रविवार, जुलाई 25, 2010

भिण्ड जिले में अब तक 9 इंच बर्षा गत वर्ष से साढे चार इंच अधिक वर्षा रिकार्ड

भिण्ड जिले में अब तक 9 इंच बर्षा गत वर्ष से साढे चार इंच अधिक वर्षा रिकार्ड

भिण्ड 24 जुलाई 2010

       जारी मानसून सत्र में भिण्ड जिले में  24 जुलाई तक औसत रूप से 223.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में वर्षा मापी केन्द्र भिण्ड में 309.4 लहार में 218.8, मेहगांव में 292, रौन मिहोना में 182, गोहद में 102 तथा अटेर में 239 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। जबकि गत मानसून सत्र में जिले में इसी अवधि में 111.8 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई थी। इस तरह से जारी मानसून सत्र में गत वर्ष की तुलना में 112.1 मिमी वर्षा अधिक हुई है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: