शुक्रवार, फ़रवरी 17, 2017

जिले में लालिमा अभियान का शुभारंभ

जिले में लालिमा अभियान का शुभारंभ


-
भिण्ड | 17-फरवरी-2017
     राज्य सरकार की पहल पर किशोरी बालिकाओं को पोषित करने और उनका हीमोग्लोबिन टेस्ट कार्ड बनाने की दिशा में जिले में लालिमा अभियान का स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शुभारंभ किया गया है। शुभारंभ अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास सेवा श्रीमती कल्पना बौहरे, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं महिला बाल विकास के अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारी, स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी और किशोरी बालिकाऐं उपस्थित थी।
    कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी के निर्देशन में भिण्ड जिले के अन्तर्गत लालिमा अभियान को गति देने के प्रयास किए जा रहे है। इन प्रयासों के अन्तर्गत अभियान में जिले की प्रत्येक किशोरी बालिका का हीमोग्लोबिन टेस्ट कार्ड बनाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। ताकि उसे तब तक आयरन फोलिक एसिड दिया जाए। जब तक कि उसका हीमोग्लोबिन 10 जीएम से अधिक न हो जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती कल्पना बौहरे ने बताया कि इस सुविधा से बच्चो के शारीरिक एवं मानसिक विकास में प्रगति आएगी। साथ ही लालिमा अभियान में किशोरियों का एनीमिया 52.4 से घटकर वर्ष 2019 तक 30 पर लाया जा सकेगा। लालिमा अभियान के शुभारंभ के दौरान किशोरी बालिकाओं को गोली खाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उनके हीमोग्लोबिन जांच चिकित्सको की टीम द्वारा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं: