शुक्रवार, मई 08, 2009

जैविक खेती : उत्तम पैदावार व खेतों को उपजाऊ रखने की सफल विधि

जैविक खेती : उत्तम पैदावार व खेतों को उपजाऊ रखने की सफल विधि

Article Presented By: Zonal Public Relation Office, Gwalior Chambal Zone

जैविक खेती जीवों के सहयोग से की जाने वाली खेती के तरीके को कहते हैं। प्रकृति ने स्वयं संचालन के लिये जीवों का विकास किया है जो प्रकृति को पुन: ऊर्जा प्रदान करने वाली जैव संयंत्र भी हैं । यही जैविक व्यवस्था खेतों में कार्य करती है । खेतों में रसायन डालने से ये जैविक व्यवस्था नष्ट होने को है तथा भूमि और जल-प्रदूषण बढ़ रहा है । खेतों में हमे हमारे पास उपलब्ध जैविक साधनों की मदद से खाद, कीटनाशक दवाई, चूहा नियंत्रण हेतु दवा बगैरह बनाकर उनका उपयोग करना होगा । इन तरीकों के उपयोग से हमें पैदावार भी अधिक मिलेगी एवं अनाज, फल सब्जियां भी विषमुक्त एवं उत्तम होंगी । प्रकृति की सूक्ष्म जीवाणुओं एवं जीवों का तंत्र पुन: हमारी खेती में सहयोगी कार्य कर सकेगा ।

फसल पोषण को समझने के लिये हमें निम्न तथ्यों पर विचार करना होगा ।  प्रकृति ने हवा में में 78 प्रतिशत नाइट्रोजन क्यों दी है ? . सभी पौधों की पत्तियां हरी क्यों हैं ?  पौधे अपनी आवश्यकता की नाइट्रोजन हवा से क्यों नही ले सकते ?  सूक्ष्म जीवाणु मिट्टी में क्या कार्य पूर्ण करते हैं ?  प्रकृति का जंगली पेड़ों को पोषण देने का क्या तरीका है ?  खरपतवार बिना उर्वरकों के कैसे बढ़ते हैं ? एक ही जमीन अलग-अलग फसलों की आवश्यकता, जो कि अलग-अलग है को कैसे पूरा करती है ।

       ध्यान देने योग्य बात है कि पौधा अंकुरण से लेकर पूरी उम्र तक एक ही स्थान पर खड़ा रहता है । यह भोजन के लिये दूसरे स्थान पर नहीं जा सकता । इस बात को प्रकृति ने ध्यान में रखते हुये उनके पोषण के लिये एक व्यवस्था बनाई है ।

       पौधों की अच्छी वृध्दि हेतु इतनी अधिक नाइट्रोजन प्रकृति ने हवा में दी है, परंतु पौधे इसे सीधे शोषित नहीं कर सकते । यदि वे ऐसा करते तो उनकी लम्बाई इतनी अधिक हो जाती कि दूसरी प्राणियों को रहने में परेशानी खड़ी हो सकती थी। अत: नाइट्रोजन पौधों के लिये सूक्ष्म जीवाणुओं के माध्यम से उपलब्ध होती है, जो वायु नाइट्रोजन को परिवर्तित कर पौधों को उपलब्ध कराते हैं ।

       मिट्टी में कई तरह के सूक्ष्म जीवाणु मौजूद हैं । उसका कार्य पौधों को मिट्टी में उपलब्ध सूक्ष्म तत्व उपलब्ध कराना है  * उदाहरणार्थ- कुक वेक्टीरिया फास्फोरस को घोलकर पौधों को उपलबध कराते हैं । राइजोबियम, एजेक्टोबेक्टर नाइट्रोजन उपलब्ध कराते हैं । सल्फर घोलक-थायोबेसिलस पोटाश घोलक, लोह तत्व घोलक, खुडीप्लस आदि जीवाणु वो तत्व पौधों को उपलब्ध कराते हैं । ये सूक्ष्म जीवाणु परिवर्तन की उस प्रक्रिया को बढ़ावा देते हैं ।

       पौधों का हरा रंग प्रकाश संश्लेषण द्वारा सूर्य की ऊर्जा की मदद से पौधों की ग्रोथ के लिये कार्बोहाइड्रेड का निर्माण करता है । पत्तियों का लाल रंग जेन्थोफिल के कारण होता है उसका कार्य भी यही है ।

       पोषक तत्वों का एन.पी.के. सिध्दान्त प्रकृति में संपूर्ण रूप में सही नही है । जंगलों में पौधों को किसी भी रूप में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश नहीं दिया जाता, फिर उन्हें यह पोषक तत्व कैसे मिल जाते हैं । इसका उत्तर जो पत्तियां पेड पौधों से झड़ती हैं, वे बैक्टीरिया के द्वार क्रिया के पश्चात या तो सीधे पौधों को उपलब्ध हो जाते हैं या भूमि में उपलब्ध तत्वों के पोषक तत्वों में बदलने में सहयोग करते हैं । यह कार्य सिर्फ जीवित मिट्टी में ही संभव है ।

       मनुष्य की गतिविधियों से दूर रसायन की बाहर से आपूर्ति के बिना ये पेड़ पौधे सूर्य, हवा, बारिश, आकाशीय बिजली, नमी व वैक्टीरिया से अपनी आवश्यकता की पूर्ति कर लेते हैं ।

       खरपतवार का मामला भी वनों जैसा ही है । ना तो कोई इनका बीज होता है और ना ही इन्हें कोई खाद देता है । स्पष्ट है कि प्रकृति ने इनके पैदा हाने की एक व्यवस्था निर्मित की है । उसी व्यवस्था से इनका पालन-पोषण होता है । साथ ही कई प्रकार के खरपतवार नाइट्रोजन अन्य खरपतवारों को उपलब्ध कराते हैं । कई उनमें प्राप्त रसायनों से पडौसी खरपतवारों को रोगों एवं कीड़ों से सुरक्षा करते हैं । परस्पर अपनी विशेषताओं से ये एक दूसरे को सहयोग कर एवं प्रकृति की सूक्ष्म व्यवस्थाओं के सहयोग से अपना जीवन चक्र पूरा करते हैं । इन सूक्ष्म जीवाणुओं एवं वनस्पति को सूर्य शक्ति का उपयोग कर ऊर्जा निर्मित करने की क्षमता है । जिससे ये अपना जीवन चक्र संचालित करते हैं ।

       उन्नीसवीं सदी में बैरम व्हॉन इरसेन ने प्रयोगों के बाद सिध्द किया कि जीवित प्राणियों में जो है, इससे जो चाहिये, वो बनाने की क्षमता है । बीज में जो खनिज हैं, वे अंकुरण के साथ बदल जाते हैं, पौधे मैग्नीज को केल्सियम में, केल्सिमय को फास्फोरस में, फास्फोरस को सल्फर में बदलने में समक्ष पाये गये हैं । जमीन से पौधा नहीं बदलता, पौधे से जमीन बदलती है ।

       अत: इससे ज्ञात होता है कि जीवाणु और जीव जो प्रकृति के जैव संयंत्र हैं, प्रकृति ने अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु बनाये हैं । प्रकृति अपने आप में पूर्ण है। इसे बाहर से कोई मदद नही चाहिये । खेती में भी यही जीवाणु कार्य करते हैं । जीवाणु ही कचरे को सड़ाते-पड़ाते हैं । उन्हीं से तैयार खादों से पेड़ -पौधे पोषक तत्व को प्राप्त करते हैं ।

 

बुधवार, मई 06, 2009

जागो ग्राहक जागो- उपभोक्ता के अधिकार: सादे कागज पर कर सकते हैं शिकायत

जागो ग्राहक जागो- उपभोक्ता के अधिकार: सादे कागज पर कर सकते हैं शिकायत

Article presented by: Zonal Public Relations office Zone- Gwalior- Chambal

 

उपभोक्‍ता ऑनलाइन करें शिकायत

विभिन्‍न उपभोक्‍ता अधिकारों के हनन, शोषण से पीडि़त या सेवा प्रदाता या विक्रेता द्वारा शिकायत की सुनवाई न किये जाने पर उपभोक्‍ता इण्‍टरनेट के जरिये अपनी शिकायत कोर सेण्‍टर को कर सकते हैं ।

कोर सेण्‍टर में शिकायत किये जाने हेतु वेबसाइट www.core.nic.in  पर लॉगइन करें तथा सीधे Complaint Registration पर क्लिक करें और शिकायत फार्म को भर दें । आपको ऑनलाइन ही आपकी शिकायत दर्ज होने का का शिकायत क्रमांक प्राप्‍त होगा, इस क्रमांक सहित फार्म का प्रिन्टर से प्रिन्ट प्राप्‍त कर लें । यहॉं 72 घण्‍टे के भीतर कार्यवाही सम्‍पादित की जाती है और आपको ई मेल के जरिये सम्‍पादित कार्यवाही से अवगत कराया जाता है । तथा दूसरे पक्ष को 14 दिन के भीतर उपभोक्‍ता की शिकायत दूर करने के निर्देश जारी किये जाते हैं । अन्‍यथा उन्‍हें काली सूची में डाल कर ब्‍लैकलिस्‍ट कर दिया जाता है । मैंने स्‍वयं इस प्रणाली का उपयोग किया था एक बार बी.एस.एन.एल. के विरूद्ध एवं एक बार एक अन्‍य कम्‍पनी के विरूद्ध दोनों बार मेंरी समस्‍या का त्‍वरित निदान हो गया था । हालांकि मैं स्‍वयं पेशे से एडवोकेट हूँ और उपभोक्‍ता फोरम के रास्‍ते से मामले को शुरू कर सकता था लेकिन मेरा मशविरा है कि उपभोक्‍ता फोरम जाने से पूर्व एक बार इस ऑनलाइन प्रणाली को अवश्‍य आजमा लें । केवल 72 घण्‍टे की ही तो बात है , दिक्‍कत क्‍या है इससे आपका समय, पैसा और व्‍यर्थ की न्‍यायालयीन भागदौड़ बच जायेगी । उपभोक्‍ताओं का शोषण करने वाली व उनकी शिकायतों ण्‍वं समस्‍याओं का निराकरण न करने वाली ब्‍लैकलिस्‍टेड कम्‍पनीयों की सूची भी यहॉं उपलब्‍ध है , इस सूची में उल्‍लेखित कम्‍पनीयों से बचकर रहें तथा इनसे कोई सामान या सेवा न लें ।  

हालांकि समस्‍त जिला उपभोक्‍ता न्‍यायालयों को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा कोर सेण्‍टर की तरह होना चाहिये इससे काफी लाभ प्राप्‍त होगा और या फिर कोर सेण्‍टर में दर्ज होने वाले मामले जिला उपभोक्‍ता अदालतों को निराकृत न होने की सूरत में कोर सेण्‍टर द्वारा स्‍वप्रेरणा से फारवर्ड कर देना चाहिये , जहॉं तक जिला उपभोक्‍ता अदालतों लगने वाले शुल्‍क का सवाल है इसे अन्‍य प्रकार से शिकायतकर्ता से मांग पत्र जारी कर बैंकड्राफ्ट, पोस्‍टल आर्डर, मनीआर्डर, या नकद रूप में वसूला जा सकता है वैसे यह शुल्‍क लगना नहीं चाहिये । जिला उपभोक्‍ता न्‍यायालयों की सुनवाई प्रणाली भी कोर सेण्‍टर की तरह ऑनलाइन होना चाहिये इससे पीडि़त उपभोक्‍ताओं को काफी सुविधा और सहूलियत होगी ।

नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द''

प्रधान सम्‍पादक

 

ग्वालियर 5 मई 09। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 के अनुसार कोई व्यक्ति जो अपने उपयोग के लिये सामान अथवा सेवायें खरीदता है वह उपभोक्ता है । क्रेता की अनुमति से ऐसे सामान/सेवाओं का प्रयोग करने वाला व्यक्ति भी उपभोक्ता है । अत: हम में से प्रत्येक किसी न किसी रूप में उपभोक्ता ही है ।

उपभोक्ता के रूप में हमें कुछ अधिकार प्राप्त हैं । मसलन सुरक्षा का अधिकार, जानकारी होने का अधिकार, चुनने का अधिकार, सुनवाई का अधिकार, शिकायत-निवारण का अधिकार तथा उपभोक्ता-शिक्षा का अधिकार । उपभोक्ता या कोई स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठन जो समिति पंजीकरण अधिनियम 1860 अथवा कंपनी अधिनियम 1951 अथवा फिलहाल लागू किसी अन्य विधि के अधीन पंजीकृत है । इसके अलावा केन्द्र सरकार या राज्य सरकार अथवा संघ क्षेत्र का प्रशासन भी शिकायत दर्ज करवा सकता है ।

किसी व्यापारी द्वारा अनुचित/प्रतिबंधात्मक पध्दति के प्रयोग करने से यदि आपको हानि/क्षति हुई है अथवा खरीदे गये सामान में यदि कोई खराबी है या फिर किराये पर ली गई/उपभोग की गई सेवाओं मे कमी पाई गई है या फिर विक्रेता ने आपसे प्रदर्शित मूल्य अथवा लागू कानून द्वारा अथवा इसके मूल्य से अधिक मूल्य लिया गया है । इसके अलावा यदि किसी कानून का उल्लंघन करते हुये जीवन तथा सुरक्षा के लिये जोखिम पैदा करने वाला सामान जनता को बेचा जा रहा है तो आप शिकायत दर्ज करवा सकते हैं ।

उपभोक्ता द्वारा अथवा शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत सादे कागज पर की जा सकती है । शिकायत में शिकायतकर्ताओं तथा विपरीत पार्टी के नाम का विवरण तथा पता, शिकायत से संबंधित तथ्य एवं यह सब कब और कहां हुआ आदि का विवरण, शिकायत में उल्लिखित आरोपों के समर्थन में दस्तावेज साथ ही प्राधिकृत एजेंट के हस्ताक्षर होने चाहिये । इस प्रकार की शिकायत दर्ज कराने के लिये किसी वकील की आवश्यकता नही होती । साथ ही इस कार्य पर नाममात्र न्यायालय शुल्क ली जाती है ।

शिकायत कहां की जाये, यह बात सामान सेवाओं की लागत अथवा मांगी गई क्षतिपूर्ति पर निर्भर करती है । अगर यह राशि 20 लाख रूपये से कम है तो जिला फोरम में शिकायत करें । यदि यह राशि 20 लाख रूपये से अधिक लेकिन एक करोड़ रूपये से कम है तो राज्य आयोग के समक्ष और यदि एक करोड़ रूपसे अधिक है तो राष्ट्रीय आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज करायें । वैबसाईट www.fcamin.nic.in पर सभी पते उपलब्ध हैं ।

उपभोक्ताओं को प्रदाय सामान से खराबियां हटाना, सामान को बदलना, चुकाये गये मूल्य को वापिस देने के अलावा हानि अथवा चोट के लिये क्षतिपूर्ति । सेवाओं में त्रुटियां अथवा कमियां हटाने के साथ-साथ पार्टियों को पर्याप्त न्यायालय वाद-व्यय प्रदान कर राहत दी जाती है ।

 

सोमवार, मई 04, 2009

एयरटेल की ठप्‍प हुयीं सेवायें, लोगों की सिम से साफ हुये हजारों रूपये के बैलेन्‍स

एयरटेल की ठप्‍प हुयीं सेवायें, लोगों की सिम से साफ हुये हजारों रूपये के बैलेन्‍स

बिना इण्‍टरनेट के कट रहे हैं रोज पैसे, फेल हुये डाटा रिसीविंग सिस्‍टम

मुरैना 4 मई 09, एयरटेल के प्री पेड उपभोक्‍ताओं की सिम से अचानक शनिवार रविवार की दरम्‍यानी रात एयरटेल उपभोक्‍ताओं के हजारों रू. के बैलेन्‍स साफ हो गये । साथ ही एयरटेल की सिम पर चलने वाली मोबाइल आफिस नाम की इण्‍टरनेट सेवाये भी बन्‍द हों गयीं । खबर लिखे जाने तक यानि 28 घण्‍टे गुजरने के बाद भी न तो लोगों के बैलेन्‍स वापस हुये थे और न इण्‍टरनेट सेवायें ही बहाल हुयीं थीं ।

इस सम्‍बन्‍ध में एयरटेल कर्मचारीयों का कहना है कि किसी अजीबो गरीब तकनीकी खराबी के कारण म.प्र. के उपभोक्‍ताओं के बैलेन्‍स साफ हो गये हैं । तथा इण्‍टरनेट सेवायें ठप्‍प हो गयीं हैं । तीन दिन में यानि 5 तारीख तक समस्‍या सुलझा ली जायेगी । वहीं कई उपभोक्‍ता इस समस्‍या को लेकर उपभोक्‍ता फोरम में मामला प्रस्‍तुत कर रहे हैं ।

मजे की बात ये है कि भले ही एयरटेल का इण्‍टरनेट न चल रहा हो उनके पैसे रोज ही कट रहे हैं और उनके बैलेन्‍स ऋणात्‍मक यानि माइनस में प्रदर्शित किये जा रहे हैं, मोबाइलों पर एस.एम.एस. तथा अन्‍य सेवायें भी काम नहीं कर रहीं हैं जिससे लोग चालू जी.पी.आर.एस. सुविधा को बन्‍द भी नहीं करवा पा रहे हैं ।

हालांकि एयरटेल कम्‍पनी ने अपने उपभोक्‍ताओं को आश्‍वस्‍त किया है कि उनके बैलेन्‍स भी वापस किये जा रहे है और जो इण्‍टरनेट वे चला नहीं पाये हैं उसका कटा पैसा भी उन्‍हें वापस लौटाया जा रहा है । समस्‍या के कारण अकेले मुरैना में ही कईयों के हजारों रूपये उड़ गये हैं और एयरटेल के रिटेलर रिचार्ज सेवा देने वालों ने भी फिलहाल एयरटेल के रिचार्ज करना बन्‍द कर दिये हैं । उनके मोबाइलों से भी बैलेन्‍स साफ बताया जा रहा है ।

शनिवार, मई 02, 2009

मुरैना में मतदान के दौरान बसपाईयों का उपद्रव, जम कर गोलीबारी और गुण्‍डागर्दी मचाई, तीन घायल

मुरैना में मतदान के दौरान बसपाईयों का उपद्रव, जम कर गोलीबारी और गुण्‍डागर्दी मचाई, तीन घायल

बसपाई गुण्‍डों का भाजपाईयों पर कहर, जम कर चलाईं गोलींयां

फर्जी अफवाह फैलाने पर न्‍यूज चैनल के खिलाफ मामला, आयोग का नोटिस

दिमनी अम्‍बाह विधानसभाओं में अफवाहें फैलाकर बदली मतदान की दिशा

सुमावली विधानसभा में लज्‍जाराम ने किये पोलिंग कैप्‍चर  

अतर सिंह डण्‍डोतिया (संवाददाता एवं फोटोग्राफर – ग्‍वालियर टाइम्‍स)

इस समाचार के फोटो एवं वीडियो वेबसाइट पर देखें तथा आई बी.एन. जोश 18 का वीडियो देखने हेतु यहॉं क्लिक करें

मुरैना 30 अप्रेल, छिटपुट घटनाओं को छोड़ मुरैना संसदीय क्षेत्र में आमतौर पर मतदान शान्तिपूर्ण व निर्विघ्‍न संपन्‍न हुआ ।

मुरैना संसदीय क्षेत्र के अम्बाह, सुमावली और दिमनी विधानसभा क्षेत्रों के कुछ मतदान केंद्रों पर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और बूथ पर कब्जा करने की कोशिशों के दौरान हुई फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए।

सुमावली विधानसभा क्षेत्र के कासपुरा मतदान केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में बीएसपी समर्थकों की ओर से चली गोली से बीजेपी के मतदान एजेंट सरनाम सिंह सिकरवार घायल हो गए। सिकरवार को मुरैना के जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

इसी विधानसभा क्षेत्र के गुडाचंबल गांव में बीएसपी के समर्थकों ने सूबेदार सिंह नामक व्यक्ति को गोली मार दी। सूबेदार को उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया है। आरोपियों ने परिवार के दो अन्य सदस्यों पर भी धारदार हथियार और लाठी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

इसी संसदीय क्षेत्र के अम्बाह विधानसभा क्षेत्र के सबसुखकापुरा मतदान केंद्र पर पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। गोली लगने से जख्मी विश्वनाथ सिंह तोमर को मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुरैना के ही दिमनी विधानसभा क्षेत्र के किशनपुर, कीरतपुर मतदान केंद्रों पर पुलिस और उपद्रवियों के बीच फायरिंग होने की खबर मिली है। पुलिस ने यहां मतदान केंद्र पर कब्जा करने की उपद्रवियों की मंशा को नाकाम कर दिया।

रैन बसेरा पर ई.वी.एम. हुयी खराब

शहर मुरैना सिंगल बस्‍ती स्थित रैन बसेरा मतदान केन्‍द्र पर करीब एक घण्‍टे मतदान रूका रहा, ई.वी.एम. मशीन खराब हो गयी थी 1 जिसे बाद में ठीक कर मतदान चालू हुआ ।

सबसुख का पुरा में पुलिस ने मारी गोलीयां

दिमनी विधानसभा क्षेत्र में सबसुख का पुरा मतदान केन्‍द्र पर भाजपा के मतदाताओं पर किसी दीक्षित नामक बसपा समर्थक पुलिस कर्मी ने अंधाधुन्‍ध फायरिंग कर दीं और तकरीबन 20- 25 फायर किये तथा विश्‍वनाथ सिंह तोमर पुत्र महाराज सिंह तोमर जो कि मतदान करने गया था, को पुलिस थानेदार दीक्षित ने मतदान से रोका जब वह वोट डालने के लिये वहीं खड़ा रहा तो दीक्षित ने उसके पैरों में गोलीयां मार दीं तथा 20 – 25 फायर किये, फरियादी की हालत नाजुक है । मुरैना जिला चिकित्‍सालय में भर्ती है ।

गलेथा मोतीपुरा में बसपाईयों ने भाजपा एजेण्‍ट को गोली मारी

सुमावली विधानसभा के मोतीपुरा गलेथा मतदान केन्‍द्र पर कांसपुरा के बसपाईयों हरिजन व ऋषीश्‍वर ब्राह्मणों ने सैकड़ा संख्‍या में धावा बोल कर मतदान कैप्‍चर हेतु जम कर गोलीयां चलाईं, पथराव किया और मतदान केन्‍द्र पर मतदान एजेण्‍टों को मारा पीटा तथा भाजपा के एजेण्‍ट सरनाम सिंह सिकरवार पुत्र गुलाब सिंह सिकरवार को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया और जिला चिकित्‍सालय मुरैना में नाजुक हालत में भर्ती है ।

सत्‍यप्रकाश को हाकीयों से फोड़ा

सत्‍यप्रकाश शर्मा निवासी मुरैना भाजपा का मतदाता था, उसे केशव कालोनी के ब्राह्मणों ने मतदान नहीं करने दिया और हाकीयों से फोड़ दिया वह जिला चिकित्‍सालय मुरैना में नाजुक हालत में भर्ती है ।

नरेन्‍द्र सिंह तोमर और शिवमंगल सिंह तोमर घायलों से मिले

मुरैना जिला चिकित्‍सालय में सभी घायलों से मिलने राष्‍ट्रीय जनता दल के नेता नरेन्‍द्र सिंह तोमर और दिमनी विधान सभा के विधायक शिवमंगल सिंह तोमर मिलने गये और घायलों से बातचीत कर घटनाओं का विस्‍तृत ब्‍यौरा लिया ।

बसपाईयों ने हर हथकण्‍डा अपनाया

चुनाव येन केन प्रकारेण जीतने के लिये बसपा नेताओं ने हर ओछा बड़ा हथकण्‍डा इस्‍तेमाल किया । जहॉं कई बसपा कार्यकर्ता केवल अफवाहें फैलाने के काम में लगे रहे और एक अफवाह यह भी फैला दी कि भाजपा पार्षद अनिल गोयल अल्‍ली को भाजपा प्रत्‍याशी नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने चॉंटा मार दिया है । जबकि यह अफवाह सरासर गलत सिद्ध हुयी जब खुद अनिल गोयल अल्‍ली ने इसका खण्‍डन किया और बताया कि नरेन्‍द्र सिंह तोमर से उनकी भेंट सबेरे से नहीं हुयी है और ऐसा कभी हो ही नहीं सकता । कुछ लोग इसे कांग्रेसीयों की शरारत बता रहे हैं । दूसरी अफवाह एक न्‍यूज चैनल के मार्फत फैलवाई गयी और न्‍यूज चैनल ने सबेरे से ही फर्जी खबर प्रसारित करना शुरू कर दी कि मुरैना में रोरियापुरा में दलितों को वोट डालने से रोका गया है । यह खबर भी सरासर फर्जी थी और वीडियो फुटेज जाली थे । लिर्वाचन आयोग के आदेश पर दो न्‍यूज चैनलों को इस फर्जी खबर के प्रसारण से निर्वाचन प्रभावित करने और मिथ्‍या साक्ष्‍य गढ़ने, और उनका उपयोग करने के सम्‍बन्‍ध में आपराधिक प्रकरण दर्ज किये जाने हेतु नोटिस जारी कर दिये हैं । वहीं बसपाईयों ने हर उपद्रव में हरिजनों को साथ रखा जिससे मौका पड़ने पर हरिजन एक्‍ट का उपयोग किया जा सके ।

कांग्रेसियों ने भी अपनाये हथकण्‍डे

दिमनी व अम्‍बाह विधानसभा क्षेत्रों में कुछ कांग्रेसी शराब के नशे में धुत्‍त होकर गालियां बकते और रूतबा बघारते हुये मतदान केन्‍द्रों पर घूमे तथा स्‍वयं को भाजपा प्रत्‍याशी नरेन्‍द्र सिंह तोमर का कार्यकर्ता बताते हुये कहा कि उन्‍हें मुफ्त शराब और लड़कियां मिलीं है तथा हर मतदाता को उन्‍होंने 250 रू. नरेन्‍द्र सिंह तोमर की तरफ से बंटवाये हैं, और मॉं बहिन की गालियां बकते हुये मतदाताओं से कहा कि तोमर को वोट देना । लोगों ने चिढ़कर इसके बाद तोमर के बजाय कांग्रेस को वोट देना शुरू कर दिये । यह किस्‍सा दिमनी विधानसभा के गोठ गॉंव के मतदान केन्‍द्र पर हमने ऑंखों से देखा ।

सुमावली विधानसभा के एक मतदान केन्‍द्र पर एक कांग्रेसी नेता लज्‍जाराम पाराशर ने सबेरे से ही मतदान केन्‍द्रों पर कब्‍जे कर लिये और नंगी तलवार और कुल्‍हाड़ी लेकर बैठा रहा तथा उसने न तो ब्राह्मणों को न गूजरों को और न दलितों को मतदान केन्‍द्र पर आने दिया, तथा कई गॉंवों में जाकर मतदाताओं को धमका आया कि अगर वोट डालने आये तो काट डालेगा ।