सोमवार, नवंबर 16, 2009

ग्‍वालियर टाइम्‍स के 5 वर्ष पूर्ण, छठवें वर्ष में प्रवेश

ग्‍वालियर टाइम्‍स के 5 वर्ष पूर्ण, छठवें वर्ष में प्रवेश

हवायें लाख रोकें रास्‍ता, आंधियॉं बनकर ।

मगर वो छा ही जाते हैं, जो बादल घिर कर आते हैं ।।   

स्‍वयंसेवी संस्‍था नेशनल नोबल यूथ अकादमी द्वारा संचालित एवं स्‍वामित्‍वाधीन वेबसाइट ग्‍वालियर टाइम्‍स www.gwaliortimes.com  ने आज 16 नवम्‍बर 2009 को अपने पंजीयन व संचालन के 5 वर्ष पूर्ण कर लिये हैं और यह वेबसाइट आज छठवें वर्ष में प्रवेश कर गयी है , यह वेबसाइट 16 नवम्‍बर 2004 को पंजीकृत एवं प्रारम्‍भ होकर संचालित होना शुरू हुयी थी । इस अवसर पर हम अपने सभी शुभेच्‍छुओं, सहयोगियों, विज्ञापनदाताओं, पाठकों एवं इण्‍टरनेट व्‍यूयर्स के शुक्र गुजार हैं जिनके असीम प्‍यार, सहयोग एवं स्‍नेह से एक लम्‍बा दौर बिना व्‍यवधान हमने आज पूरा कर लिया । शेष बातें विशेष संपादकीय में

नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द'' मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रधान संपादक ग्‍वालियर टाइम्‍स समूह   

दीनबन्धु भये मंत्री -अफसर, नेता दीनानाथ कहाये

दीनबन्धु भये मंत्री -अफसर, नेता दीनानाथ कहाये

GOPAL DAS GARG

 

जनता बनी है सानी सबकी

दीनबन्धु भये मंत्री -अफसर, नेता दीनानाथ कहाये।

दीन हीन जनता ने पूजा, फिर भी उसके कष्ट बढ़ृाये ॥1

कुर्सी-धारक करते मनमर्जी, नहीं सुनते हैं किसी की अर्जी. ॥2

 मंत्री खाता, अफसर खाता, नेता खाता और खिलाता।

जनता बनी है  सानी सबकी, सत्ताकी खदान में खाता ॥ 3

धन लोलुपता की बाढ़ आ गई, मान वहे मनमानी में।

घर-द्वार सब चौपट हो गया, आपसी खींचातानी में ॥ 4

धन आधारित राजनीति में, नैतिकता का हरण हुआ।

देश समर्पित नेताओं का, राजनीति से क्षरण हुआ ॥ 5

शासन और प्रशासन में, धरणीधर का मान है।

आम प्रजाजन रोता फिरता,नहीं कोई पहचान है॥ 6

दलतंत्र भगाओं- जनतंत्र बचाओं अभियान में,

सबका कद समान है। ना ही कोई छोटा-बड़ा ना कोई पद पहचान है।

तरण करेगा इस पीड़ा से, ऐसा यह अभियान है ॥ 7

प्रस्तुती..गोपालदास गर्ग मुरैना

 

भिण्ड शहर में आज तकनीकि कारणों से विद्युत प्रदाय नही होगा

भिण्ड शहर में आज तकनीकि कारणों से  विद्युत प्रदाय नही होगा

प्रात:10 से शाम 6 तक होगा सुधार कार्य

भिण्ड 13 नवम्बर 2009

      अधीक्षण अभियंता संचार/संधारण भिण्ड  ने बताया कि  भिण्ड शहर में 123/33 के व्ही उपकेन्द्र भिण्ड में अचानक आई तकनीकि खराबी के कारण शनिवार 14 नवम्बर को भिण्ड शहर की विद्युत आपूर्ति प्रात:10 बजे से शाम 6 बजे तक भिण्ड नगर के सभी वार्डो का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। 

 

संविदा शाला वर्ग-3 की काउसलिंग 16 को

संविदा शाला वर्ग-3 की काउसलिंग 16 को

भिण्ड 13 नवम्बर 2009

      जिला पंचायत भिण्ड के सभाकक्ष में 16 नवम्बर को संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3 की काउसलिंग होगी। यह जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रौन ने बताया कि जनपंद पंचायत रौन के  संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3 की काउसलिंग जिला पंचायत भिण्ड में समय प्रात-10.30 से आयोजित होगी।

 

ग्राम पंचायत कनावर के सरपंच निलंबित

ग्राम पंचायत कनावर के सरपंच निलंबित

भिण्ड 13 नवम्बर 2009

       अनुविभागीय राजस्व अधिकारी भिण्ड डीआर कुर्रे ने बताया कि ग्राम पंचायत कनार के सरपंच नरेन्द्र सिंह को नारकोटिक्स एक्ट के तहत दोषी पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

अधिकृत जानकारी में बताया गया है कि अपर जिला न्यायाधीश छावडा जिला बारा राजस्थान के मुकदम्मा क्रमांक 27/09 धारा 9/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण विचरित है जिसमें जमानत न होने से सरपंच नरेन्द्र सिंह ग्राम पंचायत कनावर को तत्काल प्रभाव से म.प्र. पंचायत राज एवं स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 39 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 

 

बृहद लोक अदालत 21 को सभी तैयारियां पूर्ण करें

बृहद लोक अदालत 21 को सभी  तैयारियां पूर्ण करें 

अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण ने समस्त न्यायाधीशों को दिये निर्देश

भिण्ड 11 नवम्बर 2009

      जिला सत्र एवं न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड हरिश्चन्द्र शर्मा ने जिले में 21 नवम्बर को आयोजित होने वाले बृहद लोक अदालत के व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये है। इस संबंध में 11 नवम्बर को जिला मुख्यालय भिण्ड पर 21 नवम्बर को आयोजित होने वाले बृहद लोक अदालत के सबंध में भिण्ड जिले के समस्त न्यायाधीशगणों को उनकी खण्डपीठो में राजीनामा योग्य प्रकरण रखे जाने तथा सुलहकर्ता एवं अधिवक्ताओं के माध्यम से पक्षकारों के मध्य आपसी राजीनामा सुलह वार्ता कराये जाने के निर्देश दिए गये है। जारी निर्देश में कहा है कि न्यायालय लंबित ऐसे समस्त प्रकरणों जो राजीनामा योग्य है राजीनामा हेतु बृहद लोक अदालत में आपसी समझौता वार्ता के आधार पर रखे जाऐ। 

      शर्मा ने जिला कलेक्टर भिण्ड को भी प्रत्येक तहसील स्तर पर तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारियों को खण्डपीठ गठित किये जाने हेतु तथा खण्डपीठ में राजीनामा योग्य राजस्व मामलों तथा अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष विचाराधीन आपराधिक प्रकरणों को राजीनामा के आधार पर निराकरण किये जाने हेतु सूचना जारी करने पर जोर दिया है।

जिला सत्र न्यायाधीश ने यह भी कहा है कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित लोक अदालत में आपराधिक दीवानी, एवं मोटर दुर्घटना दावा तथा विद्युत विभाग से संबंधित आपराधिक प्रकरण एवं हिन्दू मैरिज एक्ट के अन्तर्गत विचाराधीन प्रकरणों का निराकरण पक्षकारों की सुहल के आधार पर किया जा जाएगा।

 

बाल विकास परियोजना भिण्ड ग्रामीण की अनन्तिम सूची प्रकासित , 17 नवम्बर तक दावे आपत्ति आमंत्रित

बाल विकास परियोजना भिण्ड ग्रामीण की अनन्तिम सूची प्रकासित , 17 नवम्बर तक दावे आपत्ति आमंत्रित

भिण्ड 11 नवम्बर 2009

      परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिण्ड ग्रामीण जिला भिण्ड द्वारा बताया गया कि भिण्ड ग्रामीण जिला भिण्ड की तृतीय फेस में रिक्त आंगनबाडी कार्यकर्ता/ सहायिका  तथा उप कार्यकर्ता की अनन्तिम सूची 10 नवम्बर को प्रकाशित की गई है। इस संबंध 17 नवम्बर तक दावे एवं आपत्ति आमंत्रित किये गये ह। जिन आवेदकों को प्रकाशित की गई अनन्तिम सूची के प्रकाशन के संबंध में दावे एवं आपत्ति दर्ज कराना है वे प्रमाण के साथ दावा एवं  आपत्ति के सबंध में एकीकृत बाल विकास परियोजना भिण्ड ग्रामीण एवं जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास जिला भिण्ड के कार्यालय में कार्यालयीन समय पर आवेदन जामा कर सकेगें 17 नवम्बर के बाद कोई दावे आपत्ति के आवेदन स्वीकार नही किये जावेगें।

 

रविवार, नवंबर 15, 2009

वे फोन लगाते रहे, लोक सेवक साहब स्‍विच आफ करके सोते रहे, किस्‍सा मुरैना का

वे फोन लगाते रहे, लोक सेवक साहब स्‍विच आफ करके सोते रहे, किस्‍सा मुरैना का

मुरैना 14 नवम्‍बर 09, सबेरे 6 बजे से संभागीय मुख्‍यालय मुरैना पर देर रात तक अबाध रूप से अघोषित बिजली गोल, अवसर चाचा नेहरू के जन्‍मदिवस पर शहर व अंचल में आयोजित कार्यक्रमों का ।

मामला भोपाल तक पहुँचा (यह मामला भोपाल में पिछले तीन चार दिनों से छान बीन में चल रहा है ) और भोपाल के हाई प्रोफाइल प्रदेश भाजपा नेता व्‍यक्तिगत रूचि लेकर मामले की पड़ताल में जुटे हैं ।

13- 14 नवंबर की दरम्‍यानी रात मुरैना भोपाल के बीच दनादन फोन खटकते हैं और रूथानीय भाजपा नेताओं नेताओं को भी अलर्ट किया जाता है । भाजपा जिलाध्‍यक्ष नागेन्‍द्र तिवारी सबेरे ही मुरैना की आम जनता में से कई लोगों से फोन पर बात करते हैं इसके बाद पूरे दिन यानि सबेरे 6 बजे से बिजली पूरी तरह गोल होती है और देर रात साढ़े 9 बजे तक बिजली सप्‍लाई पूरी तरह बन्‍द रहती है ( शहर मुरैना- संभागीय मुख्‍यालय)

इसी दिन एक कार्यक्रम में दिल्‍ली नगर निगम से एक वरिष्‍ठ आई.ए.एस. ( भारत सरकार के कई मंत्रालयों में कार्यरत रह चुके) का मुरैना में एक कार्यक्रम चल रहा होता है,, उनके साथ सुप्रीम कोर्ट की महिला एडवोकेट और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्‍य भी मुरैना आते हैं और बिजली गोल, जनता परेशान ।

भोपाल से मुरैना हॉट लाइन पर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी मुरैना की जनता से निरन्‍तर सम्‍पर्क में, रात 10 बजे तक भाजपा के सभी हाई प्रोफाइल प्रदेश पदाधिकारी मुरैना के एस.ई. एस .के. सचदेवा के मोबाइल पर पूरे दिन भर और देर रात तक फोन लगा कर चेक करते हैं हर बार साहब का मोबाइल स्विच ऑफ आता है । भाजपा हाईप्रोफाइल नेता चौंक भी जाते हैं और बेहद गंभीर भी हो जाते हैं । और स्‍वयं ही बोलते हैं कि हम सब समझ गये कि वहॉं क्‍या हो रहा है । सब कुछ हमारी समझ में आ गया । मामला और अधिक उच्‍च स्‍तर पर जाता है फिर मंत्रालयों के फोन खटकते हैं । लेकिन स्थिति जस की तस । जूनियर इंजीनियर तथा शिकायत कार्यालय तक के टेलीफोन चेक किये जाते हैं परिणाम वही शून्‍य बटा सन्‍नाटा ।

अंतत: एस.ई. से बड़े अधिकारीयों के मोबाइल व फोन नंबरों की तलाश चालू होती है..... खबर लिखे जाने तक पूरी मध्‍यप्रदेश भाजपा इस सिरदर्दी से जूझ रही थी । देखते हैं आगे क्‍या होता है । फिलहाल भाजपा नेताओं और मंत्रियो ने मुरैना की जनता से विभिन्‍न प्रकार की शिकायतें अपने कार्यालय पते पर, ई मेल पर, डाक द्वारा या मोबाइल फोन पर मंगाई हैं ।

देखते हैं कि इस हंगामें का अंतिम परिणाम क्‍या निकलता है, ज्ञातव्‍य है कि जहॉं मुरैना की बिजली सप्‍लाई पूरी तरह चौपट होकर ठप्‍प है वहीं फर्जी बिल बांटकर करोड़ों रूपये की फर्जी वसूली विद्युत वितरण कंपनी के नाम पर जाली बिल तैयार कर मुरैना के बिजली अधिकारीयों ने कर डाली है ।

ग्‍वालियर टाइम्‍स से चर्चा के दौरान भाजपा के उच्‍च स्‍तरीय नेताओं ने सारे मामले में कड़ी कार्यावाही करने और जनता की सारी परेशानीयों को दूर करने तथा भ्रष्‍ट व नाकारा अधिकारीयों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर दण्डित कराये जाने का सम्‍पूर्ण आश्‍वासन दिया है अत: ग्‍वालियर टाइम्‍स अपना कार्य पुन: प्रारंभ करने का आश्‍वासन देती है (यदि बिजली समस्‍या सुधरी तो) । सारे मामले में भाजपा अध्‍यक्ष नागेन्‍द्र तिवारी बेहद लापरवाह और जनसमस्‍याओं के प्रति पूर्णत: उदासीन सिद्ध हुये और उनकी कार्यप्रणाली पूरी तरह संदेह के घेरे में आ गयी ।

दूसरी ओर मामले की एक अन्‍य गोपनीय छानबीन आर्थिक अपराध अन्‍वेषण ब्‍यूरो और लोकायुक्‍त एवं सी.बी.आई के साथ कोर सेण्‍टर द्वारा भी शीघ्र ही प्रारंभ किये जाने की खबर है, मुरैना वासीयों द्वारा राष्‍ट्रीय मानव अधिकार आयोग एवं महामहिम राष्‍ट्रपति भारत सरकार को भी शिकायतें की जाने की खबर है ।

गुरुवार, नवंबर 12, 2009

म.प्र. में बिजली के लिये त्राहि –त्राहि मची, गॉंवों में किसानों को दो दिन बाद दो घण्‍टे और शहरों में सिर्फ 3 घण्‍टे मिलती है बिजली

म.प्र. में बिजली के लिये त्राहि त्राहि मची, गॉंवों में किसानों को दो दिन बाद दो घण्‍टे और शहरों में सिर्फ 3 घण्‍टे मिलती है बिजली

नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द''

यूं जर्रा जर्रा महताब हुआ, मेरा सजन तो आफताब हुआ, उनकी इस अदा का क्‍या कहिये कि जो बचा खुचा था वो भी सूपड़ा साफ हुआ ।

       बदले बदले से सरकार नजर आते हैं, जिनके कन्‍धों पर पग रख के पहुँचे एक ऊँचाई तलक, आज कहते हैं कि मैं आसमान हुआ ।

आसमां पे उड़ने वाले तेरी पतंग की डोर जिन हाथों में, जरा खौफ खा वरना मत कहना कि ये क्‍या कमाल हुआ ।

ये जर्रा धूल का, फांकोगे तो ऑंतें फुंक जायेगी, फेफडे चलनी हो जायेंगे, ठोकर मारोगे तो न कहना कि सिर पे सवार हुआ ।

कल तक जिस मिट्टी ने तुझे पुतला बना कर एक भगवान बना दिया, उस मिट्टी को ललकारेगा तो न कहना कि क्‍या सब्‍जबाग हुआ ।

तू भूल गया उपने जानो जॉं पर खेल खून के कतरे बहाने वालों को, मत कहना कि ये कतरा तो अब दरिया हुआ ।

ओ कान में तेल औ ऊंगली फंसा के सोने वाले, जिनकी नींद हराम हुयी फिर न कहना कि ये क्‍या कोहराम हुआ ।

जिद तेरी है इस वतन की मिट्टी को मिटाने की, तो इक जिद मेरी भी है इसे बचाने की, जब दो जिद टकरायें तो न कहना कि व्‍यर्थ संग्राम हुआ ।

हम तो खिलाड़ी हैं घर फूंक तमाशे वाले, तेरा चमन गर उजड़ा तो न कहना कि ये क्‍या वीरान हुआ ।

चम्‍बल के बेटों को शौक है मौत से टकराने का, तेरी वो बिसात कहॉं, गर मौत बन कर हम टूटें तो न कहना कि ये क्‍या जंजाल हुआ ।

कितना भी उँचा तू उठा अभी मेरे मुकाबिल नहीं पहुँचा, तुझसे छिनने लुटने को काफी है मैं नंगा ही सही, फिर न कहना कि ये क्‍या किस किस को बचाऊं क्‍या ये बवाल हुआ ।

दौलत और शोहरत के भ्रष्‍ट समन्‍दर में तैरने वाले, हम जो तूफां बन के तेरी किश्‍ती डुबोये तो न कहना कि ये क्‍या मंझधार हुआ ।

हसरत है गर तेरी दो दो हाथ की, मन मेरा भी है अब तुझये टकराने का , लगा जोर तू पूरा फिर न कहना कि तुझे कह कर नहीं मारा ।

यूं अब आही जा मुकाबिल मेरे, मैं हिन्‍दुस्‍तान तो तू पाकिस्‍तान सही, तेरी हसरत और मेरा मन भर जायेगा फिर न कहना कि मुकाबला ही कहॉं हुआ ।

क्‍या जरूरत कंस की रावण की औ किसी अन्‍य शैतान की, तू तो सबका नया अवतार हुआ ।

उस्‍ताद समझता है तो आ सामने, हो दो दो हाथ तुझसे यूं छुप छुप के लड़ता है तो भरम दोस्‍ती का होता है, आ दुश्‍मन की तरह टकरायें वरना फिर न कहना कि तेरा  तो कत्‍लेआम हुआ ।

 

कहने को संभागीय मुख्‍यालय है शहर मुरैना लेकिन बिजली कटोती के हाल इतने बदतर कि महज तीन घण्‍टे ही शहरवासीयों को 24 घण्‍टे के दरम्‍यां मिलती है बिजली, न कोई सुनने वाला न कोई निराकरण करने वाला यहॉं वम्‍बल संभाग का कमिश्‍नर और मुरैना जिला का कलेक्‍टर दोनो ही बैठते हैं लेकिन जनता की समस्‍याओं से पूरी तरह नावाकिफ ये दोनो अधिकारी अपनी अपनी धींगामस्‍ती में मस्‍त हैं । गॉंवों के हाल तो और भी बदतर हैं गॉंवों में रबी की फसल जब सिंचाई के लिये तरस रही है तब उन्‍हें दो दिन में एक बार यानि 60 घण्‍टे में महज दो घण्‍टे बिजली आपूर्ति की जा रही है, अब फर्जी सरकारी दावों की पोल खोलती नीचे किसानों के साथ गुजारी एक रात की दास्‍तां हम यथावत यहॉं दे रहे हैं हालांकि इसमें चम्‍बल की ठेठ देहाती भाषा में बातें कहीं गईं हैं और कुछ गाली गलौज की भाषा भी किसानों द्वारा प्रयोग की गयी है लेकिन बात तो थी उसे साहित्यिक और परिष्कृत रूप देकर हम नहीं चाहते थे कि बात की तासीर या ग्रामीणों के आक्रोश का इजहार कमतर हो जाये । सो लिहाजा जो सच है हम बेबाक यहॉं दे रहे हैं, हमने ग्राम और ग्रामीणों के नाम यहॉं जानबूझ कर प्रकाशित नहीं किये हैं हम नहीं चाहते कि वे किसी भी राजनीतिक या सरकारी या अफसरी कोपभाजन के वे भोले भाले निर्दोष लोग शिकार हों । वक्‍त पड़ने पर हम सारी वार्ता साबित करने में सक्षम व समर्थ हैं ।

अभी लगे हाथ बताता चलूं कि मुझे चम्‍बल के कई गॉंवो का एक साथ दौरा करने को मिला , मेरे बचपन के कुछ ग्रामीण मित्रों ने मुझसे रात को एक गॉंव में हुये चौपाल पर चौगोला (यह काव्‍य की ग्रामीण लोक विधा है ) सम्‍मेलन में बैठने का आग्रह किया और अपने विचार उन्‍हे बताने तथा उनके विचार जानने की विनयपूर्ण आमंत्रण दिया । मैं हालांकि काफी थकावट महसूस कर रहा था लेकिन ग्रामीण दोस्‍तों (भई मैं स्‍वयं भी ग्रामीण परिवेश का हूँ मेरा जन्‍म चम्‍बल के गॉंव में हुआ, वही पला बढ़ा और थोड़ी बहुत पढ़ाई लिखाई भी गॉंव में की, गाय भैंस चराने से लेकर, हल जोतने और सभी किसानी कार्यों का मुझे लम्‍बा मैंदानी अनुभव है ये दीगर बात है कि बाद में उच्‍च स्‍तर तथा प्रायमरी माध्‍यमिक और अन्‍य शिक्षा दीक्षा ग्‍वालियर, भिण्‍ड और भिलाई दुर्ग, मुरैना आदि जगहों पर हुयी ) पर मेरे गॉंव का नाता अभी तक कायम है, मेरी पैतृक जमीन जायदाद खेती बाड़ी अभी कायम है सो गॉंव से नाता भी बदस्‍तूर कायम है तथा पुरानी रजवाड़ी, फिर जागीरदारी, जमीन्‍दारी भी रही है सो सारे रिश्‍ते अभी तक मुकम्‍मल कायम हैं)

अब अगर इन सब ऐतिहासिक बातों के कायम रहते तोमर राजपूत इस देश के अभिन्‍न अंग होकर न्‍यायप्रिय, क्रोधवान एवं मर मिटने की कूबत से संपन्‍न होकर अन्‍याय व अत्‍याचार के खिलाफ आवाज बुलन्‍द करने में सबसे आगे हैं और बगावत कर बागी बनते हैं तो इसमें न तो तोमरों का दोष है और न मेरा, यह इस वंश का स्‍वाभाविक लक्षण है, वंशगत तेज है, वाणी में ओजस्विता वंशगत है तो अपनी ऑंख के सामने अत्‍याचार देख कर ऑंखे बन्‍द करना तो किसी भी राजपूत के स्‍वभाव में नहीं होता किन्‍तु तोमरों को यह गुण विशिष्‍ट व प्रचुर रूप से मिला है, यही एक वजह है कि चम्‍बल में बगावत होती आयी है और बागी पैदा होते आये हैं , जब तलक अत्‍याचार, अन्‍याय और सरकार का अनसुनापन जारी रहेगा तब तक चम्‍बल में बागी पैदा होते रहेंगे इसमें कोई संशय नहीं है ।

अब अगर

सच कहना अगर बगावत है, तो समझो हम भी बागी है

यदा यदा हि धर्मस्‍य, तदात्‍मानं सृजाम्‍यहम् परित्राणाय साधुनां विनाशाय च दुष्‍कृताम, धर्म संस्‍थापनार्थाय संभवामि युगे युगे ।।

(इसके अलावा देखें श्‍लोक संख्‍या 31 अध्‍याय 2, 38 अध्‍याय 2 तथा 43 अध्‍याय 18 श्रीमद्भगवद्गीता)  

गॉंव के किसानों के बीच रात को जब चौपाल पर चौगोला मण्‍डली जमी तो कई किस्‍से भोले भाले ग्रामीणों ने अपने ग्रामीण अंदाज में बता डाले मुझे कई चीजें जानकर हैरत हुयी और विचार करने पर मजबूर हो गया मसलन सुनिये उस रात की बातों के चन्‍द अंश, ऊपर लिखी शेर और मुक्‍तक नामक कविता भी मुझे एक ग्रामीण कवि ने सुनाई उनका नाम दिनकर सिंह तोमर था और वे सिंहोनयां के प्रतिष्ठित जमीन्‍दार परिवार (पूर्व सरपंच परिवार ) से ताल्‍लुक रखते हैं ।

'' काये आजकल्लि तिहाई सरकार का रहि है'' कछु फायदा तो दीख नाने रहो उल्‍टी मंहगाई बढि़ति जाय रही है''

दूसरे ने कहा कि सरकार का करेगी , चुनाव में खच्‍च करो है एक एक नेता कूं चुनाव लड़ायवे दो दो करोड़ रूपया पार्टीयन ने अपने अपने प्रत्‍याशीयन को दये हते, अब वा पैसा ए निकार रही है, शक्‍कर मंहगी, दार (दाल) मंहगी, साग (सब्‍जी) मंहगी जे सब पैसा वापस काढ़वे (निकालने) के इंतजाम हैं ।

वे फिर बोले तो ''काये तो जि सिबराजु काये ना कछ़ु कर रहो''

दूसरे ने कहा कर तो रहो है, बनियन की शक्‍कर पकरि लई, जब पकरी तब बातें पहले तऊ सस्‍ती हती बाने तब ते पकरी है तईं और जादा मंहगी करवाय दई । पकरीयई जईं के लईं हती ताते दाम और जादा बढि़ जाये और बनिया कछू कमाय लें, बनियन ने बऊये तो चन्‍दा दओ होगो सो कढ़वावेगो के नहीं । और फिर जा नरिन्‍दा कोऊं तों बनियन ने वोट दये हते सूनी है कि बनियन को भारी कर्रो चेला है, कमाई करवे वारे सिग कमाऊ पूत अधिकारी वाके चेला हैं, वाये जनता फनता ते कछु मतलब फतलब नानें , जब आवतु है तो नौटंकी सी करिकें चलो जातु है ।

बीच में एक और ग्रामीण टिप्‍पणी करता है कि हओ जोईं है सारो बातन ते करदे खुसी, मोंह (मुंह से) सो नहीं लगन दे भुसी (भूसा)

पहले वाले सज्‍जन फिर बोले पनहियन लायक है, सारे की जमान्‍त जप्‍त होगी, देखिये ये किस्‍सा उस जगह का है जो भाजपा के बरसों पुराने गढ़ रहे हैं और तोमर राजपूतों के दबदबे वाले ठीये हैं ।

चर्चा आगे बढ़ती है तब तक एक सज्‍जन हुक्‍का सुलगा लाते हैं, एक अन्‍य किसान बोलता है मार डारे सारेन ने, बिजली हति नानें , नहर आय नाने रही, खेत सूखि चले, अबकी में तो गेहूँ सरसो को कोऊ हिल्‍लो नानें । वो तो वोट ले कें दुबक के भजि गयो , अब गामन तन कों आवतु ऊ नानें । भई ते भजि जागो कभऊं कहेगो स्‍टेडियम बनवावेगो कभऊं कहेगो के अण्‍डरब्रिज बनवावेगो । जा मूसरसेटी ये जे पूछो के अम्‍बाह में ठौर कहॉं धरो है सो बनवावेगो स्‍टेडियम ।

दूसरा किसान तुरूप का पत्‍ता फेंकता है, बनवावेगो तिहाये हमाये खेत लेकें, बाने सिग ठाकुर नेता तो जिले ते खतम कर दये, कछू ठाकुर एनकाउण्‍टरनि में मरवाय डारे, अब बचे खुचेन के खेतन (खेतों को) लीलें (लीलना) चाहतु है ।

दूसरा किसान तड़ाक से बोलता है आवन देओ सारे ऐ घाट उड़ाय देंगे, आवेगो तो झईं अबकी औंधी सीधी दे तो डार लेओ सारें कों । और इतेक देओ के गैल भूल जाये ।

एक और नौजवान बीच में बोलता है जा सारे में तो दस दे और एक गिने ।

पर‍ि जे केन्‍द्र की सरकार का करि रई है जा सारे के झां तो छापो परनो चहीयें, एक वा मिसरा के झां जे सारे दोऊ बदमास हैं, एक तो पानी पी गयो पूरो फिर बिजली लील गयो, हमनि सुनी है कि इंजीनियर कालेज सोऊ चलाय रहो है, बड़ भारी कमाई करी है, दोऊ जने अरबन रूपय्यन के मालिक हैं गये हैं । छापो डरवाय दे केन्‍द्र वारें सोईं नप जागें दोऊ फीता लगाय के , के लला ला बताया कितेक कितेक कमाये हैं तैंने सारेन के लाकर होगें, करोड़न के माल कढ़ेंगे ।

दूसरा किसान बोलता है अये जिनके तो बिदेसन में खाते होंगे । अफसर बन गये जिनके राज में, चपरासीन के बंगला तन गये मोबाइल ने बतराउठे, कार ले ले कें चलाय रहे हैं ।

अब एकदम सब मुझसे मुखातिब होते हैं काय रे तू कैसो चुप्‍प बैठो है, कछू बोल्‍तु काये ना ।

मैंने कहा अब तुमई सिग कछु कहिवे चिपटे हो अब हम का कहें । हम तो जे कहि रहे हैं चुप्‍प रहू, पुरानी कहावत है कि ''रहिमन चुप है बैठिये देखि दिनन को फेर'' सो भईया हम तो चुप्‍प है , पर तुम जे सब बातें कहि रहे हो जे सब गैर कानूनी हैं अगर काऊये पतो लग गईं तो सिगते पहले तिहाओ एनकाउण्‍टर करवाय डारेगो ।

एक किसान गुस्‍से में खौल जाता है, अये तू तो कहेगो ही, तैंनेंई वाये वोट देवेके लईं कही हती सो अब रोय रहे हैं, दो दिना बाद बिजली आय रही है दो घण्‍टा के काजें हमनि पूछि हमनि पे का बीत रही हैं । जा जाय के कहि दीयो वाते हमाओ करवाय दे एनकाउण्‍टर, कटवाय दे मूसर । जाते तो रूस्‍तम तऊ ठीक हतो, भलेऊं गूजर हतो, सुनि तऊ लेतो भलेऊं कछू करतु नहीं हतो । जा तू हमनि फांसी चढ़वाय दीयो । बई बरेह के पीपरा पे ।

मैंने बात संभालते हुये कहा कि भई जे सब बातें गुस्‍से से नहीं ठण्‍डे दिमाग से भी तो हल हो सकतीं हैं, अब जो बिगड़ गया सो बिगड़ गया, आगे ठीक कर लेओ, आगें सो वाय वोट मत दीओ ।

दूसरा किसान और ज्‍यादा आक्राशित हो जाता है , का वोट मत दीओ बुआ वो कलेक्‍टर भ्रष्‍ट बैठो है, काऊये वोट दे अईयो पेटी खुलेगी तो बई के ई वोट कढ़वावेगो । सारे ने ठाकुरनि की तो सिगई सीट रिजरब कर दईं हैं, लेउ सारे हो कैसे लरोगे चुनाव । मैंने कहा कि भई अभी तो नगरपालिका के आरक्षण की प्रक्रिया हुयी है, ग्राम पंचायत की तो बाद में होगी, अभी कैसे कह सकते हो कि ठाकुरों की सीटें रिजर्व कर दी जायेंगी........

लगे हाथ मेरी बात पूरी होने से पहले ही किसान उखड़ता हुआ बोला कि अये लला हमनि सिग पतो है हमऊं नेकाध राजनीति जान्त हैं । नगरपालिका में तहॉं हरिजन हतई नाने ते सीटें हरिजन कर दई हैं , सारे ठाकुर बामन तो अब पारसद अध्‍यक्ष कितऊं बनई नानें सकतई, वो अपईं गैल के काटें झार रहो है । वाने सिग ठाकुर बामननि की गैल बन्‍द कर दईं हैं और देखि लीयो हमऊं चैलेन्‍ज ते कहि रहे हैं, सारो पंचायतिन में ऊ जिई करेगो । सिग ठाकुर बामननि ए घर बैठारेगो । और तऊ एकाध कितऊं ते लरेगो तो सरकार बाई की है लबरई ते मशीनन में तो और पेटीन में तो बई के वोट कढ़ेंगे ।

मैंने आगे बहस उचित नहीं समझी और नहंद आने का बहाना करके खिसक कर अपने पलंग पर जा लेटा ।

लेकिन ग्रामीणों की उन बातों ने मुझे झिझोड़ कर रख दिया । उनकी समझ और तर्कों के आगे मैं खुद को काफी बौना महसूस कर रहा था । 

मंगलवार, नवंबर 10, 2009

नगर पालिका भिण्ड का सिटी डेब्ल्पमेंट प्लान तैयार होगा , जिला पंचायत भिण्ड के सभाकक्ष में 13 को कार्यशाला का आयोजन

नगर पालिका भिण्ड का सिटी डेब्ल्पमेंट प्लान तैयार होगा , जिला पंचायत भिण्ड के सभाकक्ष में 13 को कार्यशाला का आयोजन

भिण्ड 10 नवम्बर 2009

      अनुविभागीय अधिकारी भिण्ड डीआर कुर्रे ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र भिण्ड के अन्तर्गत शहरीय विकास कार्य योजना तैयार की जावेगी। इसके लिये शासन द्वारा एम/एस इन्टर कान्टीनेनटल कन्सलटेन्ट एवं टैक्नोमेंट पीव्हीटीएलटीडी नई दिल्ली को अधिकृत किया गया है।

 उक्त कार्य योजना तैयार करने हेतु भिण्ड शहर के विकास से संबंधित आवश्यक सुझाव प्राप्त किये जाएगें जिसके लिये जिला पंचायत भिण्ड के सभाकक्ष में शुक्रवार 13 नवम्बर को अपरान्ह 12 बजे से स्वागतम कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यशाला में इच्छुक समस्त व्यक्ति अपने बहुमूल्य सुझाव दे सकेगें। जिला प्रशासन द्वारा भिण्ड शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के व्यक्तियों, मीडिया प्रतिनिधियों सहित आम लोगों से कार्यशाला में उपस्थित होकर सुझाव देने की अपील की गई है। 

 

मेहगांव में 11 से 13 तक 15 ग्रामों में लाडली रथ का भ्रमण

मेहगांव में 11 से 13 तक 15 ग्रामों में लाडली रथ का भ्रमण

भिण्ड 10 नवम्बर 2009

      लाडली रथ 11 नवम्बर को विजयपुरा, गढी, मौरोली, मेघपुरा, अजनौदा, 12 नवम्बर को सोनी, सेंथरी, हीरापुरा, सुनारपुरा, दोनियापुरा तथा 13 नवम्बर को खेरिया थापक, भूतपुरा, जीसतपुरा तथा जौधापुरा का भ्रमण करेगा। उल्लेखनीय है कि 3 दिसम्बर तक चलने वाले मासिक अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की लाडली लक्ष्मी योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है 4 नवम्बर से शुरू हुये इस अभियान के तहत भिण्ड जिले में 10 नवम्बर तक प्रतिदिन 5 ग्रामों सहित कुल 35 ग्रामों में लाडली रथ द्वारा भ्रमण किया जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई।

अटेर में 14 से 18 तक प्रचार रथ का भ्रमण

      लाडली रथ 14 नवम्बर को अटेर से प्रारंभ, घिनौची, कदौरा, तरसोखर तथा गढेर, 15 नवम्बर को उदोतगढ, तलियापुरा, खडीत, खडेरी, शुक्लपुरा, 16 नवम्बर को कोषड, बिजोरा, चिलोंगा, किशूपुरा, सुरपुरा, 17 नवम्बर को गढा, बडेरी, चाचर, रानीपुरा, बडापुरा तथा 18 नवम्बर को पुर लावन, गोपालपुरा, नायब एवं पिडौरा का भ्रमण करेगा।

 

सोमवार, नवंबर 09, 2009

राज श्री प्रोडक्‍शन्‍स ने कामेडी कान्‍टेस्‍ट में कलाकारों से अभिरूचियां आमंत्रित की

राज श्री प्रोडक्‍शन्‍स ने कामेडी कान्‍टेस्‍ट में कलाकारों से अभिरूचियां आमंत्रित की

हमें खेद है मुरैना मध्‍यप्रदेश में चल रही भारी बिजली कटौती के कारण इस समाचार के प्रकाशन में विलम्‍ब हुआ है, फेलुअर विद्युत सप्‍लाई सही होने तक फोटो व समाचार समय पर हम अपडेट नहीं कर सकेंगे, इसके लिये हम क्षमाप्रार्थी हैं, कृपया अपडेट के लिये हमें ई मेल, जवाबी मेल या टिप्‍पणीयां न भेजें बिजली कटौती और कई अन्‍य कारणों से हम समय पर अपडेट नहीं दे पा रहे हैं इस सम्‍बन्‍ध में हम अलग से स्‍पष्‍टीकरण व अपनी मजबूरीयों का अलग से शीघ्र ही समाचार दे रहे हैं नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द'' प्रधान संपादक ग्‍वालियर टाइम्‍स समूह 

 

Comedy Contest!!

Comedy Contest!!

 

Hi Friends,

Rajshri Media (P) Limited has come up with Duniya Ko Hasao Comedy Contest. All you have to do is shoot a funny video of yourself or your surroundings. Feel free to shoot the way you like - video camera, mobile phone, webcam anything and upload it on Rajshri.com. You can also send us a DVD.

Please visit http://www.rajshri.com/duniyakohasao for more information.

The winner gets an opportunity to act in a Rajshri feature film or TV show.

So who knows you might become a star and all you have to do is to make us laugh!

Watch http://www.youtube.com/watch?v=55eW8dfxuHM

Happy Viewing!

Rajshri Team

 

9 नवम्बर को मनेगा विधिक सहायता दिवस

9 नवम्बर को मनेगा विधिक सहायता दिवस

हमें खेद है मुरैना मध्‍यप्रदेश में चल रही भारी बिजली कटौती के कारण इस समाचार के प्रकाशन में विलम्‍ब हुआ है, फेलुअर विद्युत सप्‍लाई सही होने तक फोटो व समाचार समय पर हम अपडेट नहीं कर सकेंगे, इसके लिये हम क्षमाप्रार्थी हैं, कृपया अपडेट के लिये हमें ई मेल, जवाबी मेल या टिप्‍पणीयां न भेजें बिजली कटौती और कई अन्‍य कारणों से हम समय पर अपडेट नहीं दे पा रहे हैं इस सम्‍बन्‍ध में हम अलग से स्‍पष्‍टीकरण व अपनी मजबूरीयों का अलग से शीघ्र ही समाचार दे रहे हैं नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द'' प्रधान संपादक  

भिण्ड 7 नवम्बर 2009

      राज्य विधिक सेवा प्राधिकारण भोपाल के निर्देशानुसार 9 नवम्बर को अधिवक्ता भिण्ड के सभाकक्ष में दौपहर 2 बजे से विधिक सहायता दिवस के रूप में मनाया जावेगा। विधिक सहायता दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण हरिश्चन्द्र शर्मा करेगें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड के सचिव एवं रजिस्ट्रार आरके वर्मा ने बताया कि विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आम लोगों को सुविधा एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी जावेगी। विधिक सेवा के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को शासकीय मंशानुरूप न्याय दिलाने  मुहैया कराई जाती है।

      उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर से लेकर तहसील स्तर तक विधिक सहायता के संबंध में लोक अदालत नियमित रूप से स्थापित है। जिनके माध्यम से जरूरत मंदों को न्याय उपलब्ध कराया जाता है।