शनिवार, मार्च 27, 2010

पेंशन राशि वितरित नही करने पर कलेक्टर ने किया निलंबित

पेंशन राशि वितरित नही करने पर कलेक्टर ने किया निलंबित

न.पा. भिण्ड कर्मी ने 10 महीनों तक लंबित रखा प्रकरण

भिण्ड 25 मार्च 2010

       कलेक्टर रघुराज राजेन्द्रन ने नगर पालिका भिण्ड के सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दायित्व निर्वाहन कर रहे कर्मचारी को शिथिलता बरतने पर निलंबित किया है। अधिकृत जानकारी में बताया गया है कि धीरेश तिवारी सहायक ग्रेड-3 द्वारा विगत 10 महीनों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्वावस्था पेंशन, विधवा पेंशन का वितरण समय पर न कर प्रकरणों को लंबित रखा गया। कलेक्टर ने  मुख्य नगर पालिका अधिकारी भिण्ड द्वारा संबंधित लिपिक को निलंबित किये जाने के संबंध में निलंबन की कार्यवाही की गई। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण भिण्ड नियत किया गया है। यह कार्यवाही तत्काल प्रभाव से की गई है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: