शनिवार, जनवरी 23, 2010

पंचायत चुनाव में कर्मचारियों को लापरवाही पड़ी महंगी , 22 कर्मचारी हुये निलंबित

पंचायत चुनाव में कर्मचारियों को लापरवाही पड़ी महंगी , 22 कर्मचारी हुये निलंबित

भिण्ड 21 जनवरी 2010

       त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दायित्व निर्वाहन में शिथिलता एवं लापरवाही बरतना कर्मचारियों को महगी पडी। जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड सुहेल अली  द्वारा लापरवाही बरतने वाले 22 कर्मचारियों के विरूद्व निलंबन की कार्यवाही की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एके चांदिल ने बताया कि निलंबित किये गये कर्मचारियों में मोहन स्वरूप गुप्ता, मोहम्मद नसीब खॉन एवं अरूण तिवारी तीनो नगर पंचायत दबोह, विष्णुदत्त शर्मा शासकीय माध्यमिक विद्यालय बूडनपुर, बृजेश सिंह चौहान शासकीय प्राथमिक विद्यालय ईगुरी खोड, संजीव कुमार शासकीय माध्यमिक विद्यालय देवरी, अनिल त्रिपाठी एवं एसएल शाक्यवार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं भाण्डेर नहर लहार बृजेश बाबू शासकीय प्राथमिक विद्यालय मारपुरा, सुनील शाक्य शासकीय प्राथमिक विद्यालय चंदेनी खोड, मनोज ओझा शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक मेहगांव , उत्तम चंद अजय शासकीय प्राथमिक विद्यालय रवियापुरा, राजेन्द्र सिंह परिहार शासकीय माध्यमिक विद्यालय आर्यनगर, रविन्द्र सिंह कुशवाह शासकीय प्राथमिक विद्यालय हेवदपुरा, त्रिलोक कांत खरे नगर पालिका भिण्ड, सुरेन्द्र सिंह कुशवाह जिला सहकारी कृषि ग्रामीण विकास बैंक लहार, मनीराम वर्मा नलकूप उप खण्ड भिण्ड, ओएन बिजोलिया लोक निर्माण विभाग भिण्ड, हरीमोहन श्रीवास्तव नगर पंचायत मेहगांव, रूद्रप्रताप सिंह शासकीय प्राथमिक विद्यालय कोहार, मुनेन्द्र सिंह कुशवाह जल संसाधन विभाग गोहद एवं एसके श्रीवास्तव म.प्र. विद्युत मण्डल कम्पनी लिमिटेड गोहद शामिल है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: