शुक्रवार, नवंबर 20, 2009

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2009 : नगर पंचायत फूफ में अध्यक्ष पद हेतु एक नामांकन भरा

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2009 : नगर पंचायत फूफ में अध्यक्ष पद हेतु एक नामांकन भरा

      भिण्ड 19 नवम्बर 2009

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2009 के लिये गुरूवार 19 नवम्बर को जारी हुई अधिसूचना के तहत  प्रथम दिन भिण्ड जिले की नगर पंचायत फूफ में अध्यक्ष पद हेतु एक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसके तहत श्रीमती वाटा देवी पत्नी शिवनाथ निर्दलीय द्वारा नामांकन जमा कराया गया। इसके अलावा जिले की नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष तथा वार्ड पद के लिये कोई नाम निर्देशन पत्र जमा नही हुआ।

 

राजनैतिक दलो और उम्मीदवारों के लिये आदर्श आचार संहिता लागू , मत प्राप्त करने धार्मिक एवं जातीय भावनाओं का सहारा नही ले

राजनैतिक दलो और उम्मीदवारों के लिये आदर्श आचार संहिता लागू , मत प्राप्त करने धार्मिक एवं जातीय भावनाओं का सहारा नही ले

भिण्ड 19 नवम्बर 2009

      कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड सुहेल अली ने बताया कि नगर पालिका आम निर्वाचन 2009 के लिये मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार सहिता लागू की गई। आपने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को लागू की गई आदर्श आचार संहिता का कडाई से पालन करनें पर जोर देते हुये कहा कि मत प्राप्त करने के लिये कोई भी दल या उम्मीदवारों को धार्मिक साम्प्रदायिक या जातिभावनाओं का सहारा नही लेना चाहिए। किसी भी दल या उम्मीदवारों को ऐसा कोई कार्य नही करना चाहिए जिससे किसी धर्म सम्प्रदाय या जाति के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे या उनमें विद्वेश या तनाव पैदा हो।

      इसी तरह पूजा के किसी स्थल जैसे मंदिर मस्जिद, गिरजाघर का उपयोग निर्वाचन प्रचार के लिये नही किया जाना चाहिए। किसी उम्मीदवार के व्यक्तिगत जीवन के ऐसे पहलुओं की आलोचना नही की जानी चाहिए जिनका संबंध उसके सार्वजनिक जीवन या क्रियाकलापों से न हो और न ही ऐसे आरोप लगाये जाने चाहिए जिनकी सत्यता स्थापित न हुई हो इसी तरह किसी राजनैतिक दल की आलोचना उसकी नीति एवं कार्यक्रम पूर्व इतिहास कार्य तक ही सीमित होनी चाहिए तथा दल और उसके कार्यकर्ताओं की आलोचना असत्यापित आरोपो पर आधारित नही की जानी चाहिए। किसी व्यक्ति के कार्यो या विचारों का विरोध करने किसी दल या उम्मीदवार द्वारा ऐसे व्यक्ति के घर के सामने धरना देने, नारेबाजी करने या प्रदर्शन करने की कार्यवाही का कतई समर्थन नही किया जाना चाहिए।राजनैतिक दलों और उम्मीदवारों को ऐसे सभी कार्यो से परहेज करना चाहिए जो चुनाव कानून के अन्तर्गत अपराध की श्रेणी में आते है। किसी भी उम्मीदवार द्वारा किसी व्यक्ति की भूमि भवन अहाते या दीवार का उपयोग झण्डा टांगने पोस्टर चुपकाने और नारे लिखने जैसे प्रचार कार्यो के लिये उसकी अनुमति के बगैर नही किया जाना चाहिए। और राजनैतिक दलों के समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं को भी ऐसा नही करना देना चाहिए। किसी भी दल या उम्मीदवार द्वारा उसके पक्ष में लगाये गये झण्डे या पोस्टर दूसरे दल या उम्मीदवार के कार्यकर्ताओं द्वारा नही हटाये जाने चाहिए। मतदान दिवस पर दी जाने वाली पर्ची सादे कागज पर होनी चाहिए। उनमें उम्मीदवार का नाम या चुनाव चिन्ह नही होना चाहिए।

 

नगरीय निकाय सम्पन्न कराने अधिकारियों को सौपे गये दायित्व

नगरीय निकाय सम्पन्न कराने अधिकारियों को सौपे गये दायित्व

भिण्ड 19 नवम्बर 2009

      कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड सुहेल अली ने नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2009 को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिये अधिकारियों को दायित्व सौपे है। जिसके तहत एडीएम छोटे सिंह कानून व्यवस्था एवं यातायात तथा परिवहन कम्युनिकेशन प्लान और वलनरेविलिटी मैपिंग, डिप्टी कलेक्टर एके चांदिल मतदान दल गठन वीडियों ग्राफी,अस्त्र शस्त्र एवं प्रतिदण्डात्मक कार्यवाही, मतदान दल गठन का दायित्व देखेंगें। डिप्टी कलेक्टर एसएल सोनी प्रेक्षकों, नियंत्रण कक्ष, जिला कोषालय अधिकारी वायएस भदौरिया मतपत्रों की छपाई एवं मतपेटियों की तैयारी, स्ट्रांग रूम, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी अटेर अमरीश श्रीवास्तव सम्पत्ति विरूपण, कोलाहल नियंत्रण, आदर्श आचार सहिता, मतदान सामग्री की तैयार एवं उनका वितरण तथा शिकायत संबंधित दायित्वों का निर्वहन करेगें। संभागीय लेखा अधिकारी जल संसाधान मानदेय वितरण, उप संचालक जनसम्पर्क सुनील सिलावट निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के समाचारों का प्रकाशन का दायित्व देखेगें।

 

9 विक्रेताओं के बीज लायसेंस निलंबित

9 विक्रेताओं के बीज लायसेंस निलंबित

भिण्ड 19 नवम्बर 2009

      उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भिण्ड ने बताया कि जिले के 9 बीज विक्रेताओं के लायसेंस बीज नियंत्रण आदेश 1983 के तहत निलंबित किये गये है। उन्होंने बताया कि बीज विक्रेता द्वारा किसानों को अमानत स्तर के बीज विक्रय किये जाने की शिकायत मिलने पर बीज के नमूने जांच हेतु परीक्षण प्रयोग शाला भेजे गये जहां अमानत स्तर के नमूने पाये जाने के कारण बीज विक्रेताओं के लायसेंस निलंबित किये गये है। जिसके तहत मैसर्स महाकाल कृषि सेवा केन्द्र लश्कर रोड भिण्ड, शर्मा कृषि सेवा केन्द्र भारोली रोड भिण्ड, सतीकृपा एग्रो एजेन्सी गोहद चौराहा गोहद, किसान सेवा केन्द्र गोहद चौराहा, पटेल बीज भण्डार गोहद, विवेक बीज भण्डार गोहद, देहाती बीज भण्डार रौन, कुशवाह बीज भण्डार रौन तथा राधारानी बीज भण्डार लहार के बीज लायसेंस निलंबित किये गये है।

 

मतदान समय में संशोधन प्रात: 8 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान

मतदान समय में संशोधन प्रात: 8 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान

भिण्ड 19 नवम्बर 2009

      म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के सचिव द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नगरीय निकाय आम निर्वाचन को प्रेषित पत्र में सूचित किया गया है कि मतदान के समय में संशोधन किया गया है। जिसके तहत अब प्रात:8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

 

ग्राम पंचायतों के आरक्षण की कार्यवाही शुरू

ग्राम पंचायतों के आरक्षण की कार्यवाही शुरू

भिण्ड 19 नवम्बर 2009

      त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी निर्वाचन के क्रम में गुरूवार 19 नवम्बर को भिण्ड जिले में भी सभी 447 ग्राम पंचायतों के वार्डो (पंच)एवं सरपंच पदो के आरक्षण की दो दिवसीय कार्यवाही शुरू हुई। जिसके तहत जनपद पंचायत भिण्ड की 62, अटेर की 87, मेहगांव की 104, गोहद की 88, लहार की 65 एवं रौन की 41 ग्राम पंचायतों में आने वाले वार्डो एवं सरपंच पदों के आरक्षण की कार्यवाही हुई।

 

नगरीय निकायों में भिण्ड जिले के 2 लाख 22093 मतदाता करेगें मतदान

नगरीय निकायों में भिण्ड जिले के 2 लाख 22093 मतदाता करेगें मतदान

भिण्ड 19 नवम्बर 2009

      नगर पालिका आम निर्वाचन 2009 के लिये 19 नवम्बर को अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही नाम निर्देशन पत्र जमा कराने की गतिविधि शुरू हुई। इसी दिन मतदान केन्द्रों की सूची भी प्रकाशित की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन भिण्ड द्वारा बताया गया कि आम निर्वाचन में भिण्ड जिले में अंतिम रूप से 2 लाख 22 हजार 093 मतदाता मतदान में हिस्सा लेगें। नगर पालिका भिण्ड में 97959 तथा नगर पंचायत गोहद में 28115, लहार में 20208, मेहगांव में 12107, गोरमी में 11594, मौ में 10816, दबोह में 10513, मिहोना में 10331, अकोडा में 7264, फूफ में 6619 तथा आलमपुर में 6567 मतदाता शामिल है।

 

विद्युत विभाग से संबंधित अपराधों को लोक अदालत में मिलेगी रियायत

विद्युत विभाग से संबंधित अपराधों को लोक अदालत में मिलेगी रियायत

कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं से रियायत लेने की अपील

भिण्ड 19 नवम्बर 2009

      जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिशचन्द्र शर्मा ने बताया कि 21 नवम्बर को आयोजित राज्य व्यापी लोक अदालत के आयोजन में विद्युत विभाग से संबंधित अपराधों में रियायत दी मिलेगी। उन्होंने बताया कि भिण्ड जिले के कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं के संबंध में विद्युत विभाग से संबंधित अपराधों में केवल लोक अदालत में ही विशेष रियायत शुलभ हो सकेगी। इसके बाद विशेष रियायत नही मिलेगी।

      रजिस्ट्रार एवं जिला विधिक सेवा भिण्ड के सचिव ने बताया कि बृहद लोक अदालत में कृषि उपभोक्ताओं के लिये धारा 135 के तहत अप्राधिकृत उपयोग के लिये निर्धारित राशि का 50 प्रतिशत तुरंत तथा शेष राशि 3 सामान्य मासिक किश्तों में जमा करने की सुविधा होगी। कृषि उपभोक्ताओं को कलेक्सन जोडने के लिये विच्छेदन एवं सयोजन प्रभार का भुगतान भी सामान्य दर से करना होगा। अवैधानिक उपभौक्ताओं को पूरक राशि एक मुश्त में जमा करनी होगी।

      धारा 138 के तहत अप्राधिकरण उपयोग के लिये निर्धारित राशि के साथ बकाया राशि को 50 प्रतिशत एक मुश्त जमा करना होगा। शेष 50 प्रतिशत बकाया राशि कृषक राहत योजना के अन्तर्गत राज्य शासन से शुलभ होगी। विद्युत के अनाधिकृत उपयोग की अवधि की वास्तविक एवं आकंपित खबर का निर्धारण दुगनी दर से होगा परंतु सेस की दर दुगनी नही होगी। 15 जून 07 के पहले के प्रकरणों में दर डेढ दुगनी होगी साथ ही डिस्क कनेक्शन एवं री कनेक्शन चार्ज सामान्य दर से देना होगा। घरेलू उपभोक्ताओं के लिये धारा 135 के मामलों में अप्राधिकृत उपयोग के लिये निर्धारित राशि का 50 प्रतिशत तुरंत देना होगा सेस बकाया मासिक किश्तों में देनी होगी। उपभोक्ताओं के कनेक्सन जोडने के लिए विच्छेदन एवं संयोजन प्रभार का भुगतान सामान्य दर से करना होगा। बकाया राशि में सम्मिलित अधिवार सरचार्ज की राशि जमा करनी होगी। इसी तरह धारा 138के प्रकरणों में उपभौक्ताओं को विभिन्न रियायतों का लाभ मिलेगा।

 

कलेक्टर ने दिलाई कौमी एकता की शपथ

कलेक्टर ने दिलाई कौमी एकता की शपथ

भिण्ड 19 नवम्बर 2009

      भिण्ड जिले में भी 19 नवम्बर गुरूवार से राष्ट्रीय कौमी एकता सप्ताह शुरू हुआ। कलेक्टर सुहेल अली ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष प्रांगण में अधिकारी कर्मचारियों को राष्ट्रीय कौमी एकता की शपथ दिलाई। अधिकारी कर्मचारियों ने सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञा करते हुये देश की आजादी एवं एकता को बनाए रखने और उसे मजबूत करने के लिये समर्पित होकर कार्य करने तथा कभी हिंसा का सहारा नही लेने और धर्म भाषा,क्षेत्र से संबंधित  भेदभाव झगडे एवं अन्य राजनैतिक या आर्थिक शिकायतों का निपटारा शांतिपूर्ण तथा संवैधानिक तरीकों से करने की शपथ ली। इस मौके पर अपर कलेक्टर छोटे सिंह डिप्टी कलेक्टर अनिल चांदिल, एसडीएम गोहद एवं अटेर सहित जिला कोषालय अधिकारी एवं अन्य कार्यालय प्रमुख तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे।

      25 नवम्बर तक मनाये जाने वाले कौमी एकता सप्ताह में विभिन्न गतिविधियॉ की जावेगी 20 नवम्बर को अल्प संख्यक कल्याण दिवस 21 को भाषाई सदभावना दिवस 22 को कमजोर वर्ग दिवस,23 को सांस्कृतिक एकता दिवस, 24 को महिला दिवस तथा 25 नवम्बर को पर्यावरण सुरक्षित रखने के प्रति जागरूकता बनाने के लिये संरक्षण दिवस मनाया जावेगा।

 

बृहद लोक अदालत आयोजन के पूर्व अनेक सुलाह वार्ता सम्पन्न, विभिन्न प्रकरणों में समझौते के लिये पक्षकारों को नोटिस जारी

बृहद लोक अदालत आयोजन के पूर्व अनेक सुलाह वार्ता सम्पन्न, विभिन्न प्रकरणों में समझौते के लिये पक्षकारों को नोटिस जारी

भिण्ड 19 नवम्बर 2009

      जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिशचन्द्र शर्मा के निर्देशन में भिण्ड जिले में 21 नवम्बर को आयोजत होने वाले बृहद लोक अदालत के आयोजन को सफल बनाने के लिये अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिला रजिस्ट्रार एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड ने बताया कि मोटर दुघर्टना दावे से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिये न्यू इण्डिया इन्सोरेश कम्पनी तथा ऑरिएटल एन्सोरेश कम्पनी के अधिकारी एवं अधिवक्ता एवं पक्षकारों के मध्य अनेक प्रकरणों में सुलह वार्ता सम्पन्न की गई। इसके अलावा विभिन्न न्यायालयों में राजीनामा योग्य प्रकरणों में सुलह कर्ता, अधिवक्ता तथा न्यायाधीशों द्वारा सुलह वार्ता दौर का क्रम जारी है।

      बृहद लोक अदालत में मोटर दुघर्टना में दावे तथा राजीनामा योग्य आपराधिक मामलें और दीवानी प्रकरणों में समझौते के लिये पक्षकारों को नोटिस दिये गये है। ऐसे पक्षकार जिनके मध्य दीवानी एवं फौजदारी प्रकरणों के राजीनामा योग्य प्रकरण लंबित है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे बृहद लोक अदालत में प्रकरणों का अंतिम निपटारा कराये। इसी तरह विद्युत विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही की पहल शुरू की गई है। जिले की आम जनता से विद्युत विभाग से जुडे आपराधिक प्रकरणों का निराकरण कराने की अपील की गई है।

 

गुरुवार, नवंबर 19, 2009

निर्वाचन समाप्ति तक अवकाश प्रतिबंधित, बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर जाने पर प्रतिबंध

निर्वाचन समाप्ति तक अवकाश प्रतिबंधित, बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर जाने पर प्रतिबंध

भिण्ड 18 नवम्बर 2009

      कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड सुहेल अली ने नगरीय निकाय निर्वाचन 2009 की प्रक्रिया समाप्त होने तक जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेशानुसार कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि विशेष परिस्थितियों में अवकाश पर जाने की स्थिति में कलेक्टर की पूर्व अनुमति लेकर ही अवकाश पर जाए और मुख्यालय से बाहर रहे।

 

21 को राज्य स्तरीय बृहद लोक अदालत का आयोजन समझौते के आधार पर निपटेगें मामले, तैयारियां अतिम दौर में

21 को राज्य स्तरीय बृहद लोक अदालत का आयोजन समझौते के आधार पर निपटेगें मामले, तैयारियां अतिम दौर में

भिण्ड  18 नवम्बर 2009

      21 नवम्बर शनिवार को भिण्ड जिले में म.प्र. राज्य स्तरीय वृहद लोक अदालत का आयोजन होगा। जिला सत्र एवं न्यायाधीश तथा जिला भिण्ड विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष हरिश्चन्द्र शर्मा ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार बृहद लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने की सभी तैयारियां अंतिम दौर में है। जिला न्यायालय भिण्ड के प्रांगण सहित जिले की तहसील न्यायालयों में अधिक से अधिक प्रकरणों का निपटारा आपसी सहमति के आधार पर जायेगा।

  जिला विधिक सेवा प्राधिकर के सचिव आर के वर्मा ने बताया कि लोक अदालत में रखे गये दीवानी एवं फौजदारी प्रकरण तथा मोटर दुर्घटना दावा, भरण पोषण, घरेलू हिंसा तथा विद्युत अधिनियम के अन्तर्गत विचराधीन प्रकरणों को रखा गया है। प्रत्येक न्यायालय द्वारा पक्षकारों को सूचना पत्र जारी किये गये है तथा राजस्व न्यायालयों की भी समझौता योग्य प्रकरणों की लोक अदालत में निराकरण किये जाने हेतु राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त पत्र प्रेषित कर अत्याधिक प्रकरण लोक अदालत में रखे जाने हेतु जिला कलेक्टर से चर्चा की गई। वृहद्व लोक अदालत में पक्षकारों के मध्य आपसी समझौते से प्रकरण निपटने पर कटुता समाप्त होती है तथा धन एवं समय की बचत होती है।

दीवानी प्रकरणों मे न्याय शुल्क वापिस हो जाती है तथा लोक अदालत का आदेश अंतिम होता है पक्षकारों को विवाद सुलह और समझौते के आधार पर निपटने से सदेव के लिए कटुता समाप्त हो जाती है मोटर दुर्घटना के प्रकरणों में शीघ्र मुआवजा मिल जाता है लोक अदालत से आम जनता को उपरोक्त वर्णित लाभ होने से भाई चारे की भावना उत्पन्न होकर अनावीयता का वातावरण निर्मित हो जाता है आम जनता से अपने प्रकरणों की वृहद्व लोक अदालत में आपसी समझौते के आधार पर निपटाने की अपील की गयी।

 

नपा निर्वाचन दायित्व हेतु निटर्निग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी नियुक्त

नपा निर्वाचन दायित्व हेतु निटर्निग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी नियुक्त

भिण्ड 18 नवम्बर 2009

      कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड सुहेल अली द्वारा नगर पालिका निर्वाचन को व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिये रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी बनाये गये है। जिसके तहत नपा परिषद भिण्ड के अध्यक्ष पद के नाम निर्देशन पत्रों सहित अन्य कार्यो के दायित्व निर्वाहन हेतु  अनुविभागीय राजस्व अधिकारी भिण्ड डीआर कुर्रे को सहायक रिटर्निग अधिकारी पदाविहीत किया गया है। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर एसएस सोनी, एसडीओ अटेर अमरीश श्रीवास्तव तथा कार्यपालन यंत्री सिचाई विभाग को वार्ड प्रभारी के दायित्व निर्वाहन हेतु सहायक रिटर्निग अधिकारी बनाया गया है।

      नगरपालिका परिषद गोहद हेतु एसडीओ राजस्व मनोज माथुर को रिटर्निग और श्रीमती नीना गौर और बीडी बरैलिया को सहायक रिटर्निग अधिकारी जबकि नगर पंचायत मेहगांव हेतु जेपी सैयाम एसडीओ राजस्व को रिटर्निग आफीसर और रामचरन लाल शाक्य को सहायक रिटर्निग अधिकारी बनाया गया है नगर पंचायत लहार के लिये एसके दुबे राजस्व को रिटर्निग और डीएन त्रिवेदी को सहायक रिटर्निग अधिकारी नगर पंचायत आलमपुर हेतु जेपी जाटव तहसीलदार को रिटर्निग और केएम दीक्षित को सहायक रिटर्निग अधिकारी, नगर पंचायत दबोह हेतु मोहन सिंह परिहार तहसीलदार रौन को रिटर्निग और करन सिंह को सहायक रिटर्निग, नगर पंचायत मिहोना हेतु एसके गर्ग तहसीलदार को रिटर्निग अधिकारी और जेएन शर्मा को सहायक रिटर्निग अधिकारी, नगर पंचायत अकोडा हेतु केआर चौकीकर तहसीलदार भिण्ड को रिटर्निग अधिकारी और अतुल सक्सैना को सहायक रिटर्निग अधिकारी नगर पंचायत फूफ हेतु अशोक सैन अपर तहसीलदार भिण्ड को रिटर्निग अधिकारी और ज्ञान स्वरूप पटेल को सहायक रिटर्निग अधिकारी, नगर पंचायत गोरमी हेतु संतोष तिवारी तहसीलदार मेहगांव को रिटर्निग अधिकारी तथा देवी सिंह तोमर को सहायक रिटर्निग अधिकारी और नगर पंचायत मौ हेतु एसके तिवारी तहसीलदार गोहद को रिटर्निग अधिकारी ओर फूल सिंह जादौन को सहायक रिटर्निग अधिकारी बनाया गया है।

 

शुल्क पर मिलेगी अभ्यार्थियों की मार्गदर्शिका पुस्तक

शुल्क पर मिलेगी अभ्यार्थियों की मार्गदर्शिका पुस्तक

      भिण्ड 18 नवम्बर 2009

नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिये राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिये प्रसारित की गई मार्गदर्शिका पुस्तक निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध हो सकेगी। इच्छुक अभ्यर्थी, राजनैतिक दल के पदाधिकारी एवं आम लोग संबंधित क्षेत्र के एसडीओ राजस्व एवं रिटर्निग अधिकारी से निर्धारित शुल्क देकर उक्त मार्ग दर्शिका पुस्तक प्राप्त कर सकेगें।

 

नपा अध्यक्ष पद हेतु निक्षेप राशि तीन हजार, नगर पंचायत अध्यक्ष हेतु निक्षेप राशि दो हजार

नपा अध्यक्ष पद हेतु निक्षेप राशि तीन हजार, नगर पंचायत अध्यक्ष हेतु निक्षेप राशि दो हजार

      भिण्ड 18 नवम्बर 2009

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2009 में नगर पालिका के अध्यक्ष पद हेतु सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 हजार रूपये की निक्षेप राशि जमा कराना होगी। जबकि महिलाओं सहित अन्य पिछडे वर्ग तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 1500 रूपये (पन्द्रह सौ रूपये)की निक्षेप राशि देनी होगी। नगरपालिका के पार्षद पद हेतु 500 रूपये की निक्षेप राशि निर्धारित है जबकि नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिये सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को  दो हजार रूपये, की निक्षेप राशि जमा करानी होगी। इसके अलावा महिलाओं अन्य पिछडे वर्ग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों को एक हजार की निक्षेप राशि जमा करानी होगी। जबकि नगर पंचायत के पार्षद पद हेतु 250 रूपये की निक्षेप राशि निर्धारित की गई है।

 

नगरीय निकाय निर्वाचन 2009 : आज से शुरू होगी नाम निर्देशन पत्र लेने की कार्यवाही

नगरीय निकाय निर्वाचन 2009 : आज से शुरू होगी नाम निर्देशन पत्र लेने की कार्यवाही

प्रात:10.30 से दोपहर 3 बजे तक जमा होगें नामांकन, निर्वाचन अधिसूचना का प्रकाशन आज

भिण्ड 18 नवम्बर 2009

      नगरीय निकाय चुनाव के लिये गुरूवार 19 नवम्बर को अधिसूचना का प्रकाशन होगा। इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र जमा कराये जाने की कार्यवाही शुरू होगी। नामांकन जमा कराने की अंतिम तिथि गुरूवार 26 नवम्बर निर्धारित की गई है। नगर पालिका भिण्ड में 39 वार्डो,नगर पालिका गोहद में 18  तथा नगर पंचायत फूफ,अकोडा, गोरमी, मेहगांव, मौ, लहार, आलमपुर, दबोह, नगर पंचायत मिहोना के 15-15 वार्डो सहित कुल 192 वार्डो के लिये नाम निर्देशन पत्र जमा होगें।

नामांकन के साथ शपथ पत्र देना अनिवार्य

      नगर पालिका आम निर्वाचन 2009 के लिये 19 नवम्बर से जमा कराये जाने वाले नाम निर्देशन पत्रों के साथ अभ्यर्थी को रिटर्निग अधिकारी के समक्ष शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा। यह शपथ पत्र पॉच पृष्टों का है जिसके तहत अभ्यर्थी को जिस पद के लिये वह निर्वाचन में अभ्यर्थी होने का इच्छुक है की जानकारी के साथ साथ उसके विरूद्व आपराधिक मामलों के विवरण सहित निर्णीत अपराधिक प्रकरणों की जानकारी, अभ्यर्थी और उसके आश्रितों की चल अचल संपत्ति की जानकारी, सार्वजानिक वित्तीय संस्थाओं बैकों के प्रति देनदारियों के बकाया बिवरण, केन्द्रीय सरकार, राज्य सरकार एवं स्थानीय संस्थाओं के प्रति देनदारियां एवं बकाया का विवरण,शैक्षिण योग्यता का विरण विवाहित एवं अविवाहित होने की स्थिति की जानकारी देना अनिवार्य होगी।

प्रारूप 3 में नाम निर्देशन से जुडी जानकारी देनी होगी

      अभ्यर्थी को प्रारूप 3 में नाम निर्देशन पत्र से जुडी समस्त जानकारी  देनी अनिवार्य होगी उसे प्रस्तावक से जुडी जानकारी के साथ साथ आयु, निर्वाचन में किस दल द्वारा खडा किया गया है,अधिमान्य क्रम में चुने गये प्रतीक, अभ्यर्थी किस जाति का है का उल्लेख करना अनिवार्य होगा।