रविवार, जुलाई 25, 2010

चम्हेडी एवं अजनोधा ग्रामों का आकस्मिक निरीक्षण कलेक्टर ने योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी ली

चम्हेडी एवं अजनोधा ग्रामों का आकस्मिक निरीक्षण कलेक्टर ने योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी ली

भिण्ड 24 जुलाई 2010

       कलेक्टर रघुराज राजेन्द्रन ने जिला अधिकारियों के साथ गोहद तहसील की ग्राम पंचायत चम्हेडी एवं मेहगांव तहसील की ग्राम पंचायत अजनोधा का शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। और मैदानी अंचलों में संचालित की जा रही योजनाओं एवं गतिविधियों की जमीनी जानकारी ली। उन्होंने शासकीय उचित मूल्य दुकान से वितरित किये जा रहे खाद्यान्न एवं कैरोसिन की जानकारी लेते हुये सांझा चूल्हा कार्यक्रम सहित आंगनबाडी केन्द्रों की गतिविधियों तथा शैक्षणिक संस्थाओं में इस सत्र में भर्ती कराये गये पढने योग्य तथा अप्रवेशी छात्र छात्राओं की जानकारी ली। उन्होंने शाला में नियमित रूप से आने वाले शिक्षकों की जानकारी ली।

ग्राम चम्हेडी के निरीक्षण में सेवा सहकारी समिति के खाद्यान्न एवं कैरोसिन के स्टॉक की जांच की गई। इसी तरह सांझा चूल्हा की गतिविधियाँ बंद पाये जाने पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी को गतिविधि चालू कराने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर को  ग्रामीणों  को  ग्राम पंचायत द्वारा शुरू किये गये सामुदायिक एवं हितग्राही मूलक कार्यो की जानकारी देते हुये निर्माण कार्य में इच्छुक श्रमिकों को कार्य करने हेतु प्रेरित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति ग्राम के 30 श्रमिकों को 100 दिवस का  कार्य करने के लिए प्रेरित करेगें उन्हें 10 हजार रूपये की प्रोत्साहित राशि मिलेगी। आपने ग्रामीणों को परिवार कल्याण हेतु नसबंदी शिविरों का लाभ लेने की सलाह दी।

सीईओं जिला पंचायत अर्जुन सिंह डाबर ने ग्रामीणों को समग्र स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय विहीन परिवारों के यहॉ शौचालय बनाने की समझाईश दी। इस हेतु बीपीएल परिवार को 2200 रूपये की अनुदान राशि उपलब्ध होगी। जो व्यक्ति शौचालय विहीन एपीएल परिवार को शौचालय निर्माण कराने के लिए प्रेरित करेगें उन्हें प्रति शौचालय 100 रूपये के मान से प्रोत्साहन राशि उपलब्ध होगी। ग्रामीणों को महिला बाल विकास, पंचायत एवं सामाजिक न्याय, शिक्षा तथा आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

कोई टिप्पणी नहीं: