सोमवार, मार्च 22, 2010

दबोह एवं आलमपुर सूचना शिविर से लाभान्वित हुये ग्रामीणजन

दबोह एवं आलमपुर सूचना शिविर से लाभान्वित हुये ग्रामीणजन

विकलांग राजू ने लोगों को लाभान्वित कराने का लिया संकल्प

भिण्ड 20 मार्च 2010

       लहार विकास खण्ड के नगर पंचायत क्षेत्र दबोह एवं आलमपुर में शनिवार को जिला जनसम्पर्क कार्यालय भिण्ड  द्वारा आयोजित सूचना शिविर सह प्रदर्शनी आयोजन से अनेक व्यक्तियों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विभागीय योजनाओं को जानने का अवसर मिला। दबोह के वार्ड नम्बर 15 में निवासरत विकलांग राजू विश्वकर्मा सहित बीएससी प्रथम वर्ष में अध्ययनरत राजू और उसके मित्र श्यामसुन्दर सहित सैकडों ग्रामीणजनों ने कल्याणकारी योजनाओं को समझकर स्वयं के साथ साथ अन्य लोगों को लाभान्वित कराने का संकल्प लिया। लोगों ने उपलब्ध कराये गये प्रचार साहित्य एवं आगे आए लाभ उठाऐ पुस्तिका प्राप्त कर कहा कि इस पुस्तक एवं प्रचार सामग्री से उन्हें आम लोगों के लिए संचालित हो रही योजनाओं को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलेगा। जिससे वे भी योजनाओं का लाभ  ले सकेगें। और अन्य लोगों को लाभ दिलाने के लिए रचनात्मक पहल भी कर सकेगें। इस अवसर पर डा राधेश्याम दिवोलिया,मलखान सिंह कौरव, सहित मीडिया प्रतिनिधि गणमान्य नागरिक और बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

       दबोह के झण्डा चौक और आलमपुर के बिजय मंच प्रांगण में आयोजित सूचना सह विकास प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश सरकार के समाज को जोडने के लिए शुरू किये गये आओं बनाए अपना मध्यप्रदेश अभियान के सात संकल्पों के साथ साथ प्रदेश में महिलाओं को आत्म निर्भर एवं सक्षम बनाने के लिए शुरू किये गये विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। इसी तरह प्रदेश में भ्रूण लिंग परीक्षण पर लगाये गये प्रतिबंध तथा घरेलू हिंसा की रोकथाम के लिए लागू की गई ऊषाकिरण योजना की जानकारी दी गई। जिसके अलावा महिलाओं को ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण से मिले महिला नेतृत्व की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी एवं सूचना शिविर  के जरिए मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना के तहत मजदूर महिलाओं को मिलने वाली प्रसूति अवकास और आर्थिक मदद शिक्षा के लिए अपने गांव से दूसरे गांव जाने वाली कक्षा 6 और 9 वीं की छात्राओं को मिलने वाली नि:शुल्क सायकिल, गणवेश और पाठयपुस्तकों गांव की बेटी योजना के तहत प्रतिभाशाली ग्रामीण छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए मिलने वाली छात्र वृति आदिवासी सशक्तिकरण योजना, 50 हजार रूपये लागत वाली परियोजनाओं के लिए 4 प्रतिशत व्याज पर मिलने वाली ऋण सुविधा, महिला बटालियन की स्थापना, प्रदेश के 9 जिले भोपाल, इन्दौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, रतलाम, रीवा और सतना में शुरू हुये महिला थानो मात्र शिशु रक्षा कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, बीपीएल परिवारों के लिए शहरी क्षेत्र में शुरू की गई हाथ ठैला रिक्शा योजना, आंगनबाडी केन्द्रों में प्रति सप्ताह मंगलवार को मनाए जाने वाले मंगल दिवस के तहत गोद भराई अन्न प्रासन, जन्म दिवस और किशोरी दिवस के अलावा पिछडे वर्गो, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और योजनाओं से जुडे प्रचार साहित्य भी वितरण किये गये।

 

निषेधाज्ञा उल्लघंन पर हुई जेल

निषेधाज्ञा उल्लघंन पर हुई जेल

भिण्ड 19 मार्च 2010

      अनुविभागीय राजस्व अधिकारी अटेर एसएल सोनी ने बताया कि परीक्षा केन्द्र स्वामी विवेकानंद उमावि सुरपुरा पर एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 107 एवं 116 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही हुई है। जिसके तहत मुलायम सिंह पुत्र अमर सिंह यादव निवासी मधैयापुरा के विरूद्व कार्यवाही की गई।

 

दसवी विज्ञान विषय में 152 नकलची पकड़ाए

दसवी विज्ञान विषय में 152 नकलची पकड़ाए

भिण्ड 19 मार्च 2010

      माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा संचालित कक्षा 10 वीं की 19 मार्च को सम्पन्न विज्ञान विषय की परीक्षा में भिण्ड जिले में 152 नकलची छात्रों को नकल करते पाए जाने पर प्रकरण पंजीबद्व किया गया। भिण्ड विकास खण्ड में सबसे अधिक 92, मेहगांव में 14, अटेर में 36, गोहद में 06, लहार में 03 और रोन में 01 नकल प्रकरण दर्ज किया गया।

 

5 लायसेंसी शस्त्र निलंबित

5 लायसेंसी शस्त्र निलंबित

भिण्ड 19 मार्च 2010

      जिला दण्डाधिकारी भिण्ड रघुराज राजेन्द्रन द्वारा पुलिस अधीक्षक भिण्ड से जनहित में प्राप्त प्रस्ताव अनुसार 5 लायसेंसी शस्त्र को निलंबित किये जाने के आदेश जारी किये गये है। जारी आदेशानुसार ब्राम्हानंद पुत्र मथुराप्रसाद शर्मा निवासी अटेर रोड नलकूप गली भिण्ड, नरेश सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी खेरिया मानहड थाना गोरमी,  रामसुन्दर पुत्र विशम्बरदयाल शर्मा निवासी दबोहा, जसवंत सिंह पुत्र रामनाथ मिर्धा निवासी सीताराम की लावन तथा तुलाराम पुत्र तोताराम पचोरी निवासी ग्राम चिराई (भोनपुरा)थाना एण्डोरी के लायसेसी शस्त्र आगामी आदेश तक निलंबित किये गये है। निलंबन काल में शस्त्र एवं एम्यूनेशन जमा कराने के निर्देश दिये गये है।

 

आज बुक-कीपिंग और व्होकेशनल कोर्स विषय के प्रश्न पत्र

आज बुक-कीपिंग और व्होकेशनल कोर्स विषय के प्रश्न पत्र

भिण्ड 19 मार्च 2010

      माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र.भोपाल द्वारा संचालित हायर सैकेण्ड्री परीक्षा में शनिवार 20 मार्च को अपरान्ह 2 से शाम 5 बजे तक बुक-कीपिंग एण्ड एकाउन्टेसी और तृतीय प्रश्न पत्र व्होकेशनल कोर्स विषय के प्रश्न पत्र होगें।

 

दबोह एवं आलमपुर में विकास प्रदर्शनी आज

दबोह एवं आलमपुर में विकास प्रदर्शनी आज

भिण्ड 19 मार्च 2010

      जिला सम्पर्क कार्यालय भिण्ड द्वारा दबोह एवं आलमपुर  में 20 मार्च  को सूचना सह विकास प्रदर्शनी आयोजित की गई है। इस छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश में वीते 6 वर्षो में हुये विकास की गाथा को प्रदर्शित किया जाएगा। उप संचालक जनसम्पर्क भिण्ड सुनील सिलावट ने बताया कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश में वीते 6 वर्षो में हुये विकास की गाथा को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। आम लोगों से उपस्थित होने की अपेक्षा की गई है।

 

भ्रूण लिंग परीक्षण सामाजिक अपराध है फूफ एवं सुरपुरा शिविर से जागरूक हुये ग्रामीणजन

भ्रूण लिंग परीक्षण सामाजिक अपराध है फूफ एवं सुरपुरा शिविर से जागरूक हुये ग्रामीणजन  

भिण्ड 19 मार्च 2010

      भ्रूण लिंग परीक्षण दण्डनीय अपराध है घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पीडित महिला एवं बच्चों की समस्या के समाधान के लिए प्रभावकारी उपाय शुरू किये गये है। पीडित महिला एवं बच्चे समस्या के समाधान के लिए टोलफ्री नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है की जानकारी फूफ एवं सुरपुरा के ग्रामीणों को शुक्रवार को सम्पन्न सूचना सह प्रदर्शनी आयोजन से मिली। शिविर में आम लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार साहित्य वितरित किये गये। इस मौके पर बडी संख्या में ग्रामीणजनों ने प्रदर्शनी को निहारा और सरकार द्वारा शुरू किये गये कार्यक्रमों से लाभान्वित होने एवं अन्य लोगों को लाभान्वित कराने का संकल्प लिया गया। फूफ में आयोजित प्रदर्शनी में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डा इन्द्रजीत सिंह सिकरवार एवं चिकित्सा कर्मियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर लोगों को कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किये गये उपायो की जानकारी दी गई।

      शिविर में लोगों को उप संचालक जनसम्पर्क भिण्ड द्वारा जानकारी दी गई कि प्रदेश सरकार द्वारा भ्रूण लिंग परीक्षण को दण्डनीय अपराध घोषित किया गया है। लिंगानुपात को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संस्थागत प्रस्रव को बढावा दिया गया है साथ ही मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की गई है। यही नही घरेलू हिंसा के खिलाफ पीडित महिला एवं बच्चों की समस्याओं के समाधान के लिए कानून बनाए गये है। घरेलू हिंसा से पीडित महिला एवं बच्चें क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट के पास, पुलिस थाने तथा परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास के पास शिकायत दर्ज कर सकते है। घरेलू हिंसा से महिला एवं बच्चों को बचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अस्थाई आश्रय, प्रशिक्षण एवं पुनर्वास 24 घण्टे हैल्पलाईन, चिकित्सा सहायता एवं पुलिस सहायता सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

      प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू किये गये जन कल्याणकारी के साथ साथ ग्राम पंचायतों एवं नवीन निकायों में दिये गये 50 प्रतिशत आरक्षण मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना गांव की बेटी योजना,शिक्षकों के पदों में 50 प्रतिशत आरक्षण, पुलिस विभाग के 10 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ती के लिए किये गये आरक्षण, महिला बटालियन की स्थापना, आंगनबाडी केन्द्रों में मनाए जाने वाले मंगलदिवस की जानकारी दी गई। चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से आओं बनाए अपना मध्यप्रदेश अभियान के सात संकल्पों की जानकारी के साथ साथ प्रदेश में बीते 6 बर्षो में कल्याणकारी कार्यक्रमों से अर्जित उपलब्धियों को छायाचित्रों के माध्यम से लोगों को अवगत कराया गया। जिसमें लाडली लक्ष्मी योजना मुख्यमंत्री भूमिहीन मजदूर सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, जननी सुरक्षा योजना, पोषण पुनर्वास कार्यक्रम सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

रविवार, मार्च 21, 2010

नवदुर्गा – नवरात्रि विशेष : दस महाविद्या और शक्ति उपासना - नरेन्‍द्र सिंह तोमर ‘’आनन्‍द’’

नवदुर्गा – नवरात्रि विशेष : दसमहाविद्या और शक्ति उपासना

नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द''

भारत में शक्ति उपासना आराधना एवं पूजा विशेष रूप से प्रचलित एवं सर्व मान्‍यता प्राप्‍त है । केवल भारत ही नहीं अपितु सम्‍पूर्ण विश्‍व में ही शक्ति की उपासना किसी न किसी प्रकार से हर धर्म हर जाति हर समुदाय में की जाती है ।

बहुधा लोग शक्ति उपासना आराधना के भेद जाने बगैर आराधना और उपासना करते हैं । हालांकि विधि जाने बगैर पूजा उपासना करना कोई अपराध नहीं हैं और बहुधा अनिष्‍टकारी भी नहीं होता । लेकिन कई बार अनिष्‍टकारी भी होता है । यदि विधिपूर्वक शक्ति उपासना की जायेगा तो कहना ही क्‍या है और इसका फल भी सुनिश्चित एवं सुफलित होता है ।

अव्‍वल तो यह जान लेना बेहद जरूरी है कि भारतीय समाज में शक्ति उपासना का अर्थ एवं भेद क्‍या हैं इसके बाद हर समाज हर धर्म समुदाय एवं हर देश में की जाने वाली शक्ति पूजा उपासना व आराधना का भेद भलीभांति स्‍वत: ही समझ आ जायेगा ।

नारी, प्रकृति, शक्ति, दुर्गा, आद्यशक्ति एवं कुण्‍डलिनी

शक्ति से सीधा तात्‍पर्य नारी से है, नारी का सीधा तात्‍पर्य प्रकृति से व प्रकृति का सीधा संबंध शक्ति से, शक्ति का ताल्‍लुक दुर्गा से व दुर्गा का आद्यशक्ति से और इन सबका सीधा संबंध कुण्‍डलिनी से है ।

शक्ति विहीन मनुष्‍य सिर्फ केवल एक शव मात्र है और उसमें शक्ति का स्‍पर्श होते ही वह सजीव, सचेतन और सक्रिय हो उठता है । शिव में से शक्ति मात्रा इ (इकार मात्रा) हटाते ही वह शव हो जाता है और शक्ति की इ मात्रा लगाते ही वह शिव हो जाता है तथा शवों का भक्षण करने वाला महाकाल हो जाता है ।

ठीक इसी का विपरीत क्रम है बिना शव के शक्ति केवल प्रवाह मात्र है और यूं ही यत्र तत्र विचरण करती रहती है वह स्‍वयं कुछ कर पाने में असमर्थ एवं प्रभावहीन होती है , लेकिन जब उसे माध्‍यम मिल जाता है यानि की एक शव प्राप्‍त होता है तो वह उसे शिव बना कर सदैव सदैव उसकी शक्ति बन कर न केवल सृष्टि रचना का स्‍त्रोत बन जाती है अपितु सृष्टि कर नियामक, पालक, संहारक भी बन जाती है । शक्ति और शव के इसी समुचित व सम्‍यक सम्मिलन एवं संयुक्‍तीकरण से प्रकृति का सूचित सुचारू संचालन होता है । इस योग में किंचित भी विकार या रोग पैदा होने पर न्रकृति का संतुलन गड़बड़ा कर प्रकृति चक्र असंतुलित व विनाशकारी हो उठता है ।

विज्ञान यानि साइन्‍स में शक्ति को पावर और पॉवर के पीछे ऊर्जा को संवाहक व नियामक माना जाता है । इस सम्‍बन्‍ध में आइन्‍सटीन ने ऊर्जा का संरक्षण सिद्धान्‍त प्रतिपादित किया "Energy can not be produce nor be destroyed, that can only transform in various forms (it may only can change in one form to another form) '' यह सिद्धान्‍त विज्ञान यानि साइन्‍स का प्रसिद्ध सिद्धान्‍त है और भारतीय शक्ति पूजा उपासना और शक्ति अवस्थिति को बेहद सटीक रूप से व्‍याख्‍या कर देता है, वे लोग जो नास्तिक हैं या शक्ति पूजा उपासना में विश्‍वास नहीं करते उन्‍हें आइन्‍सटीन के इस सिद्धान्‍त पर तो गुरेज ही नहीं होगा । फिर आइन्‍सटीन ने तो आखिर में स्‍वयं को ईश्‍वरवादी और आस्तिक ही घोषित कर स्‍वयं को उस अलौकिक ईश्‍वरीय शक्ति का अनन्‍य भक्‍त कह कर नतमस्‍तकता जाहिर की थी । इस सिद्धान्‍त के अनुसार ऊर्जा को न तो पैदा किया जा सकता है, न उसे नष्‍ट किया जा सकता है केवल उसे रूपा‍न्‍तरित मात्र किया जा सकता है ।

भारतीय शाक्‍त सिद्धान्‍त भी इसी बात को कहता है और इसी सिद्धान्‍त पर पूरी शाक्‍त साधना, पूजा उपासना अर्चना टिकी हुयी है । आइन्‍सटीन ने ऊर्जा सिद्धान्‍त पर कार्य करते हुये ऊर्जा समीकरण एवं ऊर्जा शक्ति की प्रचण्‍ड ताकत का सूत्र निष्‍पादित कर दिया यह समीकरण ही विश्‍व भर में परमाणु बम, परमाणु ऊर्जा और परमाणु शक्ति की जनक एवं कारण बन गई आइन्‍सटीन की ऊर्जा शक्ति की प्रचण्‍ड ताकत को नापने वाली प्रसिद्ध समीकरण E = mc2  है । यही ताकत भारतीय शाक्‍त सिद्धान्‍त में शक्ति उपासना के लिये वर्णित है लेकिन बेहद विस्‍तार से ।

भारतीय शाक्‍त सिद्धान्‍त के अनुसार जब शक्ति यानि महाऊर्जा ब्रह्माण्‍ड में स्‍वतंत्र एवं अकेली विचरणशील थी जिसे आद्यशक्ति कहा गया है तो उसे सृष्टि , प्रकृति एवं सक्रिय संरचना के सुन्‍दर एवं अदभुत संसार की लालसा हुयी तब शक्ति ने पुरूष को प्रकट किया और आदि देवों त्रिदेवों की उत्‍पत्ति हुयी , आद्य शक्ति ने उन्‍हें त्रिशक्तियां अर्पित व समर्पित कीं तब प्रकृति व सृष्टि रचना आगे बढ़ी और सुन्‍दर संसार का निर्माण हुआ ।

शक्ति के रूप व भेदान्‍तर

शक्ति के असल में कितने भेद हैं यह काफी गूढ़ व रहस्‍यात्‍मक है विज्ञान भी अभी इस मामले में काफी पीछे चल रहा है और एक खोज नई हो पाती है तब तक दूसरी नई रहस्‍य श्रंखला समाने आ जाती है । भारतीय शाक्‍त सिद्धान्‍त ने इसके भेद शाक्‍त सिद्धान्‍त में वर्णन किये हैं जिसमें केन्‍द्र बिन्‍दु में नारी यानि स्‍त्री और प्रकृति एवं शक्ति नियमों को रखा गया है तथा सिद्धांत प्रतिपादन हुये हैं ।

बहुधा अधिक न जानने वाले लोग चकरा जाते हैं कि आखिर दुर्गा यानि शक्ति के असल में कितने रूप हैं और आखिर किस रूप की साधना उपासना से उनका वाछित कल्‍याण संभव है । इस प्रश्‍न का उत्‍तर बेहद आसान है आद्य शक्ति जगत्जननी मॉं जगदम्‍बा की उपासना जब आप करते हैं तो शक्ति के मूल रूप यानि मॉं की उपासना करते हैं और मातृ शक्ति मूल आराधना का विषय आप अपने समक्ष रखते हैं ।

जैसे ही आप शक्ति भेद से रूपान्‍तरित शक्ति उपासनाओं की ओर बढ़ते हैं वैसे ही या तो अपनी कामनाओं के अनुरूप शक्ति उपासना करते हैं या फिर अनजाने में या अकारण ही निर्लिप्‍त व निष्‍काम भाव से शक्ति के किसी रूप की साधना में जुट बैठते हैं । लेकिन फल सबका ही प्राप्‍त होता है । शक्ति के रूप भेद से फल भी बदल जाता है , साधना पद्धति एवं विधि क्रम भी बदल जाते हैं ।

नवदुर्गा एवं दस महाविद्यायें तथा क्षुद्र साधनायें  

हालांकि तन्‍त्र शास्‍त्र एवं नारी शास्‍त्र में कतिपय कई शक्ति भेद वर्णित हैं जिसमें क्षुद्र से लेकर आद्य शक्ति स्‍तर तक की शक्ति भेद व नारीयों का वर्णन आता है , लेकिन यह व्‍याख्‍या या वर्णन इस आलेख का उद्देश्‍य नहीं हैं बस इतना समझना पर्याप्‍त होगा कि शक्ति के क्षुद्र रूपों में सामान्‍य नारी, भूतनी , प्रेतनी, पिशाचनी,चाण्‍डालनी, यक्षणी, किन्‍नरी, जिन्‍न, गंधर्व एवं अप्‍सरा, निशाचनी, राक्षसी जैसी साधनाओं से क्षुद्र सिद्धिदायक साधनाओं के फल क्षुद्र एवं विनाशकारी ही होते हैं इनसे दूरी रखना चाहिये । और उच्‍च स्‍तर की साधना पूजा उपासना देवी साधना, पूजा, अर्चना उपासना जिसके भेद वर्णन हम आगे करेंगें ही करना श्रेष्‍ठ रहता है । इस सम्‍बन्‍ध में तन्‍त्र शास्‍त्र भी पर्याप्‍त सावधान करता है और श्रीमदभगवद गीता में श्रीकृष्‍ण भी स्‍पष्‍ट कहते हैं ''भूतों को पूजने वाले भूतों को प्राप्‍त होते हैं, यक्षों को पूजने वाले यक्षों को प्राप्‍त होते हैं देवों को पूजने वाले देवों को प्राप्‍त होते हैं और जो मेरा पूजन करते हैं वे मुझ ही को प्राप्‍त होते हैं '' आगे श्रीकृष्‍ण ने यह भी कहा कि ''जो जिसका पूजन करता है उसका स्‍वयं का स्‍वरूप भी वैसा ही बन जाता है''  गीता के इन श्‍लोकों में तंत्र व पूजा का भारी भेद एवं रहस्‍य वर्णित है । यही भारतीय तन्‍त्र शास्‍त्र भी कहता है और इसकी अधिक व्‍याख्‍या करता है, तन्‍त्र शास्‍त्र साफ कहता है कि जिसको पूजोगे वैसे ही हो जाओगे और वैसे ही फल प्राप्‍त होंगें तथा जीवन के अंत में उसी के साथ चले जाओगे यानि वही बन जाओगे ।

क्रमश: जारी अगले अंक में ...         

 

शनिवार, मार्च 20, 2010

लेख : विद्युत क्षेत्र में जन भागीदारी की व्यापक संभावनायें- विवेक रंजन श्रीवास्तव

लेख : विद्युत क्षेत्र में जन भागीदारी की व्यापक संभावनायें

विवेक रंजन श्रीवास्तव
अतिरिक्त अधीक्षण इंजीनियर
म.प्र.राज्य विद्युत मण्डल , जबलपुर
बंगला नम्बर ..ओ बी ११ , विद्युत मण्डल कालोनी , रामपुर, जबलपुर , मो ९४२५८०६२५२

 ---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------            

  लोकतंत्र में जन भागीदारी का महत्व निर्विवाद है . किसी भी कार्य में
जन भागीदारी से उसकी लोकप्रियता स्वतः ही बढ़ जाती है, कार्य में
पारदर्शिता आ जाती है .प्रशाशकीय अवधारणा है कि शासकीय विकास कार्यों में
जनभागीदारी से  विकास कार्य की गुणवत्ता में वृद्धि होती है . कार्य अधिक
जनोन्मुखी व जनोपयोगी हो जाता है . कार्य पर होने वाला व्यय न्यूनतम हो
जाता है .भ्रष्टाचार की संभावनायें कम हो जाती हैं , अधिकारियो की
स्वेच्छाचारिता नियंत्रित हो जाती है , एवं कार्य कम से कम समय में
संपन्न हो पाता है . यही कारण है कि पब्लिक मैनेजमैंट की नवीनतम पद्धतियो
के अनुसार प्रायः प्रत्येक विभाग में जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा
है . लगभग सभी शासकीय विभागों , कार्यालयों , शिक्षण संस्थानो में किसी न
किसी रूप में जन समितियां नामित की गईं हैं .ये जन समितियां प्रायः दिशा
दर्शन , विकास कार्यो के अवलोकन , निरिक्षण व समीक्षा के कार्य कर रही
हैं . विकास कार्य हेतु धन जुटाने , श्रमदान जुटाने में भी ये समितियां
बहुत महत्वपूर्ण योगदान कर रही हैं . इन समितियों में स्थानीय
नेता ,निर्वाचित  जनप्रतिनिधि , सेवानिवृत वरिष्ठ नागरिक , , सक्रिय
युवा , प्रगतिशील महिलायें , स्वस्फूर्त रूप से प्रायः अवैतनिक , मानसेवी
सहयोग करते हैं , यद्यपि बैठको में भाग लेने आदि समिति के कार्यो हेतु
सदस्यो को उनके वास्तविक या संभावित व्यय की आपूर्ति संबंधित विभाग
द्वारा की जाने की परम्परा हैं .
               
जनभागीदारी का दूसरा तरीका , अशासकीय स्वयं सेवी संस्थाओ अर्थात
एन.जीओ. के द्वारा विभाग के माध्यम से  किये जा रहे कार्य में हाथ बंटाना
है . किसी गांव या क्षेत्र विशेष को गोद लेकर विभाग द्वारा किये जा रहे
कार्य को अधिक उर्जा से समानांतर रूप से संपन्न कराने में ये संगठन
महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं . इसके लिये इन्हें शासकीय
अनुदान भी प्राप्त होता है . विभागीय कार्यों के प्रचार , प्रसार ,
जनजागरण , में स्वैच्छिक संगठनो की महति भूमिका है .

                अब तक अधिकांशतः विद्युत क्षेत्र केवल स्वतंत्रत शासकीय विभाग के रूप
में ही कार्यरत रहा है . जो थोड़ी बहुत जन भागीदारी बिजली के क्षेत्र में
रही है वह सलाहकार समितियों या अवलोकन व समीक्षा जन समितियों तक ही सीमित
है .अभी तक एन जी ओ के माध्यम से बिजली क्षेत्र में कोई बड़े कार्य नही हो
रहे हैं . इसका एक कारण बिजली क्षेत्र का एक पूर्णतः तकनीकी विभाग होना
है . विद्युत उत्पादन पूरी तरह तकनीकी कार्य है , उच्च दाब पारेषण में भी
जन भागीदारी के योगदान की नगण्य संभावनायें हैं . किन्तु निम्नदाब वितरण
प्रणाली में , जिससे हम सब सीधे एक उपभोक्ता के रूप में जुड़े हुये हैं वह
क्ृेत्र है जिसमें जन भागीदारी की विपुल संभावनाये हैं . आज सारा देश
बिजली की कमी से जूझ रहा है .बिजली चोरी की समस्या सुरसा के मुख सी बढ़ती
ही जा रही है . ऐसे परिदृश्य में स्वयं सेवी संगठन आगे आकर विद्युत वितरण
कंपनियो का हाथ बंटा सकती हें , कुछ कार्य जिनमें जन भागीदारी की विपुल
संभावनायें हैं,कुछ इस तरह हो सकते हैं ,
बिजली चोरी के विरुद्ध जनजागरण अभियान
बिजली की बचत हेतु जन प्रेरणा अभियान
नियमित व एरियर के राजस्व वसूली में सहयोग , बिल वितरण , फ्यूज आफ काल्स
अटेंड करने में सहयोग
वितरण हानियो को कम करने हेतु वितरण लाइनो के रखरखाव में सहयोग
कैप्टिव पावर प्लांट लगाने हेतु प्रेरक की भूमिका एवं वांछित जानकारी ,
विभागीय क्लियरेंस आदि
ट्रांस्फारमरों में तीनो फेज पर समान लोड वितरण में सहयोग
विद्युत संयत्रों , बिजली की लाइनो की सुरक्षा , तथा चोरी गई विद्युत
सामग्री को पकड़वाने में सहयोग
आई एस आई मार्क उपकरणो के प्रयोग को बढ़ावा देने के अभियान में सहयोग
सी एफ एल के प्रयोग को बढ़ावा देने के अभियान में सहयोग
दिन में प्राकृतिक प्रकाश के उपयोग , पीकिंग अवर में न्यूनतम विद्युत
प्रयोग , घरों में हल्के रंग संयोजन को बढ़ावा , छतों में बाहरी तरफ सफेद
रंग की पुताई जिससे शीतलन हेतु कम बिजली लगे , आदि जागृति अभियान
               
कहां नई विद्युत लाइनो की आवश्यकता है , कहां नये उपकेंद्र बनने चाहिये
यह सब भी जनप्रतिनिधियों के तालमेल से बेहतर तरीके से तय किया जा सकता
है . विद्युत सेवा का क्षेत्र सीधे तौर पर राजस्व से जुड़ा हुआ है ,अतः
वितरण कंपनियों को सहयोग कर जनसेवी संस्थान संस्था के संचालन हेतु आवश्यक
धनार्जन स्वतः ही बिजली कंपनियो से कर सकती हैं . वर्तमान परिदृश्य में
बिजली चोरी पकड़वाने पर , एरियर का राजस्व वसूली होने पर , वितरण हानि कम
होने पर , वितरण ट्रांस्फारमरों की खराबी की दर कम होने पर आदि बिजली
क्षेत्र से जुड़े घटक सीधे रूप से वितरण कंपनियों के  आर्थिक लाभ से जुड़े
हैं , वितरण कंपनियो के सी एम डी इतने शक्ति संपन्न हैं कि वे सहज ही
जनभागीदारी संस्थानो को ये आर्थिक लाभ देकर , विद्युत क्षेत्र में
जनसहयोग की नई शुरुवात कर सकते हैं . चूंकि बिजली का क्षेत्र तकनीक
आधारित है , अतः इस क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के लिये जनसहयोगी संगठनो
को किंचित तकनीकी संज्ञान जरूरी हो सकता है . सतत क्रियाशीलता से इस दिशा
में बहुत व्यापक , दूरगामी , अच्छे परिणाम प्राप्त किये जा सकते हैं .
बिजली के क्षेत्र में जनसहयोग को बढ़ावा देना समय की मांग है , जिसमें
विपुल संभावनायें हैं .