शुक्रवार, फ़रवरी 05, 2010

जनपद पंचायत लहार के निर्वाचित सरपंच

जनपद पंचायत लहार के निर्वाचित सरपंच

भिण्ड 4 फरवरी 2010

       पंचायत आम निर्वाचन के लिए 3 फरवरी को पंच एवं सरपंच पदों के निर्वाचन के लिए शुरू हुई सारणीकरण के पश्चात नवनिर्वाचित अभ्यर्थियों को रिटर्निग अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिये गये। जनपद पंचायत लहार में ग्राम पंचायत असवार से भारत, रहावली उवारी से बालादीन, रोहानी जागीर से मुन्ना, बेशपुरा से जैयवी रामभरोसे, भरोरन से पुष्पादेवी, मढोरी से नंदराम बघेल, चांदा से राजावेटी, बिजपुरा से संगीता, चंदावली से मीरा, मेहरा बुजुर्ग से सुरेन्द्र शर्मा, लालपुरा से परताप, लोटमपुरा से मानकुअर, निसार से प्रभादेवी, अखदेवा से सुधा, रूरई से गुलाब सिंह, जेतपुरा (असवार)रमेश, सोसरा से रचनादेवी, बरेही से कल्पना, हरपुरा गुडीदेवी कुशवाह, फरदुआ से मुन्नी, लिलवारी उर्मिला, टोला से रामदेवी, गिरवासा मोहरसिंह, बरहा से गुड्डी, गेथरी से शांतिदेवी, गांगेपुरा से रामनारायन, बरथरा से शिवराज सिंह, खूजा से बृम्हादेवी, खुरथर से राजेश सिंह, सायपुरा नम्बर 2 से गीतादेवी, बिजपुर से रामबिहारी, बमनपुरा से राजपाल सिंह, जाखोली शिशुपाल सिंह, डडुआ से कल्पना सिंह, अम्हा से लक्ष्मीनारायण, अधियारी नम्बर2 से रणजीत सिंह, बडागांव नम्बर 2 से कृष्णकांती, मिहोनी से बिमलारानी, बरौआ से सतेन्द्र सिंह, नरोल से रामश्री, मुरावली से नीलम, परेछा से राजकुमारी, अरूसी से भगवान सिंह, छिपावली नम्बर 2 से सुधा, रावतपुरा खुर्द से गीतादेवी, सलैया से विद्यादेवी, टिमावली से बेबी, ररी से रामबती, बारहेट से मिहीलाल, काथा से कलावती, जगनपुरा से राजेन्द्र सिंह, छिदी से विमला, सुन्दरपुरा से बृजोले, ककोरा से ब्रजेन्द्र सिंह, रावतपुरा सानी से महेन्द्र प्रताप सिंह, लपवाहा से ममता देवी, सिकरी जागरी से रघुनाथ, श्यामपुरा से उमाकांत, धौनपुरा से सुरेश सिंह, दौहर से सुखराम, अजनार से करन सिंह, जमुहा से मुन्नालाल शुक्ला, महुआ से रणविजय सिंह, एवं तेजपुरा से बीरेन्द्र सिंह नवनिर्वाचित हुये।

 

दीनपुरा में आज सूचना सह विधिक शिविर एवं प्रदर्शनी का आयोजन, लोगों से उपस्थित होने की अपील

दीनपुरा में आज सूचना सह विधिक शिविर एवं प्रदर्शनी का आयोजन, लोगों से उपस्थित होने की अपील

भिण्ड 4 फरवरी 2010

       जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहम्मद अरसद ने बताया कि समाज के कमजोर तबकों को विधिक सेवा लाभ दिलाने और उन्हें जागरूक बनाने के साथ साथ प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ग्राम दीनपुरा स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय प्रांगण मे शुक्रवार 5 फरवरी को अपरान्ह 2 बजे से सूचना सह विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया है। इसके अलावा जिला जनसम्पर्क कार्यालय भिण्ड द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा समाज के सर्वहारा वर्गो के लिए शुरू की गई विभागीय कल्याणकारी प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। ग्रामीणों से शिविर मे में उपस्थित होकर लाभ होने की अपील की गई है।

 

पल्स पोलियों प्रचार रैली 6 को भिण्ड शहर वासियों को जागरूक करेगें एनसीसी केडेट एवं छात्र

पल्स पोलियों प्रचार रैली 6 को भिण्ड शहर वासियों को जागरूक करेगें एनसीसी केडेट एवं छात्र

भिण्ड 4 फरवरी 2010

       7 फरवर  ो आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पालियो अभियान के द्वितीय चरण को भिण्ड जिले में सफल बनाने के लिये 6 फरवरी को प्रात: 9 बजे से शैक्षणिक संस्थानों के छात्र,छात्राओं की प्रचार-प्रसार रैली निकाली जाऐगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले में संचालित शालाओं के प्राचार्य से वातावरण निर्माण के लिये छात्र-छात्राओं की रैली निकालने का आग्रह किया है। अभियान में 0-5 उम्र के सौ फीसदी बच्चों को पोलियो नाशक दवा पिलाई  जाऐगी ।

       इसी तरह जिला मुख्यालय भिण्ड पर 6 फरवरी को एक विशाल रैली निकाली जाऐगी यह रैली जिला चिकित्सालय से प्रारंभ होकर गांधी चौराहे से एन सी सी कार्यालय  भिण्ड के प्रांगण में सम्पन्न होगी । कमाण्डेट एन.सी.सी. कार्यालय भिण्ड को सहयोग करने की अपील मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ध्दारा की गई है ।

 

इस माह में परिवार कल्याण के 62 शिविरों का आयोजन विशेषज्ञ चिकित्सक करेगे आपरेशन

इस माह में परिवार कल्याण के 62 शिविरों का आयोजन विशेषज्ञ चिकित्सक करेगे आपरेशन

भिण्ड 4 फरवरी 2010

       जारी फरवरी माह में भिण्ड जिले में परिवार कल्याण नियोजन के 62 शिविर आयोजित होगे। जिसमें एक फरवरी से 4 फरवरी तक गोहद ऊमरी मिहोना, अमायन, दबोह, आलमपुर, मौ, फूफ, में 8 शिविर आयोजित किये जा चुके है इन शिविरों में विशेषज्ञ सर्जन चिकित्सक द्वारा अपनी सेवाए दी जा रही है। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड ने बताया कि 5 फरवरी को रौन, मेहगांव एवं लहार, 6 को पिथनपुरा, गोरमी, गोहद एवं एनो, 8 गोहद एवं ऊमरी, 10 को दबोह, आलमपुर, अमायन,मिहोना और मालनपुर, 11 को मौ और फूफ, 12 को रौन, मेहगांव एवं लहार, 13 को ऐतहार, गोरमी, गोहद, एवं गुहीसर, 14 को प्रतापपुरा, 15 को गोहद एवं ऊमरी, 17 को मिहोना, अमायन, दबोह, एवं आलमपुर, 19 को रौन, मेहगांव एवं लहार, 20 को पिथनपुरा, गोरमी, गोहद एवं ऐनो, 21 को मछण्ड, 22 को गोहद एवं ऊमरी, 24 को मिहोना, अमायन, दबोह, आलमपुर और मालनपुर, 25 को मौ एवं फूफ, 26 को रौन, मेहगांव, एवं लहार, 27 ऐतहार, गोरमी, एवं गोहद तथा 28 फरवरी को प्रतापपुरा में परिवार कल्याण शिविर आयोजित किये गये है। इसके अलावा जिला चिकित्सालय भिण्ड में प्रतिदिन परिवार कल्याण शिविर आयोजित किये जा रहे है।  

 

बुधवार, फ़रवरी 03, 2010

गरीबों के लिए क्रियान्वित योजना में दक्षता एवं संवेदना प्रदर्शित हो-मुख्यमंत्री

गरीबों के लिए क्रियान्वित योजना में दक्षता एवं संवेदना प्रदर्शित हो-मुख्यमंत्री

कल्याणकारी योजना के क्रियान्वयन पर कोताही बर्दाश्त नही, समाधान ऑन लाईन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश

भिण्ड 2 फरवरी 2010

      मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि प्रदेश में गरीबों के कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं के क्रियान्वयन में मैदानी अमला दक्षता एवं संवेदना प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि गरीबों के उत्थान के लिए प्रशासनिक महकमे से जुडे अधिकारी तत्परता दिखलाए और वास्तविक लोगों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाए। श्री चौहान ने मंगलवार को समाधान ऑन लाईन कार्यक्रम में कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए उक्त निर्देश दिए गए।

      मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के कमजोर एवं गरीब तबकों का जीवन स्तर उठाने के लिए शुरू की गई योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी कीमत पर कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के भ्रमण पर वे स्वयं लोगों से योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी लेगें और शिथिलता पाए जाने पर संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करेगें। समाधान ऑन लाईन कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री ने रतलाम, उज्जैन, कटनी, भोपाल, शाजापुर, छतरपुर, रीवा, नर्सिगपुर, शिवपुरी, और टीकमगण जिले के आवेदकों से प्राप्त शिकायतों का कलेक्टर से किये गये निराकरण की जानकारी ली और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

समाज को सरकार के साथ खडा करने का रचनात्मक अभियान है मध्यप्रदेश बनाओं यात्रा

      मुख्यमंत्री श्री शिविराज सिंह चौहान ने समाधान ऑन लाईन कार्यक्रम की समीक्षा में कहा कि मध्यप्रदेश बनाओं यात्रा समाज को सरकार के साथ खडा करने का एक रचनात्मक अभियान है। यह अभियान सामाजिक हितो से जुडे विभिन्न मुद्दे को जन आंदोलन बनाने के लिए सक्रिय सहयोग देने हेतु शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि आओं बनाए अपना मध्यप्रदेश अभियान में प्रत्येक नागरिक को, प्रेरित करना होगा इसके लिए जिला प्रशासन लोगों को संकल्प दिलाने के लिए प्रेरित करना होगा। जिससे प्रदेश को बेहतर बनाने में नागरिक अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सके। उन्होंने बताया कि आओं बनाए अपना मध्यप्रदेश अभियान में खेती को लाभ का धंन्धा बनाने, निवेश में वृद्वि करने, अंधोसरंचना का विकास करने, ग्राम में समग्र स्वच्छता पूर्ण शिक्षा एवं पूर्ण स्वास्थ, महिला सशक्तिकरण, सुशासन और सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने से जुडी गतिविधियाँ सहभागिता के आधार पर शुरू की जाएगी। इसके अलावा जल सवर्द्वन के लिए ग्राम में कौन कौन सी स्थाई स्वरूप की इकाईयॉ बनाई जा सकती है तथा उर्जा बचाओं अभियान के तहत किस प्रकार विधुत की बचत की जा सकती है। ग्राम कैसे नशे से मुक्त हो से संबंधित गतिविधियाँ चलाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आओं बनाए अपना मध्यप्रदेश अभियान में शिथिलता नही बरते। उन्होंने बताया कि वे उक्त अभियान में प्रत्येक सप्ताह प्रदेश के विभिन्न जिलो में भ्रमण कर जनता को सहयोग देने के लिए जागरूक बनाएगें और शैक्षणिक संस्थाओं, चिकित्सालाओं सहित ग्रामीण अंचलों का भ्रमण कर लोगों को ग्राम को स्वच्छ बनाए रखने के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करेगें। उन्होंने निर्देश दिए कि कलेक्टर आओं बनाए मध्यप्रदेश अभियान में जनता को प्रेरित करने के लिए स्थानीय स्तर पर कार्य योजना बनाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान को गति देने के लिए प्रत्येक ग्राम में स्वयं सेवकों एवं सेवाभावी लोगों के दल गठित किये जाए। दल के सदस्य ग्रामों में जाकर लोगों को ग्राम को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करें और उनसे संकल्प पत्र भरवाए। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर आओं बनाए अपना मध्यप्रदेश यात्रा अभियान में पूरे समाज को जागरूकता खडा करने के लिए कार्य योजना तैयार करते हुये रचनात्मक कार्य शुरू करें। 

 

पंचायत चुनाव में दिये गये सहयोग पर आभार प्रकट

पंचायत चुनाव में दिये गये सहयोग पर आभार प्रकट

भिण्ड 2 फरवरी 2010

      त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया को भिण्ड जिले में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए दिये गये सहयोग पर जिला प्रशासन द्वारा आभार प्रकट किया गया है। अपर कलेक्टर छोटे सिंह ने चुनाव कार्य सम्पन्न कराने में लगे जिला एवं पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आम लोगों द्वारा दिये गये सक्रिय सहयोग के लिए आभार प्रकट किया है।

 

5 वर्ष उम्र के बच्चों को बूथ पर दवा पिलाने की अपील

5 वर्ष उम्र के बच्चों को बूथ पर दवा पिलाने की अपील

भिण्ड 2 फरवरी 2010

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड एनसी गुप्ता ने बताया कि भिण्ड जिले के माता-पिता से अपील करते हुये कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान के तहत 7 फरवरी रविवार को 0 से 5 वर्ष तक के उम्र के सभी बच्चों को बूथ पर पोलियों की दवा पिलाए ताकि 5 वर्ष तक उम्र का कोई भी बच्चा पोलियों से पीडित न हो सके। इस अभियान में भिण्ड जिले में साढे तीन लाख से अधिक बच्चों को पोलियों खुराक पिलाने का लक्ष्य है। जिले में 2599 बूथ पर पोलियों खुराक पिलाने की व्यवस्था की गई है। इस अभियान के तहत ए श्रेणी के 37 बी श्रेणी के 2460 तथा 92 ट्रांजिट बूथ बनाए गये है। अभियान में 5488 कर्मचारी तैनात किये गये है तथा 274 सुपर वाईजर तैनात किये गये है।

 

वन्य प्राणियों की गणना 10 फरवरी से

वन्य प्राणियों की गणना  10 फरवरी से

भिण्ड 2 फरवरी 2010

      वन मण्डला अधिकारी सामान्य वन मण्डल भिण्ड द्वारा जानकारी में बताया गया कि वन मण्डल कार्यालय भिण्ड में वन्य प्राणियों की गणना का 6 दिवसीय कार्यक्रम 10 से 16 फरवरी तक आयोजित होगा। इच्छुक व्यक्ति स्वयं के व्यय पर उक्त गणना कार्यक्रम में भाग ले सकेगें। ऐसे व्यक्तियों को वन मण्डल कार्यालय भिण्ड में पंजीयन कराना होगा।

 

870 पंच एवं 432 सरपंच के निर्वाचन परिणाम की घोषणा आज

870 पंच एवं 432 सरपंच के निर्वाचन परिणाम की घोषणा आज

सारणीकरण कार्य भी आज

भिण्ड 2 जनवरी 2010

      त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन की घोषणा के क्रम में 3 फरवरी को पंच एवं सरपंच पद के निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसीदिन सारणीकरण का कार्य भी होगा। भिण्ड जिले में 870 पंच और 432 सरपंच के निर्वाचन की घोषणा की जाएगी। पंच पद के लिए विकास खण्ड भिण्ड में 136, अटेर में 169, मेहगांव में 183, गोहद में 141, लहार में 105, तथा रौन में 136 अभ्यर्थियों के निर्वाचन की घोषणा की जाएगी। इसी तरह सरपंच पद के निर्वाचन की घोषणा के क्रम में विकास खण्ड के 60 अटेर के 87, मेहगांव के 98, गोहद के 86, लहार के 61 तथा रौन ब्लॉक के 40 सरपंचों के निर्वाचन की घोषणा की जाएगी।

 

मंगलवार, फ़रवरी 02, 2010

आओ अपना मध्यप्रदेश सवांरें - राकेश अचल

आओ अपना मध्यप्रदेश सवांरें

राकेश अचल

 

आओ अपना मध्यप्रदेश सवांरें

इसके ऊपर अपना सब-कुछ वारें

 

इस प्रदेश पर प्रकृति दयालु रही है

यहाँ नर्मदा कल-कल क्र बहती है

यह प्रदेश है जहां विपुल वन-धन है

धरा यहाँ की रत्न उगल देती है.

 

पंचवटी की कृपा यहाँ सदियों से

होती हैं अमृत की रोज फुहारें

आओ अपना मध्यप्रदेश सवारें .....

 

तन क्र खड़ी हुई पर्वत मालाएं

गीत वीरता के नित-नूतन गायें

पोर-पोर मै यहाँ बसी समरसता

पूजी जाती यहाँ राजमाताये

 

दीपक राग यही पर आकर जन्मे

यहीं रची जाती है सब मल्हारें

आओ  अपना मध्यप्रदेश सवारें

 

पीले सोने की खदान चम्बल है

स्वाभिमान ही इस धरती का बल है

सहा नही अन्याय हो गए बागी

सीमाओं का रच्छक ये अंचल है

 

पहनाये प्रदेश को चूनर धानी

इस  धरती पर मिलकर स्वर्ग उतारें

आओ अपना मध्यप्रदेश सवारें

जय  मध्यप्रदेश....जय भारत देश ...

 

राकेश अचल

एफ़ १० न्यू पार्क होटल ,पडाव,ग्वालियर ०९८२६२१७७९५