गुरुवार, फ़रवरी 16, 2017

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिधिया का दौरा कार्यक्रम

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिधिया का दौरा कार्यक्रम

-
भिण्ड | 16-फरवरी-2017
 
   खेल और युवा कल्याण, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग की मंत्री माननीया यशोधरा राजे सिंधिया भिण्ड जिले के एक दिवसीय प्रवास पर 19 फरवरी 2017 रविवार को गोहद पधार रही है।
   निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेल और युवा कल्याण मंत्री माननीया यशोधरा राजे सिंधिया 19 फरवरी 2017 को अपरान्ह 3.30 बजे ग्वालियर से कार द्वारा प्रस्थान कर सायं 4 बजे गोहद आएंगी और गोहद में राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट का समापन करेंगी। खेल और युवा कल्याण मंत्री माननीया यशोधरा राजे सिंधिया सायं 5.30 बजे गोहद से कार द्वारा ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: