बुधवार, मार्च 24, 2010

बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने कलेक्टर ने लिए और अधिक कठोर निर्णय मनेपुरा केन्द्र पर सामूहिक नकल प्रकरण दर्ज

बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने कलेक्टर ने लिए और अधिक कठोर निर्णय मनेपुरा केन्द्र पर सामूहिक नकल प्रकरण दर्ज

सभी छात्रों को फेल करने बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

नकल करने वाले छात्रों को द्वितीय अवसर नही मिलेगा

भिण्ड 22 मार्च 2010

       कलेक्टर रघुराज राजेन्द्रन ने भिण्ड जिले में संचालित हो रही माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की बार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने परीक्षा कार्य में बाधा पहुंचाने वाले तथा नकल कराने वाले लोगों के खिलाफ और अधिक कठोर कार्यवाही करने का निर्णय लिया है। सोमबार 22 मार्च को अटेर ब्लॉक के परीक्षा केन्द्र मनेपुरा में सम्पन्न कक्षा 10 वीं विशिष्ट भाषा का प्रश्न पत्र में सामूहिक नकल का प्रकरण दर्ज किया गया और इस परीक्षा केन्द्र में विशिष्ट भाषा की परीक्षा में शामिल सभी छात्रों को फेल करने तथा नकल करने वाले छात्रों को द्वितीय अवसर नही दिये जाने  और विशिष्ट भाषा के प्रश्न पत्र को निरस्त करने के संबंध में कलेक्टर भिण्ड द्वारा माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।  

 

बोर्ड की सभी शेष परीक्षाओं की वोडियों ग्राफी होगी

       कलेक्टर रघुराज राजेन्द्रन ने बताया कि कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की शेष बची सभी विषयों की परीक्षाओं को नकल रहित कराने के लिए  प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर वीडियों ग्राफी कराई जाएगी। अभी तक केवल कुछ विशिष्ट विषयों की सम्पन्न परीक्षा में भी वीडियों ग्राफी कराई गई थी। सभी परीक्षा केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के लिए आगामी दिनों में होने वाली परीक्षा की वीडियों ग्राफी कराए।

       इसी तरह नकल करने धारा 144 के उल्लंघन के पुख्ता सबूत एवं वीडियों ग्राफी उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को जिला प्रशासन द्वारा पुरूष्कृत किया जाएगा। जो व्यक्ति साक्ष्य उपलब्ध कराएगें उनके नाम गोपनीय रखे जाएगें। कलेक्टर ने बताया कि परीक्षा सामग्री एवं प्रश्न पत्र को अवरूद्व किये जाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ प्रशासन द्वारा परीक्षा अधिनियम के साथ साथ आईपीसी की धारा 198 के तहत भी बैधानिक कार्यवाही की जाएगी। 

 

नवदुर्गा – नवरात्रि विशेष : दसमहाविद्या और शक्ति उपासना- 2

नवदुर्गा – नवरात्रि विशेष : दसमहाविद्या और शक्ति उपासना- 2

नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द''

 

नवदुर्गा नौ हैं - देवी की नौ मूर्तियां हैं जिन्‍हें नवदुर्गा कहा जाता है

 

प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणी । तृतीयं चन्‍द्रघण्‍टेति कूष्‍माण्‍डेति चतुर्थकम् ।।

पंचमं स्‍कन्‍द मातेति षष्‍ठं कात्‍यायनीति च । सप्‍तमं कालरात्रीति महागौरी चाष्‍टमम् ।।

नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गा प्रकीर्तिता: । उक्‍तान्‍येतानि नामानि ब्रह्मणैव महात्‍मना ।।

उपरोक्‍तानुसार 1. शैलपुत्री 2. ब्रह्मचारिणी 3. चन्‍द्रघण्‍टा 4. कूष्‍माण्‍डा 5. स्‍कन्‍दमाता 6. कात्‍यायनी 7. कालरात्रि 8. महागौरी 9. सिद्धिदात्री ये नव दुर्गा की नौ मूर्तियां हैं ।

इस सम्‍बन्‍ध में पूजा अर्चना उपासना हेतु प्रमाणिक ग्रंथ व साहित्‍य गीता प्रेस गोरखपुर से प्रकाशित श्रीदुर्गा सप्‍तशती, मार्कण्‍डेय पुराण, श्रीमद्देवीभागवत आदि ग्रंथ हैं , और इनके अध्‍ययन मनन चिन्‍तन उपरान्‍त यथा साध्‍य विधिपूर्वक पंचोपचार या दशोपचार या षोडशोपचार पूजा या साधना करना चाहिये ।

नवरात्रि काल में रात्रि का विशेष महत्‍व होता है और दन दिनों रात्रि जागरण अवश्‍य करना चाहिये एवं यथा संभव रात्रिकाल में ही पूजा हवन आदि करना चाहिये । श्रीमद्देवी भागवत में नवदुर्गा पूजन का विशेष विषय पिस्‍तार है । नवदुर्गा में कुमारिका यानि कुमारी पूजन का विशेष अर्थ एवं महत्‍व है । गॉंवों में इन्‍हें कन्‍या पूजन कहते हैं । जिसमें कन्‍या पूजन कर उन्‍हें भोज प्रसाद दान उपहार आदि से उनकी सेवा की जाती है । यह विषय भी श्रीमद्देवीभागवत में विस्‍तार से मिल जाता है । कुमारिका तंत्रम पर चर्चा हम आगे करेंगें ।

दस महाविद्यायें एवं कुमारी तन्‍त्र

दस महाविद्यायें एवं कुमारी तंत्र आदि देवी के विशिष्‍ट अवतारों व रूपों की साधनायें हैं हालांकि इन दसों महाविद्याओं के साधारण पूजा पाठ को हरेक प्राणी कर सकता है लेकिन इनकी तांत्रिक साधना व पूजा की विशेष महत्‍ता है । केवल एक महाविद्या से सुहागिन स्‍त्रीयों को पूर्णत: वर्जित किया गया है और इस महाविद्या के दर्शन पूजा उपासना साधना आदि कृत्‍य सुहागिन स्त्रियों हेतु प्रतिबंधित हैं । इसका कारण हम आगे लिखेंगे ।

विषय विस्‍तार पर आने से पूर्व हमें साधारण पूजा और तंत्र साधना में फर्क जान लेना चाहिये । साधारण पूजा पंचोपचार से लेकर षोडशोपचार तक हो सकती है जबकि तंत्र साधना के अनेक एवं भिन्‍न रूप आवश्‍यकतानुसार होते हैं । हम यहॉं विषय में केवल देवी की तंत्र साधनाओं का ही जिक्र करेंगें अन्‍यथा आलेख की जगह ग्रंथ तैयार हो जायेगा ।

तन्‍त्र मन्‍त्र व यन्‍त्र क्‍या हैं व इनमें फर्क क्‍या हैं   

 तन्‍त्र शब्‍द तनु तथा त्रय धातु से बना है जिन्‍हें मिलाने पर वर्ण तन्‍त्र प्राप्‍त होता है जिसका अर्थ है तनु अर्थात शरीर त्र अर्थात त्राण करने वाला , जो शरीर को सुखी, निरोगी बना कर सुरक्षित, संरक्षित प्रचण्‍ड तेज और प्रभावी बनाये उसे कष्‍टों से बाहर निकाल कर निर्मुक्‍त करे उसे तन्‍त्र कहते हैं । अँग्रेजी में तंत्र को सिस्‍टम कहा जाता है , शाब्दिक तात्‍पर्य यह कि यह जो शरीर है एक सिस्‍टम है एक तंत्र है इसे विधिपूर्वक सुविधा सेवित कर तेज पुष्टि स्‍वास्‍थ्‍य व सौन्‍दर्य प्रदान करने की विधा ही तंत्र है । इसमें चिकित्‍सा पद्धति से लेकर रोजमर्रा में उपयोग किया जाने वाला सौन्‍दर्य शास्‍त्र व सामुद्रिक शास्‍त्र (बॉडी लैंग्‍वेज), योग आदि भी इस तंत्र के अधीन आता है । हर वह विधि, क्रिया प्रक्रिया जो सिस्‍टम को या संरचना को या शरीर को दुरूस्‍त स्‍वच्‍छ सुन्‍दर व स्‍वस्‍थ बनाती है तंत्र कहलाती है । कुल मतलब ये कि तंत्र को ठीक करने या रखने के लिये जिस सिस्‍टम का उपयोग होता है वह तंत्र ही है ।

मन्‍त्र का अर्थ मन एवं त्रय धातु से बना है जिसका उपरोक्‍त तंत्र की व्‍याख्‍या से ही शाब्दिक अर्थ मन का त्राण करने वाला है । जो मन को ठीक करे या रखे वह ही मंत्र है । मंत्र के लिये जिस आवृत्ति ध्‍वनि, उच्‍चारण, आयाम, तारत्‍व आदि का प्रयोग होता है वही मंत्र सुमंत्र या कुमंत्र हो जाता है । यदि किसी गीत विशेष को सुनने से या किसी व्‍यक्ति विशेष की वाणी या वाक्‍य सुनने से मन को स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा एवं आयाम व विकास प्राप्‍त हो तो वही मंत्र है । लेकिन तंत्र शास्‍त्र कुछ मंत्रों की सीमायें बांध देता है और कई मंत्रों तक सामान्‍य व्‍यक्ति की पहुँच को रोक देता है इसमें सीधा तात्‍पर्य अपात्र व कुपात्र से मंत्र शक्ति को बचाना है , कई मंत्रों में चुम्‍बकीय आकर्षण होता है वे बड़ी तेजी से असर करते हैं उनके ध्‍वनि तारत्‍व आवृत्ति आयाम आदि इस प्रकार के होते हैं कि वे किसी भी तंत्र या संरचना को पल भर में ढहा सकते हैं या रच कर खड़ा कर सकते हैं ।

यन्‍त्र शब्‍द की व्‍युत्‍पत्ति यन तथा त्रय धातु के संयोग से हुयी है जिसका अर्थ है बेसिक स्‍ट्रक्‍चर यानि आधारभूत संरचना इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर जिसमें भरकर एक संरचना तैयार की जा सके या गलत संरचना को जो मरम्‍मत या रिपेयर कर सुधार सके । या एक ज्‍यामिति या एक निर्देशांक ज्‍यामिति जिसमें कुछ कार्डिनेटस या निर्देशांक एक आधारभूत संरचना का खाका तैयार करते हैं । मसलन यन्‍त्रों में शक्ति यानि स्‍त्री यंत्रों को अधोमुखी त्रिकोण व बिन्‍दु आदि से व्‍यक्‍त करते हैं और पुरूष या शिवरूपी यंत्रों में ऊर्ध्‍वमुखी त्रि‍कोण आदि के प्रतीक प्रयोग किये जाते हैं , कुछ विशिष्‍ट यंत्रों में जिनमें कि दोनों को सम्मिलित रूप से दर्शाना हो जैसे श्री यंत्र तो दोनों प्रकार के त्रिकोण व बिन्‍दु अणु आदि लिखे व व्‍यक्‍त किये जाते हैं, ऊर्ध्‍वमुखी व अधोमुखी त्रिकोण संख्‍या भेद से श्रीयंत्र का रूप व प्रकार बदल जाता है ।

तंत्र एवं देवी साधनायें

तंत्र साधनाओं में में सामान्‍यत: दो पद्धतियों का प्रयोग किया जाता है एक तो वाम मार्गी और दूसरी दक्षिणमार्गी । वाममार्गी साधनायें पंचमकारी होती हैं लेकिन शीघ्र सिद्धिदायक या विनाशकारक होतीं हैं , दक्षिणमार्गी साधनायें पूर्णत: शुद्ध सात्विक एवं साचारित्रिक होतीं हैं । देवी की साधनाओं में दोनों ही पद्धतियों का जम कर प्रयोग किया जाता है जिसको जो सुभीता प्रतीत हो वह उसी साधना पद्धति को अंगीकार करता है । दक्षिणमार्गी में सिद्धि में समय अधिक लगता है तो विनाशक भी कम और देर से होतीं हैं ।

हम यहॉं दक्षिणमार्गी साधनाओं का ही जिक्र करेंगे ।

शिव के विभिन्‍न दस अवतार शिव पुराण में उल्‍लेखित हैं इन अवतारों की दसों शक्तियों को दस महाविद्या कहा जाता है । ये इस प्रकार हैं -

काली तारा महाविद्या षोडशी भुवनेश्‍वरी । भैरवी छिन्‍नमस्‍ता च विद्या धूमावती तथा ।।

बगला सिद्ध विद्या च मातंगी कमलात्मिका । एता विद्या महेशानि महाविद्या प्रकीर्तिता ।।

इसके अनुसार दस महाविद्यायें हैं , देवी की दस महाविद्याओं के नाम 1. काली यानि महाकाली  2. तारा 3. षोडशी यानि श्रीविद्या यानि त्रिपुर सुन्‍दरी 4. भुवनेश्‍वरी 5. भैरवी 6. छिन्‍न मस्‍ता 7. धूमावती 8. बगला यानि बगलामुखी 9. मातंगी यानि सरस्‍वती 10. कमला यानि महालक्ष्‍मी हैं

शाक्‍त साधनाओं में या देवी की साधनाओं में दस महाविद्या साधना सबसे उच्‍चकोटि की तंत्र साधनायें हैं , हरेक को सिद्ध भी नहीं होतीं और जिसको सिद्ध हो जायें उसे फिर कोई लगता नहीं ।

क्रमश: जारी अगले अंक में  

 

मंगलवार, मार्च 23, 2010

शहीदे आजम भगत सिंह : यूं महज कुर्बानीयां याद करने से कुछ न होगा...नरेन्‍द्र सिंह तोमर ‘’आनन्‍द’

शहीदे आजम भगत सिंह : यूं महज कुर्बानीयां याद करने से कुछ न होगा...

गर होगा तो फिर एक शहीद पैदा करने से ही कुछ होगा

नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द'

23 मार्च शहीदे आजम भगत सिंह की शहादत का दिन हो या 19 दिसम्‍बर रामप्रसाद विस्मिल का या 28 फरवरी चन्‍द्र शेखर आजाद का या... आज भारत में जब मैं इन तारीखों पर चन्‍द जुमलों के साथ चन्‍द लमहों के लिये सियासती ऑसूं बहाने वालों को देखता हूं तो कई बार लगता है कि ... बस बन्‍द करों शहीदों का यूं अपमान करना , हमारे सियासतदारों के करम ऐसे हैं कि उन्‍हें शहीदों को याद करने का तो छोडि़ये नाम लेने तक का हक नहीं हैं ।

वो शुक्र है उस परवरदिगार का उसने अच्‍छे फूल चमन से चुन लिये !

गर आज चमन में होते तो बिन चुने ही कुम्‍हलाते उजड़ते चमन को देख कर ।।

ओ बिस्मिल ओ भगत सिंह ओ आजाद ए मेरे वतन आ के देखो तुम जरा ।

अपनी जॉं औ खून से बोये आजादी के जो बीज यहॉं आ के देखो तुम जरा ।।

आजादी औ आजाद हिन्‍द दोनों मुकर्रर हो गये अब आ के देखो तुम जरा ।

तुमने जवानी ,जान औ खून की परवाह किये बगैर अब आ के देखो तुम जरा ।।

अँग्रेजी रियासत गोरी सियासत को ललकार मौत को पुकारने वालो आ के देखे तुम जरा ।

अभी भी तुम्‍हारा वतन उन्‍हीं तेवरों में कैद है आ के देखो तुम जरा ।।

भ्रष्टाचार, रिश्‍वत, ना सुनी औ ऐयाशीयों का दौर है आ के देखो तुम जरा ।

चन्‍द सिक्‍को चन्‍द बोतलों चन्‍द औरतों पर निछावर भरतीय आ के देखो तुम जरा ।।

जीत कर नेता हराते पांच सालों तक तुम्‍हारे इस देश को आ के देखो तुम जरा ।

चन्‍द अरबपतियों के हाथ साथ चलती सरकारें यहॉं आ के देखो तुम जरा ।।

पैसे वालों और गरीबों के बीच लम्‍बी एक खाई को आ के देखो तुम जरा ।

रोज पिटते देशभक्‍त को, लातें खाते ईमानदार को आ के देखो तुम जरा ।।

रोज लुटती गरीब की बेटी औ कटती जेब को आओ वतन के लाड़लो आ के देखो तुम जरा ।

अमीरों ऐयाशों के दिल बहलाने के साधन गरीबों के कच्‍चे झोंपड़े आ के देखो तुम जरा ।।

चन्‍द सिक्‍कों की नौकरी वतन के दुश्‍मनों की नौकरी की खतिर बिकते भारत को आ के देखो तुम जरा ।

नौकरी की लाइन में, दो रोटी की आस में अनपढ़ मालिक के यहॉं प्रतिभायें तरसतीं आ के देखो तुम जरा ।।

अब हर देशभक्‍त घोषित पागल यहॉं हर सुन्‍दर कन्‍या कालगर्ल बनती यहॉं आ के देखो तुम जरा ।

वतन में बनते औ छपते नोट सिक्‍कों पर लग रहे अब दाग हैं आ के देखो तुम जरा ।।

वह तुम्‍हारा लाहौर सिंध औ कराची के बाजार गुम हैं वतन से तुम्‍हारे आ के देखो तुम जरा ।

एक नाजायज औलाद हिन्‍दुस्‍तान की रोज धमकाती अपने मॉं बाप को आ के देखो तुम जरा ।।

हर कंस के संग सोती राधिकायें, रावण के घर खुद पहुँचती सीतायें अब आ के देखो तुम जरा ।

कभी हवाला कभी दिवाला देश को बेच तिजारत कर रहे देश के संचालकों को आ के देखो तुम जरा ।।

हर नौजवां तरस रहा इक आस को इक विश्‍वास को रोज लड़ता खुद से कभी औ कभी अपनी सरकार से आ के देखो तुम जरा ।

भारत में यूं घुन लगा, धर्म जाति की धुन बजा औ कभी भाषा कभी लिंग पर बटते देश को आ के देखो तुम जरा ।।

जिन्‍हें जूते मार कर पीटने के कूटने के वक्‍त है, उनके जूतों तले दबे हिन्‍दुस्‍तान को आ के देखो तुम जरा ।

क्‍या लहू अपना तुमने इस देश के लिये बहाया आज उस देश को नजदीक से आ के देखो तुम जरा ।।

हॉं कर लेते हैं पापी भी तुम्‍हें याद चन्‍द लम्‍हों के लिये, तैयार अगले गुनाहों के लिये आ के देखो तुम जरा ।

गुनगुना कर चंद गीत, चंद मालायें डाल कर ए.सी. गाड़ी में बैठ शराब के घूंटों में कलाम बांचते शहीदों के आ के देखो तुम जरा ।।

क्‍या क्‍या देखोगे ओ भगत सिंह, ओ सुभाष ओ चन्‍द्रशेखर ओ बिस्मिल यहॉं ।

कि हर शाख पे अँग्रेजी सियासत औ वो खूनी रियासत देख कर शहादत नहीं आत्‍महत्‍या कर लोगे यहॉं ।।

तुमने चन्‍द सियासत अँग्रेजों की इक अल्‍प रियासत अँग्रेजी की देख शहादत दे डाली ।

ओ वीरो तुमने वीरता की दास्‍तायें देशभक्ति के अफसाने जिस कम उमर में लिख डालीं ।। 

ओ मेरे देश के पावन रक्‍त अब कौन सा वो रक्‍त है जो तुम्‍हारी रक्‍त गंगा में मिले ।

मेरे पास बस चंद ऑंसू है कुछ तुम्‍हारे लिये औ कुछ देश के लिये जो विरासत में मिले ।।

मैं कल दैनिक भस्‍कर में रस्किन बाण्‍ड का कलकत्‍ता के अँग्रेजों के बारे में और आज वेद प्रताप वैदिक का डॉ. राम मनोहर लोहिया और एक रिटायर्ड डिप्‍टी कलेक्‍टर कस आलेख ''अब तो निलंबन एक मजाक है '' पढ़ रहा था , मुझे जहॉं एक ओर बेहद तकलीफ भी हुयी और दूसरी ओर कुछ हैरत भी । कुल मिला कर मैं अपनी पढ़ने लायक सामग्री का चयन में भी बेहद सावधानी और सतर्कता बरतता हूं । मुझे क्‍या पढ़ना है मुझे पता रहता है , लेकिन जब आज देश की दुर्गत और शहीदों की शहादत के लिये उन लोगों के मगरमच्‍छी ऑंसू देखता हूं जिनके कारण समूचे देश की ऑंखों में ऑंसू हैं तो फिर लिखता भी अपनी ही पसन्‍द का हूं और इसका चयन भी मैं खुद ही करता हूं । जिनमें शहीदों के प्रति प्रतिउपकार का जज्‍बा हो या न हो लेकिन देश के लिये चन्‍द काम भी ऐसा किया है कि उन्‍होंने भगत सिंह, चन्‍द्र शेखर आजाद, रामप्रसाद विस्मिल, सुभाष चन्‍द्र बोस ..... के इस देश की ऑंखों में ऑंसू पैदा किये हैं उनके लहू से सींचे इस चमन में उस अँग्रेजी सियासत और रियासत की फसल को हजार गुना बढ़ा कर अब हर पत्‍ते पत्‍ते पर फैला दिया है उन्‍हें या तो खुद ही शर्म होना चाहिये वरना मैं कहता हूं कि प्रलाप तत्‍काल बन्‍द करें उन्‍हें शहीदों के नाम स्‍मरण तक का हक नहीं हैं , वे पावन रक्‍त हैं , उनके कर्म वाणी सब पावन हैं और अपावन उनके नाम का उच्‍चारण न ही करें तो बेहतर हैं... कभी सोच के देखना ठण्‍डे दिमाग से वे देश के लिये क्‍या कर गये और तुमने क्‍या किया .. क्‍या कर रहे हो.... जय हिन्‍द       

सोमवार, मार्च 22, 2010

यूं ही नहीं चलते लाखों के इनामी टी.वी. कार्यक्रम कम्‍पनीयों के , इस तरह करोड़ो अरबों बटोरतीं हैं कम्‍पनीयॉं, और चलाती हैं देश की आवाज और क्रेजी किया रे जैसे लुभावने कार्यक्रम

एयरटेल की नेटवर्क फिर ध्‍वस्‍त, शिकायतें न दर्ज हो रहीं न सुनवाई हो रही है, बड़े बड़े दावों के पीछे ढोल की पोल  

क्‍या आप भी किसी मोबाइल सेवा प्रदाता कम्‍पनी की ठगी का शिकार हैं तो इसे ध्‍यान से पढ़ें

हर तीसरे दिन लुप्‍त हो जाता है एयरटेल का नेटवर्क

यूं ही नहीं चलते लाखों के इनामी टी.वी. कार्यक्रम कम्‍पनीयों के , इस तरह करोड़ो अरबों बटोरतीं हैं कम्‍पनीयॉं, और चलाती हैं देश की आवाज और क्रेजी किया रे जैसे लुभावने कार्यक्रम

मुरैना 22 मार्च 10 , विगत 8 फरवरी से गड़बड़ाया एयरटेल (भारती एयरटेल) का नेटवर्क पिछले दिनों की तरह आज फिर ध्‍वस्‍त हो गया ।

विगत 8 फरवरी से ठप्‍प हुये एयरटेल संचार प्रणाली में मजे की बात यह भी है कि उपभोक्‍ताओं को जम कर कम्‍पनी द्वारा चूना भी लगाया जा रहा है । जहॉं कम्‍पनी द्वारा घोषित टोल फ्री शिकायत नंबर 198 कभी भी नहीं लगता वही कम्‍पनी जबरन बाध्‍य कर शिकायतें पहले खुद ही पैदा करती है और उसके बाद शिकायत दर्ज कराने के पैसे वसूलती है ।

जहॉं कम्‍पनी कुछ नंबरों पर एस.एम.एस. से शिकायत भेजने के लिये शुल्‍क नहीं लेती थी मसलन 121, अब इस नंबर पर भी एस.एम.एस. भेजने के पैसे काटे जाते हैं वह भी 1 रू. प्रति एस.एम.एस. की दर से शुल्‍क वसूलती है , आज हमने जब 198 , 121 सभी नंबरों के फेल होने पर 121 पर एस.एम.एस. भेजे तो पूरे 6 रू. काट लिये गये ।

उल्‍लेखनीय है कि कम्‍पनी के नेटवर्क टावर विगत 8 फरवरी से चम्‍बल में उपलब्‍ध नहीं हो रहे हैं । सैकड़ों उपभोक्‍ता कम्‍पनी के पास शिकायत दर्ज कराने को झकमारी करते फिर रहे हैं , अव्‍वल तो कम्‍पनी शिकायत ही दर्ज नहीं करती और कोई उपभोक्‍ता पैसे खर्च कर शिकायत दर्ज भी करवा दे तो फिर उस पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती । उपभोक्‍ता पैसे खर्च करता रहता है और ठगा जा कर कम्‍पनी की चालबाजी और धोखाधड़ी का शिकार होता रहता है ।

कम्‍पनी के तमाम उपभोक्‍ता मोबाइल आफिस के नाम से इण्‍टरनेट सेवायें प्रयोग करते हैं , उनके साथ कम्‍पनी न केवल धोखाधड़ी कर रही है बल्कि जम कर ठगी भी कर रही है । कुछ उपभोक्‍ताओं से मासिक शुल्‍क एकमुश्‍त काट कर कम्‍पनी महीने भर इण्‍टरनेट सेवायें प्रदान करने का वायदा करके साधारण संचार नेटवर्क तक उपलब्‍ध नहीं करा पाई वही कुछ उपभोक्‍ता 10 रू प्रति दिवस का भुगतान करके भी इण्‍टरनेट छोडि़ये साधारण फोन पर बात भी नहीं कर पाये । और विगत 8 फरवरी से तकरीबन हर दूसरे दिन अपने गांठ से पैसे खर्च करके शिकायतें भी करते रहे और रोजाना 10 रू भी कटाते रहे फिर भी वही ढाक के तीन पात ही रहे ।

इससे भी आगे बढ़ कर कम्‍पनी और भी कई करिश्‍मे दिखाती है , मसलन इस कम्‍पनी की मोगाइल सेवाओं पर बिना चालू किये ही अपने आप ही अश्‍लील गानों की कालर टयून नामक सेवा प्रारंभ हो जाती है और जबरन रातों रात आपके मोबाइल फोन से 60- 70 रूपये गायब हो जायेंगें ।

और भी तमाशा ये हैं कि आप के फोन पर कोई भी सुविधा आप प्राप्‍त करें या न करें यदि आपने अपना बैलेन्‍स 100 रूपये से ऊपर मोबाइल में रखा है तो रातों रात सैकड़ों रूपये गायब होकर चन्‍द पैसे का बैलेन्‍स मात्र शेष रह जायेगा । कई उपभोक्‍ताओं के इस तरह सैकड़ो हजारों रूपये साफ हो चुके हैं । जिसकी शिकायतें जागो ग्राहक जागो और ट्राई तक हो चुकीं हैं , ज्‍यादा पीछे पड़ने वाले ग्राहक के पैसे तो कम्‍पनी लौटा देती है लेकिन लापरवाह , सुस्‍त या शिकायत न करने वाले या पीछे न पड़ने वालों के पैसे कम्‍पनी हजम कर जाती है । हमने इस समाचार के सम्‍बन्‍ध में सभी साक्ष्‍य प्राप्‍त कर लिये हैं और हमारे पास सुरक्षित हैं । जनहित में सूचित करते हैं कि ऐसी किसी भी कम्‍पनी से पीडि़त होने पर बी.एस.एन.एल. के फोन से टोल फ्री नंबर 1800-11-4000 पर शिकायत तुरन्‍त दर्ज करायें ।     

 

ना तुम हो यार आलू... ना हम हैं यार गोभी....

सोमबार को 10 वीं एवं 12 वीं की विशिष्ट भाषा के प्रश्न पत्र होगें

सोमबार को 10 वीं एवं 12 वीं की विशिष्ट भाषा के प्रश्न पत्र होगें

भिण्ड 20 मार्च 2010

       माध्यमक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा संचालित हाईस्कल कक्षा 10वीं की परीक्षा में सोमबार 22 मार्च को विशिष्ट भाषा के प्रश्न पत्र होगें। कक्षा 10 वीं में हिन्दी,मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, पंजाबी, उर्दू,सिंधी, मलयालम, अंग्रेजी, संस्कत, कन्नड एवं उडिया का प्रश्न पत्र होगा। जबकि हायर सैकेण्ड्री कक्षा 12 वीं के लिए सोमबार 22 मार्च को प्रथम विशिष्ट भाषा के तहत पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम एवं कन्नड भाषा का प्रश्न  पत्र होगा।

 

छात्र पर धोखाधडी करने का प्रकरण दर्ज, फार्म में मिथ्या उम्र दर्ज कराने पर परीक्षा अधिनियम के उल्लंघन पर हुई कार्यवाही

छात्र पर धोखाधडी करने का प्रकरण दर्ज, फार्म में मिथ्या उम्र दर्ज कराने पर परीक्षा अधिनियम के उल्लंघन पर हुई कार्यवाही

भिण्ड 20 मार्च 2010

       शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयागांव परीक्षा केन्द्र पर कलेक्टर रघुराज राजेन्द्रन और पुलिस अधीक्षक चंचल शेखर द्वारा 19 मार्च को सम्पन्न हाईस्कूल कक्षा 10वीं के निरीक्षण में एक छात्र पर धोखाधडी करते हुये उम्र को छिपाने का दोषी पाए जाने पर परीक्षा अधिनियम के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया गया है। अधिकृत जानकारी में बताया गया है कि कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्र के निरीक्षण में छात्र आनंद सिंह पुत्र मोहन सिंह को समक्ष में बुलाकर की गई  उसके पास से मिले आयकर विभाग के पेनकार्ड और ड्रायविंग लायसेंस में उसकी उम्र 15 जनवरी 1986 अंकित होनी पायी गई। जबकि भारतीय स्टेट बैंक लिपिक की परीक्षा के प्रवेश पत्र पर आवेदन की पाई गई पावती छात्र की उम्र 5-12-91 दर्ज होना पाया गया । भारतीय स्टेंट बैंक के लिपिक पद की परीक्षा 8 नवम्बर 2009 को सम्पन्न हुई थी और उस परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता इन्टर मीडियट पास होना अनिवार्य था। उस परीक्षा के प्रवेश पत्र पर छात्र की उम्र 5 दिसम्बर 91 अंकित थी। प्रवेश पत्र पर स्कूल का नाम कमलेश हायर सैकेण्ड्री स्कूल रायपुरा भिण्ड अंकित था।

       उम्र के संबंध में छात्र से की गई पूछताछ में उसने बताया कि हाईस्कल परीक्षा के लिए उसने लहार चुंगी निवासी कमलेश मिश्रा को रूपये 2 हजार 500 देकर इसलिए परीक्षा फार्म भरवाया है ङ्ढि उसङ्ढी उम्र कम हो सङ्ढे और वह कम उम्र के आधार पर शासङ्ढीय नौकरी पा सङ्ढे। उक्त छात्र इटावा रोड भिण्ड का निवासी है और उसङ्ढी मॉ का नाम राजकली है। छात्र परीक्षा प्रवेश पत्र पर भी उसङ्ढी मा का नाम राजकली उल्लेख होना पाया गया। उक्त छात्र द्वारा आईपीसी की धारा के साथ साथ परीक्षा अधिनियम का उल्लंघन ङ्ढिया गया जिससे भारतीय दण्ड संहिता के प्रावधानों के तहत धारा 420, 467 एवं 468 का अपराध पंजीबद्व ङ्ढिया गया ।

 

दबोह एवं आलमपुर सूचना शिविर से लाभान्वित हुये ग्रामीणजन

दबोह एवं आलमपुर सूचना शिविर से लाभान्वित हुये ग्रामीणजन

विकलांग राजू ने लोगों को लाभान्वित कराने का लिया संकल्प

भिण्ड 20 मार्च 2010

       लहार विकास खण्ड के नगर पंचायत क्षेत्र दबोह एवं आलमपुर में शनिवार को जिला जनसम्पर्क कार्यालय भिण्ड  द्वारा आयोजित सूचना शिविर सह प्रदर्शनी आयोजन से अनेक व्यक्तियों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विभागीय योजनाओं को जानने का अवसर मिला। दबोह के वार्ड नम्बर 15 में निवासरत विकलांग राजू विश्वकर्मा सहित बीएससी प्रथम वर्ष में अध्ययनरत राजू और उसके मित्र श्यामसुन्दर सहित सैकडों ग्रामीणजनों ने कल्याणकारी योजनाओं को समझकर स्वयं के साथ साथ अन्य लोगों को लाभान्वित कराने का संकल्प लिया। लोगों ने उपलब्ध कराये गये प्रचार साहित्य एवं आगे आए लाभ उठाऐ पुस्तिका प्राप्त कर कहा कि इस पुस्तक एवं प्रचार सामग्री से उन्हें आम लोगों के लिए संचालित हो रही योजनाओं को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलेगा। जिससे वे भी योजनाओं का लाभ  ले सकेगें। और अन्य लोगों को लाभ दिलाने के लिए रचनात्मक पहल भी कर सकेगें। इस अवसर पर डा राधेश्याम दिवोलिया,मलखान सिंह कौरव, सहित मीडिया प्रतिनिधि गणमान्य नागरिक और बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

       दबोह के झण्डा चौक और आलमपुर के बिजय मंच प्रांगण में आयोजित सूचना सह विकास प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश सरकार के समाज को जोडने के लिए शुरू किये गये आओं बनाए अपना मध्यप्रदेश अभियान के सात संकल्पों के साथ साथ प्रदेश में महिलाओं को आत्म निर्भर एवं सक्षम बनाने के लिए शुरू किये गये विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। इसी तरह प्रदेश में भ्रूण लिंग परीक्षण पर लगाये गये प्रतिबंध तथा घरेलू हिंसा की रोकथाम के लिए लागू की गई ऊषाकिरण योजना की जानकारी दी गई। जिसके अलावा महिलाओं को ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण से मिले महिला नेतृत्व की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी एवं सूचना शिविर  के जरिए मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना के तहत मजदूर महिलाओं को मिलने वाली प्रसूति अवकास और आर्थिक मदद शिक्षा के लिए अपने गांव से दूसरे गांव जाने वाली कक्षा 6 और 9 वीं की छात्राओं को मिलने वाली नि:शुल्क सायकिल, गणवेश और पाठयपुस्तकों गांव की बेटी योजना के तहत प्रतिभाशाली ग्रामीण छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए मिलने वाली छात्र वृति आदिवासी सशक्तिकरण योजना, 50 हजार रूपये लागत वाली परियोजनाओं के लिए 4 प्रतिशत व्याज पर मिलने वाली ऋण सुविधा, महिला बटालियन की स्थापना, प्रदेश के 9 जिले भोपाल, इन्दौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, रतलाम, रीवा और सतना में शुरू हुये महिला थानो मात्र शिशु रक्षा कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, बीपीएल परिवारों के लिए शहरी क्षेत्र में शुरू की गई हाथ ठैला रिक्शा योजना, आंगनबाडी केन्द्रों में प्रति सप्ताह मंगलवार को मनाए जाने वाले मंगल दिवस के तहत गोद भराई अन्न प्रासन, जन्म दिवस और किशोरी दिवस के अलावा पिछडे वर्गो, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और योजनाओं से जुडे प्रचार साहित्य भी वितरण किये गये।