गुरुवार, नवंबर 12, 2009

म.प्र. में बिजली के लिये त्राहि –त्राहि मची, गॉंवों में किसानों को दो दिन बाद दो घण्‍टे और शहरों में सिर्फ 3 घण्‍टे मिलती है बिजली

म.प्र. में बिजली के लिये त्राहि –त्राहि मची, गॉंवों में किसानों को दो दिन बाद दो घण्‍टे और शहरों में सिर्फ 3 घण्‍टे मिलती है बिजली

नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द''

यूं जर्रा जर्रा महताब हुआ, मेरा सजन तो आफताब हुआ, उनकी इस अदा का क्‍या कहिये कि जो बचा खुचा था वो भी सूपड़ा साफ हुआ ।

       बदले बदले से सरकार नजर आते हैं, जिनके कन्‍धों पर पग रख के पहुँचे एक ऊँचाई तलक, आज कहते हैं कि मैं आसमान हुआ ।

आसमां पे उड़ने वाले तेरी पतंग की डोर जिन हाथों में, जरा खौफ खा वरना मत कहना कि ये क्‍या कमाल हुआ ।

ये जर्रा धूल का, फांकोगे तो ऑंतें फुंक जायेगी, फेफडे चलनी हो जायेंगे, ठोकर मारोगे तो न कहना कि सिर पे सवार हुआ ।

कल तक जिस मिट्टी ने तुझे पुतला बना कर एक भगवान बना दिया, उस मिट्टी को ललकारेगा तो न कहना कि क्‍या सब्‍जबाग हुआ ।

तू भूल गया उपने जानो जॉं पर खेल खून के कतरे बहाने वालों को, मत कहना कि ये कतरा तो अब दरिया हुआ ।

ओ कान में तेल औ ऊंगली फंसा के सोने वाले, जिनकी नींद हराम हुयी फिर न कहना कि ये क्‍या कोहराम हुआ ।

जिद तेरी है इस वतन की मिट्टी को मिटाने की, तो इक जिद मेरी भी है इसे बचाने की, जब दो जिद टकरायें तो न कहना कि व्‍यर्थ संग्राम हुआ ।

हम तो खिलाड़ी हैं घर फूंक तमाशे वाले, तेरा चमन गर उजड़ा तो न कहना कि ये क्‍या वीरान हुआ ।

चम्‍बल के बेटों को शौक है मौत से टकराने का, तेरी वो बिसात कहॉं, गर मौत बन कर हम टूटें तो न कहना कि ये क्‍या जंजाल हुआ ।

कितना भी उँचा तू उठा अभी मेरे मुकाबिल नहीं पहुँचा, तुझसे छिनने लुटने को काफी है मैं नंगा ही सही, फिर न कहना कि ये क्‍या किस किस को बचाऊं क्‍या ये बवाल हुआ ।

दौलत और शोहरत के भ्रष्‍ट समन्‍दर में तैरने वाले, हम जो तूफां बन के तेरी किश्‍ती डुबोये तो न कहना कि ये क्‍या मंझधार हुआ ।

हसरत है गर तेरी दो दो हाथ की, मन मेरा भी है अब तुझये टकराने का , लगा जोर तू पूरा फिर न कहना कि तुझे कह कर नहीं मारा ।

यूं अब आही जा मुकाबिल मेरे, मैं हिन्‍दुस्‍तान तो तू पाकिस्‍तान सही, तेरी हसरत और मेरा मन भर जायेगा फिर न कहना कि मुकाबला ही कहॉं हुआ ।

क्‍या जरूरत कंस की रावण की औ किसी अन्‍य शैतान की, तू तो सबका नया अवतार हुआ ।

उस्‍ताद समझता है तो आ सामने, हो दो दो हाथ तुझसे यूं छुप छुप के लड़ता है तो भरम दोस्‍ती का होता है, आ दुश्‍मन की तरह टकरायें वरना फिर न कहना कि तेरा  तो कत्‍लेआम हुआ ।

 

कहने को संभागीय मुख्‍यालय है शहर मुरैना लेकिन बिजली कटोती के हाल इतने बदतर कि महज तीन घण्‍टे ही शहरवासीयों को 24 घण्‍टे के दरम्‍यां मिलती है बिजली, न कोई सुनने वाला न कोई निराकरण करने वाला यहॉं वम्‍बल संभाग का कमिश्‍नर और मुरैना जिला का कलेक्‍टर दोनो ही बैठते हैं लेकिन जनता की समस्‍याओं से पूरी तरह नावाकिफ ये दोनो अधिकारी अपनी अपनी धींगामस्‍ती में मस्‍त हैं । गॉंवों के हाल तो और भी बदतर हैं गॉंवों में रबी की फसल जब सिंचाई के लिये तरस रही है तब उन्‍हें दो दिन में एक बार यानि 60 घण्‍टे में महज दो घण्‍टे बिजली आपूर्ति की जा रही है, अब फर्जी सरकारी दावों की पोल खोलती नीचे किसानों के साथ गुजारी एक रात की दास्‍तां हम यथावत यहॉं दे रहे हैं हालांकि इसमें चम्‍बल की ठेठ देहाती भाषा में बातें कहीं गईं हैं और कुछ गाली गलौज की भाषा भी किसानों द्वारा प्रयोग की गयी है लेकिन बात तो थी उसे साहित्यिक और परिष्कृत रूप देकर हम नहीं चाहते थे कि बात की तासीर या ग्रामीणों के आक्रोश का इजहार कमतर हो जाये । सो लिहाजा जो सच है हम बेबाक यहॉं दे रहे हैं, हमने ग्राम और ग्रामीणों के नाम यहॉं जानबूझ कर प्रकाशित नहीं किये हैं हम नहीं चाहते कि वे किसी भी राजनीतिक या सरकारी या अफसरी कोपभाजन के वे भोले भाले निर्दोष लोग शिकार हों । वक्‍त पड़ने पर हम सारी वार्ता साबित करने में सक्षम व समर्थ हैं ।

अभी लगे हाथ बताता चलूं कि मुझे चम्‍बल के कई गॉंवो का एक साथ दौरा करने को मिला , मेरे बचपन के कुछ ग्रामीण मित्रों ने मुझसे रात को एक गॉंव में हुये चौपाल पर चौगोला (यह काव्‍य की ग्रामीण लोक विधा है ) सम्‍मेलन में बैठने का आग्रह किया और अपने विचार उन्‍हे बताने तथा उनके विचार जानने की विनयपूर्ण आमंत्रण दिया । मैं हालांकि काफी थकावट महसूस कर रहा था लेकिन ग्रामीण दोस्‍तों (भई मैं स्‍वयं भी ग्रामीण परिवेश का हूँ – मेरा जन्‍म चम्‍बल के गॉंव में हुआ, वही पला बढ़ा और थोड़ी बहुत पढ़ाई लिखाई भी गॉंव में की, गाय भैंस चराने से लेकर, हल जोतने और सभी किसानी कार्यों का मुझे लम्‍बा मैंदानी अनुभव है ये दीगर बात है कि बाद में उच्‍च स्‍तर तथा प्रायमरी माध्‍यमिक और अन्‍य शिक्षा दीक्षा ग्‍वालियर, भिण्‍ड और भिलाई –दुर्ग, मुरैना आदि जगहों पर हुयी ) पर मेरे गॉंव का नाता अभी तक कायम है, मेरी पैतृक जमीन जायदाद खेती बाड़ी अभी कायम है सो गॉंव से नाता भी बदस्‍तूर कायम है तथा पुरानी रजवाड़ी, फिर जागीरदारी, जमीन्‍दारी भी रही है सो सारे रिश्‍ते अभी तक मुकम्‍मल कायम हैं)

अब अगर इन सब ऐतिहासिक बातों के कायम रहते तोमर राजपूत इस देश के अभिन्‍न अंग होकर न्‍यायप्रिय, क्रोधवान एवं मर मिटने की कूबत से संपन्‍न होकर अन्‍याय व अत्‍याचार के खिलाफ आवाज बुलन्‍द करने में सबसे आगे हैं और बगावत कर बागी बनते हैं तो इसमें न तो तोमरों का दोष है और न मेरा, यह इस वंश का स्‍वाभाविक लक्षण है, वंशगत तेज है, वाणी में ओजस्विता वंशगत है तो अपनी ऑंख के सामने अत्‍याचार देख कर ऑंखे बन्‍द करना तो किसी भी राजपूत के स्‍वभाव में नहीं होता किन्‍तु तोमरों को यह गुण विशिष्‍ट व प्रचुर रूप से मिला है, यही एक वजह है कि चम्‍बल में बगावत होती आयी है और बागी पैदा होते आये हैं , जब तलक अत्‍याचार, अन्‍याय और सरकार का अनसुनापन जारी रहेगा तब तक चम्‍बल में बागी पैदा होते रहेंगे इसमें कोई संशय नहीं है ।

अब अगर –

सच कहना अगर बगावत है, तो समझो हम भी बागी है

यदा यदा हि धर्मस्‍य, तदात्‍मानं सृजाम्‍यहम् परित्राणाय साधुनां विनाशाय च दुष्‍कृताम, धर्म संस्‍थापनार्थाय संभवामि युगे युगे ।।

(इसके अलावा देखें श्‍लोक संख्‍या 31 अध्‍याय 2, 38 अध्‍याय 2 तथा 43 अध्‍याय 18 श्रीमद्भगवद्गीता)  

गॉंव के किसानों के बीच रात को जब चौपाल पर चौगोला मण्‍डली जमी तो कई किस्‍से भोले भाले ग्रामीणों ने अपने ग्रामीण अंदाज में बता डाले मुझे कई चीजें जानकर हैरत हुयी और विचार करने पर मजबूर हो गया मसलन सुनिये उस रात की बातों के चन्‍द अंश, ऊपर लिखी शेर और मुक्‍तक नामक कविता भी मुझे एक ग्रामीण कवि ने सुनाई उनका नाम दिनकर सिंह तोमर था और वे सिंहोनयां के प्रतिष्ठित जमीन्‍दार परिवार (पूर्व सरपंच परिवार ) से ताल्‍लुक रखते हैं ।

'' काये आजकल्लि तिहाई सरकार का रहि है'' कछु फायदा तो दीख नाने रहो उल्‍टी मंहगाई बढि़ति जाय रही है''

दूसरे ने कहा कि सरकार का करेगी , चुनाव में खच्‍च करो है एक एक नेता कूं चुनाव लड़ायवे दो दो करोड़ रूपया पार्टीयन ने अपने अपने प्रत्‍याशीयन को दये हते, अब वा पैसा ए निकार रही है, शक्‍कर मंहगी, दार (दाल) मंहगी, साग (सब्‍जी) मंहगी जे सब पैसा वापस काढ़वे (निकालने) के इंतजाम हैं ।

वे फिर बोले तो ''काये तो जि सिबराजु काये ना कछ़ु कर रहो''

दूसरे ने कहा कर तो रहो है, बनियन की शक्‍कर पकरि लई, जब पकरी तब बातें पहले तऊ सस्‍ती हती बाने तब ते पकरी है तईं और जादा मंहगी करवाय दई । पकरीयई जईं के लईं हती ताते दाम और जादा बढि़ जाये और बनिया कछू कमाय लें, बनियन ने बऊये तो चन्‍दा दओ होगो सो कढ़वावेगो के नहीं । और फिर जा नरिन्‍दा कोऊं तों बनियन ने वोट दये हते सूनी है कि बनियन को भारी कर्रो चेला है, कमाई करवे वारे सिग कमाऊ पूत अधिकारी वाके चेला हैं, वाये जनता फनता ते कछु मतलब फतलब नानें , जब आवतु है तो नौटंकी सी करिकें चलो जातु है ।

बीच में एक और ग्रामीण टिप्‍पणी करता है कि हओ जोईं है सारो बातन ते करदे खुसी, मोंह (मुंह से) सो नहीं लगन दे भुसी (भूसा)

पहले वाले सज्‍जन फिर बोले पनहियन लायक है, सारे की जमान्‍त जप्‍त होगी, देखिये ये किस्‍सा उस जगह का है जो भाजपा के बरसों पुराने गढ़ रहे हैं और तोमर राजपूतों के दबदबे वाले ठीये हैं ।

चर्चा आगे बढ़ती है तब तक एक सज्‍जन हुक्‍का सुलगा लाते हैं, एक अन्‍य किसान बोलता है मार डारे सारेन ने, बिजली हति नानें , नहर आय नाने रही, खेत सूखि चले, अबकी में तो गेहूँ सरसो को कोऊ हिल्‍लो नानें । वो तो वोट ले कें दुबक के भजि गयो , अब गामन तन कों आवतु ऊ नानें । भई ते भजि जागो कभऊं कहेगो स्‍टेडियम बनवावेगो कभऊं कहेगो के अण्‍डरब्रिज बनवावेगो । जा मूसरसेटी ये जे पूछो के अम्‍बाह में ठौर कहॉं धरो है सो बनवावेगो स्‍टेडियम ।

दूसरा किसान तुरूप का पत्‍ता फेंकता है, बनवावेगो तिहाये हमाये खेत लेकें, बाने सिग ठाकुर नेता तो जिले ते खतम कर दये, कछू ठाकुर एनकाउण्‍टरनि में मरवाय डारे, अब बचे खुचेन के खेतन (खेतों को) लीलें (लीलना) चाहतु है ।

दूसरा किसान तड़ाक से बोलता है – आवन देओ सारे ऐ घाट उड़ाय देंगे, आवेगो तो झईं अबकी औंधी सीधी दे तो डार लेओ सारें कों । और इतेक देओ के गैल भूल जाये ।

एक और नौजवान बीच में बोलता है जा सारे में तो दस दे और एक गिने ।

पर‍ि जे केन्‍द्र की सरकार का करि रई है जा सारे के झां तो छापो परनो चहीयें, एक वा मिसरा के झां जे सारे दोऊ बदमास हैं, एक तो पानी पी गयो पूरो फिर बिजली लील गयो, हमनि सुनी है कि इंजीनियर कालेज सोऊ चलाय रहो है, बड़ भारी कमाई करी है, दोऊ जने अरबन रूपय्यन के मालिक हैं गये हैं । छापो डरवाय दे केन्‍द्र वारें सोईं नप जागें दोऊ फीता लगाय के , के लला ला बताया कितेक कितेक कमाये हैं तैंने सारेन के लाकर होगें, करोड़न के माल कढ़ेंगे ।

दूसरा किसान बोलता है अये जिनके तो बिदेसन में खाते होंगे । अफसर बन गये जिनके राज में, चपरासीन के बंगला तन गये मोबाइल ने बतराउठे, कार ले ले कें चलाय रहे हैं ।

अब एकदम सब मुझसे मुखातिब होते हैं काय रे तू कैसो चुप्‍प बैठो है, कछू बोल्‍तु काये ना ।

मैंने कहा अब तुमई सिग कछु कहिवे चिपटे हो अब हम का कहें । हम तो जे कहि रहे हैं चुप्‍प रहू, पुरानी कहावत है कि ''रहिमन चुप है बैठिये देखि दिनन को फेर'' सो भईया हम तो चुप्‍प है , पर तुम जे सब बातें कहि रहे हो जे सब गैर कानूनी हैं अगर काऊये पतो लग गईं तो सिगते पहले तिहाओ एनकाउण्‍टर करवाय डारेगो ।

एक किसान गुस्‍से में खौल जाता है, अये तू तो कहेगो ही, तैंनेंई वाये वोट देवेके लईं कही हती सो अब रोय रहे हैं, दो दिना बाद बिजली आय रही है दो घण्‍टा के काजें हमनि पूछि हमनि पे का बीत रही हैं । जा जाय के कहि दीयो वाते हमाओ करवाय दे एनकाउण्‍टर, कटवाय दे मूसर । जाते तो रूस्‍तम तऊ ठीक हतो, भलेऊं गूजर हतो, सुनि तऊ लेतो भलेऊं कछू करतु नहीं हतो । जा तू हमनि फांसी चढ़वाय दीयो । बई बरेह के पीपरा पे ।

मैंने बात संभालते हुये कहा कि भई जे सब बातें गुस्‍से से नहीं ठण्‍डे दिमाग से भी तो हल हो सकतीं हैं, अब जो बिगड़ गया सो बिगड़ गया, आगे ठीक कर लेओ, आगें सो वाय वोट मत दीओ ।

दूसरा किसान और ज्‍यादा आक्राशित हो जाता है , का वोट मत दीओ बुआ वो कलेक्‍टर भ्रष्‍ट बैठो है, काऊये वोट दे अईयो पेटी खुलेगी तो बई के ई वोट कढ़वावेगो । सारे ने ठाकुरनि की तो सिगई सीट रिजरब कर दईं हैं, लेउ सारे हो कैसे लरोगे चुनाव । मैंने कहा कि भई अभी तो नगरपालिका के आरक्षण की प्रक्रिया हुयी है, ग्राम पंचायत की तो बाद में होगी, अभी कैसे कह सकते हो कि ठाकुरों की सीटें रिजर्व कर दी जायेंगी........

लगे हाथ मेरी बात पूरी होने से पहले ही किसान उखड़ता हुआ बोला कि अये लला हमनि सिग पतो है हमऊं नेकाध राजनीति जान्त हैं । नगरपालिका में तहॉं हरिजन हतई नाने ते सीटें हरिजन कर दई हैं , सारे ठाकुर बामन तो अब पारसद अध्‍यक्ष कितऊं बनई नानें सकतई, वो अपईं गैल के काटें झार रहो है । वाने सिग ठाकुर बामननि की गैल बन्‍द कर दईं हैं और देखि लीयो हमऊं चैलेन्‍ज ते कहि रहे हैं, सारो पंचायतिन में ऊ जिई करेगो । सिग ठाकुर बामननि ए घर बैठारेगो । और तऊ एकाध कितऊं ते लरेगो तो सरकार बाई की है लबरई ते मशीनन में तो और पेटीन में तो बई के वोट कढ़ेंगे ।

मैंने आगे बहस उचित नहीं समझी और नहंद आने का बहाना करके खिसक कर अपने पलंग पर जा लेटा ।

लेकिन ग्रामीणों की उन बातों ने मुझे झिझोड़ कर रख दिया । उनकी समझ और तर्कों के आगे मैं खुद को काफी बौना महसूस कर रहा था । 

मंगलवार, नवंबर 10, 2009

नगर पालिका भिण्ड का सिटी डेब्ल्पमेंट प्लान तैयार होगा , जिला पंचायत भिण्ड के सभाकक्ष में 13 को कार्यशाला का आयोजन

नगर पालिका भिण्ड का सिटी डेब्ल्पमेंट प्लान तैयार होगा , जिला पंचायत भिण्ड के सभाकक्ष में 13 को कार्यशाला का आयोजन

भिण्ड 10 नवम्बर 2009

      अनुविभागीय अधिकारी भिण्ड डीआर कुर्रे ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र भिण्ड के अन्तर्गत शहरीय विकास कार्य योजना तैयार की जावेगी। इसके लिये शासन द्वारा एम/एस इन्टर कान्टीनेनटल कन्सलटेन्ट एवं टैक्नोमेंट पीव्हीटीएलटीडी नई दिल्ली को अधिकृत किया गया है।

 उक्त कार्य योजना तैयार करने हेतु भिण्ड शहर के विकास से संबंधित आवश्यक सुझाव प्राप्त किये जाएगें जिसके लिये जिला पंचायत भिण्ड के सभाकक्ष में शुक्रवार 13 नवम्बर को अपरान्ह 12 बजे से स्वागतम कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यशाला में इच्छुक समस्त व्यक्ति अपने बहुमूल्य सुझाव दे सकेगें। जिला प्रशासन द्वारा भिण्ड शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के व्यक्तियों, मीडिया प्रतिनिधियों सहित आम लोगों से कार्यशाला में उपस्थित होकर सुझाव देने की अपील की गई है। 

 

मेहगांव में 11 से 13 तक 15 ग्रामों में लाडली रथ का भ्रमण

मेहगांव में 11 से 13 तक 15 ग्रामों में लाडली रथ का भ्रमण

भिण्ड 10 नवम्बर 2009

      लाडली रथ 11 नवम्बर को विजयपुरा, गढी, मौरोली, मेघपुरा, अजनौदा, 12 नवम्बर को सोनी, सेंथरी, हीरापुरा, सुनारपुरा, दोनियापुरा तथा 13 नवम्बर को खेरिया थापक, भूतपुरा, जीसतपुरा तथा जौधापुरा का भ्रमण करेगा। उल्लेखनीय है कि 3 दिसम्बर तक चलने वाले मासिक अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की लाडली लक्ष्मी योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है 4 नवम्बर से शुरू हुये इस अभियान के तहत भिण्ड जिले में 10 नवम्बर तक प्रतिदिन 5 ग्रामों सहित कुल 35 ग्रामों में लाडली रथ द्वारा भ्रमण किया जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई।

अटेर में 14 से 18 तक प्रचार रथ का भ्रमण

      लाडली रथ 14 नवम्बर को अटेर से प्रारंभ, घिनौची, कदौरा, तरसोखर तथा गढेर, 15 नवम्बर को उदोतगढ, तलियापुरा, खडीत, खडेरी, शुक्लपुरा, 16 नवम्बर को कोषड, बिजोरा, चिलोंगा, किशूपुरा, सुरपुरा, 17 नवम्बर को गढा, बडेरी, चाचर, रानीपुरा, बडापुरा तथा 18 नवम्बर को पुर लावन, गोपालपुरा, नायब एवं पिडौरा का भ्रमण करेगा।

 

सोमवार, नवंबर 09, 2009

राज श्री प्रोडक्‍शन्‍स ने कामेडी कान्‍टेस्‍ट में कलाकारों से अभिरूचियां आमंत्रित की

राज श्री प्रोडक्‍शन्‍स ने कामेडी कान्‍टेस्‍ट में कलाकारों से अभिरूचियां आमंत्रित की

हमें खेद है मुरैना मध्‍यप्रदेश में चल रही भारी बिजली कटौती के कारण इस समाचार के प्रकाशन में विलम्‍ब हुआ है, फेलुअर विद्युत सप्‍लाई सही होने तक फोटो व समाचार समय पर हम अपडेट नहीं कर सकेंगे, इसके लिये हम क्षमाप्रार्थी हैं, कृपया अपडेट के लिये हमें ई मेल, जवाबी मेल या टिप्‍पणीयां न भेजें बिजली कटौती और कई अन्‍य कारणों से हम समय पर अपडेट नहीं दे पा रहे हैं इस सम्‍बन्‍ध में हम अलग से स्‍पष्‍टीकरण व अपनी मजबूरीयों का अलग से शीघ्र ही समाचार दे रहे हैं – नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द'' प्रधान संपादक – ग्‍वालियर टाइम्‍स समूह 

 

Comedy Contest!!

Comedy Contest!!

 

Hi Friends,

Rajshri Media (P) Limited has come up with Duniya Ko Hasao Comedy Contest. All you have to do is shoot a funny video of yourself or your surroundings. Feel free to shoot the way you like - video camera, mobile phone, webcam anything and upload it on Rajshri.com. You can also send us a DVD.

Please visit http://www.rajshri.com/duniyakohasao for more information.

The winner gets an opportunity to act in a Rajshri feature film or TV show.

So who knows you might become a star and all you have to do is to make us laugh!

Watch http://www.youtube.com/watch?v=55eW8dfxuHM

Happy Viewing!

Rajshri Team

 

9 नवम्बर को मनेगा विधिक सहायता दिवस

9 नवम्बर को मनेगा विधिक सहायता दिवस

हमें खेद है मुरैना मध्‍यप्रदेश में चल रही भारी बिजली कटौती के कारण इस समाचार के प्रकाशन में विलम्‍ब हुआ है, फेलुअर विद्युत सप्‍लाई सही होने तक फोटो व समाचार समय पर हम अपडेट नहीं कर सकेंगे, इसके लिये हम क्षमाप्रार्थी हैं, कृपया अपडेट के लिये हमें ई मेल, जवाबी मेल या टिप्‍पणीयां न भेजें बिजली कटौती और कई अन्‍य कारणों से हम समय पर अपडेट नहीं दे पा रहे हैं इस सम्‍बन्‍ध में हम अलग से स्‍पष्‍टीकरण व अपनी मजबूरीयों का अलग से शीघ्र ही समाचार दे रहे हैं – नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द'' प्रधान संपादक  

भिण्ड 7 नवम्बर 2009

      राज्य विधिक सेवा प्राधिकारण भोपाल के निर्देशानुसार 9 नवम्बर को अधिवक्ता भिण्ड के सभाकक्ष में दौपहर 2 बजे से विधिक सहायता दिवस के रूप में मनाया जावेगा। विधिक सहायता दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण हरिश्चन्द्र शर्मा करेगें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड के सचिव एवं रजिस्ट्रार आरके वर्मा ने बताया कि विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आम लोगों को सुविधा एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी जावेगी। विधिक सेवा के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को शासकीय मंशानुरूप न्याय दिलाने  मुहैया कराई जाती है।

      उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर से लेकर तहसील स्तर तक विधिक सहायता के संबंध में लोक अदालत नियमित रूप से स्थापित है। जिनके माध्यम से जरूरत मंदों को न्याय उपलब्ध कराया जाता है।

 

मेहगांव गल्ला मण्डी में आज पंचायत युवा खेल प्रतियोगिता

मेहगांव गल्ला मण्डी में आज पंचायत युवा खेल प्रतियोगिता

हमें खेद है मुरैना मध्‍यप्रदेश में चल रही भारी बिजली कटौती के कारण इस समाचार के प्रकाशन में विलम्‍ब हुआ है, फेलुअर विद्युत सप्‍लाई सही होने तक फोटो व समाचार समय पर हम अपडेट नहीं कर सकेंगे, इसके लिये हम क्षमाप्रार्थी हैं, कृपया अपडेट के लिये हमें ई मेल, जवाबी मेल या टिप्‍पणीयां न भेजें बिजली कटौती और कई अन्‍य कारणों से हम समय पर अपडेट नहीं दे पा रहे हैं इस सम्‍बन्‍ध में हम अलग से स्‍पष्‍टीकरण व अपनी मजबूरीयों का अलग से शीघ्र ही समाचार दे रहे हैं – नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द'' प्रधान संपादक  

भिण्ड 7 नवम्बर 2009

      जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी भिण्ड ने बतायाकि पंचायत युवा खेल प्रतियोगिता के ब्लॉक स्तरीय आयोजन के क्रम में 8 नवम्बर को मेहगांव विकास खण्ड के गल्ला मण्डी में खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता प्रात:10 बजे से शुरू होगी जिसमें दौड कूद कुश्ती बॉलीबाल एवं खौ-खौ खेलों की प्रतियोगिताओ में खण्ड स्तरीय खिलाडी भाग लेगें।

      उन्होंने बताया कि 13 नवम्बर को बाल भवन खेल प्रांगण एवं स्टेण्डियम में जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू होगी।

 

आपसी समझौते से प्रकरणों को निपटाने में लोक अदालत की महत्ता सर्वोपरि

आपसी समझौते से प्रकरणों को निपटाने में लोक अदालत की महत्ता सर्वोपरि

लोक अदालत में प्रकरणो को निपटाने की अपील राज्य स्तरीय आयोजन 21 को

हमें खेद है मुरैना मध्‍यप्रदेश में चल रही भारी बिजली कटौती के कारण इस समाचार के प्रकाशन में विलम्‍ब हुआ है, फेलुअर विद्युत सप्‍लाई सही होने तक फोटो व समाचार समय पर हम अपडेट नहीं कर सकेंगे, इसके लिये हम क्षमाप्रार्थी हैं, कृपया अपडेट के लिये हमें ई मेल, जवाबी मेल या टिप्‍पणीयां न भेजें बिजली कटौती और कई अन्‍य कारणों से हम समय पर अपडेट नहीं दे पा रहे हैं इस सम्‍बन्‍ध में हम अलग से स्‍पष्‍टीकरण व अपनी मजबूरीयों का अलग से शीघ्र ही समाचार दे रहे हैं – नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द'' प्रधान संपादक  

भिण्ड 7 नवम्बर 2009

      आपसी समझौते से प्रकरणों को निपटाने में लोक अदालत की महत्ता सर्वोपरि है जहां लोक अदालतों से पक्षकारों के मध्य आपसी कटुतता समाप्त होती है वही धर्म और समय की बचत भी होती है। इसके अलावा दीवानी प्रकरणों में यह शुल्क की बापसी भी होती है। यही नही लोक अदालत का आदेश अंतिम होता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड के सचिव आरके वर्मा ने राज्य स्तरीय अभियान के तहत भिण्ड जिले में भी 21 नवम्बर शनिवार को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय लोक अदालत के आयोजन की तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि लोक अदालत में दीवानी एवं फौजदारी प्रकरण मोटर दुघर्टना दावा भरण पोषण घरेलू हिंसा सहित विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही की जावेगी। जिले में जिला न्यायालय भिण्ड के प्रांगण में जिला स्तरीय तथा तहसील न्यायालयों में खण्ड स्तरीय अदालतों का आयोजन होगा।

 

लाडली रथ ने गोहद ब्लॉक के 25 ग्रामों में लोगों को बनाया जागरूक

लाडली रथ ने गोहद ब्लॉक के 25 ग्रामों में लोगों को बनाया जागरूक

हमें खेद है मुरैना मध्‍यप्रदेश में चल रही भारी बिजली कटौती के कारण इस समाचार के प्रकाशन में विलम्‍ब हुआ है, फेलुअर विद्युत सप्‍लाई सही होने तक फोटो व समाचार समय पर हम अपडेट नहीं कर सकेंगे, इसके लिये हम क्षमाप्रार्थी हैं, कृपया अपडेट के लिये हमें ई मेल, जवाबी मेल या टिप्‍पणीयां न भेजें बिजली कटौती और कई अन्‍य कारणों से हम समय पर अपडेट नहीं दे पा रहे हैं इस सम्‍बन्‍ध में हम अलग से स्‍पष्‍टीकरण व अपनी मजबूरीयों का अलग से शीघ्र ही समाचार दे रहे हैं – नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द'' प्रधान संपादक  

भिण्ड 7 नवम्बर 2009

      मलि एव बाल विकास विभाग की लाडली लक्ष्मी योजना सहित विभाग की विभिन्न योजना के प्रचार प्रसार के लिये 3 दिसम्बर तक चलने वाले मासिक अभियान के तहत लाडली रथ के माध्यम से गोहद ब्लॉक के 25 ग्रामों के लोगों को जागरूक बनाया जाकर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि भिण्ड जिले के मामलनपुर से 4 नवम्बर को शुरू हुये इस अभियान के तहत प्रत्येक दिन पॉच ग्रामों लाडली रथ का भ्रमण किया जाकर ग्रामीणजनों को योजनाओं की जानकारी से लाभान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत 4 नवम्बर को मालनपुर तिलोरी के अलावा सिंगवारी,हरीराम का पुरा, गुरीखा, लटकनपुर में प्रचार रथ द्वारा भ्रमण किया गया। 5 को ग्राम चकतुकेडा, तुकेडा, चक सर्वा, मोतीसिंह का पुरा और सवौ तथा 6 को ग्राम नावली, छीमका, खनेता, खरेटा और अलोरी, तथा 7 को ग्राम एन्डारी, ऐनों, लोधे की पाली, कनीपुरा, तहरा के ग्रामीणजनों को लाडली लक्ष्मी सहित महिला बाल विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

मेहगांव में लाडली रथ के प्रचार रथ का प्रभमण 9 से 13 तक 25 ग्रामों में भ्रमण होगा

मेहगांव में लाडली रथ के प्रचार रथ का प्रभमण 9 से 13 तक 25 ग्रामों में भ्रमण होगा

हमें खेद है मुरैना मध्‍यप्रदेश में चल रही भारी बिजली कटौती के कारण इस समाचार के प्रकाशन में विलम्‍ब हुआ है, फेलुअर विद्युत सप्‍लाई सही होने तक फोटो व समाचार समय पर हम अपडेट नहीं कर सकेंगे, इसके लिये हम क्षमाप्रार्थी हैं, कृपया अपडेट के लिये हमें ई मेल, जवाबी मेल या टिप्‍पणीयां न भेजें बिजली कटौती और कई अन्‍य कारणों से हम समय पर अपडेट नहीं दे पा रहे हैं इस सम्‍बन्‍ध में हम अलग से स्‍पष्‍टीकरण व अपनी मजबूरीयों का अलग से शीघ्र ही समाचार दे रहे हैं – नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द'' प्रधान संपादक  

भिण्ड 7 नवम्बर 2009

      महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल के तत्वाधान में लाडली लक्ष्मी योजना सहित विभाग की अन्य योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिये भिण्ड जिले में 3 नवम्बर से शुरू हुआ लाडली रथ 9 नवम्बर को मेहगांव ब्लॉक के ग्राम बरहद, बहुआ, अमृतपुरा, चैतपुरा, जिंजरखी, 10 नवम्बर को डोंगरी, खेरियातोर, देवरी, लाडमपुरा, गिजौरा, 11 नवम्बर को विजयपुरा, गढी, मौरोली, मेघपुरा, अजनौदा, 12 नवम्बर को सोनी, सेंथरी, हीरापुरा, सुनारपुरा, दोनियापुरा तथा 13 नवम्बर को खेरिया थापक, भूतपुरा, जीसतपुरा तथा जौधापुरा का भ्रमण करेगा।

 

रविवार, नवंबर 08, 2009

जाने क्‍यूं लोग मोहब्‍बत किया करते हैं .....दिल के �

माना कि पतंगा जलता है शमां में, न आरजू, न कुसूर न तमन्‍न उसकी ।
शमां ही बुलाती है उसे खुद ब खुद कांप कर , समेट कर दामन में छोड़ती है राख कर ।।

Kasme Waade Pyar Wafa - TRUTH OF YOUR LIFE

बातें हैं बातों का क्‍या , आसमान में उड़ने वाले मिट्टी में मिल जायेगा, देते हैं भगवान को धोखा , इसां को क्‍या छोड़ेंगे

शुक्रवार, नवंबर 06, 2009

खाद बीज दुकानों एवं गोदामों पर आकस्मिक छापा, एसडीएम की अगुवाई में कृषि महकमे ने दी दविश

खाद बीज दुकानों एवं गोदामों पर आकस्मिक छापा, एसडीएम की अगुवाई में कृषि महकमे ने दी दविश

भिण्ड 6 नवम्बर 2009

      अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिण्ड डीआर कुर्रे एवं उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास मनोज कश्यप की संयुक्त कार्यवाही में भिण्ड शहर के खाद बीज एवं दवाओं के प्रतिष्ठानों पर शुक्रवार को आकस्मिक दविश डाली गई।  जिनमें अटेर रोड के हरीश चंन्द्र एवं आलोक तथा गल्ला मण्डी के कुसुम कान्त एण्ड संस एवं अभिषेक जैन गल्ला मण्डी खाद बीज एवं दवाओं के प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। अनुविभागीय दण्डाधिकारी उप संचालक कृषि ने सूक्षमता से खाद बीज के गोदामों एवं उनके लायसेंस तथा स्टाक पंजी और अन्य दस्तावेजों निरीक्षण किया गया।  

 

21 को राज्य स्तरीय बृहद लोक अदालत का आयोजन , समझौते के आधार पर निपटेगें मामले

21 को राज्य स्तरीय बृहद लोक अदालत का आयोजन , समझौते के आधार पर निपटेगें मामले

भिण्ड 6 नवम्बर 2009

      21 नवम्बर को म.प्र. राज्य स्तरीय वृहद लोक अदालत का आयोजन होगा। जिला भिण्ड विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष हरिश्चन्द्र शर्मा ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार किया जा रहा है। जिला न्यायालय भिण्ड  एवं तहसील न्यायालयों के अधिक से अधिक प्रकरणों का निपटारा आपसी सहमति के आधार पर जायेगा। इस संबंध में वृहद लोक अदालत आयोजन की आरंभिक तैयारी शुरू की जा चुकी है।

  जिला विधिक सेवा प्राधिकर के सचिव आर के वर्मा ने बताया कि लोक अदालत में रखे गये दीवानी एवं फौजदारी प्रकरण तथा मोटर दुर्घटना दावा, भरण पोषण, घरेलू हिंसा तथा विद्युत अधिनियम के अन्तर्गत विचराधीन प्रकरणों को रखा गया है। प्रत्येक न्यायालय द्वारा पक्षकारों को सूचना पत्र जारी किये गये है तथा राजस्व न्यायालयों की भी समझौता योग्य प्रकरणों की लोक अदालत में निराकरण किये जाने हेतु राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त पत्र प्रेषित कर अत्याधिक प्रकरण लोक अदालत में रखे जाने हेतु जिला कलेक्टर से चर्चा की गई। वृहद्व लोक अदालत में पक्षकारों के मध्य आपसी समझौते से प्रकरण निपटने पर कटुता समाप्त होती है तथा धन एवं समय की बचत होती है।

दवानी प्रकरणों मे न्याय शुल्क वापिस हो जाती है तथा लोक अदालत का आदेश अंतिम होता है पक्षकारों को विवाद सुलह और समझौते के आधार पर निपटने से सदेव के लिए कटुता समाप्त हो जाती है मोटर दुर्घटना के प्रकरणों में शीघ्र मुआवजा मिल जाता है लोक अदालत से आम जनता को उपरोक्त वर्णित लाभ होने से भाई चारे की भावना उत्पन्न होकर अनावीयता का वातावरण निर्मित हो जाता है आम जनता से अपने प्रकरणों की वृहद्व लोक अदालत में आपसी समझौते के आधार पर निपटाने की अपील की गयी।