मंगलवार, दिसंबर 08, 2009

भिण्‍ड मुरैना अनारक्षित भिण्‍ड महिला और मुरैना सामान्‍य पुरूष सीटें - जिला पंचायतों का अध्‍यक्ष्‍ा पद हेतु आरक्षण

भिण्‍ड मुरैना अनारक्षित भिण्‍ड महिला और मुरैना सामान्‍य पुरूष सीटें - जिला पंचायतों का अध्‍यक्ष्‍ा पद हेतु आरक्षण

Bhopal:Tuesday, December 8, 2009:Updated 14:20IST

 

क्र.

जिला नाम

आरक्षण

 -

-

1994

1999

2004

2009

1.

उज्जैन

अनसूचित जाति

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनारक्षित

अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

2.

दतिया

अनुसूचित जाति

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनारक्षित (महिला)

अन्य पिछड़ा वर्ग

3.

छतरपुर

अनुसूचित जाति (महिला)

अनारक्षित

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनुसूचित जनजाति (महिला)

4.

शाजापुर

अनुसूचित जाति

अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

अनुसूचित जनजाति

अनारक्षित (महिला)

5.

ग्वालियर

अनुसूचित जाति

अनारक्षित

अनुसूचित जनजाति

अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

6.

टीकमगढ़

अनुसूचित जाति (महिला)

अनारक्षित

अनुसूचित जनजाति

अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

7.

भिण्ड

अनुसूचित जाति

अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

अनारक्षित

अनारक्षित (महिला)

8.

झाबुआ

अनुसूचित जनजाति

अनुसूचित जनजाति (महिला)

अनुसूचित जनजाति

अनुसूचित जनजाति (महिला)

9.

मण्डला

अनुसूचित जनजाति

अनुसूचित जनजाति

अनुसूचित जनजाति (महिला)

अनुसूचित जनजाति

10.

धार

अनुसूचित जनजाति

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनारक्षित (महिला)

अनारक्षित

11.

शहडोल

अनुसूचित जनजाति

अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

अनारक्षित

अनुसूचित जाति (महिला)

12

खरगौन

अनुसूचित जनजाति

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनारक्षित (महिला)

अनारक्षित

13.

बैतूल

अनुसूचित जनजाति

अनुसूचित जाति (महिला)

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनारक्षित (महिला)

14.

छिन्दवाड़ा

अनुसूचित जनजाति

अनारक्षित

अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

अनुसूचित जाति

15.

सिवनी

अनुसूचित जनजाति (महिला)

अनुसूचित जाति

अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

अनारक्षित

16.

खण्डवा

अनुसूचित जनजाति

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनुसूचित जाति (महिला)

अनारक्षित

17.

रतलाम

अनुसूचित जनजाति (महिला)

अनुसुचित जाति

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनारक्षित (महिला)

18.

देवास

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनारक्षित

अनुसूचित जाति

अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

19.

सीहोर

अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

अनारक्षित

अनुसूचित जनजाति (महिला)

अन्य पिछड़ा वर्ग

20.

मंदसौर

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनारक्षित

अनारक्षित

अनुसूचित जाति (महिला)

21.

जबलपुर

अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

अनारक्षित

अनुसूचित जनजाति (महिला)

अन्य पिछड़ा वर्ग

22.

मुरैना

अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

अनुसूचित जाति (महिला)

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनारक्षित

23.

पन्ना

अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

अनुसूचित जनजाति

अनारक्षित

अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

24.

विदिशा

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनारक्षित (महिला)

अनारक्षित

अनुसूचित जाति (महिला)

25.

होशंगाबाद

अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

अनुसूचित जाति

अनारक्षित

अनुसूचित जनजाति (महिला)

26.

गुना

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनारक्षित

अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

अनारक्षित

27.

रायसेन

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनुसूचित जनजाति (महिला)

अनुसूचित जाति

अन्य पिछड़ा वर्ग

28.

बालाघाट

अनारक्षित

अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

अनारक्षित

अनुसचित जनजाति

29.

सागर

अनारक्षित

अनारक्षित (महिला)

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनारक्षित

30.

भोपाल

अनारक्षित

अनारक्षित (महिला)

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनुसूचित जाति (महिला)

31.

नरसिंहपुर

अनारक्षित (महिला)

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनुसूचित जाति

अनारक्षित महिला

32.

रीवा

अनारक्षित (महिला)

अनुसूचित जाति

अनुसूचित जाति

अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

33.

सतना

अनारक्षित

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनारक्षित (महिला)

अनारक्षित

34.

दमोह

अनारक्षित

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनुसूचित जाति

अनुसूचित जनजाति (महिला)

35.

शिवपुरी

अनारक्षित

अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

अनुसूचित जनजाति

अनारक्षित

36.

इंदौर

अनारक्षित

अनुसूचित जनजाति

अनुसूचित जाति (महिला)

अन्य पिछड़ा वर्ग

37.

राजगढ़

अनारक्षित

अनुसूचित जाति (महिला)

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनुसूचित जनजाति

38.

सीधी

अनारक्षित (महिला)

अनुसूचित जाति

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनारक्षित (महिला)

39.

डिण्डोरी

(नया जिला)

अनुसूचित जनजाति

अनुसूचित जनजाति (महिला)

अनुसूचित जनजाति

40.

नीमच

(नया जिला)

अनारक्षित (महिला)

अनुसूचित जनजाति

अन्य पिछड़ा वर्ग

41.

श्योपुर

(नया जिला)

अनारक्षित (महिला)

अनारक्षित

अनुसूचित जनजाति (महिला)

42.

उमरिया

(नया जिला)

अनारक्षित (महिला)

अनारक्षित

अनारक्षित (महिला)

43.

बड़वानी

(नया जिला)

अनुसूचित जनजाति (महिला)

अनुसूचित जनजाति

अनुसूचित जनजाति

44.

कटनी

(नया जिला)

अनारक्षित

अनुसूचित जनजाति

अनुसूचित जाति

45.

अनूपपुर

(नया जिला)

(नया जिला)

अनारक्षित

अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

46.

अशोकनगर

(नया जिला)

(नया जिला)

अनारक्षित (महिला)

अनुसूचित जाति

47.

हरदा

(नया जिला)

अनारक्षित

अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

अनुसूचित जाति

48.

बुरहानपुर

(नया जिला)

(नया जिला)

अनारक्षित (महिला)

अनुसूचित जनजाति

49.

अलीराजपुर

-

-

-

अनुसूचि जनजाति (महिला)

50.

सिंगरौली

-

-

-

अनुसूचित जनजाति (महिला)

 

 

 

बूथ पर रहेगी रेडबिजिट सीट प्रत्येक गतिविधियॉ होगी दर्ज

बूथ पर रहेगी रेडबिजिट सीट प्रत्येक गतिविधियॉ होगी दर्ज

भिण्ड 7 दिसम्बर 2009

      कलेक्टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड सुहेल अली ने बताया कि नगर पालिका आम निर्वाचन के मतदान को  निष्पक्ष बनाने के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर रेडबिजिट सीट की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत मतदान केन्द्रों पर भ्रमण करने वाले अधिकारियों तथा होने वाली प्रत्येक गतिविधियों के रिकार्ड संधारित किया जाएगा। यह सीट पुलिस कर्मी की अभिरक्षा में रहेगी। रेडबिजिट सीट से न सिर्फ मतदान केन्द्र का रिकार्ड संधारित करने में मदद मिलेगी वरन मतदान केन्द्र पर घटित घटना की जानकारी भी मिलेगी और मतदान केन्द्र पर होने वाली घटनाओं एवं गतिविधियों का लेखाजोखा पुलिस कर्मियों द्वारा दर्ज किया जाएगा।

 

एसडीएम द्वारा भिण्ड शहर के 10 प्रतिष्ठानों पर छापा 6200 का अर्थ दण्ड आरोपित

एसडीएम द्वारा भिण्ड शहर के 10 प्रतिष्ठानों पर छापा 6200 का अर्थ दण्ड आरोपित

भिण्ड 7 दिसम्बर 09

अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिण्ड डीआर कुर्रे द्वारा सोमवार को भिण्ड शहर में साप्ताहिक अवकाश दिवस पर डाले गये आकस्मिक छापे में दस प्रतिष्ठानों को खुले पाए जाने पर प्रकरण पंजीबद्व कर अर्थदण्ड आरोपित किया गया और राशि बसूल की गई।

      श्री कुर्रे ने बताया कि भिण्ड शहर में सोमबार को दुकान एवं स्थापना अधिनियम की धारा 13-1 के उल्लघंन होने पर खुले पाए गये 10 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर प्रकरण पंजीबद्व किए जाकर अर्थदण्ड बसूल किए गये। जिसके तहत सब्जी मण्डी, ऊषा कॉलौनी एवं गोलमार्कीट में आकस्मिक जांच की कार्यवाही की गई।

 

नगर पालिका मतदान में मान्य होगें 16 पहचान पत्र

नगर पालिका मतदान  में मान्य होगें 16 पहचान पत्र

भिण्ड 7 दिसम्बर 2009

      कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुहेल अली ने सोमबार को सम्पन्न नगरपालिका भिण्ड की स्टेडिंग की बैठक में अभ्यर्थी एवं राजनैतिक दलों को बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग  द्वारा नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के निर्वाचन में मतदाताओं की पहचान स्थापित करने के लिये 16 पहचान पत्र मान्य किए है।  मतदाताओं को मतदान के वक्त मान्य किये गये दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज दिखाना अनिवार्य होगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य किए गए पहचान पत्रों में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदान किया गया मतदान पहचान पत्र राशन कार्ड, नीला राशन कार्ड, बैंक एवं किसान तथा डाक घर पासबुक, शस्त्र लाइसेंस, फोटो युक्त सम्पत्ति दस्तावेज जैसे पट्टा रजिस्ट्रीकरण विलेख आदि, विकलांगता प्रमाण पत्र निराश्रित प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, ड्रायविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र (पीएएन कार्ड) राज्य केन्द्र सरकार तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और स्थानीय निकाय या अन्य निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले सेवा पहचान पत्र छात्र पहचान पत्र, सक्षम प्राधिकारियों द्वारा जारी, अजा, अजजा, अन्य पिछडा वर्ग के प्रमाण पत्र, पेंशन दस्तावेज, जैसे भूतपूर्व सैनिक पेंशन अदायगी आदेश, भूतपूर्व सैनिक विधवा, आश्रित प्रमाण पत्र, रेल्वे पहचान पत्र तथा स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र शामिल है।

 

स्टेण्डिग कमेटी की बैठक सम्पन्न निष्पक्ष चुनाव कराने सहयोग करें-कलेक्टर अली

स्टेण्डिग कमेटी की बैठक सम्पन्न निष्पक्ष चुनाव कराने सहयोग करें-कलेक्टर अली

भिण्ड 7 दिसम्बर 2009

      नगर पालिका भिण्ड के निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड सुहेल अली एवं पुलिस अधीक्षक चंचल शेखर की अध्यक्षता में सोमबार को स्टेण्ंडिग कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर एवं कानून व्यवस्था प्रभारी अधिकारी छोटे सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल चांदिल सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं नगर पालिका भिण्ड के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के अभ्यर्थी  उपस्थित थे।

      कलेक्टर सुहेल अली ने अभ्यर्थी एवं राजनैतिक दलो से आचरण संहिता का पालन करने की अपेक्षा करते हुये निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने सहयोग करने और एक दूसरे पर  आरोप प्रत्यारोप लगाने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी एवं राजनैतिक दल शासकीय भवनों पर सम्पत्ति विरूपण न करे। निर्वाचन हेतु प्रकाशित किए जाने वाले पोस्टर एवं पैम्पलेट पर प्रकाशित मुद्रक का नाम अनिवार्य रूप से दर्ज कराए और प्रात:6 से रात्रि 10 बजे तक ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग अनुमति के आधार पर करें।

स्टेडिंग समिति की बैठक में अपर कलेक्टर छोटे सिंह द्वारा जानकारी दी गई थी नगर पालिका भिण्ड के  अध्यक्ष पदों के उम्मीदवारों प्रत्येक तीन दिन में व्यय लेखा देना होगा। किसी भी अभ्यर्थी एवं राजनैतिक दलों को मतदाताओं को लुभाने पर दण्डात्मक कार्यवाही होगी। नगर पालिका भिण्ड के लिए 14 को होने वाले मतदान हेतु 12 दिसम्बर की शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार बंद होगा।

उन्होंने बताया कि मतदान दिवस पर राजनैतिक दल एवं अभ्यर्थी 100 मीटर के दायरे में अस्थाई पोलिंग बूथ नही बना सकेगें। अभ्यर्थी एवं राजनैतिक दल मतदाताओं को केवल सादी पर्ची जिसमें मतदाता का नाम एवं क्रमांक तथा मतकेन्द्र का उल्लेख होना दे सकेगें। मतदान दिवस के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए एक-एक अभिकर्ता नियुक्त कर सकेगें जबकि पार्षद पदों के अभ्यर्थी केवल वार्ड में बनाए गये मतकेन्द्र बार एक अभिकर्ता नियुक्त कर सकेगें। मतदान केन्द्र पर एक समय में एक अभिकर्ता उपस्थित रहेगा मतदान केन्द्र से बार-बार अभिकर्ताओं की बदली नही हो सकेगी। नियुक्त एजेन्ट को मतकेन्द्र के भीतर परिचय पत्र लगाना होगा अनिवार्य होगा। मतदान दिवस पर अभ्यर्थी एवं नियुक्त किए गये अभिकर्ता प्रात:7.30 तक मतदान केन्द्र तक उपस्थित हो सकेगें। अभिकर्तागण मतदान के पूर्व एंव मतदान के बाद शील्ड की जाने वाली मतपेटियों पर हस्ताक्षर कर सकेगें। इसी तरह मतदान दिवस पर अभिकर्ता पीठासीन अधिकारी से मतपत्र लेखा की प्रति ले सकेगें। मतदान के पश्चात सूदृढ कक्ष में रखी जाने वाली मत पेटियों की कार्यवाही के वक्त भी अभ्यर्थी एवं उनसे अभिकर्ता उपस्थित हो सकेगें।

अध्यक्ष पद की गणना हेतु वार्ड वार नियुक्त होगें अभिकर्ता

अपर कलेक्टर छोटे सिंह ने अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों को बताया कि नगर पालिका के अध्यक्ष पद हेतु डाले गये मतों की गिनती के लिए वार्ड वार अभिकर्ता नियुक्त किए जा सकेगें। इलेक्शन एजेन्ट एवं अभ्यर्थी मतगणना प्रक्रिया का घूमकर अवलोकन कर सकेगें। जबकि वार्ड पार्षद की मतगणना हेतु केवल एक अभिकर्ता नियुक्त होगा।

 

मतदान दिवस पर बाहरी व्यक्ति नही रूक सकेगें  48 घण्टे पूर्व छोडना होगा क्षेत्र

अपर कलेक्टर छोटे सिंह ने स्टेडिंग समिति की बैठक में नगर पालिका भिण्ड के अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को जानकारी देते हुये बताया कि मतदान समाप्त होने के 48 घण्टे पूर्व अर्थात चुनाव प्रचार समाप्ति तक संबंधित तहसील के निवासरत व्यक्तियों को छोडकर अन्य तहसीलों में निवास करने वाले व्यक्तियों सहित जिले के बाहर व्यक्ति निर्वाचन क्षेत्र में नही रूक सकेगें।

मतदान प्रक्रिया का त्रिस्तरीय व्यवस्था से  होगा संघन निरीक्षण

मतदाताओं को डराने वाले लोगों पर होगी कडी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक चंचल शेखर ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए मतदान दिवस पर की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुये बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा त्रिस्तरीय व्यवस्था के तहत मतदान केन्द्रों का सघन निरीक्षण होगा। जिसके तहत मोबाईल गश्त दल पुलिस अधिकारी जोनल एवं सेक्टर अधिकारी सतत भ्रमण करेगें। पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों से दो टूक शब्दों में कहा कि मतदान प्रक्रिया में गडबडी करने वाले लोगों को बक्शा नही जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को डराने वाले असामाजिक तत्वों की जानकारी अभ्यर्थी एवं राजनैतिक दल तत्काल दे ताकि शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सके। आपने अभ्यर्थी एवं राजनैतिक दलों के व्यक्तियों से मतदान प्रक्रिया को बाधित करने वाले तत्वों की जानकारी मोबाईल क्रमांक 94251-68963 सहित निर्वाचन कन्ट्रोल रूम 242361 और पुलिस कन्ट्रोल रूम क्रमांक 07534-244514 पर देने की अपेक्षा की।

चुनावी शिकायते प्राप्त करने विशेष व्यवस्था

पुलिस अधीक्षक चंचल शेखर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय भिण्ड में निर्वाचन संबंधी शिकायतों की जानकारी प्राप्त करने के लिए विशेष लेटर बॉक्स की व्यवस्था की गई है। इस लेटर बॉक्स में अभ्यर्थी एवं राजनैतिक दल सहित जनसामान्य लोग मतदान प्रक्रिया प्रभावित करने वाले लोगों की अधिकृत जानकारी दे सकते है। इसी तरह कौन व्यक्ति मतदान के दौरान असुरक्षा का माहौल बना रहा है की जानकारी भी दे सकते है। आपने निष्पक्ष एवं शातिपूर्ण मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों से सयम से व्यवहार करने तथा प्रशासन को सहयोग करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी एवं राजनैतिक दल केवल संका के आधार पर नही बल्कि साक्ष्य के आधार पर चुनाव में होने वाली गडबडियों की जानकारी तत्काल दे। उन्होंने बतायाकि संवदेनशील बूथ पर 4 शसस्त्र कर्मी तैनात रहेगें। मतदाताओं को डराने वाले व्यक्तियों पर कडी कार्यवाही होगी।

नगर पालिका भिण्ड में 14 दिसम्बर को होने वाले मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराने के लिए सघन नाकेबंदी की जाएगी। जिसके तहत 12 एवं 13 दिसम्बर की रात्रि को सभी वाहनों की जांच कर तलाशी ली जाएगी।