भिंड ( दबोह ) 09 अक्टूबर , ग्वालियर टाइम्स । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज तक टेस्ट हेतु भेजो गए प्रकरण 24027 है। रिपोर्ट प्राप्त 23684 इसमें 1890 पॉजिटिव, ठीक हुए व्यक्ति 1394 और 482 की रिपोर्ट आना बाकी है। 41 मृत्यु हुई है।
शुक्रवार, अक्टूबर 09, 2020
विधानसभा उप निर्वाचन हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त
भिंड 09 अक्टूबर , ग्वालियर टाइम्स । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा उप निर्वाचन 2020 के लिए
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने थानावार
सेक्टर मजिस्ट्रेटो की नियुक्ति की गई है।
नियुक्त किए गए सेक्टर
मजिस्ट्रेटो में विधानसभा क्षेत्र 12-मेहगांव के थाना पावई व बरोही के लिए
नायब तहसीलदार भिण्ड श्री अरविन्द शर्मा, रौन के लिए तहसीलदार रौन श्री
महेन्द्र गुप्ता, मेहगांव हेतु तहसीलदार मेहगांव श्री आरएन खरे, बरासो के
लिए नायब तहसीलदार मेहगांव श्री अभिषेक गौतम, अमायन के लिए नायब तहसीलदार
श्री रंजीत सिंह कुशवाह, भारौली के लिए नायब तहसीलदार भिण्ड श्री प्रमोद
गर्ग एवं गोरमी हेतु नायब तहसीलदार गोरमी श्री शिवदत्त कटारे को सेक्टर
मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
इसीप्रकार विधानसभा क्षेत्र
13-गोहद (अजा) के थाना क्षेत्र गोहद एवं गोहद चौराहा के लिए तहसीलदार गोहद
श्री रामजीलाल वर्मा, मौ हेतु नायब तहसीलदार मौ श्री अमित दुबे, एण्डोरी के
लिए श्री नायब तहसीलदार गोहद श्री निशिकांत जैन एवं थाना क्षेत्र मालनपुर
के लिए नायब तहसीलदार गोहद सुश्री शिल्पा सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट
नियुक्त किया गया है। नियुक्त किए गए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट संबंधित थाना
क्षेत्रान्तर्गत अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।
विधानसभा स्तरीय प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी मेहगांव/ गोहद
होंगे। जिला स्तर पर प्रभारी अधिकारी अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार चांदिल
रहेंगे।
शनिवार एवं रविवार को अवकाश के कारण नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नही किए जायेंगे
भिंड 09 अक्टूबर , ग्वालियर टाइम्स । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि शनिवार 10 अक्टूबर एवं रविवार 11 अक्टूबर 2020 को अवकाश होने के कारण इन दिवसों में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नही किए जायेंगे। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का सिलसिला 9 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 16 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक अवकाश के दिनो को छोड़कर चलेगा। नाम निर्देशन पत्र कलेक्ट्रेट भवन में लिये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 12-मेहगांव के लिए एडीएम न्यायालय कोर्ट में, 13-गोहद (अजा) के लिए कलेक्टर न्यायालय कोर्ट भिण्ड में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जायेंगे।
कलेक्टर रावत ने 10 कंटेनमेंट जोन को किया मुक्त
भिण्ड 09 अक्टूबर , ग्वालियर टाइम्स । संचालनालय स्वास्थ्य सेवाऐं म.प्र.भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री
वीरेन्द्र सिंह रावत द्वारा वार्ड क्र.1 रानी का ताल, वार्ड क्र.13 हाउसिंग
कॉलोनी, वार्ड क्र.15 फूपकला, ग्राम जवाहरपुरा डिडी भिण्ड, ग्राम कीरतपुरा
गोहद, वार्ड क्र.15 पचपेडा, ग्राम चिरूली लहार, ग्राम अकलोनी एवं वार्ड
क्र.12 गोरमी को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।
मुख्य
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड ने बताया कि कंटेनमेंट एरिया वार्ड
क्र.1 रानी का ताल, वार्ड क्र.13 हाउसिंग कॉलोनी, वार्ड क्र.15 फूपकला,
ग्राम जवाहरपुरा डिडी भिण्ड, ग्राम कीरतपुरा गोहद, वार्ड क्र.15 पचपेडा,
ग्राम चिरूली लहार, ग्राम अकलोनी एवं वार्ड क्र.12 गोरमी में विगत 14 दिवस
में कोई कोरोना पोजिटिव केस प्राप्त नहीं होने संबंधी तथ्य की पुष्टि के
अनुसार घोषित किए गए कंटेनमेंट जोन वार्ड क्र.1 रानी का ताल, वार्ड क्र.13
हाउसिंग कॉलोनी, वार्ड क्र.15 फूपकला, ग्राम जवाहरपुरा डिडी भिण्ड, ग्राम
कीरतपुरा गोहद, वार्ड क्र.15 पचपेडा, ग्राम चिरूली लहार, ग्राम अकलोनी एवं
वार्ड क्र.12 गोरमी को मुक्त किया जाता है।
गुरुवार, अक्टूबर 08, 2020
सामान्य एवं पुलिस प्रेक्षक हेतु लायजिंग ऑफिसर नियुक्त
विधानसभा उप निर्वाचन 2020 के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए
सामान्य प्रेक्षक श्री कौशल किशोर एवं पुलिस प्रेक्षक सुश्री कुशुम पुनिया
के लिए कार्य संपादन हेतु लायजिंग ऑफीसर एवं अन्य स्टॉफ नियुक्त किये है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने भारत
निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री कौशल किशोर के लिए उप
पंजीयक श्री सुनील शर्मा को लायजिंग ऑफीसर बनाया गया है। इनके अलावा आरक्षक
श्री बलराम तोमर को पीसीओ, पशु पालन विभाग के सहायक ग्रेड-दो श्री अवधेश
कुमार सुमन को निज सहायक, म.प्र.ग्र.स.वि.प्रा.ई.-1 के कम्प्यूटर ऑपरेटर
श्री सुनील दत्त बाजपेयी एवं मत्स्योद्योग के भृत्य श्री रणवीर रजक को
नियुक्त किया गया है।
इसीप्रकार पुलिस प्रेक्षक सुश्री कुशुम
पुनिया के लिए थाना मेहगांव की उप निरीक्षक श्री शिखा दण्डोतिया को लाइजिंग
ऑफीसर, प्रधान आरक्षक श्री सत्यप्रकाश शर्मा को पीसीओ, सहायक उप निरीक्षक
(अ) श्री शैलेष पचौरी को निज सहायक एवं कार्यपालन यंत्री नहर शाखा संभाग
लहार के भृत्य श्री रमेश गोयल को नियुक्त किया गया है।
24 कंटेनमेंट जोन को किया मुक्त
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाऐं म.प्र.भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री
वीरेन्द्र सिंह रावत द्वारा वार्ड क्र.13 सदर बाजार, वार्ड क्र.10 पार्क
मोहल्ला, वार्ड क्र.5 बंगला बाजार, वार्ड क्र.03 अरोरा फार्म वाटरवर्क्स,
वार्ड क्र.35 सरस्वती नगर, वार्ड क्र.38 अग्रवाल कॉलौनी, वार्ड क्र.31
सुभाष नगर, वार्ड क्र.14 हाउसिंग कॉलौनी, वार्ड क्र.16 मक्खन कॉलौनी, वार्ड
क्र.22 चतुर्वेदी नगर, वार्ड क्र.13 सदर बाजार भिण्ड, वार्ड क्र.06 लहार,
वार्ड क्र.8 कस्बा लहार, वार्ड क्र.01, वार्ड क्र. 04, वार्ड क्र.04, वार्ड
क्र.04 कस्बा मेहगांव, ग्राम बहारपुरा, ग्राम शेरसिंह का पुरा,ग्राम
सेंथरी पडकौली, ग्राम ज्ञानेन्द्रपुरा ग्राम हरसिंह का पुरा, ग्राम
अमृतपुरा, ग्राम बघौरा, ग्राम गिंगरखी तहसील मेहगांव एवं ग्राम हीरापुरा
तहसील गोरमी को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।
मुख्य
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड ने बताया कि कंटेनमेंट एरिया वार्ड
क्र.13 सदर बाजार, वार्ड क्र.10 पार्क मोहल्ला, वार्ड क्र.5 बंगला बाजार,
वार्ड क्र.03 अरोरा फार्म वाटरवर्क्स, वार्ड क्र.35 सरस्वती नगर, वार्ड
क्र.38 अग्रवाल कॉलौनी, वार्ड क्र.31 सुभाष नगर, वार्ड क्र.14 हाउसिंग
कॉलौनी, वार्ड क्र.16 मक्खन कॉलौनी, वार्ड क्र.22 चतुर्वेदी नगर, वार्ड
क्र.13 सदर बाजार भिण्ड, वार्ड क्र.06 लहार, वार्ड क्र.8 कस्बा लहार, वार्ड
क्र.01, वार्ड क्र. 04, वार्ड क्र.04, वार्ड क्र.04 कस्बा मेहगांव, ग्राम
बहारपुरा, ग्राम शेरसिंह का पुरा,ग्राम सेंथरी पडकौली, ग्राम
ज्ञानेन्द्रपुरा ग्राम हरसिंह का पुरा, ग्राम अमृतपुरा, ग्राम बघौरा, ग्राम
गिंगरखी तहसील मेहगांव एवं ग्राम हीरापुरा तहसील गोरमी में विगत 14 दिवस
में कोई कोरोना पोजिटिव केस प्राप्त नहीं होने संबंधी तथ्य की पुष्टि के
अनुसार घोषित किए गए कंटेनमेंट जोन वार्ड क्र.13 सदर बाजार, वार्ड क्र.10
पार्क मोहल्ला, वार्ड क्र.5 बंगला बाजार, वार्ड क्र.03 अरोरा फार्म
वाटरवर्क्स, वार्ड क्र.35 सरस्वती नगर, वार्ड क्र.38 अग्रवाल कॉलौनी, वार्ड
क्र.31 सुभाष नगर, वार्ड क्र.14 हाउसिंग कॉलौनी, वार्ड क्र.16 मक्खन
कॉलौनी, वार्ड क्र.22 चतुर्वेदी नगर, वार्ड क्र.13 सदर बाजार भिण्ड, वार्ड
क्र.06 लहार, वार्ड क्र.8 कस्बा लहार, वार्ड क्र.01, वार्ड क्र. 04, वार्ड
क्र.04, वार्ड क्र.04 कस्बा मेहगांव, ग्राम बहारपुरा, ग्राम शेरसिंह का
पुरा,ग्राम सेंथरी पडकौली, ग्राम ज्ञानेन्द्रपुरा ग्राम हरसिंह का पुरा,
ग्राम अमृतपुरा, ग्राम बघौरा, ग्राम गिंगरखी तहसील मेहगांव एवं ग्राम
हीरापुरा तहसील गोरमी को मुक्त किया जाता है।
सौ से अधिक जनसमूह के कार्यक्रम प्रशासन की अनुमति से आयोजित हो सकेंगे-डॉ. राजौरा केन्द्र की गाइडलाइन पर गृह विभाग ने जारी किये नये दिशा-निर्देश
कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु विधानसभा उप चुनाव के
विधानसभा क्षेत्रो में राजनैतिक कार्यक्रमों में जनसमूह के संबंध में गृह
विभाग द्वारा भारत सरकार की नवीन गाइडलाइन अनुसार दिशा-निर्देश जारी किये
गये हैं। अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया है कि जिला प्रशासन
की अनुमति से खुले मैदान में 100 से अधिक संख्या में जनसमूह के राजनैतिक
कार्यक्रम फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजेशन और थर्मल स्केनिंग की
व्यवस्थाओं के पालन की शर्तों के साथ आयोजित हो सकेंगे।
डॉ. राजौरा
ने बताया कि आयोजकों को जिला प्रशासन के समक्ष लिखित आवेदन प्रस्तुत करना
होगा, जिसमें कार्यक्रम की तिथि, समय, स्थान एवं संभावित जनसमूह की संख्या
का उल्लेख करना जरूरी होगा। जनसमूह की संख्या एवं शर्तों का पालन कराने की
जिम्मेदारी आयोजकों की रहेगी। जिला कलेक्टरों द्वारा आवेदन पर विचार करने
के बाद कार्यक्रम की लिखित अनुमति प्रदान की जायेगी। किसी भी हालत में उक्त
कार्यक्रम कंटेन्मेंट जोन में आयोजित नहीं हो सकेंगे।
कार्यक्रम
की वीडियोग्राफी आयोजकों को कार्यक्रम समाप्ति के 48 घंटो में प्रशासन को
उपलब्ध करानी होगी। डॉ. राजौरा ने बताया कि बिना अनुमति 100 से अधिक जनसमूह
के कार्यक्रम करने अथवा प्रदत्त अनुमति में उल्लेखित शर्तों के उल्लंघन पर
संबंधितों के विरूद्ध धारा-188 भारतीय दण्ड विधान के अन्तर्गत वैधानिक
कार्यवाही की जाएगी।
बुधवार, अक्टूबर 07, 2020
शुक्रवार, सितंबर 11, 2020
भिंड जिला की गोहद विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिये कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार , पहली सूची आई 15 टिकट घोषित
शुक्रवार, सितंबर 04, 2020
सायबर क्राइम कैसे पहचानें , कार्यवाही न करने वालेे पुलिस वालों को जेल कैसे भिजवायें
भारतीय जनता पार्टी ने अपने म . प्र. विधानसभा उपचुनावों के लिये सभी 28
उम्मीदवारों की इकजाई सूची जारी कर दी है । जारी सूची संलग्न है , चंबल
ग्वालियर में सूबेदार सिंह सिकरवार रजौधा को जौरा से , रघुराज कंसाना को
मुरैना से , ऐदल सिंह कंसाना को सुमावली से , गिर्राज डंडोतिया को दिमनी
से, कमलेश जाटव को अम्बाह से ओ पी एस भदौरिया को मेहगांव से , प्रद्युम्न
सिंह तोमर को ग्वालियर से मुन्नालाल गोयल को ग्वालियर पूर्व से, डबरा से
इमरती देवी सुमन , भांडेर से श्रीमती रक्षा सिरौनिया आदि को प्रत्याशी
घोषित किया गया है । बकाया सभी नाम सूची में देंखें । 




