रविवार, मार्च 07, 2010

घरेलू हिंसा अधिनियम, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम पर कार्यशाला सम्पन्न

घरेलू हिंसा अधिनियम, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम पर कार्यशाला सम्पन्न

भिण्ड 6 मार्च 2010

       म.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णकांता तोमर की विशेष उपस्थिति में शनिवार को नगर पालिका भिण्ड के सभाकक्ष में घरेलू हिंसा अधिनियम एवं कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम विषय पर आयोजत कार्यशाला सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला में डा गुलाब सिंह नगर पालिका भिण्ड की अध्यक्ष श्रीमती सावित्री शाक्य, कलेक्टर रघुराज राजेन्द्रन सहित वार्ड पार्षद एवं स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारी गणमान्य व्यक्ति तथा आमजन उपस्थित थे।

       कार्यशाला में श्रीमती कृष्णकांता तोमर ने घरेलू हिंसा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य महिला आयोग द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोग को प्राप्त होने वाली शिकायतों में घरेलू हिंसा के मामलों से जुडी अधिक शिकायतें मिलती है। आयोग द्वारा बाल विवाह एवं कन्या भ्रूण हत्या तथा घरेलू हिंसा अधिनियम के बेहतर क्रियान्वयन  के लिए प्रत्येक जिलों में विशेष शिविर आयोजित कर प्रकरणों के निराकरण कराये जा रहे है।

       कार्यशाला में डा गुलाव सिंह ने अपने उदगार प्रकट किये कलेक्टर रघुराज राजेन्द्रन ने घरेलू हिंसा अधिनियम बाल विवाह एवं कन्या भ्रूण हत्या के रोकथाम के संदर्भ में जानकारी देते हुये आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा एडवोकेट सूरज रेखा त्रिपाठी द्वारा महिलाओं के लिए कानूनी सलाह एवं मार्गदर्शन विषय पर जानकारी दी। स्वयं सेवी संगठन के शिवभान सिंह राठौर ने घरेलू हिंसा अधिनिमय की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

कोई टिप्पणी नहीं: