रविवार, फ़रवरी 12, 2017

प्राकृतिक आपदा में सरकार किसानों के साथ - कृषि मंत्री श्री बिसेन

प्राकृतिक आपदा में सरकार किसानों के साथ - कृषि मंत्री श्री बिसेन

क्षैत्र के प्रभावित किसानों का सर्वे जारी - विधायक श्री कुशवाह, भिण्ड क्षेत्र के गांवों में ओला प्रभावित का जायजा
भिण्ड | 12-फरवरी-2017
 
   
    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ओला प्रभावित किसानों की फसलो का सर्वे कार्य कराया जा रहा है। प्रशासन की सर्वे टीमे गांव-गांव जाकर नुकसान का जायजा ले रही है। प्राकृतिक आपदा में प्रदेश सरकार संवेदनशील होकर किसानों के हित के में कार्य कर रही है। सर्वे के उपरांत किसानों को मुआवजा राशि प्रदान की जावेगी। उक्त उदगार किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने आज जिले की विधानसभा भिण्ड के ग्राम अतरसूमा, लहलोली, गेहवदपुरा, टेहनगुर,मोतीपुरा, भूरेसिंह का पुरा, बीसनपुरा, धनेकापुरा, सीताराम का पुरा सहित एक दर्जन गांवों में पहुंचकर किसानों की सरसो, गेहूं आदि फसलो का जायजा लेने के उपरांत आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
 
   इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री केपी सिंह भदौरिया भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री संजीव कांकर, कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी, पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह, पार्टी पदाधिकारी सर्वश्री सुन्दरपाल सिंह, उपेन्द्र सिंह, भरत शर्मा, राजेन्द्र सिंह, रामलखन बघेल, गजराज सिंह, रक्षपाल सिंह, मनीष कुशवाह, विजय चौरसिया, सुनील भदौरिया, संयुक्त संचालक कृषि श्री राजीव जैन, विभागीय अधिकारी, पत्रकार और जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में किसान उपस्थित थे।
    कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की प्रभावित फसलो के सर्वे के उपरांत आरबीसी 6-4 के अन्तर्गत सहायता राशि दिलाई जावेगी। साथ ही बीमित किसानों को कंपनी के माध्यम से सहायता अलग से प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि किसान इस दुख की घडी में धैर्य और संयम से काम लें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की निगरानी में किसानों की ओला प्रभावित फसलो के सर्वे के लिए कलेक्टर को राशि मुहैया कराई जावेगी। इस राशि में से फसल नुकसान के मान से किसानों को मुआवजा दिया जावेगा। उन्होंने कहा कि किसान की फसल का प्रभावित खेत सर्वे से नहीं छूटेगा। उन्होंने कहा कि चंबल संभाग के भिण्ड मुरैना में सरसों फसल की अनूठी पहचान है। इस सरसो के माध्यम से दुनिया में तेल पहुंचता है। साथ ही भोजन में उपयोग के बाद शरीर से लगाने के काम आता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने भू राजस्व संहिता में संशोधन किया है। साथ ही प्रधानमंत्री जी ने किसान की खेती करते हुए मृत्यु होने पर सहायता राशि 4 लाख कर दी गई है।
    कृषि मंत्री श्री बिसेन ने कहा कि विगत वर्ष में म.प्र. में किसानों द्वारा 13 लाख हैक्टेयर में दालो की खेती गई थी। इस रकवा को बढाया जाकर 22 लाख हैक्टेयर कर दिया गया है। आगामी दो वर्षो में इस रकबा को बढाकर 50 लाख हैक्टेयर करने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितो को ध्यान में रखते हुए काम कर रही हैं। किसान मुसीबत में हिम्मत से काम लें, म.प्र.सरकार आपके साथ है। कृषि मंत्री श्री बिसेन ने लहलोरी के किसान श्री हरीसिंह राजावत, मोतीपुरा-टेहनगुर के क्षेत्र में श्री सूबेदार सिंह, गेहवदपुरा के श्री महेश यादव, सहित एक दर्जन गांवो के किसानों की सरसो, गेहूं फसलो के नुकसान का जायजा लिया। ग्राम अतरसूमा में महिलाओं की समस्याऐं सुनी और उनके निराकरण के निद्रेश विभागीय अधिकारियों को दिए। साथ ही सीताराम के पुरा में श्रीलाल प्रजापति के घर ओला प्रभावित फसल नुकसान की जानकारी ली।
    क्षेत्रीय विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान किसानों की खेती को फायदे का धंधा बनाने की दिशा में निरंतर पहल कर रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी गोहद के ग्राम गिरगांव में ओला प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे थे। कृषि मंत्री श्री बिसेन भिण्ड विधानसभा के प्रभावित गांवों में किसानों की फसलो को देखने के लिए आए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की सरकार किसानों के साथ है। किसान संकट की घडी में धैर्य और संयम रखते हुए काम ले। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित फसलो का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के उपरांत नुकसान के मान से सहायता राशि प्रदान की जावेगी।
नवीन कृषि उपज मण्डी भिण्ड का निरीक्षण
    कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने क्षेत्रीय विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह के साथ नवीन कृषि उपज मण्डी समिति भिण्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कृषि मंत्री श्री बिसेन ने विभागीय अधिकारियों और पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि नवीन कृषि उपज मण्डी 14 हैक्टेयर जमीन में बनाई गई है। विभागीय अधिकारी निर्माण एजेंसी के माध्यम से मण्डी की सडको को सुधारने की दिशा में कार्यो को आगे बढावे। जिससे यहां की मण्डी को मॉडल मण्डी का दर्जा दिया जा सके।
    क्षेत्रीय विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि जिला मुख्यालय भिण्ड पर मॉडल कृषि उपज मण्डी बनाने की दिशा में कार्यवाहियां जारी है। साथ ही क्षेत्र के किसानों के लिए उनकी फसल उचित दामो पर बेचने के लिए मण्डी में सभी सुविधाऐं विकसित कराई जावेगी।  कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी ने इस अवसर पर बताया कि नवीन कृषि उपज मण्डी में किसानों के हित की दिशा में व्यवस्थाओं को पूरा कराने की पहल की जा रही है। इस मण्डी का काफी बडा ऐरिया है।  यहां की कृषि उपज मण्डी को ई-मण्डी का दर्जा दिलाने की दिशा में कार्यवाहियां जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: