बुधवार, अप्रैल 14, 2010

भिण्ड,अटेर,मेहगांव ब्लॉक की आंगनबाडी केन्द्रों पर निरीक्षण

भिण्ड,अटेर,मेहगांव ब्लॉक की आंगनबाडी केन्द्रों पर निरीक्षण

कुपोषित बच्चों के बजन की जानकारी ली गई

भिण्ड 13 अप्रैल 2010

       महिला एवं बाल विकास संचालनालय भोपाल के उप संचालक एसके शर्मा ने विकास खण्ड भिण्ड,अटेर एवं मेहगांव में संचालित आंगनबाडी केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर कुपोषित बच्चों की पहचान हेतु लिये जा रहे वजन लेने की गतिविधियों की जमीनी जानकारी का अवलोकन किया। उप संचालक ने भिण्ड नगर स्थित सरोज नगर, ओझा नगर, अटेर रोड तथा अटेर विकास खण्ड के ग्राम गढूपुरा, पिथनपुरा, गोअरखुर्द ग्राम के विजय राम का पुरा तथा मेहगांव विकास खण्ड के ग्राम विजयपुरा में संचालित आंगनबाडी केन्द्रो का विभागीय अधिकारियों के साथ किये गये निरीक्षण में संचालित गतिविधियों की जानकारी लेते ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने सांझा चूल्हा व्यवस्था के तहत संचालित पोषण आहार टेकहोमराशन आंगनबाडियों की निर्धारित समय सारणी के अनुसार संचालित हो रहे मंगल दिवस की जानकारी भी ली। निरीक्षण के उपरांत उप संचालक ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को मैदानी अंचलों में संचालित हो रही आंगनबाडी केन्द्रों की स्थिति से अवगत कराते हुये आंगनबाडी केन्द्रों की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले के बच्चों के कुपोषण की दर में कमी लाने के लिए जिले की कार्य योजना बनाने के संबंध में भी चर्चा करी।

 

कोई टिप्पणी नहीं: