गुरुवार, जुलाई 22, 2010

अब तक 7 इंच वर्षा दर्ज

अब तक 7 इंच वर्षा दर्ज 

भिण्ड 21 जुलाई 2010

       जारी मानसून सत्र में 20 जुलाई की प्रात:8 बजे से लेकर 21 जुलाई की प्रात:8 बजे तक भिण्ड जिले में औसत रूप से 32.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में वर्षा मापी केन्द्र भिण्ड में 50.2 लहार में 40.1, मेहगांव में 41, रौन मिहोना में 13, गोहद में 5 तथा अटेर में 45 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। इसे मिलाकर भिण्ड जिले में जारी मानसून सत्र में एक जून से 20 जुलाई तक औसत रूप से 180 मिमी वर्षा हो चुकी है। इस अवधि में सर्वाधिक 252 मिमी वर्षा मेहगांव में और सबसे कम 60 मिमी वर्षा गोहद में दर्ज की गई। जबकि भिण्ड में 234.4 अटेर में 154 रौन मिहोना में 146 और लहार में 204.4  मिमी वर्षा हो चुकी है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में भिण्ड जिले मे औसत रूप से 105.7 वर्षा हुई थी। इस तरह से जारी मानसून सत्र में गत वर्ष की तुलना में 75 मिमी अथात 3 इंच वर्षा अधिक हुई है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: