बुधवार, जनवरी 21, 2009

भिण्ड विधानसभा क्षेत्र में फोटो ग्राफी हेतु विशेष अभियान 18 जनवरी से

भिण्ड विधानसभा क्षेत्र में फोटो ग्राफी हेतु विशेष अभियान 18 जनवरी से

िभण्ड 16 जनवरी 2009

       विधानसभा क्षेत्र 10 भिण्ड के अन्तर्गत मतदाता फोटो परिचय पत्र तैयार करने हेतु विशेष अभियान 18 जनवरी से चलाया जावेगा। भिण्ड शहरी क्षेत्र के लिये 18 जनवरी से 22 जनवरी तक 46 मतदान केन्द्रों पर फोटो ग्राफी की जावेगी।

      एसडीएम भिण्ड श्री डीआर कुर्रे से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदाता फोटो परिचय पत्र तैयार करने तथा मतदाता सूचियों में नाम जोडने घटाने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत मतदान केन्द्रों पर फोटो ग्राफी का कार्य सम्पादित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में दावे आपत्तियां 20 जनवरी तक प्रारूप 6 में प्रस्तुत की जा सकती है। भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के शहरी मतदाताओं के लिये 18 जनवरी से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत 18 जनवरी को जनता बाउमा विद्यालय, बीटीआई कार्यालय, उप संचालक कार्यालय कृषि किला, नगरपालिका भवन, एमजेएस महाविद्यालय, बिहारी बाल मंदिर अटेर रोड, शा कं प्रावि पुलिस लाईन, 19 जनवरी को उमावि विद्यालय क्रमांक एक, अशास एलबीएस विद्या नवादा बाग, जैन महाविद्यालय, उद्योग विभाग लहार रोड, शा मावि पुरानी बस्ती, प्रा तिलहन संघ ग्वालियर रोड, म.प्र. राज्य परिवहन निगम, 20 जनवरी से शा एसएएफ विद्यालय, जीवाजी क्लब, जल संसाधन विभाग, राजेन्द्र कॉन्वेट स्कूल, इम्मानुएल मिशन स्कूल, शा.प्रा.विद्यालय सुभाषनगर भिण्डद्व मा.विद्यालय बुनियादी, 21 जनवरी से कन्या उमावि गर्ल्स स्कूल, डांकबंगला अटैर रोड भिण्ड, अटल बिहारी स्कूल अटेर रोड, पुरानी नगरपालिका किले के नीचे, गौपाल गोशाला भिण्ड, आर्दश मा विद्यालय, शामावि विद्यालय कटरा मोहल्ला, 22 जनवरी से मावि नवीन भवन महावीर गंज, उपसंचालक शिक्षा, गांधी वाचनालय मार्केट, नगरपालिका भवन मेला ग्राउण्ड, सामुदायिक भवन राजहोली, प्रा शाला भवन चंदनपुरा, प्रा शाला भवन गांधी शाला, मा.शाला भवन कॉटनजीन, निराला रंग बिहार, उमावि क्रमांक दो, पीएचई टंकी महावीरगंज, मुन्नालाल उमावि हा कॉलौनी, पशुमाता महामारी हा कालौनी, प्रा शाला भवन हरवंश की खोड, विकास खण्ड कार्यालय, मावि वीरेन्द्र नगर, जिला पंचायत भवन, रमन उमावि हा कॉलौनी में फोटो ग्राफी की जावेगी। 

 

प्रभारी मंत्री दो दिवसीय प्रवास पर 21 जनवरी को आयेगें

प्रभारी मंत्री दो दिवसीय प्रवास पर 21 जनवरी को आयेगें 

भिण्ड 16 जनवरी 2009

       प्रदेश के सामान्य प्रशासन,नर्मदा घाटी विकास एवं विमानन विभाग राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री के.एल.अग्रवाल जिले के दो दिवसीय भ्रमण पर 21 जतनवरी को भिण्ड आ रहे है।

       प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल 21 जनवरी 2009 को पोरसा से चलकर शाम 4 बजे मेहगांव आगमन एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शायं 6 बजे भिण्ड आएगें एवं रात्रि विश्राम करेगें। प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल  22 जनवरी 2009 को प्रात:10.30 बजे जिले के विकास कार्यो से सम्बन्धित अधिकारियों से चर्चा करेंगें 12.30 बजे भिण्ड से मेहगांव के लिये रवाना होगें, 2 बजे गोहद, 3 बजे दंदरौआ मंदिर पर पहुंचकर दर्शन करेगें उसके बाद प्रभारी मंत्री 4.30 मालनपुर पहुंचेगें होते हुये ग्वालियर के लिये प्रस्थान करेगें।

 

संभागायुक्त ने जिले में विद्युत आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की

संभागायुक्त ने जिले में विद्युत आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की

भिण्ड 16 जनवरी 2009

       संभागायुक्त श्री एसडी अग्रवाल ने आज जिले में विद्युत आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की । उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को मुख्यालय में निवास करने तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री सुहेल अली, एडीएम श्री आरपी भारती, राजस्व उपायुक्त श्री मिश्रा, अधीक्षण यंत्री मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी श्री एके जैन, संभागीय यंत्री श्री अशोक चौधरी, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

      संभागायुक्त श्री अग्रवाल ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत की आपूर्ति शासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार की जावे । उन्होंने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं की विभिन्न शिकायतों का निपटारा भी तत्परता से किया जावे। उन्होंने कहा कि टूट फूट चुकी विद्युत लाईनों का संधारण कार्य अभियान चलाकर करें तथा प्रतिदिन किये गये कार्य की प्रगति रिपोर्ट कलेक्टर को प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि विद्युत कर्मी अपनी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता का परिचय देते हुये विद्युत उपभोक्ताओं के साथ संवाद कायम रखें। उन्होंने सभी विद्युत कर्मी को मुख्यालय में निवास करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि विद्युत अधिकारी जनता को दिये आश्वासनों पर गंभीरता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

प्रभारी मंत्री 22 जनवरी को विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेगें

प्रभारी मंत्री 22 जनवरी को विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेगें

भिण्ड 16 जनवरी 2009

       प्रदेश के सामान्य प्रशासन,नर्मदा घाटी विकास एवं विमानन विभाग राज्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री के.एल.अग्रवाल 22 जनवरी 09 को प्रात:11 बजे कलेक्टर सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेगें। 

       कलेक्टर श्री अली ने सभी से कहा कि सभी जिला अधिकारी विभाग में संचालित योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित हो एवं जानकारी तीन प्रतियों में 19 जनवरी 09 तक कलेक्टर कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें।

 

रोजगार गारंटी योजना में रूचि न लेने वाली पंचायतों के सचिवों के वित्तीय अधिकार समाप्त करें-संभागायुक्त श्री अग्रवाल

रोजगार गारंटी योजना में रूचि न लेने वाली पंचायतों के सचिवों के वित्तीय अधिकार समाप्त करें-संभागायुक्त श्री अग्रवाल

भिण्ड 16 जनवरी 2009

       राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत कार्य न कराने वाले ग्राम पंचायतों के सचिवों के वित्तीय अधिकार समाप्त करने तथा अबिवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश संभागायुक्त श्री एसडी   अग्रवाल द्वारा राजस्व एवं पंचायत ग्रामीण

विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिये। बैठक में कलेक्टर श्री सुहेल अली, एडीएम, श्री आरपी भारती, उपायुक्त श्री मिश्रा सहित सभी एसडीएम व जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।

      संभागायुक्त श्री अग्रवाल ने निर्देश दिये है कि सभी राजस्व अधिकारी ग्राम वार राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करें तथा 26 जनवरी 2009 तक सभी अबिवादित नामांतरण बटवारा व सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने आगाह किया कि इस अवधि के बाद प्रकरण लंबित पाये जाने पर सम्बन्धित राजस्व अधिकारी के विरूद्व कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने प्रत्येक ग्राम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित की जाने वाली ग्राम सभाओं में अबिवादित राजस्व प्रकरणों का वाचन कर ग्राम सभा से प्रमाण पत्र प्राप्त करें। श्री अग्रवाल ने राजस्व बसूली हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये।

      संभागायुक्त ने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया तथा सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को तीन दिवस में प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम दो रोजगार मूलक कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में रोजगार गारंटी के कार्य प्रारंभ नही होगे उन ग्राम पंचायतों के सचिवों के वित्तीय अधिकार 20 जनवरी 09 से समाप्त कर दिये जावे तथा सम्बन्धित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्रवाई की जावे। उन्होंने सभी एसडीएम को रोजगार गारंटी के कार्यो की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने गारंटी योजना के शेष बचे जॉब कार्ड का वितरण की आगामी एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिये।

 

हितग्राही मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन गंभीरता से करे-संभागायुक्त श्री अग्रवाल

हितग्राही मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन गंभीरता से करे-संभागायुक्त श्री अग्रवाल

भिण्ड 16 जनवरी 2009

       संभागायुक्त श्री एसडी अग्रवाल ने कहा है कि हितग्राही मूलक योजनाओं की हकीकत जानने के लिये अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करें तथा प्रत्येक जरूरत मंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने आगामी गर्मी के मौसम हेतु पेयजल आपूर्ति हेतु कार्य योजना बनाने तथा सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत अपूर्ण भवनों को अभियान चलाकर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में कलेक्टर श्री सुहेल अली एडीएम श्री आरपी भारती उपायुक्त राजस्व श्री मिश्रा सभी एसडीएम तथा जिलाधिकारी उपस्थित थे।

       संभागायुक्त श्री अग्रवाल ने कहा कि आगामी ग्रीष्म काल में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति बनाये रखने के लिये कार्य योजना तैयार कर ली जाए तथा जिन 26 ग्रामों में पेयजल परिवहन संभावित है उनके लिये राशि की मांग हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। उन्होंने जिले में बंद पड़ी 37 नलजल योजनाओं को पुन: प्रारंभ कराने हेतु शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को राशि जमा करने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र मौ की जलावर्धन योजना को एक माह में पूर्ण कराने के निर्देश भी दिये।

      संभागायुक्त ने सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत गत वर्षो के 524 अपूर्ण कार्यो को पूर्ण करने तथा 174 अप्रारंभ कार्यो को प्रारंभ कराने के निर्देश परियोजना समन्वयक को दिये। उन्होंने कहा कि सीईओ जिला पंचायत अपूर्ण कार्यो की नियमित समीक्षा करें तथा परियोजना समन्वयक जनपद स्तर पर समन्वय स्थापित कर कार्य शीघ्र प्रारंभ कराए। उन्होंने कार्य प्रारंभ न होने की स्थिति में सम्बन्धित बीईओ, बीआरसी के विरूद्व कार्यवाही के निर्देश भी दिये। श्री अग्रवाल ने जिले में मध्यान्ह भोजन की स्थिति पर असंतोष व्यक्त कर सभी एसडीएम को जनपद स्तर पर समीक्षा करने के निर्देश दिये। उन्होने जिले में संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तथा शिक्षकों के युक्ति युक्तिकरण की जानकारी भी प्राप्त की तथा शिक्षक विहीन शालाओं में अतिथि शिक्षक नियुक्त करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये। गांव की बेटी योजना के अन्तर्गत आवेदन पत्र जनपद पंचायतों द्वारा समय सीमा में अग्रेसित कर भेजने के निर्देश भी संभागायुक्त ने दिये। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्वावस्था पेंशन, निराश्रित पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के प्रकरणों का निराकरण गंभीरता के साथ करने तथा पेंशनों का वितरण नियमित रूप से कराने के निर्देश भी दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के व्यापक प्रचार प्रसार तथा नि:शक्तजनों के प्रमाण पत्र बनाने हेतु शिविर आयोजित करने के निर्देश भी उप संचालक सामाजिक न्याय को दिये।

      स्वास्थय योजनाओं की समीक्षा के दौरान संभागायुक्त ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के लक्ष्य की पूर्ति हेतु सामूहिक प्रयास करने तथा चिकित्सालयों का निरीक्षण कलेक्टर एवं एसपी द्वारा संयुक्त रूप से करने के निर्देश भी दिये है। संभागायुक्त ने कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा, श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की।

 

बुधवार, जनवरी 07, 2009

स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पीडीएस की विस्तृत समीक्षा बैठक आज

स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पीडीएस की  विस्तृत समीक्षा बैठक आज 

भिण्ड 5 जनवरी 2009

       जिले में स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं व बच्चों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा 6 जनवरी 09 को दोपहर 12 बजे से कलेक्टर श्री अशोक कुमार शिवहरे द्वारा की जावेगी। बैठक में पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों पर चर्चा भी होगी। इस बैठक को दृष्टिगत रखते हुये श्री शिवहरे द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारी/ कर्मचारियों के पूर्व से स्वीकृत अवकाश निरस्त कर दिये गये है।

       कलेक्टर श्री शिवहरे ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित आरसी एच कार्यक्रम, योजनाओं, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संजीवनी अभियान के तहत कुपोषण, आंगनबाडी केन्द्रों के पोषा आहार वितरण, पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित नि:शक्त कल्याण व पेंशन योजनाओं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, व मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की समीक्षा को निर्देश दिये है।

       बैठक मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, विकास खण्ड स्वास्थ्य अधिकारी डीपीएम, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सभी परियोजना अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को उपस्थित रहने के निर्देश दिये है।

 

मोर्हरम हेतु शांति समिति की बैठक सम्पन्न

मोर्हरम हेतु शांति समिति की बैठक सम्पन्न

भिण्ड 31 दिसम्बर 2008

       मोर्हरम का त्यौहार के परम्परागत साम्प्रदायिक सौहार्द के  साथ मनाने हेतु जिला शांति समिति की बैठक पुलिस कन्ट्रोल रूम में एसडीएम श्री डीआर कुर्रे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शहर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र छावई सहित अन्य विभागीय अधिकारी व शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

       बैठक में मोर्हरम के त्यौहार के अन्तर्गत ताजिया रखे जाने वाले स्थानों व जुलूस के मार्ग पर पर्याप्त साफ सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था कराये जाने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी भिण्ड व अधीक्षण यंत्री एमपीईबी को निर्देश दिये गये । जुलूस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात करें तथा ताजिया स्थलों पर भी सुरक्षा के इन्तजाम करने का निर्णय भी समिति की बैठक में लिया गया।

 

राजस्व अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर योजनाओं की हकीकत जाने-कलेक्टर श्री शिवहरे

राजस्व अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर योजनाओं की हकीकत जाने-कलेक्टर श्री शिवहरे

भिण्ड 31 दिसम्बर 2008

       कलेक्टर श्री अशोक कुमार शिवहरे ने कहा है कि राजस्व अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करें  तथा भ्रमण के दौरान शासन द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं की मैदानी हकीकत का भी जायजा लेवें। इसके लिये सम्बन्धित हितग्राहियों से सवांद स्थापित करें। उन्होंने यह बात आज राजस्व, स्वास्थय व सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा के दौरान कही बैठक में एडीएम श्री आरपी भारती सहित सभी एसडीएम तहसीलदार व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

       कलेक्टर श्री शिवहरे ने कहा कि शासन द्वारा जनहित में अनेक योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। योजना का लाभ प्रत्येक जरूरत मंद तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सम्बन्धित विभाग की है लेकिन योजनाओं की समीक्षा का दायित्व शासन द्वारा कलेक्टर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को सौंपा है। कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में सम्बन्धित एसडीएम तथा तहसीलदार मैदानी स्तर पर योजनाओं की समीक्षा करें। तथा उनमें सुधार हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को भी आगाह करें।

       विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान श्री शिवहरे ने स्वास्थ विभाग द्वारा संचालित जननी सुरक्षा योजना, दीनदयाल उपचार योजना, जिला और राज्य बीमारी सहायता योजना तथा रेडक्रांस व रोगी कल्याण समिति के सहयोग से संचालित गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार  द्वारा गरीब व्यक्तियों को बैहत्तर स्वास्थ सुविधाएें मुहैया कराने के लिये योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जावेगी। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि वह अपने अपने अनुभाग में दीनदयाल उपचार योजना व बीमारी सहायता योजनाओं की गहन समीक्षा कर सात दिवस में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने चिकित्सकों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुये मरीजों के साथ सहानुभूति पूर्व वरताव करने की सलाह भी दी।  श्री शिवहरे ने भिण्ड जिले में आवारा कुत्तों की बढती संख्या और उनके द्वारा राहगीरों को काटने की शिकायतों पर चिंता व्यक्त की। तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन को इजेंक्सन की उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश भी दिये। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र स्तर पर रोगी कल्याण निधि का जनभागीदारी के रूप में उपयोग कर स्वास्थ्य केन्द्रों की छोटी मोटी जरूरतें पूरी कराने के निर्देश भी दिये।

       कलेक्टर ने जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों पर चिंता व्यक्त की तथा सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह अपने अनुभाग में गेहूं व मिट्टी के तेल वितरण व्यवस्था को सुचारू बनावे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों मे कहा कि मिट्टी के तेल की कालाबाजारी की शिकायतें प्राप्त होने पर सम्बन्धित क्षेत्र के राजस्व अधिकारी के विरूद्व कठौर दण्डात्मक कार्रवाई की जावेगी। उन्होंने गरीबों के हिस्से का राशन व तेल के कालाबाजारी करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं के विरूद्व आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश दिये। श्री शिवहरे ने कहा कि सभी एसडीएम सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गत तीन माह में आपूर्ति व वितरण की जानकारी तैयार कर एक सप्ताह में प्रस्तुत करेें। उन्होंने निर्देश दिये कि शहरी क्षेत्रों में 15 से 20 तारीख के मध्य तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 21 से 25 तारीख तक राशन वितरण के दौरान राजस्व व खाद्य विभाग के अधिकारी नियमित रूप से भ्रमण करें।

       उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी अभियान चलाकर अविवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण करें तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान सम्बन्धित पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव व ग्रामीणों से चर्चा कर प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण करावे। प्राकृतिक आपदा प्रकरणों में संवेदन शीलता के साथ स्वविवेक का उपयोग कर जरूरत मंद को त्वरत राहत पहुंचाने का प्रयास करें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बृद्वावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, निराश्रित पेंशनरों की समीक्षा के निर्देश भी दिये। इसके साथ ही विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन व आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से प्रदाय किये जा रहे पोषण आहार की गुणवत्ता परखने के निर्देश भी दिये है।

 

रविवार, दिसंबर 28, 2008

जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर 29 दिसम्बर को रेपुरा में

जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर 29 दिसम्बर को रेपुरा में

भिण्ड 27 दिसम्बर 2008

       ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर 29 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से जनपद पंचायत अटेर के अन्तर्गत ग्राम रेपुरा में आयोजित किया जावे। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये है।

 

पेंशन प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करें-कलेक्टर

पेंशन प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करें-कलेक्टर

भिण्ड 27 दिसम्बर 2008

(टीप: भिण्‍ड कलेक्‍टर श्री सुहैल अली है)

       कलेक्टर श्री अशोक शिवहरे ने कहा है कि सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में किया जावे। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिये है कि तहसील स्तर पर लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा करें। उन्होंने यह निर्देश आज सेवानिवृत शासकीय कर्मचारियों के स्वायत्य प्रकरणों की समीक्षा के दौरान दिये। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी श्री वाईएस भदौरिया,प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख एवं डिप्टी कलेक्टर श्री हरविलासराव पंजाबी, अधीक्षक भू अभिलेख श्री मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

       कलेक्टर श्री शिवहरे ने कहा कि सेवानिवृत शासकीय कर्मचारियों के साथ सहानुभूति पूर्ण व्यवहार रखे जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी जिला अधिकारी सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वत्वों के निराकरण में मानवीय दृष्टिकोण रखकर निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कृषि, राजस्व, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग में लंबित प्रकरणों की विभाग वार समीक्षा की। श्री शिवहरे ने राजस्व विभाग में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि वह तहसील स्तर पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करें तथा उनका शीघ्र निराकरण हेतु प्रकरण जिला कोषालय में भिजवाना सुनिश्चित करावे।

       श्री शिवहरे ने कहा कि एसे सेवानिवृत्त शासकीय कर्मी जिनके विरूद्व कोई गंभीर वित्तीय अनियमितता के जांच प्रकरण प्रचलित नही है। उन्हें शासन निर्देशानुसार 90 प्रतिशत तक पेंशन स्वीकृत कर दी जावे। उन्होंने जिला कोषालय अधिकारी को निर्देश दिये कि पेंशन प्रकरणों की समीक्षा बैठकों का आयोजन नियमित रूप से कराया जावे। तथा जिनमें अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोशियेशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जावे।

 

गुरुवार, दिसंबर 25, 2008

प्रश्‍न:- आपकी वेबसाइट ग्‍वालियर टाइम्‍स पर इण्‍टरनेट टी.वी. का विज्ञापन चलता है, जिसमें काफी इण्‍टरेस्टिंग चीजें रहतीं हैं, लेकिन इन पर क्लिक करने पर एक लिंक दिखती है, मैं इसे देखना चाहती हूँ कैसे देख सकती हूँ , मेरे पास ब्राडबैण्‍ड इण्‍टरनेट कनेक्‍शन है

प्रश्‍न:- आपकी वेबसाइट ग्‍वालियर टाइम्‍स पर इण्‍टरनेट टी.वी. का विज्ञापन चलता है, जिसमें काफी इण्‍टरेस्टिंग चीजें रहतीं हैं, लेकिन इन पर क्लिक करने पर एक लिंक दिखती है, मैं इसे देखना चाहती हूँ कैसे देख सकती हूँ , मेरे पास ब्राडबैण्‍ड इण्‍टरनेट कनेक्‍शन है । - प्रतिमा सिंह चौहान, शिन्‍दे की छावनी, लश्‍कर ग्‍वालियर म.प्र.

उत्‍तर- प्रतिमा जी आप को जो क्लिक करने के बाद लिंक दिखाई देती है उसे कापी कर लें और एक और ब्राउजर विण्‍डो खोल कर इस लिंक को एड्रेस बार में पेस्‍ट कर दें, आपका इच्छित चैनल और शो अपने आप चालू हो जायेगा । आप चाहें तो (ब्राडबैण्‍ड इण्‍टरनेट यूजर्स के लिये सर्वश्रेष्‍ठ है) इण्‍टरनेट टी.वी. का सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर लें यह फ्री डाउनलोड में उपलब्‍ध है । ग्‍वालियर टाइम्‍स नये साल पर इसका फ्री डाउनलोड लिंक उपलब्‍ध करवाने जा रही है, इस सॉफ्टवेयर के जरिये आप यहॉं विज्ञापन में दिखने वाले चैनलों के अलावा समूचे विश्‍व के लगभग 6700 चैनल देख सकेंगें और पूरी तरह निशुल्‍क इसका आनंद ले सकेंगें ।    

प्रश्‍न:- आपकी वेबसाइट ग्‍वालियर टाइम्‍स पर इण्‍टरनेट टी.वी. का विज्ञापन चलता है, जिसमें काफी इण्‍टरेस्टिंग चीजें रहतीं हैं, लेकिन इन पर क्लिक करने पर एक लिंक दिखती है, मैं इसे देखना चाहती हूँ कैसे देख सकती हूँ , मेरे पास ब्राडबैण्‍ड इण्‍टरनेट कनेक्‍शन है

प्रश्‍न:- आपकी वेबसाइट ग्‍वालियर टाइम्‍स पर इण्‍टरनेट टी.वी. का विज्ञापन चलता है, जिसमें काफी इण्‍टरेस्टिंग चीजें रहतीं हैं, लेकिन इन पर क्लिक करने पर एक लिंक दिखती है, मैं इसे देखना चाहती हूँ कैसे देख सकती हूँ , मेरे पास ब्राडबैण्‍ड इण्‍टरनेट कनेक्‍शन है । - प्रतिमा सिंह चौहान, शिन्‍दे की छावनी, लश्‍कर ग्‍वालियर म.प्र.

उत्‍तर- प्रतिमा जी आप को जो क्लिक करने के बाद लिंक दिखाई देती है उसे कापी कर लें और एक और ब्राउजर विण्‍डो खोल कर इस लिंक को एड्रेस बार में पेस्‍ट कर दें, आपका इच्छित चैनल और शो अपने आप चालू हो जायेगा । आप चाहें तो (ब्राडबैण्‍ड इण्‍टरनेट यूजर्स के लिये सर्वश्रेष्‍ठ है) इण्‍टरनेट टी.वी. का सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर लें यह फ्री डाउनलोड में उपलब्‍ध है । ग्‍वालियर टाइम्‍स नये साल पर इसका फ्री डाउनलोड लिंक उपलब्‍ध करवाने जा रही है, इस सॉफ्टवेयर के जरिये आप यहॉं विज्ञापन में दिखने वाले चैनलों के अलावा समूचे विश्‍व के लगभग 6700 चैनल देख सकेंगें और पूरी तरह निशुल्‍क इसका आनंद ले सकेंगें ।    

मंगलवार, दिसंबर 23, 2008

उत्‍तरायण हुये सूर्य, दिन बढ़ना शुरू, उत्‍तरायण सूर्य देते हैं जीव को राहत नरेन्‍द्र सिंह तोमर ‘’आनन्‍द’’

उत्‍तरायण हुये सूर्य, दिन बढ़ना शुरू, उत्‍तरायण सूर्य देते हैं जीव को राहत

नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द''

भारतीय ज्‍योतिष व तंत्र शास्‍त्र में उत्‍तरायण सूर्य का काफी अर्थ व महत्‍व है । उत्‍तरायण सूर्य के लिये भीष्‍म पितामह ने महाभारत के युद्ध में अपने प्राणों को वाण शैय्या (शर शैय्या ) पर तब तक रोके रखा जब तक कि सूर्य उत्‍तरायण नहीं हो गये ।

21-22 दिसम्‍बर से सूर्य उत्‍तरायण हो जाते हैं, इस साल भी 21 दिसम्‍बर को शाम 5 बज कर 55 मिनिट पर सूर्य नारायण की उत्‍तरायण स्थिति प्रारंभ हो चुकी है । और शिशिर ऋतु प्रारंभ होकर दिनों का बढ़ना शुरू हो गया है ।

उत्‍तरायण सूर्य की महिमा वर्णन अनेक भारतीय धर्म शास्‍त्रों में वर्णित है, श्रीमद्भगवद्गीता में श्रीकृष्‍ण ने अर्जुन को उत्‍तरायण सूर्य की महिमा प्रतिपादित करते हुये कहा कि उत्‍तरायण सूर्य, शुक्‍ल पक्ष व मध्‍याह्न में प्राण तजने वाले की मुक्ति स्‍वत: हो जाती है और वह सीधे वैकुण्‍ठ धाम का वासी होकर उसका कभी पुनर्जन्‍म नहीं होता ।

छ: माह तक सूर्य की उत्‍तरायण व छ: माह तक दक्षिणायण गति रहती है ।

जून माह में 21- 22 तारीख से सूर्य की दक्षिणायण गति प्रारंभ होकर दिन छोटे और रातें लम्‍बी होना प्रारंभ हो जातीं हैं ।

मृतक आत्‍माओं व चराचर जीवों के लिये उत्‍तरायण सूर्य राहत का संदेश लेकर आते हैं और अंत:आत्‍मा में व्‍याप्‍त क्‍लेश का शमन करते हैं ।

दम और खम जैसे हिन्‍दी शब्‍दों की व्‍युत्‍पत्ति दमन और शमन के भावार्थ से हुयी है । सूर्य को परम राजयोगी (परम योगी) मान्‍य किया गया है, सूर्य के कृपायमान होने से मनुष्‍य को दमन और शमन की अतुलनीय शक्ति, तेज, ओज व उल्‍लास व उत्‍साह प्राप्‍त होता है ।

दमन से युक्‍त मनुष्‍य को दम, और शमन से युक्‍त मनुष्‍य को शम या खम वाला यानि दम खम वाला मनुष्‍य कहा जाता है ।

सूर्य कृपा से विहीन मनुष्‍य इन दोनों कुदरती नेमतों से वंचित होकर पद युक्‍त होकर भी प्रभावहीन व तेजहीन रहता है । अत: ज्‍योतिष व तंत्र मनुष्‍य को सूर्य उपसाना व आराधना की आज्ञा देते हैं और निर्दिष्‍ट करते हैं कि मनुष्‍य नियमित रूप से सूर्य उपासन व आराधन करे ।

हठयोग में सूर्य नमस्‍कार नामक प्रचलित व्‍यायाम प्रणाली योगासन विख्‍यात है । नियमित रूप से सूर्य नमस्‍कार साधन से मनुष्‍य दैदीप्‍यमान होकर अतुलनीय तेज व राजाज्ञा की शक्ति प्राप्‍त होकर राजा तुल्‍य हो जाता है ।

राजयोग में योग विधि में प्राणयाम पद्धति अंगीकार की गयी है, राजयोग पर अद्भुत ग्रंथ मेरी नजर में स्‍वामी विवेकानन्‍द द्वारा रचित ''राजयोग'' महर्षि पतंजलि के योग सूत्र, गीता प्रेस गोरखपुर प्रकाशित योग पुस्‍तकें व श्रीमद्भगवद्गीता का नौवां अध्‍याय है । राजयोग साधन वस्‍तुत: कुण्‍डलीनी जागरण की विद्या है, जिसमें सुसुप्‍त पड़ी कुण्‍डलिनी को जागृत कर उसमें शक्ति प्रवाह किया जाता है और उसे ब्रह्मरन्‍ध्र अर्थात सर्वोच्‍च अवस्‍था तक ले जाया जाता है । और मनुष्‍य महा शक्तिमान व पराक्रमी होकर अलौकिक, पारलौकिक एवं विलक्षण शक्तियों का स्‍वामी बन जाता है । इस योग में इड़ा, पिंगला व सुषुम्‍ना नाड़ीयों में प्राण शक्ति से ऊर्जा प्रवाह किया जाता है और रीढ़ की हड्डी के नीचे त्रिकोण में सोयी कुण्‍डलिनी जो कि गांठ लगी होकर सुप्‍त पड़ी रहती है को गांठ खोलकर प्रवाहित किया जाता है । मनुष्‍य की इड़ा पिंगला नाड़ीयां हर मनुष्‍य में प्रत्‍येक समय सप्रवाह रहतीं हैं किन्‍तु सुषुम्‍ना में शक्ति प्रवाह सिर्फ इसी योग साधन से किया जाता है और मनुष्‍य विलक्षण हो जाता है ।

सूर्य की कृपा बगैर न राज प्राप्‍त होता है न योग न भोग । सूर्य का तिलिस्‍म उसकी वैभिन्‍य रश्मियों में भी छिपा है, प्रत्‍येक क्षण उसकी रश्मियां परिवर्तित होतीं हैं और प्रकृति को तद्नुसार प्रभावित कर मनुष्‍य मात्र को यथा प्रभाव देतीं हैं । सूर्य जन्‍म कुण्‍डली में यदि श्रेष्‍ठ और बलवान स्थिति में है तो निसंदेह मनुष्‍य को राज या राजतुल्‍य बना देता है लेकिन यदि इसके विपरीत यदि स्थित है तो राजकुल में जन्‍म लेने के बाद भी मनुष्‍य प्रभाव हीन होकर रंक की भांति जीवन यापन करता है ।

राजा भी यदि सूर्य का सम्‍यक उपाय व अभ्‍यास न करे तो राज और उसका राज्‍य शीघ्र ही नष्‍ट हो लेते हैं । सूर्य के कारण जन्‍म कुण्‍डली में लगभग हजारों प्रकार के विभिन्‍न योग निर्मित होते हैं, जारज निर्धारण में सूर्य का विशेष महत्‍व है ।

ज्‍योतिष में सूर्य को पाप व क्रूर ग्रह माना गया है, यह रूकावट, राजबाधा, राजसुख, राजयोग, राज्‍यप्राप्ति, राज्‍यहरण, पिता, आत्‍मा व तेजस्विता व प्रभाव आदि के बारे में कुण्‍डली में अपनी अवधारणायें तय करता है ।

सूर्य को तंत्र व ज्‍योतिष की कुछ अन्‍य शक्तियों का स्‍वामी भी मान्‍य किया गया है, चर्म रोग, कुष्‍ठ, एवं नेत्र रोग, वाम व दक्षिण नेत्र शक्ति, ज्ञान, विद्या व रसोत्‍पत्ति, जड़ी बूटियों में सार व रस, तासीर आदि की उत्‍पत्ति एवं वृद्धि सूर्य नारायण ही करते हैं ।

दवा असर करे, ज्ञान व विद्या फलित हो, योग पूर्ण हो, राजा व राज्‍य शक्ति तथा राजकृपा हेतु सूर्य साधन अकाट्य उपाय हैं ।

नीम, श्‍वेतार्क, करवीर सूर्य के कृपाकारक वृक्ष हैं, रक्‍ता आभा, रक्‍तरंग सूर्य के प्रिय रंग हैं । सूर्य की पत्‍नी छाया के गर्भ से उत्‍पन्‍न शनि देव से सूर्य को काफी प्रेम व स्‍नेह है किन्‍तु शनिदेव सूर्य से शत्रुता मानते हैं । 27 दिसम्‍बर को शनि देव की शनीचरी अमावस्‍या पड़ रही है ।