मंगलवार, जून 29, 2010

मंत्रीद्वय द्वारा कृषक प्रशिक्षण गृह लोकार्पित महिला कृषक प्रशिक्षण गृह की आधार शिला रखी

मंत्रीद्वय द्वारा कृषक प्रशिक्षण गृह लोकार्पित महिला कृषक प्रशिक्षण गृह की आधार शिला रखी

       प्रदेश के किसान कल्याण मंत्री डा रामकृष्ण कुसमरिया के मुख्य आतिथ्य तथा कृषि राज्यमंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में रावतपुरा सरकार धाम में बुधवार को मण्डी निधि से निर्मित कृषक प्रशिक्षण गृह का लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मण्डी निधि से निर्मित होने वाले महिला कृषक प्रशिक्षण गृह की आधारशिला रखी गई। लोकार्पण एवं आधार शिला कार्यक्रम में रावतपुरा सरकार धाम के श्री रविशंकर महाराज विशेष रूप से उपस्थित थे।

       कृषि मंत्री डा कुसमरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि कृषक जैविक खेती को अपनाऐ। इस संबंध में प्रदेश सरकार हर संमय मदद मुहैया कराऐगी। इस दिशा में विभिन्न योजनाओ पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आशा जताई है कि जैविक पद्वति से खेती करने से न सिर्फ कृषक आर्थिक रूप से खुशहाल होगें वरन प्रदेश की तरक्की होगी।

       कृषि राज्यमंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने कृषकों का आव्हान किया कि आर्थिक सम्पन्नता के साथ साथ प्रदेश की समय तरक्की के लिए जैविक पद्वति से कृषि करे।

किसकी हार किसकी जीत पुस्तक भेंट

       कार्यक्रम में कृषि विकास मंत्री डा रामकृषण कुसमरिया ने श्री रविशंकर महाराज को किसकी हार किसकी जीत पुस्तिका भेंट की।

जैविक खाद वितरित

       कृषि विकास मंत्री डा कुसमरिया एवं कृषि राज्यमंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने ग्राम टोला के दस से अधिक कृषकों को जैविक खाद वितरित की। मंत्रीद्वय ने आशा जताई कि लाभान्वित कृषक जैविक खाद के प्रचार प्रसार हेतु अन्य कृषको को भी जागरूक बनायेगें।

 

कोई टिप्पणी नहीं: