सोमवार, जनवरी 11, 2010

747021 मतदाता करेगें मतदान सबसे अधिक मतदाता मेहगांव में और सबसे कम रौन में

747021 मतदाता करेगें मतदान सबसे अधिक मतदाता मेहगांव में और सबसे कम रौन में

भिण्ड 10 जनवरी 2010

       त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए तीन चरणों में सम्पन्न होने वाले मतदान में भिण्ड जिले के 747021 मतदाता मतदान करेगें। जिसमें 416097 पुरूष 330924 महिला मतदाता शामिल है। विकास खण्ड मेहगांव में सबसे अधिक 166186 और सबसे कम रौन विकास खण्ड में 77217 मतदाता है। विकास खण्ड भिण्ड में 124730 मतदाता है जिसमें 69493 पुरूष, और 55237 महिला मतदाता शामिल है। अटेर में 136546 मतदाता है जिसमें 74848 पुरूष और 61698 महिला मतदाता है। गोहद में 130500 मतदाता है जिसमें 73536 पुरूष और 56964 महिला मतदाता है। इसी तरह विकास खण्ड लहार में 111842 मतदाताओं में 62548 पुरूष और 49294 महिला मतदाता शामिल है। विकास खण्ड मेहगांव में 92875 पुरूष और 73311 महिला तथा रौन में 42797 पुरूष तथा 34420 महिला मतदाता शामिल है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: