बुधवार, फ़रवरी 24, 2010

जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही सम्पन्न

जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही सम्पन्न

भिण्ड 21 फरवरी 2010

       रविवार 21 फरवरी को भिण्ड जिले के जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही संबंधित क्षेत्र के पीठासीन अधिकारियों द्वारा सम्पन्न कराई गई। कलेक्टर रघुराज राजेन्द्रन और पुलिस अधीक्षक चंचल शेखर द्वारा निर्वाचन प्रक्रियाओं का जायजा लिया गया।

       अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं पीठासीन अधिकारी भिण्ड डीआर कुर्रे ने जनपद पंचायत भिण्ड की निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराई। जनपद भिण्ड में अध्यक्ष पद पर श्री धीरसिंह भदौरिया निर्विरोध निर्वाचित हुये। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में  ………….. विजयी हुए।

       जनपद पंचायत अटेर में अध्यक्ष पद पर श्रीमती बेबी देवी भदौरिया तथा उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती राममाता यादव निर्विरोध निर्वाचित हुई। पीठासीन अधिकारी एसएल सोनी ने निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराई।

       जनपद पंचायत लहार के अध्यक्ष पद पर श्रीमती सुकुमारी देवी 17 मत लेकर विजयी हुई। उनकी निकटतम श्रीमती रामवती को 7 मत मिले। एक सदस्य अनुपस्थित रहा। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पद पर श्री गोपीराम शर्मा 18 मत प्राप्त कर विजयी हुए। उनकी निकटतम प्रतिद्वन्दी श्रीमती विनीता को 6 मत मिले। एक सदस्य अनुपस्थित रहा। पीठासीन अधिकारी एसके दुबे ने निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराई।

       जनपद पंचायत मेहगांव के अध्यक्ष पद पर श्रीमती रामराजा विजयी हुई उन्हें 17 मत मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वन्दी श्रीमती गीता नरवरिया को 8 मत मिले। उपाध्यक्ष के पद पर श्री रवि प्रताप सिंह भदौरिया निर्विरोध निर्वाचित हुए। पीठासीन अधिकारी जेपी सैयाम ने निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराई।

       जनपद पंचायत गोहद के अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र सिंह परमार 15 मत लेकर विजयी हुए। जबकि श्रीमती निर्मलादेवी को 9 मत प्राप्त हुए। एक मत निरस्त हुआ।उपाध्यक्ष के पद पर श्रीमती सुरेलता गुर्जर निर्विरोध निर्वाचित हुई। पीठासीन अधिकारी एमके माथुर ने निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराई।

       जनपद पंचायत रौन के अध्यक्ष पद पर श्रीमती उर्मिला 12 बोट लेकर विजयी हुई। उनकी निकटतम प्रतिद्वन्दी श्रीमती विद्यावती को केवल 6 मत मिले। उपाध्यक्ष के पद पर रणविजय सिंह 12 मत लेकर विजयी हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वन्दी दिलीप सिंह को 6 मत मिले। एक मत निरस्त हुआ। डिप्टी कलेक्टर अमरीश श्रीवास्तव ने निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराई।

 

कोई टिप्पणी नहीं: