शनिवार, फ़रवरी 20, 2010

नवागत कलेक्टर रघुराज ने कार्यभार संभाला

नवागत कलेक्टर रघुराज ने कार्यभार संभाला

      भिण्ड 15 फरवरी 2010

      नवागत कलेक्टर रघुराज एम.आर ने सोमबार को भिण्ड जिले के कलेक्टर पद का कार्यभार ग्रहण किया। श्री रघुराज 2004 बैंच के आई.ए.एस.अधिकारी है। वे केरला के  एरनाकुलम जिले के निवासी है। उन्होंने ने इलेक्ट्रानिक एण्ड कम्युनिकेशन में बी.टेक की उपाधि प्राप्त की है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में आने के पूर्व वे कुछ समय तक केलीकट जिले में ऑडीटर एकाउन्ट सर्विस की, तत्पश्चात कुछ समय तक वे कॉलेज में लेक्चरार भी रहे। श्री रघुराज अलीराजपुर और सागर जिले में एस.डी.एम के पद पर भी रहे।

      कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत नवागत कलेक्टर ने प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में परिचय प्राप्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किये गये आओं बनाए अपना मध्यप्रदेश अभियान को अपनी प्राथमिकता बताते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक विकास में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। हर अच्छे कार्य के लिए पत्रकारों का सहयोग जरूरी है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: