रविवार, जुलाई 18, 2010

आओं बनाए मध्यप्रदेश के सम्मेलन होगें वर्षा समाप्ति पर शुरू होगी गतिविधि-मुख्यमंत्री

आओं बनाए मध्यप्रदेश के सम्मेलन होगें वर्षा समाप्ति पर शुरू होगी गतिविधि-मुख्यमंत्री

सामाजिक सेवा भावी लोगों को जोडे परख समीक्षा में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

भिण्ड 16 जुलाई 2010

       मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को परख कार्यक्रम की वीडियों कांन्फ्रेसिंग में निर्देश दिए कि आओं बनाए अपना मध्यप्रदेश अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जारी मानसून सत्र की समाप्ति के बाद जिला एवं खण्ड स्तरीय सम्मेलन प्रारंभ किए जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में 37 हजार ग्राम स्तरीय समितियॉ गठित की जा चुकी है। शेष बच्चे ग्रामों में सेवाभावी लोगों को जोडा जाए। उन्होंने कहा कि आओं बनाए अपना मध्यप्रदेश अभियान में आंगनबाडी केन्द्रों की टीकाकरण एवं पोषण आहार सहित परिवार कल्याण नियोजन की गतिविधियों में जन जाग्रति लाए। उन्होने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी वर्ष को परिवार कल्याण नियोजन वर्ष के रूप में बनाया जा रहा है। लोगों को परिवार नियंत्रण गतिविधियों के लिए जागरूक बनाया जाए। समीक्षा में मुख्य सचिव अवनिश वैश्य सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ग्राम स्तरीय समिति में सेवाभावी दस लोग चुने जाए

       मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सरोकार की भावना से जुडे सभी व्यक्तियों को आओं बनाए अपना मध्यप्रदेश अभियान की समितियों से जोडा जाए। ग्राम स्तरीय समितियों में कम से कम दस दस सेवा भावी लोगों को जोडे। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि समस्त प्रशासनिक कार्यो में पूर्ण रूप से पारदर्शिता परिलक्षित हो। प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी-मेरे तेरे की भावना से कार्य नही करे। प्रदेश में निवास करने वाले सभी लोग हमारे अपने है, किसी से भेदभाव नही हो। शासन प्रशासन से जुडे व्यक्ति आम लोगों एवं सामाजिक विकास के लिए चिंता करें।

 

कोई टिप्पणी नहीं: