शुक्रवार, फ़रवरी 17, 2017

उपाध्यक्ष बीज विकास निगम श्री भदौरिया ने किया निगम प्रक्षेत्र का भ्रमण

उपाध्यक्ष बीज विकास निगम श्री भदौरिया ने किया निगम प्रक्षेत्र का भ्रमण

-
भिण्ड | 17-फरवरी-2017     मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा श्री मुन्नासिंह भदौरिया ने भिण्ड जिले के प्रवास के अन्तर्गत आज बीज निगम प्रक्षेत्र भिण्ड का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उनके साथ थे।
    उपाध्यक्ष बीज विकास निगम श्री मुन्नासिंह भदौरिया ने बीज निगम प्रक्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार की फसलो और उनके लिए उपलब्ध कराए गए बीज के संबंध में विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही प्रक्षेत्र में बनाए गए निगम कार्यालय पर साफ-सफाई व्यवस्थाऐं देखीं। साथ ही स्वच्छता को अपनाने के संबंध में विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इसीप्रकार बीज निगम प्रक्षेत्र के अन्तर्गत शासन की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में निगम के अमला को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कोई टिप्पणी नहीं: