शनिवार, अगस्त 14, 2010

भिण्ड जिले में 403.5 मिमी वर्षा सबसे अधिक मिहोना और सबसे कम गोहद में

भिण्ड जिले में 403.5 मिमी वर्षा सबसे अधिक मिहोना और सबसे कम गोहद में

भिण्ड 13 अगस्त 2010

       जारी वर्षा सत्र में भिण्ड जिले में 13 अगस्त की प्रात:8 बजे तक 403.5 मिमी वर्षा हो चुकी है। जो गत वर्ष में इसी अवधि में रिकार्ड की गई 134.6 मिमी से 268.9 मिमी अर्थात साढे 10 इंच अधिक है। कार्यालय भू अभिलेख से मिली जानकारी अनुसार वर्षा मापी केन्द्र भिण्ड में 475.4  अटेर में 399 मेहगांव 427, लहार में 335.4 तथा रौन मिहोना में 508, और गोहद में 277 मिमी वर्षा हुई है।

       जारी मानसून में गत वर्ष की तुलना में भिण्ड में 388.9, अटेर में 272, मेहगांव में 344, गोहद में 183, लहार में 41.9 तथा रौन मिहोना में 384 मिमी वर्षा अधिक हुई है। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 683.3 मिमी है। गत वर्ष औसत रूप से 589 मिमी वर्षा हुई थी। जिले में अगस्त मासांत तक सामान्य रूप से 577 मिमी वर्षा होती है। गत वर्ष अगस्त माह में 313 मिमी वर्षा हुई थी।

 

कोई टिप्पणी नहीं: