बुधवार, मार्च 24, 2010

गौ संवर्धन एवं विकास हेतु राज्य सरकार कृत संकल्पित

गौ संवर्धन एवं विकास हेतु राज्य सरकार कृत संकल्पित

राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद

भिण्ड 22 मार्च 2010

       मध्यप्रदेश गौ संवर्धन वोर्ड के उपाध्यक्ष पदम बरैया ने बताया कि गौ संवर्धन एवं विकास हेतु राज्य सरकार कृत संकल्पित है। इस कार्य में राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जैविक कृषि जनजागरण के लिए भिण्ड जिले में अभियान संचालित किया जाएगा। जैविक कृषि हेतु पशुधन मुख्य आधार है।जैविक कृषि से ही प्रदेश में वर्तमान कृषि और अधिक पोषित हो सकती है। यही नही जैविक कृषि भिण्ड जिले की प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रखने में मदद संभव है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गौ शालाओं को परिवर्तित करने का कार्य शुरू किया जा रहा है। गौ शालाओं में कृषकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

 

कोई टिप्पणी नहीं: