शुक्रवार, जुलाई 02, 2010

रोली एवं तिलक लगाकर मनाया गया प्रवेश उत्सव दिवस

रोली एवं तिलक लगाकर मनाया गया प्रवेश उत्सव दिवस

भिण्ड 1 जुलाई 2010

       स्कूल चलों अभियान के तहत भिण्ड जिले की शैक्षणिक संस्थाओं में छात्रों को रोली एवं तिलक लगाकर तथा फूल माला पहनाकर प्रवेश उत्सव दिवस मनाया गया। शासकीय माध्यमिक विद्यालय कॉटनजीन क्रमांक एक भिण्ड में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिजय सिंह भदौरिया तथा जिला परियोजना समन्वयक एमके द्विवेदी की उपस्थिति में प्रवेश उत्सव की गतिविधियाँ सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान ने बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के उद्देश्य से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य, शिक्षकगण सहित बडी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद थी।

 

कोई टिप्पणी नहीं: