गुरुवार, मार्च 04, 2010

कृषि तकनीकी, पशु एवं कुक्कुट पालन को समझने कृषकों का दल रवाना

कृषि तकनीकी, पशु एवं कुक्कुट पालन को समझने कृषकों का दल रवाना

12 दिवसीय अभियान में आगरा,मथुरा, दिल्ली, ऋषिकेश एवं हरिद्वार जाएगें

भिण्ड 4 मार्च 2010

       नवीन कृषि तकनीकी के साथ साथ पशु पालन एवं कुक्कुट पालन की तकनीकी को समझने के लिए भिण्ड जिले के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के 40 सदस्यीय कृषकों का दल अन्तर्राज्यीय भ्रमण पर 4 मार्च को रवाना हुआ। कृषक दल को उप संचालक कृषि मनोज कश्यप द्वारा हरी झण्डी दिखाकर आगरा के लिए रवाना किया गया। दल में 30 पुरूष एवं 10 महिला कृषक शामिल है। दल के सदस्य आगरा स्थित बीएससी कृषि कॉलेज के भ्रमण में नवीन तकनीकी को समझेगें। यहां से वे मथुरा प्रस्थान कर पशु पालन एवं पशु चिकित्सा कॉलेज जाएगें। जहां से वे मथुरा होकर दिल्ली जाएगें। दिल्ली में वे भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का भ्रमण करने के बाद ऋषिकेश में कृषि नगर पशुपालन एवं कुक्कुट पालन का भ्रमण करेगें। यहां से वे हरिद्वार पतंजलि पीठ आर्योवेद संस्थान का भ्रमण कर उन्नत औषधी कृषि की जानकारी लेगे। वे पंत नगर में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रोधौगिकी विश्वविद्यालय का भ्रमण करेगें। जहां से वे इज्जत नगर में आई.डी.आर आई. संस्थान का भ्रमण कर कृषि अंचलों की गतिविधियों का अध्ययन कर वापस लौटेंगे।

 

कोई टिप्पणी नहीं: