जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिये 105 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
10 नवम्बर 2008
विधानसभा निर्वाचन 2008 के अन्तर्गत जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिये 105 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। नाम वापसी के अंतिम दिन विधानसभा क्षेत्र अटेर में एक, भिण्ड में दो तथा मेहगांव में एक उम्मीदवार द्वारा अपना नाम वापिस लिया गया।
विधानसभा क्षेत्र अटेर में दिनेश पुत्र सेवासिंह निर्दलीय, मेहगांव में रायसिंह पुत्र सोनपाल निर्दलीय तथा भिण्ड में अजीम पुत्र सिकन्दर खां निर्दलीय तथा पवन पुत्र श्रीकृष्ण निर्दलीय द्वारा अपने नाम वापिस लिये गये है।
नामांकन वापसी के बाद अन्तिम स्थिति विधानसभा क्षेत्र | कुल डाले गये नामांकन पत्र | जॉच के बाद निरस्त | नाम वासी | शेष |
09-अटेर | 25 | 4 | 1 | 20 |
10-भिण्ड | 32 | 13 | 2 | 17 |
11-लहार | 34 | 06 | निल | 28 |
12-मेहगांव | 31 | 5 | 1 | 25 |
13-गोहद | 19 | 4 | निल | 15 |
अंतिम दिन | 141 | 32 | 4 | 105 |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें