रविवार, जुलाई 18, 2010

जारी मानसून में 97.6 मि.मी वर्षा दर्ज

जारी मानसून में 97.6 मि.मी  वर्षा दर्ज

भिण्ड 17 जुलाई 2010

       जारी मानसून सत्र में एक जून से 16 जुलाई तक भिण्ड जिले में औसत रूप से 97.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय भू अभिलेख से प्राप्त के अनुसार तहसील भिण्ड ने 104.2 अटेर में 96, मेहगांव में 143, गोहद में 80, लहार मे 80.8 तथा रौन में 80 मिली मीटर वर्षा दर्ज हुई। भिण्ड जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 668.3 मिली मीटर है। जिले में गत वर्ष 589 मिली मीटर वर्षा हुई थी। जिले की जुलाई माह की औसत वर्षा 282.5 मि.मी. है। अर्थात लगभग साढे ग्यारह  इंच वर्षा जुलाई माह में होती है। गत वर्ष जुलाई माह में 113.5 मिली मीटर वर्षा हुई थी।

 

कोई टिप्पणी नहीं: