श्रीवास्तव ने जिले के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भिण्ड मेहगांव, गोहद, लहार, मालनपुर एवं अटेर सहित सभी थाना प्रभारियों को प्रेषित पत्र में नगरीय निकायों के आम निर्वाचन को निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिये सम्पत्ति विरूपण अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन करने और उल्लघंन होने की दशा में सम्बन्धित व्यक्ति एवं दल के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही करते हुये की गई कार्यवाही की साप्ताहित जानकारी का पालन प्रतिवेदन जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय को भेजने पर जोर दिया है। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आम निर्वाचन को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिये लागू की गई आचार संहिता के तहत मप्र सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 के तहत उल्लघंन होने की स्थिति में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

 

नपा चुनाव के समय वाहनों का दुरूपयोंग रोकने दिशा निर्देश जारी

नपा चुनाव के समय वाहनों का दुरूपयोंग रोकने दिशा निर्देश जारी

काफिले के रूप में नही निकलेगें वाहन

भिण्ड 23 नवम्बर 2009

      नगरीय निकाय निर्वाचन 2009 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के लिये जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड सुहेल अली ने राजनैतिक दलों, अभ्यार्थियों के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने से लेकर चुनाव समाप्ति तक वाहनों के दुरूपयोग रोकने के लिये दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत आदेश जारी किए है।

आदेश के तहत किसी भी राजनैतिक दल, अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन उद्देश्य से निकाली गई यात्राएं, जुलूस में तीन से अधिक वाहनों को काफिले के रूप में नही निकाला जायेगा।

 

ग्राम गाता के विकलांग सतेन्द्र ने लिखी गौरव गाथा

ग्राम गाता के विकलांग सतेन्द्र ने लिखी गौरव गाथा

नेशनल पेरा ओलंपिक स्वीमिंग वाटर पोलों चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक

भिण्ड 23 नवम्बर 2009

      तहसील मेहगांव के ग्राम गाता के दोनो पैरों से विकलांग सतेन्द्र पुत्र ग्याराम जाटव 22 वर्ष ने भिण्ड जिले का नाम न सिर्फ प्रदेश में वरन राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। उन्होंने मध्यप्रदेश की ओर से कलकत्ता में 9 से 12 अक्टूबर तक सम्पन्न नेशनल पेरा ओलंपिक स्वीमिंग वाटर पोलों चैम्पियनशिप की 50मीटर फ्री स्टाइल तैराकी की एस-2श्रेणी में कांस्य पदक हासिल किया।  ग्रामीण परिवेश के निर्धन परिवार में पले 22 वर्षीय सतेन्द्र वर्तमान में ग्वालियर स्थित एसएलपी कॉलेज मुरार में वायोलॉजी विषय से बीएससी द्वितीय वर्ष में अध्ययन कर रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश से उक्त प्रतियोगिता में 22 विकलांग खिलाडियों ने भाग लिया। तैराकी की प्रेरणा  कहां से मिली के संबंध में उन्होंने बताया कि वे ग्राम की वैसली नदी में ग्रामीण बच्चों के साथ तैराना सीखे। तैराकी के गुणों को सीखने की ललक हेतु ग्वालियर के फिजीकल कॉलेज में शरदऋतु के उपरांत विशेषज्ञ गुरूजनों के मार्गदर्शन में अभ्यास कर स्वर्ण पदक हासिल करने के लक्ष्य के तहत अभ्यास करेगें।

 

भिण्ड जिले में 8060 वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण

भिण्ड जिले में 8060 वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण

4033 वार्ड महिलाओं के लिये आरक्षित

भिण्ड 23 नवम्बर 2009

      म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 तथा पठित पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 4 के तहत कलेक्टर भिण्ड सुहेल अली द्वारा गत दिनों ग्राम पंचायतों के पंच पदो के आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न की गई। जिसके तहत भिण्ड जिले में 8060 वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही हुई जिसमें 4033 वार्ड महिलाओं के लिये आरक्षित किये गये। जनपद पंचायत रौन में 734 लहार में 1213, गोहद में 1558, अटेर में 1565, मेहगांव में 1848 तथा भिण्ड में 1142 वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही हुई।

जनपद पंचायत रोन में महिला आरक्षण की स्थिति

जनपद पंचायत रौन में अनुसूचित जाति के पंच के लिये 170 अन्य पिछडा वर्ग के पंच के लिये 177 तथा अनारक्षित पंच के लिये 387 सहित 734 वार्ड आरक्षित हुए। इनमें से अनुसूचित जाति की महिलाओं हेतु 94, अन्य पिछडा वर्ग की महिलाओं हेतु 102 तथा अनारक्षित महिलाओं के लिये 166 वार्ड आरक्षित हुये।

जनपद पंचायत लहार में महिला आरक्षण की स्थिति

जनपद पंचायत लहार में अनुसूचित जाति के पंच के लिये 306 अन्य पिछडा वर्ग के पंच के लिये 302 तथा अनारक्षित पंच के लिये 252 सहित 601 वार्ड आरक्षित हुए। इनमें से अनुसूचित जाति की महिलाओं हेतु 170, अन्य पिछडा वर्ग की महिलाओं हेतु 179 तथा अनारक्षित महिलाओं के लिये 252 वार्ड आरक्षित हुये।

जनपद पंचायत गोहद में महिला आरक्षण की स्थिति

जनपद पंचायत गोहद में अनुसूचित जाति के पंच के लिये 431अनुसूचित जन जाति के लिये 04 अन्य पिछडा वर्ग के पंच के लिये 386 तथा अनारक्षित पंच के लिये 737 सहित 1558 वार्ड आरक्षित हुए। इनमें से अनुसूचित जाति की महिलाओं हेतु 223, अनुसूचित जन जाति महिलाओं के लिए 02,अन्य पिछडा वर्ग की महिलाओं हेतु 213 तथा अनारक्षित महिलाओं के लिये 341 वार्ड आरक्षित हुये।

जनपद पंचायत अटेर में महिला आरक्षण की स्थिति

जनपद पंचायत अटेर में अनुसूचित जाति के पंच के लिये 255 अन्य पिछडा वर्ग के पंच के लिये 389 तथा अनारक्षित पंच के लिये 921 सहित 1565 वार्ड आरक्षित हुए। इनमें से अनुसूचित जाति की महिलाओं हेतु 129, अन्य पिछडा वर्ग की महिलाओं हेतु 230 तथा अनारक्षित महिलाओं के लिये 418 वार्ड आरक्षित हुये।

जनपद पंचायत मेहगांव में महिला आरक्षण की स्थिति

जनपद पंचायत मेहगांव में अनुसूचित जाति के पंच के लिये 367अन्य पिछडा वर्ग के पंच के लिये 461 तथा अनारक्षित पंच के लिये 1018 सहित 1848 वार्ड आरक्षित हुए। इनमें से अनुसूचित जाति की महिलाओं हेतु 230, अन्य पिछडा वर्ग की महिलाओं हेतु 267 तथा अनारक्षित महिलाओं के लिये 467 वार्ड आरक्षित हुये।

जनपद पंचायत भिण्ड में महिला आरक्षण की स्थिति

जनपद पंचायत भिण्ड  में अनुसूचित जाति के पंच के लिये 247 अन्य पिछडा वर्ग के पंच के लिये 280 तथा अनारक्षित पंच के लिये 615 सहित 1142 वार्ड आरक्षित हुए। इनमें से अनुसूचित जाति की महिलाओं हेतु 142, अन्य पिछडा वर्ग की महिलाओं हेतु 165 तथा अनारक्षित महिलाओं के लिये 270 वार्ड आरक्षित हुये।

 

चुनावी सभा के लिये पूर्व अनुमति लेनी होगी

चुनावी सभा के लिये पूर्व अनुमति लेनी होगी

भिण्ड 23 नवम्बर 2009

      कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुहेल अली द्वारा जारी किये गये आदेशानुसार नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु  सभाओं के लिये पूर्व अनुमति लेना होगी। आदेश का उल्लघंन होने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय निकायों के निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु तथा निर्वाचन के प्रसार प्रसार बावत् राजनैतिक दलों और अभ्यर्थियों के द्वारा सभाऐ किये जाने तथा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत जारी आदेश के अनुसार चुनावी सभाओं के आयोजन की पूर्व अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य किया है।

      नगरीय निकाय क्षेत्र के अन्य स्थान पर सभा, नुक्कड सभा हेतु स्थल चयन से पूर्व यह सुनिष्चत करना होगा, कि सभा के आयोजन से किसी प्रकार से यातायात बाधित न हो। इन नुक्कड सभाओं में स्टेज, टेंट आदि नही लगाये जायेगें। संबंधित राजनैतिक दल अथवा अभ्यर्थी रिक्सा या ऑटों मे माइक लगाकर भी नुक्कड सभा आयोजित कर सकते है इसकी पूर्वानुमति संबंधित थाना प्रभारी से लेना जरूरी होगा और थाना प्रभारी दी गई अनुमति की एक प्रति अपर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय और संबंधित रिटर्रिग आफीसर को भी देनी होगी।

      राजनैतिक दल या अभ्यर्थियों को स्थान के स्वामी से सभा हेतु विधिवत पूर्वानुमति प्राप्त करना होगी एवं इस हेतु निर्धारित धनराशि का भुगतान करना होगा सभा के आयोजकों के लिये अनिवार्य होगा कि वे सभा में विघ्न डालने वालों से निपटने के लिये डयूटी पर तैनात पुलिस की सहायता प्राप्त करें। लाउड स्पीकर की अनुति भी संबंधित अधिकारी से पृथक से प्राप्त करनी होगी। सभा की समय सीमा माईक, टेंट व्यवसाइयों पर भी लागू होगी सक्षम अधिकारी द्वारा दी गई अनुमति बिना पूर्व सूचना के किसी भी समय निरस्त की जा सकेगी सभा में होने वाले व्यय को निर्वाचन व्यय लेखा में सम्मिलित किया जाना आवश्यक होगा।

 

सोमवार, नवंबर 23, 2009

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2009 : बिना अनुमति के बैनर होर्डिग लगाने पर प्रतिबंध

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2009 : बिना अनुमति के बैनर होर्डिग लगाने पर प्रतिबंध

भिण्ड 22 नवम्बर 2009

      म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा लागू आदर्श आचार सहिता के प्रावधानों के तहत नगरीय निर्वाचन 2009 के दृष्टिगत सभी वैद्य एवं अनुमति प्राप्त स्थानो पर किसी भी प्रकार के चुनाव से संबंधित अथवा राजनीतिक विज्ञापनों के प्रदर्शनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। नगरीय निकायों की बिना पूर्वानुमति अनापत्ति के कोई राजनीतिक विज्ञापन बैनर, पोस्टर, होडिंग नही लगाया जा सकेगा आदेश का उल्लघंन करने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 171 ज एवं 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

      नगरीय निकाय निर्वाचन के स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जारी आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नगरीय निकायों की सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अनाधिकृत कटाउट, बैनर, पोस्टर, प्लैक्स झंडिया एवं अन्य प्रचार सामग्रियां लगाए जाना पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया है। निर्वाचन अवधि में नगरीय निकार्यो के द्वारा किसी भी नये स्थान पर होर्डिग एवं विज्ञापन की अनुमति प्रदाय नही की जाएगी।

       निगम के क्षेत्राधिकारी के समस्त वैद्य विज्ञापन स्थानों पर राजनीतिक विज्ञापन, चुनाव संबधी विज्ञापन, प्रदर्शित करने के लिये व्यक्ति संस्थाओं उम्मीदवारों दलों द्वारा सर्व प्रथम निकायों को निर्धारित प्रारूप में संबंधित नगरीय निकाय के मुख्य नगरपालिका अधिकारी को आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा आवेदन पत्र के साथ प्रचार विज्ञापन बोर्ड पर लिखी जाने वाली भाषा मेटर भी बताना होगा, जिसके आधार पर निगम द्वारा शर्तो के अधीन अनुमति, अनापत्ति पत्र जारी किया जाएगा  विज्ञापन एजेन्सी अथ्यर्थी राजनीतिक दलों से उक्तानुसार संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा निर्धारित दर से ही राशि बसूल कर सकेगें। नगर पालिका तथा नगर पंचायत के द्वारा भी निर्धारित नीति के अनुरूप ही राजनीतिक दलों उम्मीदवारों को विज्ञापन हेतु शुल्क अनुमतियां दी जा सकेगी। निर्वाचन लडने वाले प्रत्याशी निजी भवनों पर भी भवन स्वामी की लिखित सहमति एवं संबंधित नगरीय निकाय की अनापत्ति प्राप्त करने के उपरांत झण्डे, पोस्टर, बैनर वाल राइटिंग व अस्थाई प्लेक्सबोर्ड भवन स्वामी की दीवार पर लगा सकते है।

      झण्डे बैनर पोस्टर प्लेक्स बोर्ड पर ऐसा कुछ भी नही लिखा जाए कि जिससे कि विभि   समुदायों में असंतोष उत्पन्न होकर लोक न्यूसेंस की संभावना उत्पन्न न हो विज्ञापनों पर आने वाला व्यय अध्यक्ष पद के संबंधित अथ्यर्थी को अपने निर्वाचन व्यय लेखा में सम्मिलित करना होगा।

 

म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नपा कर्मचारियों के लिये आचार संहिता लागू

म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नपा कर्मचारियों के लिये आचार संहिता लागू

भिण्ड 22 नवम्बर 2009

      कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड सुहेल अली ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन को निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिये नगर पालिका के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये आदर्श आचार संहिता लागू की गई है। आपने नपा कर्मचारियों को लागू आचार संहिता का कडाई से पालन करने पर जोर दिया है। लागू की गई आदश आचार सहिता के तहत निर्वाचन की घोषणा से निर्वाचन की समाप्ति तक नगर पालिका के अधि कोई नियुक्ति या स्थानांतरण नही हो सकेगें।

      नगर पालिका के कर्मचारियों को चुनाव के दौरान अपना कार्य पूर्ण निष्पक्षता से करना चाहिए और ऐसा कोई आचरण तथा व्यवहार नही करना चाहिए जिससे यह आभास हो कि वे किसी दल या उम्मीदवार की मदद कर रहे है। नगर पालिका क्षेत्र में किसी भी भवन का निर्माण या मौजूदा भवन में संवर्धन या परिवर्तन की अनुज्ञा या नये नलों के कनेक्सन की स्वीकृति नही दी जानी चाहिए। नगर पालिका क्षेत्र में किसी प्रकार के व्यवसाय या वृत्ति के लिए अनुज्ञप्ति नही दी जानी चाहिए, नगर पालिका क्षेत्र में किसी नई योजना या कार्य के लिये स्वीकृति नही दी जानी चाहिए वर्तमान सुविधाओं के विस्तार या उन्नयन का कोई कार्य जैसे कि किसी सडक को चौडा करना या डामरीकृत करना या नालियों को पक्का करना, नल जल योजना का विस्तार करना, नये हैण्डपम्प लगाना या नयी स्ट्रीट लाईट लगाना आदि स्वीकृत या प्रारंभ नही किया जाना चाहिए, पहले से स्वीकृत किसी योजना का कार्य, जिसमें निर्वाचन की घोषणा होने तक कार्य प्रारंभ नही हुआ हो, प्रारंभ नही किया जाना चाहिए और किसी योजना का शिलान्यास या उद्धाटन नही किया जाना चाहिए।

      किसी संगठन या संस्था को, किसी कार्यक्रम के आयोजन के लिए कोई सहायता या अनुदान स्वीकृत नही किया जाना चाहिए, महापौर, अध्यक्ष, पाषदो द्वारा स्वेच्छानुदान राशि में से भी किसी कार्य या गतिविधि के लिए कोई सहायता स्वीकृत नही की जानी चाहिए। समाचार पत्रों या प्रचार के अन्य माध्यमों से नगर पालिका के खर्च पर ऐसा कोई विज्ञापन या पैम्पलेट जारी नही किया जाना चाहिए, जिसमें नगर पालिका की उपलब्धियों को प्रचारित या रेखांकित किया गया हो या जिससे किसी उम्मीदवार के पक्ष में मतदाताओं को प्रभावित करने में सहायता मिलती हो, नगरी निकायों के माध्यम से क्रियान्वित किये जाने वाले परिवार मूलक या व्यक्तिमूलक आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों जैसे कि रोजगार व्यवसाय के लिये सहायता, आवास निर्माण के लिये सहायता, निराश्रित पेंशन, वृद्वावस्था पेंशन आदि के अन्तर्गत नये हितग्राहियों का चयन नही किया जाना चाहिए। किसी प्राकृतिक प्रकोप या दुर्घटना को छोडकर, जिसमें कि प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाना आवश्यक हो, निर्वाचन की घोषणा से लेकर निर्वाचन समाप्त होने तक की अवधि के दौरान नगरपालिका के सिकी पदधारी जैसे कि महापौर, अध्यक्ष, पार्षद के क्षेत्रीय भ्रमण को चुनावी दौरा माना जाना चाहिए और ऐसे दौरे में नगर पालिका के किसी कर्मचारी को उनके साथ नही रहना चाहिए।